Close Menu
Subscribe :

Shree Hanuman Janmotsav Katha
Song

Shree Hanuman Janmotsav Katha

Satya Prakash Adhikari • Shree Hanuman Janmotsav Katha • 2026 • 00:11:43 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari

Lyrics

Shree Hanuman Janmotsav Katha • Satya Prakash Adhikari

M:- वीर बली बजरंग बली की कथा सुनाते है जनम की कथा सुनाते हैं

हनुमान जन्मोत्सव की हम महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते है

अंजनी के घर हनुमत जन्मे ख़ुशी मनाते हैं ,सारे ख़ुशी मनाते हैं

शुभ अवसर पर हर घर में कीर्तन कराते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस :- श्री राम भक्त हनुमान वो काटे कष्ट तमाम

शिव अवतारी भगवान महावीर अति बलवान

M:-शास्त्रों में हनुमान जनम की कई कथाएँ हैं

उनमे से चुन एक कथा हम सुनाने आयें हैं

पूर्व काल में केसरी जी थे वानरों के महाराज

करते सुमेरु पर्वत पर थे एकछत्र वो राज

राजा केसरी की पत्नी अंजनी थी निःसंतान

इसी बात पे दोनों दुखी और रहते थे परेशान

कठिन तपस्या दोनों ने की पाने को संतान

आखिर दोनों के तप से हुए प्रसन्न शिव भगवान्

इसके आगे क्या होता है वो बतलाते हैं जनम की कथा सुनाते हैं

हनुमान जन्मोत्सव की हम महिमा बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस :- श्री राम भक्त हनुमान वो काटे कष्ट तमाम

शिव अवतारी भगवान महावीर अति बलवान

M:-भोले ने जब पूछा उनसे क्या दूँ मैं वरदान

बोली अंजनी दे दो मुझको भी ममता का दान

सुनके प्रार्थना भोले जी के मन में आई बात

क्यों न मेरा अंश ही दे दे बालक की क्या सौगात

श्री विष्णु जी प्रिय मेरे प्रिय वो मुझको माने

राम रूप धर हरि जन्मेंगे मन ये मेरा जाने

सेवा करुगा श्री हरि की बन केसरी नन्दन

सोच यही अंजनी को वर दिया माँ जाओगी बन

इस तरह उसके गर्भ में शिव अवतारी आते हैं

जनम की कथा सुनाते हैं

हनुमान जन्मोत्सव की हम महिमा बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस :- श्री राम भक्त हनुमान वो काटे कष्ट तमाम

शिव अवतारी भगवान महावीर अति बलवान

M:-अतुलित बल अत्यंत गुणों का मिला जिन्हे वरदान

माँ की गोद में बैठा बालक चेहरे पर मुस्कान

माता अंजनी लाल पे अपने बलि बलि जाती हैं

भाव विभोर हुई माता अंजनी द्रब्य लुटाती हैं

दीप जले घर घर में ऐसे जैसे दिवाली है

हनुमान जयंती लेकर लाई खुशहाली है

जिस दिन जन्मे हनुमान जी दिन था मंगल वार

मंगल मय हनुमान को तबसे पूज रहा संसार

इनकी पावन महिमा सुन हम सब तर जाते हैं ,

जनम की कथा सुनाते हैं

हनुमान जन्मोत्सव की हम महिमा गाते हैं ,

जनम की कथा सुनाते हैं..

कोरस :- श्री राम भक्त हनुमान वो काटे कष्ट तमाम

शिव अवतारी भगवान महावीर अति बलवान

M:-बाल समय में खेल रहे थे अंजनी माँ के लाल

दौड़ने कूदने से फिर हो गए भूख से वो बेहाल

लाल उगते सूरज को देख वो सोचे खाने को

उड़े गगन मे हनुमान मीठा फल पाने को

बाली उमर के बाला पन मे ऐसे मचल गये

जान के फल वो सूर्य देव को झट से निगल गए

अगले ही पल छुप जाता है जग से सारा प्रकाश

फैला अँधेरा चारों तरफ क्या धरती क्या आकाश

फिर क्या होता है ये आगे हम बतलाते हैं

जनम की कथा सुनाते हैं

हनुमान जन्मोत्सव की हम महिमा बताते हैं हम कथा सुनाते हैं..

कोरस :- श्री राम भक्त हनुमान वो काटे कष्ट तमाम

शिव अवतारी भगवान महावीर अति बलवान

M:-तीनो लोक मे हुआ अंधेरा मच गया हा हा कार

मारुती जी खेल खेल में खूब रहे किलकार

त्राहि त्राहि मच गई स्वर्ग में देव हुए हैरान

कहाँ विलुप्त हो गए न जाने सूर्य देव भगवान

पता चला जब ब्रंहदेव को सूर्य देव की बात

अंजनी पुत्र के बारे में उनको तुरंत हो गया ज्ञात

सभी देवता बजरंगी के पास मे आते हैं

सूर्य देव की मुक्ति के लिए शीश झुकाते हैं

लेकिन कोशिश करके सफल वो हो नहीं पाते हैं

जनम की कथा सुनाते हैं

हनुमान जन्मोत्सव की हम महिमा बताते हैं ,

हम कथा सुनाते हैं..

कोरस :- श्री राम भक्त हनुमान वो काटे कष्ट तमाम

शिव अवतारी भगवान महावीर अति बलवान

M:-विनती करते सभी देवता केसरी नन्दन से

सूर्य देव की मुक्ति के लिए वो वंदन करते

सुनके बातें देव गणों की मारुती हँसते हैं

सारे देवगणों को फिर वो हंसके कहते है

वो बोले सब देव गणों से वापस जाओ तुम

करने दो विश्राम हमे ना शोर मचाओ तुम

भूख लगी थी हमको हमने तभी किया भोजन

क्यों आये हो पास हमारे क्या है परियोजन

ये सुन इंद्र देव बहुत क्रोधित हो जाते हैं

जनम की कथा सुनाते हैं

हनुमान जन्मोत्सव की हम महिमा बताते हैं ,

हम कथा सुनाते हैं..

कोरस :- श्री राम भक्त हनुमान वो काटे कष्ट तमाम

शिव अवतारी भगवान महावीर अति बलवान

M:- क्रोध में आकर इन्द्रदेव वज्र उठाते हैं

बालक की ठुड्डी पर उससे चोट पहुंचाते हैं

ठुड्डी का एक और नाम जो हनु कहलाता है

इसलिए बालक का नाम हनुमान पड़ जाता है

वज्र की चोट से सूर्यदेव बाहर आ जाते हैं

इंद्र से क्रोधित पवन देव तब वायु रुकवाते हैं

पवन देव से सारे देवता प्रार्थना करते हैं

तब जाकर वायु प्रवाह पवन देव करते हैं

हनुमान को पवन देव संग लेकर जाते हैं

जनम की कथा सुनाते हैं

हनुमान जन्मोत्सव की हम महिमा बताते हैं ,

हम कथा सुनाते हैं..

कोरस :- श्री राम भक्त हनुमान वो काटे कष्ट तमाम

शिव अवतारी भगवान महावीर अति बलवान

लेखक :- सुभाष चंद्र बोस

Official Music Video

Shree Hanuman Janmotsav Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Shree Hanuman Janmotsav Katha
Album Shree Hanuman Janmotsav Katha
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Subhash Chandra Bose (Subhash Bose)
Genre Devotional
Mood / Devotion Hanuman Ji
Festival Hanuman Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40