Close Menu
Subscribe :

Jaya Ekadashi Katha
Song

Jaya Ekadashi Katha

Devesh Kundan • Jaya Ekadashi Katha • 2026 • 00:13:55 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Jaya Ekadashi Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो जय श्री हरी आप सभी को जया एकादशी की हार्दिक शुभकामनाये जया एकादशी पतित पावनि है इस व्रत को करने से मनुष्य ब्रम्ह हत्या जैसे घोर पाप और पिशाच योनि से भी मुक्ति पाता है तो आइये इस कथा का श्रवण करते है -

M:- हम माघ माह की अति मन भावन महिमा गाते है पावन कथा सुनाते है

हम आज तुम्हे जया एकादशी की कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

श्री केशव भगवान का पावन वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है

हम आज तुम्हे जया एकादशी की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो एकादशी की सभी कथाये श्री हरी विष्णु जी को समर्पित है इस कथा का वृतांत हमे परम पुराण में भी मिलता है तो आइये इस कथा का श्रवण कर स्वयं को प्रभु के चरणों में विलीन कर देते है बोलिये श्री हरी भगवान की जय -

M:- श्री केशव भगवान को पहले शीश नवाता हूँ

महा माघ के शुक्ल पक्ष की बात बताता हूँ

कोरस:- मै बात बताता हूँ

M:- जया नाम की एकादशी का करता हूँ गुणगान

इस दिन पूजे जाते है भक्तो श्री कृष्ण भगवान

कोरस:- भक्तो श्री कृष्ण भगवान

M:- एक समय की बात बताऊ सुनो लगाके ध्यान

श्रवण करो इस कथा की भक्तो होगा सब कल्याण

कोरस:- भक्तो होगा सब कल्याण

M:- एकादशी की पावन महिमा सुनो सुनाता हूँ

नर्क योनि से छुटकारे का मार्ग दिखाता हूँ

कोरस:- में मार्ग दिखाता हूँ

M:- कथा के श्रवण से भव के बंधन ही कट जाते है पावन कथा सुनाते है

हम आज तुम्हे जया एकादशी की कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस:- सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो एक बार की बात है स्वर्गलोक के नंदन वन में भव्य उत्स्व का आयोजन किया गया

इंद्रदेव अपने सिंहासन पर आरूढ़ थे और बाकी देवता भी यथास्थान विराजमान थे नृत्य संगीत का आयोजन किया गया था आगे क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते है -

M:- इंद्रलोक में इंद्र देव का लगा भव्य दरबार

गूंज रही थी मधुर मधुर सी घुंघरू की झंकार

कोरस:- घुंघरू की झंकार

M:- ढोल सारंगी तबले बज रहे और बजे मृदंग

मालयवान गंधर्व के भक्तो थिरक रहे थे अंग

कोरस:- थिरक रहे थे अंग

M:- उत्तम नृत्य था उसका भक्तो उत्तम था संगीत

थिरक थिरक के सभा के अंदर गाता था वो गीत

कोरस:- गाता था वो गीत

M:- मंत्र मुग्ध सी सभा हो गयी ऐसा था संगीत

ताल ताल पे थिरक रहा था ताल ताल पर गीत

कोरस:- ताल ताल पर गीत

M:- मालयवान के गीत पे सब उपहार लुटाते है पावन कथा सुनाते है

आज तुम्हे जया एकादशी की कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस:- सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

वार्ता: -प्रियो भक्तो इस गायन वादन में पुष्पदंत और उसकी कन्या पुष्पवती चित्रसेन योम और उसकी पत्नी मालिनी इस आयोजन में वादन एवं नृत्य कर रहे थे मालिनी का पुत्र माल्यवान नवविवाहित था और वह भी इसी आयोजन में गायन कर रहा था -

M:- चपल कामिनी पत्नी उसकी ह्रदय से नहीं जाय

जिधर घूमता मालयवान वो उधर खड़ी मुस्काय

कोरस:- उधर खड़ी मुस्काय

M:- नई नवेली पत्नी उसकी नया नया यौवन

सोच सोच के पत्नी को अपनी व्यथित हो रहा मन

कोरस:- व्यथित हो रहा मन

M:- स्वर लय उसके भंग हो रहे रहा ना मन पे जोर

मन को लगाता गति में अपने उड़ जाता कही और

कोरस:- उड़ जाता कही और

M:- इंद्रदेव जी समझ गए थे उसके मन के भाव

इसके गीत पर भारी है इसकी पत्नी का प्रभाव

कोरस:- इसकी पत्नी का प्रभाव

M:-इंद्रदेव उसके ऊपर क्रोधित हो जाते है

पावन कथा सुनाते है

हम आज तुम्हे जया एकादशी की महिमा गाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

वार्ता :- प्रिय भक्तजनो माल्यवान अपनी पत्नी के प्रति इतना अनुरक्त था की गायन में उससे चूक हो ये देख इंद्र देव नाराज़ हो जाते है और क्रोध वश इंद्र देव उसे श्राप दे देते है, आगे क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते है

M:- भरी सभा में मालयवान को दे देते है श्राप

तू और तेरी पत्नी दोनों नर्क भोगो का ताप

कोरस:- भोगो नर्क का ताप

M:- जिसकी याद में खोया है तुम भूल रहा है गीत

दोनों बनो पिशाच जनम कष्टों में करो व्यतीत

कोरस:- कष्टों में करो व्यतीत

M:- जिसकी याद में डूबके तुमने किया मेरा अपमान

बनके पिशाच तू साथ उसी के कष्ट भोग नादान

कोरस:- कष्ट भोग नादान

M:- कुछ ना बोला मालयवान वो खड़ा रहा चुपचाप

श्राप भुगतने की खातिर वो चला जोड़ के हाथ

कोरस:- चला जोड़ के हाथ

M:- इंद्र के श्राप से दोनों वो हिम खण्ड हो जाते है

पावन कथा सुनाते है

हम आज तुम्हे जया एकादशी की कथा सुनाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

वार्ता :- प्रिय भक्तों इंद्र देव के श्राप से श्रपति हो दोनों हिमशिला में परिवर्तित हो जाते है और पिशाच योनि को प्राप्त करते है और अनेका अनेक वर्षो तक कष्ट को भोगते रहते है आगे क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते है

M:- बन पिशाच वो नर्क योनि में कष्ट उठाते है

इसी तरह से जीवन के दिन कटते जाते है

कोरस:- दिन कटते जाते है

M:- बैठ हिमालय भोग रहे है इंद्र देव का श्राप

मालयवान कर रहा है बैठ के मन में पश्चाताप

कोरस:- मन में पश्चाताप

M:- कष्ट से मुक्ति का दीखता ना कोई उन्हें उपाय

दिन हीन दोनों बैठे है लगते है असहाय

कोरस:- लगते है असहाय

M:- इक दूजे को देते दिलासा मिट जाएगा श्राप

इक ना इक दिन मिट जायेगा इंद्र देव का ताप

कोरस:- इंद्र देव का ताप

M:- कष्ट भोगते दोनों मिलके नीर बहाते है

पावन कथा सुनाते है

हम आज तुम्हे जया एकादशी की कथा सुनाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

वार्ता :- जा पर कृपा हरी की होई, तापर कृपा करे हर कोई, प्रिय भक्तों जिस पर ईश्वर की कृपा हो जाती है वो समस्त बाधाओं का श्रवण दमन कर लेता है, वह बुरे से बुरे श्राप से भी मुक्त हो जाता है, जया एकदशी का व्रत भी अनेका अनेक पापो से मुक्त कर भक्त को भाव से पार लगा देते है, प्रेम से बोलिये श्री विष्णु भगवन की जय

M:- माघ शुक्ल का आया महीना एकादशी का दिन

कई दिनों से रहते थे दोनों कुछ खाये बिन

कोरस:- कुछ खाये बिन

M:- फल, फूल खा रहे दोनों करते रहे उपवास

छुटकारा ना मिले नर्क से लगते बड़े निराश

कोरस:- लगते बड़े निराश

M:- एकादशी का व्रत उनलोगे ने कर डाला पूर्ण

नर्क योनि का काल उसी दिन हो गया था सम्पूर्ण

कोरस:- हो गया था सम्पूर्ण

M:- पिशाच योनि से मुक्त हो गए मिल गया अनुपम रूप

चमक उठा था कंचन जैसा उनका रूप स्वरूप

कोरस:- उनका रूप स्वरूप

M:- कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते है

पावन कथा सुनाते है

जया एकादशी की भक्तो हम महिमा गाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Jaya Ekadashi Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Jaya Ekadashi Katha
Album Jaya Ekadashi Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Jaya Ekadashi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40