Close Menu
Dhari Devi Ki Katha
Song

Dhari Devi Ki Katha

Rinky Vishwakarma • Dhari Devi Ki Katha • 2026 • 0:31:27 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Dhari Devi Ki Katha • Rinky Vishwakarma

कोरस: -जय माँ धारी जय माँ धारी जय माँ महारानी

जय माँ धारी जय माँ धारी जय माँ कल्याणी

F: -महिमा सुनाऊँ धारी माँ की सबका हो कल्याण

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -शारदा माँ को शीश नावउँ

कोरस: -शारदा माँ को शीश नवाऊ

F: -श्री गणपति को मन में ध्याऊ

कोरस: -श्री गणपति को मन में ध्याऊ

F: -गुरु जनन को वंदन गाऊं

कोरस: -गुरु जनन को वंदन गाऊं

F: -दो आशीष मैं कलम चलाऊं

कोरस: -दो आशीष मैं कलम चलाऊं

F: -हाथ जोड़ मैं करूँ वंदना

कोरस: -हाथ जोड़ में करू वंदना

F: -मांग के सबसे क्षमा प्रार्थना

कोरस: -मांग के सबसे क्षमा प्रार्थना

F: -दो वरदान शरण मैं पाऊं

कोरस: -दो वरदान शरण मैं पाऊं

F: -करना दया भटक ना जाऊं

कोरस: -करना दया भटक ना जाऊं

F: -लाज रखो सुखदेव की माता

कोरस: -लाज रखो सुखदेव की माता

F: -जोड़ रहा चरणन से नाता

कोरस: -जोड़ रहा चरणन से नाता

F: -धारी माता की महिमा गाऊं

कोरस: -धारी माता की महिमा गाउँ

F: -उत्तराखण्ड दर्शन करवाऊं

कोरस: -उत्तराखण्ड दर्शन करवाऊं

F: -कैसे आई धारी माता

कोरस: -कैसे आई धारी माता

F: -कैसे कहलाई सुख दाता

कोरस: -कैसे कहलाई सुख दाता

F: -अलक नंदा में कैसे बना माँ धारी का स्थान

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -अति कल्याण धारी माता

कोरस: -अति कल्याणी धारी माता

F: -अति रुद्राणी धारी माता

कोरस: -अति रुद्राणी धारी माता

F: -उत्तरा खंड की महारानी है

कोरस: -उत्तराखंड की महारानी है

F: -बड़ी दयालु कल्याणी है

कोरस: -बड़ी दयालु कल्याणी है

F: -चारो धामों की संरक्षक है

कोरस: -चारो धामों की सरक्षक है

F: -भक्तो की अपनी भय रक्षक है

कोरस: -भक्तो की अपनी भय रक्षक है

F: -जागृत माता कहलाती है

कोरस: -जागृत माता कहलाती है

F: -माँ सुख दाता कहलाती है

कोरस: -माँ सुख दाता कहलाती है

F: -कलिया सौंठ में धाम निराला

कोरस: -कलियाँ सोंठ मे धाम निराला

F: -दर्शन पाए किस्मत वाला

कोरस: -दर्शन पाए किस्मत वाला

F: -अलक नंदा की पावन धारा

कोरस: -अलकनंदा की पावन धारा

F: -अति सुन्दर मन भावन धारा

कोरस: -अति सुन्दर मन भावन धारा

F: -माँ के चरण पखारे प्रतिदिन

कोरस: -माँ के चरण पखारे प्रतिदिन

F: -बहती माँ के द्वारे प्रतिदिन

कोरस: -बहती माँ के द्वारे प्रतिदिन

F: -जहाँ पे धारी माता प्रतिदिन करती है स्नान

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -तीन रूप धारी माँ धरती

कोरस: -तीन रूप धारी माँ धरती

F: -प्रातः सुन्दर कन्या दिखती

कोरस: -प्रातः सुन्दर कन्या दिखती

F: -लगे दुपहरी तरुणी माता

कोरस: -लगे दुपहरी तरुणी माता

F: -संध्या वृद्ध सुघरणी माता

कोरस: -संध्या वृद्ध सुघरणी माता

F: -बसी जहाँ माँ धारी माता

कोरस: -बसी जहाँ माँ धारी माता

F: -स्वर्ग वहां पर शीश झुकाता

कोरस: -स्वर्ग वहाँ पर शीश झुकाता

F: -दृश्य वहां का अति मन भावन

कोरस: -दृश्य वहां का आती मन भावन

F: -सुन्दर सुन्दर लोक लुभावन

कोरस: -सुन्दर सुन्दर लोक लुभावन

F: -चरणों में बहती धारा निर्मल

कोरस: -चरणों में बहती धारा निर्मल

F: -बहती है जल धारा निर्मल

कोरस: -बहती है जल धारा निर्मल

F: -देव प्रयाग की पावन माटी

कोरस: -देव प्रयाग की पावन माटी

F: -स्वर्ग से सुन्दर लगती झांकी

कोरस: -स्वर्ग से सुन्दर लगती झांकी

F: -यहाँ विराजे धारी माता

कोरस: -यहाँ विराजे धारी माता

F: -सब देवो से न्यारी माता

कोरस: -सब देवो से न्यारी माता

F: -वेदो में है लिखा हुआ माँ धारी का व्याख्यान

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -कैसे यहां पे आई धारी

कोरस: -कैसे यहाँ पे आयी धारी

F: -कथा अलग है सबसे न्यारी

कोरस: -कथा अलग है सबसे न्यारी

F: -अलक नंदा में बाढ़ थी आई

कोरस: -अलकनंदा में बाढ़ थी आयी

F: -धारी बहती धार में आई

कोरस: -धारी बहती धार में आयी

F: -लेहरो के ऊपर करती सवारी

कोरस: -लहरों के ऊपर करती सवारी

F: -यहाँ पे आई माता धारी

कोरस: -यहाँ पे आयी माता धारी

F: -माँ का शीश यहीं पर आया

कोरस: -माँ का शीश यहीं पर आया

F: -शीश वो शक्ति पीठ कहाया

कोरस: -शीश वो शक्ति पीठ कहाया

F: -धड़ विहीन सिर कहाँ से आया

कोरस: -धड़ विहीन सिर कहाँ से आया

F: -किसने धड़ से सिर कटवाया

कोरस: -किसने धड़ से सिर कटवाया

F: -आज तुम्हे बतलाती हूँ मैं

कोरस: -आज तुम्हे बतलाती हूँ में

F: -सत्य कथा समझाती हूँ मैं

कोरस: -सत्य कथा समझती हूँ में

F: -सात भाई थे धारी माँ के

कोरस: -सात भाई थे धारी माँ के

F: -सारे जगत से न्यारी माँ के

कोरस: -सारे जगत से न्यारी माँ के

F: -सातों भाई बड़े थे उनसे माता थी नादान

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -सात भाई में एक बहन थी

कोरस: -सात भाई में एक बहन थी

F: -लेकिन बहन ना उनके मन की

कोरस: -लेकिन बहन ना उनके मन की

F: -भाई थे गोरे काली बहन थी '

कोरस: -भाई थे गोरे काली बहन थी

F: -भाइयो की ना बहन से बनती

कोरस: -भाइयो की ना बहन से बनती

F: -भाई ना करते प्यार बहन से

कोरस: -भाई ना करते प्यार बहन से

F: -रखते मन में धार बहन से

कोरस: -रखते मन में धार बहन से

F: -फिर तक़दीर ने रंग दिखाया

कोरस: -फिर तकदीर ने रंग दिखाया

F: -किस्मत में ऐसा दिन आया

कोरस: -किस्मत में ऐसा दिन आया

F: -गम के बादल घिरने लगे थे

कोरस:-गम के बादल घिरने लगे थे

F: -भाई उनके मरने लगे थे

कोरस: -भाई उनके मरने लगे थे

F: -धीरे धीरे एक एक कर

कोरस: -धीरे धीरे एक एक कर

F: -भाई पांच गए थे मर

कोरस: -भाई पांच गए थे मर

F: -अब दो बचे रह गए भाई

कोरस: -अब दो बचे रह गए भाई

F: -उनके मन में बात ये आयी

कोरस: -उनके मन में बात ये आयी

F: -अपनी बहन मनहूस है जिसने ले लिए उनके प्राण

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -बहन से बोले दोनों भाई

कोरस:-बहन से बोले दोनों भाई

F: -बनके मौत कहाँ से आई

कोरस: -बनके मौत कहाँ से आयी

F: -पांच पांच भाई तू खा गई

कोरस: -पांच पांच भाई तू खा गयी

F: -बनके मौत कहाँ से आ गयी

कोरस: -बनके मौत कहाँ से आ गयी

F: -बहन सिसकती और बिलखती

कोरस: -बहन सिसकती और बिलखती

F: -चुपके चुपके आहें भरती

कोरस: -चुपके चुपके आहें भरती

F: -दोनों रखते जलन बहन से

कोरस: -दोनों रखते जलन बहन से

F: -नफरत करने लगे बहन से

कोरस: -नफरत करने लगे बहन से

F: -दोनों भाई मन में सोचे

कोरस: -दोनों भाई मन में सोचे

F: -कैसे बहन से पीछा छूटे

कोरस: -कैसे बहन से पीछा छूटे

F: -अगर ये जिन्दा रह जाएगी

कोरस: -अगर ये जिन्दा रह जाएगी

F: -अपने कुल को खा जाएगी

कोरस: -अपने कुल को खा जाएगी

F: -क्यों ना इसका गला काटकर

कोरस: -क्यों ना इसका गला काटकर

F: -बहती नदी में आये बहाकर

कोरस: -बहती नदी में आये बहाकर

F: -दोनों भाई अपनी बहन की लेने चले है जान

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -करके फैसला दोनों भी

कोरस: -करके फैसला दोनों भी

F: -दोनों भाई बने कसाई

कोरस: -दोनों भाई बने कसाई

F: -छोटी बहन के बाल पकड़कर

कोरस: -छोटी बहन के बाल पकड़कर

F: -लाये घर से निकाल पकड़कर

कोरस: -लाये घर से निकाल पकड़कर

F: -छोटी बहन रही चिल्लाती

कोरस:-छोटी बहन रही चिल्लाती

F: -गले पे उसके चली दराती

कोरस: -गले पे उसके चली डराती

F: -भाई बन गए बहन के दुश्मन

कोरस: -भाई बन गए बहन के दुश्मन

F: -अपनी बहन की काट दी गर्दन

कोरस:-अपनी बहन की काट दी गर्दन

F: -धड़ से अलग हो गई गर्दन

कोरस: -धड़ से अलग हो गयी गर्दन

F: -छीन चुके थे बहन का जीवन

कोरस: -छीन चुके थे बहन का जीवन

F: -भाई के हाथो बहन कट गयी

कोरस: -भाई के हाथो बहन कट गयी

F: -दो भागो में बहन बंट गयी

कोरस: -दो भागो में बहन बंट गयी

F: -कटी बहन की लाश उठाकर

कोरस:-कटी बहन की लाश उठाकर

F: -बहती नदी में आये बहाकर

कोरस: -बहती नदी में आये बहाकर

F: -गला काटके अपनी बहन का फेंक गए शैतान

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -बहता हुआ सिर तेज धार पर

कोरस: -बहता हुआ सिर तेज धार पर

F: -पंहुचा कलिया सौढ़ में आकर

कोरस: -पंहुचा कलिया सोढ में आकर

F: -बच्ची का सिर बहता जाए

कोरस: -बच्ची का सिर बहता जाये

F: -जोर जोर आवाज़ लगाए

कोरस: -जोर जोर आवाज लगाए

F: -मुझे निकालो मुझे निकालो

कोरस: -मुझे निकालो मुझे निकालो

F: -तेज धार से मुझे बचालो

कोरस: -तेज धार से मुझे बचालो

F: -इक बालक स्नान कर रहा

कोरस: -इक बालक स्नान कर रहा

F: -माँ गंगा का ध्यान कर रहा

कोरस: -माँ गंगा का ध्यान कर रहा

F: -उसके पड़ी आवाज़ सुनाई

कोरस: -उसके पड़ी आवाज सुनाई

F: -झट से उसने नज़र घुमाई

कोरस: -झट से उसने नजर घुमाई

F: -बच्ची एक बहती हुई आये

कोरस: -बच्ची एक बहती हुई आये

F: -जोर जोर से शोर मचाये

कोरस: -जोर जोर से शोर मचाये

F: -लड़का सोचे कैसे जाऊं

कोरस: -लड़का सोचे कैसे जाऊं

F: -कैसे उस बच्ची को बचाऊं

कोरस: -कैसे उस बच्ची को बचाऊ

F: -बड़ी तेज है धार नदी की नहीं बचेंगे प्राण

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -शीश में से आवाज़ ये आई

कोरस:-शीश में से आवाज ये आयी

F: -देखना तू जल की गहराई

कोरस:-देखना तू जल की गहराई

F: -जहाँ जहाँ तू पाँव धरेगा

कोरस: -जहाँ जहाँ तू पांव धरेगा

F: -वहां बूंद भी जल ना रहेगा

कोरस: -वहां बून्द भी जल ना रहेगा

F: -जल की धारा थम जाएगी

कोरस: -जल की धारा थम जाएगी

F: -सुन्दर सीढ़ी बन जाएगी

कोरस: -सुन्दर सीधी बन जाएगी

F: -मुझे निकाल के ले चल बाहर

कोरस: -मुझे निकाल के ले चल बाहर

F: -शीश मेरा तू थाम ले आकर

कोरस: -शीश मेरा तू थाम ले आकर

F: -लड़का डूबा हैरानी में

कोरस: -लड़का डूबा हैरानी में

F: -झट से कूद पड़ा पानी में

कोरस: -झट से कूद पड़ा पानी में

F: -शीश निकाल के बाहर लाया

कोरस: -शीश निकाल के बाहर लाया

F: -सहमा सहमा कुछ घबराया

कोरस: -सहमा सहमा कुछ घबराया

F: -सिर बच्ची का डोल रहा था

कोरस: -सिर बच्ची का डोल रह था

F: -साफ़ साफ़ वो बोल रहा था

कोरस: -साफ़ साफ़ वो बोल रहा था

F: -कटा हुआ है सिर ये लेकिन

कोरस: -कटा हुआ है सिर ये लेकिन

F: -फिर भी है इसमें जान आती है आवाज़ ये फिर से

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -भाग रहा है क्यों तू डर से

कोरस: -भाग रहा है क्यों तू डर से

F: -मुझको किसी शिला के ऊपर

कोरस: -मुझको किसी शिला के ऊपर

F: -बैठा तू स्थापित देकर

कोरस: -बैठा तू स्थापित देकर

F: -महाशक्ति देवी कहलाऊँ

कोरस:-महाशक्ति देवी कहलाऊ

F: -यहीं शिला पे मैं बस जाऊं

कोरस: -यहाँ शिला पे में बस जाऊं

F: -उत्तराखंड की रक्षा करुँगी

कोरस: -उत्तराखंड की रक्षा करुँगी

F: -सबके प्राण सुरक्षा करुँगी

कोरस: -सबके प्राण सुरक्षा करूंगी

F: -पास में पड़ता गांव था धारी

कोरस: -पास में पड़ता गांव था धारी

F: -माँ नाम पड़ गया धारी

कोरस: -माँ नाम पड़ गया धारी

F: -तब से माँ धारी कहलाये

कोरस: -तब से माँ धारी कहलाये

F: -धारी माँ प्यारी कहलाये

कोरस: -धारी माँ प्यारी कहलाये

F: -वहां लगा के बैठे आसान

कोरस: -वहां लगा के बैठे आसान

F: -चला रही अपना अनुशासन

कोरस: -चला रही अपना अनुशासन

F: -दर्शन करने वालो पे माँ लुटा रही वरदान

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -बहे नदी की शीतल धारा

कोरस: -बहे नदी की शीतल धारा

F: -जहाँ बना है मंदिर प्यारा

कोरस: -जहाँ बना है मंदिर प्यारा

F: -जितनी शीतल है माँ धारी

कोरस: -जितनी शीतल है माँ धारी

F: -उतनी ही जलती चिंगारी

कोरस: -उतनी ही जलती चिंगारी

F: -चिंगारी है ज्वाला धारी

कोरस: -चिंगारी है ज्वाला धारी

F: -देख चुकी है दुनिया सारी

कोरस: -देख चुकी है दुनिया सारी

F: -दो हज़ार तेरह की बात है

कोरस: -दो हजार तेरह की बात है

F: -अभी तलक ये सबको याद है

कोरस: -अभी तलक ये सबको याद है

F: -जब आदेश हुआ सरकारी

कोरस: -जब आदेश हुआ सरकारी

F: -मंदिर हटेगा यहाँ से धारी

कोरस: -मंदिर हटेगा यहाँ से धारी

F: -ज्ञानी जनो ने था समझाया

कोरस: -ज्ञानी जनो ने था समझाया

F: -लेकिन किसी को समझ ना आया

कोरस: -लेकिन किसी को समझ ना आया

F: -कहा की मंदिर नहीं हटाना

कोरस: -कहाँ की मदिर नहीं हटाना

F: -वरना पड़े बहुत पछताना

कोरस: -वरना पड़े बहुत पछताना

F: -भारी पड़ जायेगा हटाना धारी का स्थान

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -विधुत टीम ने एक ना मानी

कोरस: -विद्युत टीम ने एक ना मानी

F: -मूर्ति हटाने की थी ठानी

कोरस: -मूर्ति हटाने की थी ठानी

F: -मूर्ति हटा दी धारी माँ की

कोरस: -मूर्ति हटा दी धारी माँ की

F: -प्यारी प्यारी न्यारी माँ की

कोरस: -प्यारी प्यारी न्यारी माँ की

F: -क्रोध में आ गई धारी माता

कोरस: -क्रोध में आ गयी धारी माता

F: -अब तक जो थी प्यारी माता

कोरस: -अब तक जो थी प्यारी माता

F: -नेत्र लाल विकराल हो गए

कोरस: -नेत्र लाल विकराल हो गए

F: -चिंगारी तत्काल हो गए

कोरस: -चिंगारी तत्काल हो गए

F: -लगी कांपने चारो दिशाए

कोरस:-लगी कांपने चारो दिशाए

F: -उल्टी चलेने लगी हवाएं

कोरस: -उलटी चलने लगी हवाएं

F: -धारी माता लगे भयंकर

कोरस: -थारी माता लगे भयंकर

F: -लगने लगी थी माँ प्रलयंकर

कोरस: -लगने लगी थी माँ प्रलयंकर

F: -लग रहा प्रलय आ जाएगी

कोरस: -लग रहा प्रलय आ जाएगी

F: -सबको जिन्दा चबा जायेगी

कोरस: -सबको जिन्दा चबा जाएगी

F: -ज्वाला उगल रही माँ धारी लग रही काल समान

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -हंसी उड़ाते विधुत कर्मी

कोरस: -हंसी उड़ाते विधुत कर्मी

F: -ओढ़ चुके थे वो बेशर्मी

कोरस: -ओढ़ चुके थे वो बेशर्मी

F: -उनको खबर नहीं थी पल की

कोरस:-उनको खबर नहीं थी पल की

F: -खड़ी थी मौत बिना हलचल की

कोरस: -खड़ी थी मौत बिना हलचल की

F: -रौद्र रूप माँ धारी ने धारा

कोरस: -रौद्र रूप माँ धारी ने धारा

F: -काँप उठा उत्तराखंड सारा

कोरस: -काँप उठा उत्तराखंड सारा

F: -फटा बादल केदार नाथ में

कोरस: -फटा बादल केदार नाथ में

F: -मची हलचल केदार नाथ में

कोरस: -मची हलचल केदार नाथ में

F: -ऊपर से बही जल धारा

कोरस: -ऊपर से बही जल धारा

F: -केदार नाथ थर्राया सारा

कोरस: -केदार नाथ थर्राया सारा

F: -बिजली टूटी आसमान से

कोरस: -बिजली टूटी आसमान से

F: -लाखो प्राणी गए जान से

कोरस: -लाखो प्राणी गए जान से

F: -प्रलय आ गयी थी पल भर में

कोरस: -प्रलय आ गयी थी पल भर में

F: -मौत ही मौत छा गयी पल में

कोरस: -मौत ही मौत छा गयी पल में

F: -चीख पुकार मच गयी भारी लगने लगा शमशान

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -घर मकान सब बह गए पल में

कोरस: -घर मकान सब बह गए पल में

F: -बने धरौंदे ढह गयी पल में

कोरस:-बने घरोंदे ढह गयी पल में

F: -गंगा अति विकराल हो गयी

कोरस: -गंगा अति विकराल हो गयी

F: -बहती धारा कल हो गयी

कोरस: -बहती धारा कल हो गयी

F: -तिनके के जैसे बहे जिंदगी

कोरस: -तिनके के जैसे बहे जिंदगी

F: -त्राहि त्राहि बस कहे जिंदगी

कोरस: -त्राहि त्राहि बस कहे जिंदगी

F: -चारो तरफ था पानी पानी

कोरस: -चारो तरफ था पानी पानी

F: -बहते जा रहे थे सैलानी

कोरस:-बहते जा रहे थे सैलानी

F: -कोई किसी क्वे काम ना आये

कोरस:-कोई किसी के काम ना आये

F: -अपनी जान बचा ना पाए

कोरस: -अपनीजान बचा ना पाए

F: -बिखर गए परिवार हज़ारो

कोरस: -बिखर गए परिवार हजारो

F: -बिछड़ गए परिवार हज़ारो

कोरस: -बिछड़ गए परिवार हजारो

F: -मरे हज़ारो बहे हज़ारो

कोरस: -मरे हजारो बहे हजारो

F: -मलवे में दब गए हज़ारो

कोरस: -मलबे में दब गए हजारो

F: -मौत मचा रही ताण्डव अपना बन करके तूफ़ान

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -धारी माता बन गयी ज्वाला

कोरस: -थारी माता बन गयी ज्वाला

F: -क्रोध नहीं था थमने वाला

कोरस: -क्रोध नहीं था थमने वाला

F: -गंगा माता प्रलय मचाती

कोरस: -गंगा माता प्रलय मचाती

F: -ताण्डव का मंजर दिखलाती

कोरस: -तांडव का मंजर दिखलाती

F: -बड़े बड़े घर आश्रम सारे

कोरस: -बड़े बड़े घर आश्रम सारे

F: -प्रलय वेग में बह गए सारे

कोरस: -प्रलय वेग में बह गए सारे

F: -हर कोई मौत से था घबराया

कोरस: -हर कोई मौत से था घबराया

F: -मौत का था मंडराता साया

कोरस: -मौत का था मंडराता साया

F: -दहशत में उत्तराखंड वासी

कोरस: -दहशत में उत्तराखंड वासी

F: -देख प्रलय वालो जल रासी

कोरस: -देख प्रलय वालो जल वासी

F: -पानी ऐसा प्रलय मचाये

कोरस:-पानी ऐसा प्रलय मचाये

F: -बच के कोई भाग ना पाए

कोरस: -बच के कोई भाग ना पाए

F: -बच्चे बूढ़े और जवान

कोरस: -बच्चे बूढ़े और जवान

F: -सारे गंवा रहे थे जान

कोरस: -सारे गंवा रहे थे जान

F: -धारी माँ से बोल रहे सब बचालो सबके प्राण

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -हुयी त्रासदी सबने देखी

कोरस: -हुई त्रासदी सबने देखि

F: -उत्तराखंड की जमने देखी

कोरस:-उत्तराखंड की जमने देखी

F: -विधुत कर्मी सब सरकारी

कोरस: -विद्युत कर्मी सब सरकारी

F: -समझ चुके थे बात वो सारी

कोरस: - समझ चुके थे बात वो सारी

F:-शीश उठाकर धारी माँ का

कोरस: -शीश उठाकर धारी माँ का

F: -नाम सुमिरत धारी माँ का

कोरस:-नाम सुमिरत धारी माँ का

F: -हाथ जोड़ते क्षमा मांगते

कोरस: -हाथ जोड़ते क्षमा मांगते

F: -बार बार सब क्षमा मांगते

कोरस: -बार बार सब क्षमा मांगते

F: -जहाँ से सिर था माँ का उठाया

कोरस:-जहाँ से सिर थे माँ का उठाया

F: -वहीँ पे स्थापित करवाया

कोरस: -वही पे स्थापित करवाया

F: -मंदिर बना दिया धारी का

कोरस: -मंदिर बना दिया धारी का

F: -खर्चा सारा सरकारी था

कोरस: -खर्चा सारा सरकारी था

F: -भव्य और मन भावन मंदिर

कोरस: -भव्य और मन भावन मंदिर

F: -लगता बड़ा सुहावन मंदिर

कोरस: -लगता बड़ा सुहावन मंदिर

F: -बना दिया मंदिर अति प्यारा फिर से उसी स्थान

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

F: -बैठ जहाँ पे धारी माता

कोरस: -बैठ जहाँ पे धारी माता

F: -करती पहरेदारी माता

कोरस: -करती पहरेदारी माता

F: -चारो धामों की रक्षा करती

कोरस: -चारो धामों की रक्षा करती

F: -धारी माँ ही सुरक्षा करती

कोरस: -धार माँ ही सुरक्षा करती

F: -धारी माँ के करे जो दर्शन

कोरस: -धारी माँ के करे जो दर्शन

F: -खुशियों से भर जाए जीवन

कोरस: -खुशियों से भर जाये जीवन

F: -कलिया सौंठ के धारी गांव में

कोरस:-कलिया सोंठ के धारी गांव में

F: -गंगा की लेहरो की छवि में

कोरस: -गंगा की लहरों की छवि में

F: -धारी माँ का बना है मंदिर

कोरस: -धारी माँ का बना है मंदिर

F: -लगता है जो स्वर्ग से सुन्दर

कोरस: -लगता है जो स्वर्ग से सुंदर

F: -धारी माँ बड़ी दयावान है

कोरस: -धारी माँ बड़ी दयावान है

F:-भक्तो पे अपने मेहरबान है

कोरस: -भक्तो पे अपने मेहरबान है

F: -मेहरबान जिसपर हो जाए

कोरस:-मेहरबान जिसपर हो जाये

F: -उसके घर कोई कमी नहीं आये

कोरस: -उसके घर कोई कमी नहीं आये

F: -धारी माँ सुखदेव को देना जीवन भर मुस्कान

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

कोरस: -तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो धारी माँ

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Dhari Devi Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Dhari Devi Ki Katha
Album Dhari Devi Ki Katha
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Dhari Devi
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40