Close Menu
Maa Sharda Amritwani
Song

Maa Sharda Amritwani

Rinky Vishwakarma • Maa Sharda Amritwani • 2026 • 0:12:15 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Maa Sharda Amritwani • Rinky Vishwakarma

F:-मैहर वाली शारदा करूँ तुम्हारा ध्यान

हाथ धरो सरपर मेरे करो मेरा कल्याण

शारदा माँ जग तारिणी जगत की पालनहार

मन वांछित फल पा रहा तुमसे ये संसार

शरण लगे जो माँ तेरी नहीं हो उसकी हार

ममता का आँचल मिले मिले तुम्हारा प्यार

सतना जिले में शारदा बना तुम्हारा धाम

कष्ट हरो कृपा करो यही तुम्हारा काम

कोरस :- जय हो शारदा माँ, मैहर वाली माँ

F:-सती का शव ले जा रहे जब शंकर भगवान

उनके गले का हार था गिरा इसी स्थान

माँ का हार कारन बना मैहर देवी नाम

ऊँचे पर्वत पर बना है मैहर का धाम

माँ है राज राजेश्वरी चले उसी का राज

मैहर वाली शारदा का अलग है हर अंदाज

महोबा के रजवाड़ो की कुल देवी हो आप

खड़ी सदा रहती हो माँ हर संकट में साथ

कोरस :- जय हो शारदा माँ, मैहर वाली माँ

F:-आल्हा उदल को दिया तुमने अमर वरदान

दोनों तुम्हारे लाडले ये उनकी पहचान

द्वार तुम्हारे है खड़ी आल्हा जी की सांग

जिसके ऊपर दुश्मन को देते आल्हा दाब

नगर महोबा के थे ये दोनों राजकुमार

जिनकी तुम्हारी कृपा से कभी हुयी ना हार

आल्हा उदल जब कभी राण भूमि में जाए

सबसे पहले द्वार पर आकर शीश नवाए

कोरस :- जय हो शारदा माँ, मैहर वाली माँ

F:-आते है आल्हा आज भी करने माँ का दर्शन

कर जाते है चरणों में लाल पुष्प अर्पण

आल्हा ही करवाते है तुमको माँ स्नान

दिया हुआ है आल्हा को तुमने ये वरदान

दर्शन कर जाते है वो रहते बंद कपाट

करुणा बरसाती हो तुम उनपर माँ दिन रात

विनय सुनो सुखदेव की कहता है हाथ जोड़

साथ निभाना माँ सदा साथ ना देना छोड़

कोरस :- जय हो शारदा माँ, मैहर वाली माँ

F:-जय हो तुम्हारी मैहर वाली

धन वैभव सुख देने वाली

लहराये ममता का आँचल

कोरस:- देती साथ हमेशा पल पल

F:-तुम रानी बुन्देल खण्ड की

तुम अग्नी लगती प्रचण्ड की

क्रोध में माँ तुम जब आती हो

कोरस:- महाकाली तुम बन जाती हो

F:-भक्त तुम्हारे आल्हा उदल

उनका साथ निभाए पल पल

आज भी दर्शन को आते है

कोरस:- फूल दो अर्पण कर जाते है

F:-तुम पर्वत त्रिकूट विराजो

मन भावन मंदिर में साजो

बैठ के ममता लुटा रही हो

कोरस:- चमत्कार तुम दिखा रही हो

F:-आल्हा ने तप किया तुम्हारा

बनके तुम ममता की धारा

आल्हा को तुमने अमर कर दिया

कोरस:- माँ तुमने उन्हें अमर वर दिया

F:-आल्हा उदल फंसे थे रण में

सेना हार रही थी हर क्षण में

बोला पृत्वी राज चौहान

कोरस:- आज ना बचे किसी प्राण

F:-आल्हा ने सुमरा नाम तुम्हारा

मन ही मन में तुमको पुकारा

लाज रखो मेरी शारदा रानी

कोरस:- बनो सहाय मात कल्याणी

F:-करूँगा क्या माँ अमर मैं रहकर

अपनों की मौत का दुःख में सहकर

मेरे सिवा ना कोई बचेगा

कोरस:- कैसे हमारा वंश चलेगा

F:-महाकाली बनकर आ जाओ

मेरी सेना के प्राण बचाओ

आ जाओ ना देर लगाओ

कोरस:- आके रण चण्डी बन जाओ

F:-माँ ने चमत्कार दिखलाया

पृथ्वी राज कुछ समझ ना पाया

उसकी सेना हार रही थी

कोरस:- शक्ति कोई मार रही थी

F:- उस दिन फिर रण भूमि में पृथ्वी राज गया हार

आल्हा उदल की चली रण में यूं तलवार

F:-आदि शक्ति माँ तुम कहलाती

मैहर में दरबार लगाती

दिव्या कचहरी लगी हुयी है

कोरस:- अखण्ड ज्योत माँ जगी हुयी है

F:-मैहर के मंदिर के पीछे

एक सरोवर बना है नीचे

प्रतिदिन आल्हा करे स्नान

कोरस:- बैठ तुम्हारा करते ध्यान

F:-प्रातः काल आल्हा आते

निर्मल जल में डुबकी लगाते

नित प्रातः करते है दर्शन

कोरस:- श्रद्धा शुमन चरण में अर्पण

F:-आल्हा का है बना अखाड़ा

ताल ठोक जहाँ बजे नगाड़ा

कुश्ती लड़ते थे आल्हा उदल

कोरस:- प्रतिदिन लड़ते थे आल्हा उदल

F:-पहला दर्शन आल्हा ने पाया

माता शारदा कहके बुलाया

आल्हा उदल दोनों भाई

कोरस:- करके तपस्या शक्ति पाई

F:-होने लगी जब रात अँधेरी

भक्त पुजारी करते ना देरी

रुकता ना कोई रात वहां पर

कोरस:- बैठी शारदा मात जहाँ पर

F:-शयन आरती माँ की करके

खिड़की दरवाजे बंद करके

ऊपर से नीचे आ जाते

कोरस:- अगले दिन फिर शोर मचाते

F:-प्रातः जब मंदिर खुलता है

पुष्प चढ़ा माँ को मिलता है

लगे सुगन्धित मंदिर सारा

कोरस:- रोज़ है दिखता दिव्या नज़ारा

F:-आल्हा माँ पूजन को आते

प्रतिदिन दर्शन करके जाते

शारदा माँ का चमत्कार है

कोरस:- तुम्हे नमन माँ बार बार है

F:-आदि तुम्ही हो तुम्ही अनंता

तुम्हे पूजते साधु संता

बैठ के शारदा ऊँची अटारी

कोरस:- करती सबकी पहरेदारी

F:- देवी भवानी शारदा तुम करुणा की खान

रोता हुआ आये यहाँ ले जाये मुस्कान

F:-सीढ़ी एक हज़ार है पावन

मंदिर लगता लोक लुभावन

लगता मंदिर स्वर्ग से सुन्दर

कोरस:- बैठी शारदा जिसके अंदर

F:-मैहर वाली शारदा माता

जिसका है हर भक्त से नाता

सबको गले लगाती माता

कोरस:- सब पर दया लुटाती माता

F:-मैहर वाली भोली भाली

सबसे बड़ी है शक्ति शाली

क्रोध में माँ जब आ जाती है

कोरस:- रण चण्डी फिर बन जाती है

F:-महारानी बुन्देल खण्ड की

हननी है माता घमंड की

शत्रु लगते है अभिमानी

कोरस:- बात है सच्ची ये जग जानी

F:-सारे वेद सार की ज्ञाता

माता शारदा भाग्य विधाता

यहाँ जो आया उसने देखा

कोरस:- यहाँ बदलती हाथो की रेखा

F:-पत्थर पे माँ फूल खिलादे

पल में दर्द का शूल मिटा दे

बिन मौसम बरसात करादे

कोरस:- चाहे तो आकाश झुका दे

F:-चाल समय की इसके हाथ में

काल प्रलय भी इसके हाथ में

मैहर वाली है महाकाली

कोरस:- असुरो का वध करने वाली

F:-करदे टेढ़ी नज़र इशारा

थम जाये ब्राह्मण ये सारा

थम जाये पड़ती बरसात

कोरस:- सब कुछ है इस माँ के साथ

F:-निर्धन के भण्डार माँ भरती

कष्टों से उद्धार माँ करती

जिसने माँ का नाम लिया है

कोरस:- माँ ने उसको थाम लिया है

F:-तुमको नमन है तुमको वंदन

करता हूँ हर पल अभिनन्दन

दास है माँ कैलाश तुम्हारा

कोरस:- छोड़ ना देना हाथ हमारा

F:- मैहर वाली शारदा रखो मेरे सिर हाथ

विनती माँ रिंकी करे सदा निभाना साथ

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Maa Sharda Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Maa Sharda Amritwani
Album Maa Sharda Amritwani
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Sharda Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40