Mangalwar Vrat Katha
Lyrics
वार्ता: -जय श्री राम प्रेम से बोलो राम दूत हनुमान की जय कथा प्रेमियों सनातन धर्म कथाओ की श्रृंखला में आज आपको मंगलवार व्रत की बड़ी ही कल्याण कारी कथा सुनाने जा रहा हूँ मंगलवार का व्रत करने से हनुमान जी की असीम कृपा प्राप्त होती है और सारे मनोरथ पुरे होते है तो आईये कथा प्रारम्भ करते है
M- हम पवन पुत्र हनुमान लला का ध्यान लगाते है
हम ध्यान लगाते है
मंगलवार के व्रत की पावन कथा सुनाते है
हम कथा सुनाते है
हनुमान जो भक्तो के हर कष्ट मिटाते है
हर कष्ट मिटाते है
हम मंगलवार के व्रत की पावन कथा सुनाते है
हम कथा सुनाते है
कोरस - जय पवन पुत्र हनुमान जय करुणा दया निधान
जय करुणा दया निधान जय पवन पुत्र हनुमान
वार्ता: -कथा प्रेमियों प्राचीन काल की सत्य घटना यही एक ब्राह्मण अपनी पत्नी के साथ रहता था दुर्भाग्य से उनकी कोई संतान नहीं थी जिस कारण से पति पत्नी दोनों दुखी रहते थे दोनों सोचते थे हमारा बुढ़पा कैसे कटेगा कौन बनेगा हमारे बुढ़ापे का सहारा वो ब्राह्मण जंगल में बने हनुमान जी के मंदिर में जाकर प्रतिदिन पूजा किया करता था ब्राह्मण ने हनुमान जी से एक पुत्र की कामना की उधर घर में उसकी पत्नी ने भी पुत्र कामना से मंगलवार का व्रत रखना शुरू कर दिया
M- ब्राह्मण जाता प्रतिदिन हनुमान के द्वार
अपने मन की करुण वेदना कहता उन्हें पुकार
कोरस - वेदना कहता उन्हें पुकार
M- उसकी पत्नी हर मंगल को रखने लगी उपवास
हनुमान जी सुनेंगे उसकी मन था विशवास
कोरस - मन था विशवास
M- मंगलवार को करती थी वो अन्न और जल का त्याग
उसको था विशवास की मेरे खुल जायेंगे भाग
कोरस - मेरे खुल जायेंगे भाग
M- करुणाकारी बड़े हितकारी है मेरे हनुमान
मुझको मेरे व्रत के फल में दे देंगे संतान
कोरस - फल में दे देंगे संतान
M- हनुमान दयावान सभी पे दया लुटाते है
सभी पे दया लुटाते है
हम मंगलवार के व्रत की पावन कथा सुनाते है
कोरस - जय पवन पुत्र हनुमान जय करुणा दया निधान
जय करुणा दया निधान जय पवन पुत्र हनुमान
वार्ता: -पति प्रतिदिन जंगल में बने हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा किया करता था और पत्नी हर मंगलवार को हनुमान जी का व्रत रखने लगती है पुरे दिन ना कुछ खाती थी और ना ही पानी पीती थी शाम को हनुमान जी की पूजा करने के बाद उनको भोग लगाने के बाद ही भोजन करती थी ये उसका हर मंगलवार का नियम था आगे क्या होता है आईये कथा के माध्यम से जानते है
M- व्रत रखा था उस बुढ़िया ने दिन था मंगलवार
तबियत ठीक नहीं थी उसकी चढ़ा था उसे बुखार
कोरस - चढ़ा था उसे बुखार
M- उसका पति भी कहे रोज से करने गया यजमानी
अब बुढ़िया का क्या होता है आगे सुनो कहानी
कोरस - आगे सुनो कहानी
M- उठना बैठना मुश्किल हो गया हो गई वो लाचार
हनुमान को भोग लगा ना हो गयी वो बीमार
कोरस - हो गयी वो बीमार
M- दुखी हुयी अति मन में अपने हाथ मले पछताय
पूजा किया ना भोग लगाया नैनन नीर बहाय
कोरस - नैनन नीर बहाय
M- बुढ़िया के हनुमान आज भूखे रह जाते है
कोरस - भूखे रह जाते है
M- मंगलवार के व्रत की पावन कथा सुनाते है
हम कथा सुनते है
कोरस - जय पवन पुत्र हनुमान जय करुणा दया निधान
जय करुणा दया निधान जय पवन पुत्र हनुमान
वार्ता: -बुढ़िया मन ही मन में प्रण करती है की अगले मंगलवार तक मैं इसी तरह से भूखी प्यासी रहूंगी मंगलवार को हनुमन जी को भोग लगाने के बाद ही अन्न जल ग्रहण करुँगी कथा प्रेमियों वो बुढ़िया माता छः दिनों तक भूखी प्यासी रहती है और मंगलवार के दिन वो मूर्छित होकर चेतना शून्य हो जाती है
M- उस बुढ़िया की निष्ठा देखकर प्रकट हुए भगवान
कान में कुण्डल गदा हाथ में चेहरे पर मुस्कान
कोरस - चेहरे पर मुस्कान
M- बोले हनुमत मृदु वाणी में क्या है तुम्हारे मन में
मुझे बताओ हे माता है कौन कमी जीवन में
कोरस - है कौन कमी जीवन में
M- बोली ब्राह्मणी हाथ जोड़कर बोल के जय हनुमान
मेरे व्रत के फल के बदले दे दो एक संतान
कोरस - दे दो एक संतान
M- कोई सहारा नहीं हमारा एक सहारा दे दो
डूब रही जीवन की नैया इसे किनारा दे दो
कोरस - इसे किनारा दे दो
M- इसीलिए मेरे नैना निशदिन नीर बहाते है
हाँ नीर बहाते है
मंगलवार के व्रत की पावन कथा सुनाते है
हम कथा सुनाते है
कोरस - जय पवन पुत्र हनुमान जय करुणा दया निधान
जय करुणा दया निधान जय पवन पुत्र हनुमान
वार्ता: -श्री हनुमान जी महाराज उस ब्राह्मणी के विनय आग्रह से प्रसन्न हो जाते है और उस ब्राह्मणी को चमत्कार से के दिव्य बालक प्रगट करके उसे सौंप देते है और कहते है है माता ये बालक आपकी और आपके पति की सेवा करेगा इतना कह कर हनुमान जी अंतर्ध्यान हो जाते है वो ब्राह्मणी अपने पुत्र का नाम मंगल रखती है कुछ समय बाद उसका पति वापस आता है तो अपने घर में बालक खेलता देखकर पूछता है ये बालक कौन है कहा से आया है -
M- पत्नी बोली पति से अपने ये है लाल हमारा
हम दोनों के बुढ़ापे का स्वामी यही बनेगा सहारा
कोरस - यही बनेगा सहारा
M- मेरे मंगलवार के व्रत से प्रसन्न हुए हनुमान
मेरे व्रत के फल के बदले दे गए वो संतान
कोरस - दे गए वो संतान
M- अपनी पत्नी की बातो पर हुआ नहीं विश्वास
बोला अपनी पत्नी से वो करो ना यु परिहास
कोरस - करो ना यु परिहास
M- ऐसे कैसे मान लू घर में आये थे हनुमान
तुझको तेरे व्रत के बदले दे गए वो संतान
कोरस - दे गए वो संतान
M- तुझको दर्शन देने स्वयं हनुमान जी आते
हनुमान जी आते
मंगलवार के व्रत की पावन कथा सुनाते है
हम कथा सुनाते है
कोरस - जय पवन पुत्र हनुमान जय करुणा दया निधान
जय करुणा दया निधान जय पवन पुत्र हनुमान
वार्ता: -ब्राह्मण को विश्वास नहीं होता है की मेरी पत्नी के व्रत से प्रसन्न होकर श्री हनुमान जी स्वयं दर्शन देने आये और एक बालक भी दे गए एक दिवस की बात है ब्राह्मणी किसी काम से बाहर गयी थी ब्राह्मण ने बालक को उठाया और गांव से बाहर बने एक गहरे कुँए में फेंक आता है ब्राह्मणी काम निपटा के आती है तो पुत्र को गायब देखके पूछती है मेरा पुत्र कहाँ है
M- पुत्र को अपने गायब पाकर होती है हैरान
चेहरे से उस बुढ़िया के पल में चली गयी मुस्कान
कोरस - पल में चली गयी मुस्कान
M- उसका पति उसे कुछ ना बताये अपने मन का भेद
उसके दूषित मन पटल में था शंका का छेद
कोरस - था शंका का छेद
M- बुढ़िया रोये आंसू बहाये पुत्र को रही पुकार
मेरे पीछे से मेरा बेटा तुमने दिया है मार
कोरस - तुमने दिया है मार
M- कैसे तुम बन गए कसाई तुमको है धिक्कार
छीन लिया जो मेरे लाल से जीने का अधिकार
कोरस - जीने का अधिकार
M- उसके नैना आंसू नहीं अंगार बहाते है
अंगार बहाते है
मंगलवार के व्रत की पावन कथा सुनाते है
हम कथा सुनाते है
कोरस - जय पवन पुत्र हनुमान जय करुणा दया निधान
जय करुणा दया निधान जय पवन पुत्र हनुमान
वार्ता: -तभी उसका पुत्र मंगल खेलता हुआ घर में प्रवेश करता है अपने पुत्र को देखके वो ब्राह्मणी उसे ह्रदय से उसे लगा लेती है पूछती है पुत्र तू कहाँ चला गया था मेरे तो प्राण संकट में आ गए थे मंगल मुस्काते हुए कहता है में तो अपने मित्रो के साथ खेलने गया था उसी रात में उस ब्राह्मण के सपने में हनुमान जी आते है और कहते है ये पुत्र तुम्हारी पत्नी के व्रत और पूजा पाठ के फल स्वरूप मैंने ही प्रदान किया है ये बड़ा होकर तुम्हारी सेवा करेगा
M- उस ब्राह्मण के स्वप्न के अंदर आते है हनुमान
मंगलवार के व्रत के फल में मिली ये संतान
कोरस - फल में मिली ये संतान
M- ब्राह्मण ने फिर उस बालक से मिटा दिए हर द्वेष
फिर उस दिन के बाद वो उसका रखता ध्यान विशेष
कोरस - उसका रखता ध्यान विशेष
M- मंगलवार का व्रत करके हुआ मंगलमय जीवन
मंगल पुत्र के अंदर अपना देखते वो बचपन
कोरस - अपना देखते वो बचपन
M- मंगलवार का व्रत रखने से कृपा करे हनुमान
पुत्रहीन को पुत्र मिले और निर्धन हो धनवान
कोरस - और निर्धन हो धनवान
M- कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते है कैलाश संगीत बनाते है
मंगलवार के व्रत की पावन कथा सुनाते है
हम कथा सुनाते है
कोरस - जय पवन पुत्र हनुमान जय करुणा दया निधान
जय करुणा दया निधान जय पवन पुत्र हनुमान
लेखक :- सुखदेव निशाद
Mangalwar Vrat Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |