Close Menu
Subscribe :

Shri Kaal Bhairav Katha
Song

Shri Kaal Bhairav Katha

Satya Prakash Adhikari • Shri Kaal Bhairav Katha • 2026 • 00:14:07 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari

Lyrics

Shri Kaal Bhairav Katha • Satya Prakash Adhikari

वार्ता: -जय काल भैरव महाराज की भक्तजनो भगवान शंकर के रौद्र रूप और उनका पांचवा

अवतार काल भैरव जी को ही माना जाता है आइये उनकी महिमा का वर्णन करे इस

कथा के माध्यम से -

M: -हम काल भैरव की भक्तों तुम्हे कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

कैसे जन्मे काल भैरव जी तुम्हे बताते है हम कथा सुनाते है

हम काल भैरव की भक्तों तुम्हे कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

कैसे जन्मे काल भैरव जी तुम्हे बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M: -जय जय श्री काली के लाला तुमको कोटि नमन

जयति श्री काशी कोतवाला प्रेम करे वन्दन

सुख मंगल बलकारी भैरव वेद बताते है

सर्व काल बटुक भैरव सब मंगल गाते है

जटा जूट सिर चन्द्र विराजे शीश मुकुट धारी

कमर कर धनी घुंघरूं पग में गलि माला डारी

आपको ध्याने से काल का भय ना रहता है

आपकी महिमा शिव पुराण भगवन गाता है

आगे आपकी जन्म की गाथा गाके सुनाते है पावन कथा सुनाते है

कैसे जन्मे काल भैरव जी तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता: -श्री काल भैरव जी के जन्म से पूर्व जो घटना घटी वो क्या थी कैसे उनका जनम हुआ

आइये आगे सुनते है कथा के माध्यम से -

M: - एक समय ब्रह्मा और विष्णु में थी बात छिड़ी

बात बात में बात थी बड़ गयी हो गयी बहुत बड़ी

इस सृष्टि पर कौन बड़ा विष्णु ने पूछ लिया

बोले ब्रह्मा रचना कार मैं खुद को ही बता दिया

बोले ब्रह्मा शिव और तुम में मैं ही बड़ा महान्

सारी सृष्टि का तो हमसे संभव है कल्याण

फिर तो विष्णु ब्रह्मा जी की बात ना माने है

किन्तु ब्रह्मा स्वयं बड़ा कह सीना ताने है

फिर ब्रह्मा विष्णु ऋषि देवों से जानना चाहते है पावन कथा सुनाते है

कैसे जन्मे काल भैरव जी तुम्हे बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M: -ब्रह्मा विष्णु ऋषि मुनियो के पास में है आए

कौन श्रेष्ठ है त्रिदेवों में जानना चाहे है

फिर ऋषि मुनियो ने मन में है मंथन बड़ा किया

देवों के भी देव को श्रेष्ठ सबने बता दिया

ऋषि मुनियों की बात को हरि ने है स्वीकार किया

किन्तु ब्रह्मा जी ने भक्तों है इंकार किया

बोले सृष्टि में मैं तो बस इकलौता हूं महान्

मेरे आगे विष्णु शिव जी कोई नही महान्

फिर तो ब्रह्मा विष्णु वेदों के पास में आते है पावन कथा सुनाते है

कैसे जन्मे काल भैरव जी तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M: -सबसे पहले ऋग्वेद के पास में वे आए

कौन श्रेष्ठ रचनाकार है पूछना है चाहे

बोले विष्णु हे! वेद राज तुमको मेरा नमन

करो कृपा बतला दो इतना तुमको मेरा वन्दन

विष्णु जी की बात को सुनकर बोला है ऋग्वेद

शिव ही सत्य और सुन्दरम् तनिक नही है भेद

जेष्ठ श्रेष्ठ शिव शंकर है‌ और शिव ही सर्वोत्तम

शिव में हम तुम सभी समाहित शिव ही है उत्तम

इतना सुनकर ब्रह्मा जी उस पर चिढ़ जाते है, पावन कथा सुनाते है

कैसे जन्मे काल भैरव जी तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M: -वहां से चलकर यजुर्वेद के पास में आए है

बड़े जोश में विष्णु जी सब जानना चाहे है

यजुर्वेद ने फिर तो अपना मत बतलाया है

उमापति शंकर को श्रेष्ठ फिर तो बताया है

वहां से दोनों सामवेद के पास में आए है

उसी प्रश्न का उत्तर उनसे जानना चाहे है

हाथ जोड़कर सामवेद ने फिर बतलाया है

जेष्ठ श्रेष्ठ है महादेव जी फिर समझाया है

फिर तो दोनों अथर्वर्वेद के पास में जाते है, पावन कथा सुनाते है

कैसे जन्मे काल भैरव जी तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तजनो इस तरह ब्रम्हा विष्णु जी सभी वेदो के पास जा जाकर पूछते रहते है और

अर्थववेद जी के पास जा पहुंचते है क्या कहा अर्थववेद जी ने आइये आगे सुनते है इस

कथा के माध्यम से -

M: -विष्णु जी ने अथर्ववेद से फिर है प्रश्न किया

शिव शंकर को सर्वश्रेष्ठ उसने बतला है दिया

चारों वेदों की बात सुन फिर विष्णु बोले

किन्तु ब्रह्मा जी तो अपना मुंह ना है खोले

झूठे अभिमान में ब्रह्मा हंसते जाते है

किन्तु स्वयं को सर्वश्रेष्ठ वो तो बतलाते है

अभिमान में आ शिव को अपशब्द है बोल दिए

सुनकर ये सब शिव जी फिर तो क्रोध से लाल हुए

क्रोध में आकर शिव जी दूजा रुप बनाते है पावन कथा सुनाते है

कैसे जन्मे काल भैरव जी तुम्हे बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M: -दूजे रुप का शिव ने भैरव नाम पुकारा है

ब्रह्मा के उस शीश पांचवे को संहारा है

ब्रह्म हत्या का पाप काल भैरव पर आया

शंकर जी ने धामों का भ्रमण है बतलाया

शीश को लेकर काल भैरव धामों पर घूम रहे

शीश गिरा फिर काशी में है सब देव झूम रहे

शीश के स्थल पर कपाल तीर्थ कहाता है

काल भैरव को काशी में जग ये ध्याता है

भक्त सभी श्री भैरव की जयकार लगाते है, पावन कथा सुनाते है

कैसे जन्मे काल भैरव जी तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M: -काशी के कोल वाल काल भैरव कहलाते

शिव के अंश श्री भैरव जी जाने है जाते

इनका पूजन करने से दुख पास ना आते है

इनकी कृपा से संकट सब टल ही जाते है

काल भैरव जी गाथा जो रस पान करे

श्री भैरव जी भक्तों का फिर कल्याण करे

अधिकारी जी काल भैरव की कथा सुनाते है

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाते है

प्रेम तनय श्री भैरव की जयकार लगाते है पावन कथा सुनाते है

कैसे जन्मे काल भैरव जी तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Shri Kaal Bhairav Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Kaal Bhairav Katha
Album Shri Kaal Bhairav Katha
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Bhairav Baba
Festival Bhairav jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40