Sawan Somvar Ki Katha
Lyrics
वार्ता: -प्रिय भक्तों आज मैं आपके समक्ष सावन सोमवार के व्रत की महिमा का वर्णन करना जा रहा हूँ इस व्रत के करने से कैसे एक भक्त पर परमपिता परमेश्वर देवा जी देव महादेव की कृपा हुई, तो प्रेम से बोलिये शंकर भगवन की जय
M: -हम शिव महादानी भोले नाथ की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
सावन के सोमवार की महिमा गाके बताते है हम कथा सुनाते है
सत्य कथा एक महादेव की आज बताते है भक्तो आज बताते है
सावन के सोमवार की महिमा गा कर सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो
ॐ सोमेश्वराय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो सावन के सोमवार के व्रत का विशेष महत्व है, क्योकि आज के दिन ही महादेव ने काल कूट नामक विष का पान किया और देवता और दैत्य ने मिलकर उनका गंगा जल से अभिषेक किया उन्हें बेलपत्र चढ़ाए, दही, हल्दी आदि का लेप लगाया और बम बम बम का नारा लगाया
M: -सावन के सोमवार की भक्तों कथा है बहुत महान
भक्तों पर कृपा बरसताते शिव शंकर भगवान कोरस: -शिव शंकर भगवान्
M: -जो भी करता शिव की तपस्या होता वही निहाल
उसे फ़िक्र ना कोई चिंता रहता सदा खुशहाल
कोरस: -रहता सदा खुशहाल
M: -किसी नगर में रहता था एक धनिक परिवार
शिव शंकर की भक्ति करता वो था साहूकार
कोरस: -वो था साहूकार
M: -नियम से जाता था शिव मंदिर सेठ वो सातो बार
सोमवार के दिन रहता था पुरे दिन निराहार
कोरस: -पुरे दिन निराहार
M: -साहूकार की शिव भक्ति हम तुम्हे दिखाते है पावन कथा सुनाते है
हम सावन के सोमवार की गाके सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ सोमेश्वराय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो किसी नगर में एक साहूकार रहता था वो साहूकार परम पिता परमेश्वर
देवादिदेव महादेव का अनन्य भक्त था उसके घर में धन धान्य की कमी नहीं थी कमी थी
तो बस एक संतान की एक संतान के लिये पति पत्नी दिन रात रोते बिलखते रहते थे एक
दिवस जब साहूकार शिव मंदिर में पूजा कर रहा था देव योग वश उस दिन शिव पार्वती के
जी मंदिर में आये थेी-
M: -पूजा करता महादेव का रो रो के साहूकार
गंगा जल के बदले बह रही आँखों से जलधार
कोरस: -आँखों से जलधार
M: -पार्वती शिव से कहती है नाथ सुनो मेरी बात
मुझसे देखे नहीं जा रहे इनके ये हालात
कोरस: -इनके ये हालात
M: -पुत्र रत्न का वर दे कर के करो इसे खुशहाल
साहूकार है सब से बड़ा पर पुत्र बिना कंगाल
कोरस: -पुत्र बिना कंगाल
M: -इसके भगय में सुनो पार्वती नहीं कोई संतान
हँसके बोले पार्वती से शिव शंकर भगवान्
कोरस: -शिव शंकर भगवान्
M: -सुनके सेठ की आँखों से आंसू बहते जाते है वक्त कुछ कह ना पाते है
हम सावन के सोमवार की कथा गाके सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ सोमेश्वराय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -प्रिय भक्तो भोले नाथ की बात सुनके पार्वती जी कहती है हे स्वामी मै कुछ नहीं जानती ये
साहूकार आप का परम भक्त है तो इसके कष्ट को दूर करने की जिम्मेदारी भी आपकी ही
है भोले नाथ आप इसे संतान प्राप्ति का वरदान दे दीजिये भोले नाथ बोले तथास्तु मै इसको
पुत्र प्राप्ति का वरदान देता हूँ परन्तु उस बालक की आयु मात्र बारह वर्ष ही होगी बारह वर्ष
के पश्चात वो बालक मृत्यु को प्राप्त हो जाएगा ये सारी बाते साहूकार सुन रहा था -
M: -पूजा शिव की पूरी करके चला गया साहूकार
लेकिन उसके मन में मचा था भारी हाहाकार
कोरस: -भारी हाहाकार
M: -किसी को उसने कुछ ना बताया मंदिर वाली बात
अपने कार्य को होके मगन वो करता रहा चुपचाप
कोरस: -करता रहा चुपचाप
M: -नियम से वो शिव मंदिर जाता करता पूजा पाठ
एक दिन सेठ से बोली सेठानी सुनो ख़ुशी की बात
कोरस: -सुनो ख़ुशी की बात
M: -भोले नाथ ने सुनली अपनी पल रहा गर्भ में लाल
पुत्र रत्न से हो जायेंगे हम भी मालामाल
कोरस: -हम भी मालामाल
M: -साहूकार जी मन की अपनी कह ना पाते है भक्तो कह ना पाते है
हम सावन के सोमवार की कथा गाकर के सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ सोमेश्वराय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -प्रिय भक्तो पत्नी की बात सुनके सेठ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की क्योंकी सेठ को पता था
की मेरे पुत्र की आयु मात्र बारह वर्ष ही है कुछ महीनो के बाद वो दिन भी आ गया जब
सेठानी ने एक सुन्दर से बालक को जन्म दिया सेठ ने कोई ख़ुशी नहीं मनाई पहले की
तरह सामान्य रूप से अपना कार्य करता रहा पुत्र जब बड़ा हो गया तो सेठ ने अपने साले
को यानी के बच्चे के मामा को बुलवा के कहा की तुम उसको लेकर काशी चले जाओ
विद्या अध्यन के लिए रास्ते में हवन यज्ञ भंडारे करवाते हुए जाना जब शिक्षा पूरी हो जाए
तो इसको लेकर वापस आ जाना-
M: -मामा भांजा चल दिए दोनों काशी जी की ओर
फूल कमल के जैसे लगता बालक मधुर किशोर
कोरस: -बालक मधुर किशोर
M: -जहाँ करे विश्राम रात को करे यज्ञ और दान
भंडारे करवाके करते द्रव्य वस्त्र का दान
कोरस: -द्रव्य वस्त्र का दान
M: -चलते चलते हुए गए वो किसी नगर के पास
ढलने वाली सांझ थी सोचा कर ले यही निवास
कोरस: -कर ले यही निवास
M: -एक सराय में ठहर गए वो करने लगे विश्राम
किस्मत अब उस की करती है भक्तो क्या क्या काम
कोरस: -भक्तो क्या क्या काम
M: -इसके आगे जो होता है वो बतलाते है भक्त हम वो बतलाते है
हम सावन के सोमवार की कथा गाके बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ सोमेश्वराय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो उस सराय के बगल में शामियाने सजाये एक बरात ठहरी हुयी थी ,जो उस
नगर के साहूकार के बेटी को ब्याहने के लिए आयी थी सब कुछ अच्छा था बस दूल्हा
कुरूप और एक आंख से काना था उसी बात को लेकर दूल्हे का बाप परेशान था की यदि
लड़की को मेरे लड़के का दोष पता चल गया तो वो अवश्ये ही शादी से मना कर देगी तभी
उसकी नजर सराये में सो रहे साहूकार के पुत्र पर पड़ी दूल्हे का बाप लड़के के मामा के
पास गया और बोला है भाई मेरी लाज बचा लीजिये लड़के का मामा हैरान परेशान दूल्हे के
बाप मुँह देखता रह जाता है दूल्हे का बाप बोला सिर्फ द्वारा पूजा तक के लिए आपके
बालक को दूल्हा बना के ले जाना चाहता हूँ इसके बदले में मुँह मांगी दौलत देने के लिए
तैयार हूँ I
M: -हाथ जोड़ के हो के रुवासा वो दूल्हे का बाप
करे निवेदन मामा से उसके करते हुए विलाप
कोरस: -करते हुए विलाप
M: -हामी भर दी मामा ने उसके हो गया वो तैयार
दूल्हा बन के उसका भांजा पहुंचा पूजा द्वार
कोरस: -पहुंचा पूजा द्वार
M: -चंद्र के जैसे चमके मुखड़ा लगता राज कुमार
रेशम जोड़ा फूलो का सेहरा लटक रही तलवार
कोरस: -लटक रही तलवार
M: -सुंदर रूप देख दूल्हे का मोहित हो गए लोग
अब आगे क्या होता भक्तो कैसा है संयोग
कोरस: -कैसा है संयोग
M: -इसके आगे क्या होता है वो बतलाते है भक्तो हम बतलाते है
हम सोमवार के महाव्रत की कथा गाकर के सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ सोमेश्वराय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो द्वार पूजा पर दूल्हे को देख के सभी मन्त्र मुग्ध हो जाते द्वार पूजा के बाद
विवाह की रश्म होनी थी काने दूल्हे के बाप को चिंता सत्ता रही थी द्वारे पूजा तो हो गई
परन्तु फेरो पे मेरे बेटे को देख के क्या कहेंगे ससुराल वाले ये सोच के वो फिर से साहूकार
के लड़के के मामा के पास जाता है और विनती करता है की फेरे भी करवा दो बदले में
जो चाहो ले लो उसका मामा तैयार हो जाता है -
M: -फेरे करवाने की खातिर मामा हुआ तैयार
बना के दूल्हा भेज दिया फिर अपना राज कुमार
कोरस: -फिर अपना राज कुमार
M: -हो गई शादी फेरे हो गए काना छुपा रहा
ओढ़ के चादर काना था कोने में पड़ा रहा
कोरस: -कोने में पड़ा रहा
M: -भोजन कर के दूल्हा दुल्हन कोहबर में जाते है
दूल्हा दुल्हन आपस में हसंते बतलाते है
कोरस: -हसंते बतलाते है
M: -नींद आ गई दुल्हन को जब दूल्हा चला गया
सारे बाते चुन्नी पे लिख कर के चला गया
कोरस: -लिख कर के चला गया
M: -वहां से मामा भांजा दोनों काशी आते है दोनों काशी आते है
हम सोमवार के महाव्रत की कथा गाकर के सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: - ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ सोमेश्वराय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -सुबह जब दुल्हन सो के उठती है तो अपने दूल्हे को गायब पाती है अपने चुन्नी पे देखती है
सारी सचाई लिखी हुयी थी की मै तुम्हाता पति नहीं तुम्हारा पति तो एक काना है मै तो
सिर्फ फेरो तक के लिए तुम्हारा पति था अब मै काशी जा रहा हूँ विद्या ग्रहण के लिए
दुल्हन सारी बात अपने पिता से बताती है उसका पिता बारातियो को क्रोध भगा देता है
आगे क्या होता है जानते है कथा के माध्यम से -
M: -काशी के गुरुकुल में विद्या ग्रहण करता है
देव शास्त्र और बीज मंत्र का मंथन वो करता है
कोरस: -मंथन वो करता है
M: -उसका मामा करे भंडारे करे अन्न का दान
विद्या अर्जन करता भांजा भरे ज्ञान की खान
कोरस: -भरे ज्ञान की खान
M: -बारह साल हो गए पुरे उसके जीवन के
पूर्ण हो चुके थे दिन सारे उसके जीवन के
कोरस: -उसके जीवन के
M: -उठ गया सर में दर्द भयंकर पीड़ा सही ना जाए
ऐसे गिरा धरा पे बालक नब्ज सांस थम जाए
कोरस: -नब्ज सांस थम जाए
M: -पिंजरा खाली छोड़ के ज्यों पंछी उड़ जाते है पंछी उड़ जाते है
हम सोमवार के महाव्रत की कथा गाकर के सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: - ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ सोमेश्वराय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो बारह वर्ष की आयु पूर्ण होते है बालक की मृत्यु हो जाती उसका मामा
दहाड़े मार मार के रोता है मै किस मुँह से वापस जाऊँगा अपनी बहन को क्या जबाब दूंगा
और इधर देव योग से उसी समय शिव पार्वती उधर से जा रही होते है माता पार्वती की
नजर मरे हुए बालक पे जाती है तो वो जान जाती है की ये तो उसी साहूकार का पुत्र है जो
भोले नाथ का परम भक्त है ये बालक भोले नाथ के वरदान का ही फल हो वो भोले नाथ
से कहती है की उस बालको जो जीवित कर दिजिये प्राणनाथ भोले बोले पार्वती से ये है
विधि का विधान नियम है में इसके विपरीत इसके प्राण कैसे लौटाऊंगा आगे क्या होता है
कथा के माध्यम से जानते है -
M: -भोले बोले पार्वती से यह है विधि विधान
नियम के है विपरीत अगर में लौटाऊंगा प्राण
कोरस: -लौटाऊंगा प्राण
M: -पार्वती बोली की दिया था आपने ही वरदान
जीवित कर दो इसको स्वामी बालक है नादान
कोरस: -ये बालक है नादान
M: -माता पार्वती के आगे शिव शंकर गये हार
जीवन दान उसे देने को हो गए वो तैयार
कोरस: -हो गए वो तैयार
M: -भोले नाथ ने उस बालक को दे दिया जीवन दान
उस बालक के मृत शरीर में वापस आ गया प्राण
कोरस: -वापस आ गया प्राण
M: -उठ के बैठ गया वो बालक सत्य बताते है भक्तो सत्य बताते है
हम सोमवार के महाव्रत की कथा गाकर के सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: - ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ सोमेश्वराय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -प्रिय भक्तनो बालक जब अपनी आंखे खोलता है और उठ के बैठ जाता है ये देखके
उसका मामा हैरान हो जाता है उसे भगवान् भोले नाथ का चमत्कार मानता है वो बालक
पूछता है मामा जी आप रो क्यों रहे है मामा कोई बहाना बना के टाल देता है और कहता
है अब हम यहाँ नहीं रहेंगे चलो वापस घर चलते है और उसी दिन दोनों अपने नगर की
तरफ प्रस्थान करते है I
M: -चलते चलते पहुंच गए वो उसी नगर के पास
जहाँ विवाह हुआ था उसका सुकुमारी के साथ
कोरस: -सुकुमारी के साथ
M: -उसी सराय में आ कर के वो फिर से रुकते है
कर इस्नान आदि फिर दोनों भोजन करते है
कोरस: -फिर भोजन करते है
M: -उधर से गुजरी सेठ की लड़की हुयी बड़ी हैरान
इन्ही से ब्याह हुआ था मेरा तुरत गई पहचान
कोरस: -तुरत गई पहचान
M: -सेठ के सैनिक बुलाके उनको घर में लाते है
मामा भांजा को जम के सत्कार कराते है
कोरस: -सत्कार कराते है
M: -देख पती को दुल्हन के नैना शर्माते है नैना शर्माते है
सोमवार के महाव्रत की कथा गाकर के सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: - ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ सोमेश्वराय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो लड़के का मामा सारी बात साफ़ साफ़ बता देता है की कैसे काने के बाप ने
मेरे भांजे को एक रात का दूल्हा बना के आपकी पुत्री से विवाह करवा दिया था सेठ ने
कहा विधि का विधान कोई टाल नहीं सकता है सो अब आपका भांजा ही मेरी पुत्री का
पति है कुछ दिन वहां ठहरने के बाद अपनी पत्नी को लेकर अपने घर की तरफ चल पड़ते
है सेठ ने बहुत सारा धन धन्य दास दासियाँ देकर अपनी पुत्री को विदा किया था पति पत्नी
डोली पर सवार है और दास दासिया पीछे पीछे चल रहे है आइये आगे क्या होता है कथा
के माध्यम से जानते है -
M: -साहूकार पत्नी संग दोनों छत पर जाते है
पुत्र शोक में बैठे के दोनों नीर बहाते है
कोरस: -दोनों नीर बहाते है
M: -बारह साल तो गुजरे गए है मर गया होगा लाल
उसी सोच में उन दोनों का हाल हुआ बेहाल
कोरस: -हाल हुआ बेहाल
M: -उन दोनों ने सोच लिया था दे देंगे हम प्राण
हम भी अब ना रहेंगे ज़िंदा जब ना रही संतान
कोरस: -जब ना रही संतान
M: -अंतिम बार पुकार रहे हम है शंकर भगवान
पुत्र वियोग में हम दोनों भी चले गवाने प्राण
कोरस: -चले गवाने प्राण
M: -छोड़ के धरती हम दोनों अब स्वर्ग को जाते है पावन कथा सुनाते है
सोमवार के महाव्रत की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ सोमेश्वराय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: - प्रिय भक्तजनो साहूकार और उसकी पत्नी दोनों ही छत से कूदने ही वाले होते है तभी सेठ
का साला नीचे से आवाज लगता है दीदी जी बहनोई जी आरती की थाली सजा के ले आओ
आपका पुत्र वधु को लेकर आया है ये सुन के पति पत्नी दोनों चौंक जाते है भला ये कैसे
संभव है भगवन शिव शंकर ने पुत्र की आयु मात्र बारह वर्ष ही बताई जाती है और बारह
वर्ष तो पुरे हो चुके है पत्नी पत्नी दोनों उससे शपथ खिला के कहते है तुम सत्य बोल रहे हो
ना उसने कहाँ विश्वास ना हो तो चलके देखो गांव के बहार बाग़ में डोली के साथ साथ
हजारो दास दसिया और स्वर्ण भंडार ले साथ डेरा दाल रखा है दोनों ख़ुशी ख़ुशी उतर
आते और पुत्र को देखने के लिए बाग़ की तरफ दौड़ने लग जाते है भक्तो दौड़ के दोनों
बाग़ में पहुंचे जहाँ डोली देखकर दोनों की आँखों से आंसू बहने लग जाते है -
M: -दौड़ के दोनों बाग़ में पहुंचे जहाँ रुका डोला
पुत्र वधु को देख के अपने साहूकार बोला
कोरस: -साहूकार बोला
M: -ये सब कृपा है भोले की गया हूँ मै ये जान
बड़े दयालु बड़े कृपालु है शंकर भगवान्
कोरस: -है शंकर भगवान्
M: -पुत्र वधू को लेकर अपने घर में आते है
पुरे साल खुशहाल मगन त्यौहार मनाते है
कोरस: -त्यौहार मनाते है
M: -सोमवार की व्रत की महिमा है सबसे उत्तम
सोमवार के व्रत का फल है सबसे सर्वोत्तम
कथा लिखी सुखदेव देवेश कुंदन गाते है भक्तो गाके सुनाते है
सोमवार के व्रत की महिमा हम बतलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
ॐ सोमेश्वराय बोलो ॐ नमः शिवाय
लेखक :- सुखदेव निषाद
Sawan Somvar Ki Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |