Close Menu
Subscribe :

Mauni Amavasya Ki Katha
Song

Mauni Amavasya Ki Katha

Devesh Kundan • Mauni Amavasya Ki Katha • 2026 • 00:22:23 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Mauni Amavasya Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भक्तों मैं आज आपको मौनी अमावस्या की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ भक्तों

पद्मपुराण में कहा गया है कि अन्य मास में जप तप और दान से भगवान विष्णु जीतने

प्रसन्न नहीं होते उससे कई अधिक इस दिन गंगा में स्नान करने तथा दान करने से प्रसन्न

होते है तो आइये जानते है मौनी अमावस्या की पौराणिक कथा जय श्री हरी विष्णु -

M: -हम मौनी अमावस्या की तुमको कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

इस दिन कोटिश फल गंगा स्नान से पाते है हम कथा सुनाते है

मौन व्रत रख हरि को पूजके पुण्य कमाते है पावन कथा सुनाते है

इस दिन कोटिश फल गंगा स्नान से पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्

वार्ता: -प्रिय जनों आपको बता दे कि माघ मास की प्रत्येक तिथि पर्व है किन्तु माघ मास के

कृष्ण पक्ष की अमावस्या मौनी अमावस्या के रूप में प्रसिद्ध है इस दिन गंगा स्नान तथा

भूखे को भोजन तथा दान करना अति फलदायी बताया गया है बोलिये गंगा मैया की जय -

M: -गंगा में स्नान आदि कर रवि को अर्घ्य करे

जप तप पूजा अर्चना करके जीवन को धन्य करें

कोरस: -जीवन को धन्य करें

M: -पीपल की परिक्रमा और पितरों को याद करे

दीपक एक जलाए तिल वस्त्रों का दान करें

कोरस: -तिल वस्त्रों का दान करें

M: -धर्म अर्थ और काम मोक्ष फिर तो मिल जाता है

फिर तो उपासक सुख सम्पत्ति का वर भी पाता है

कोरस: -वर भी पाता है

M: -दही चावल गौ माता को इस दिवस खिलाते है

मोक्ष की प्राप्ति हो जाती ये वेद बताते हे

कोरस: -ये वेद बताते हे

M: -अति उत्तम सर्वोत्तम इसकी कथा सुनाते है पावन गाथा गाते है

इस दिन कोटिश फल गंगा स्नान से पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों पुराणों में वर्णित वृतांत के अनुसार अमावस्या के दिन प्रथम मनुष्य मनु ऋषि का जन्म

हुआ था मनु ऋषि के जन्म से भी इस व्रत का नाम मौनी अमावस्या है।

M: -महाभारत में इस व्रत की महिमा को गाया है

सप्तर्षि साधू संतों ने हरि को ध्याया है

कोरस: -हरि को ध्याया है

M: -इस दिन मौनी अमावस्या की गाथा करे श्रवण

श्रद्धा भाव के साथ में भक्तों करते है तर्पण

कोरस: -करते है तर्पण

M: -एक कथा पौराणिक भक्तों सुनो लगाकर ध्यान

बड़ी ही पावन एक नगरी थी कांचीपुरी था नाम

कोरस: -कांचीपुरी था नाम

M: -देव स्वामी नाम का ब्राह्मण नगरी में रहता

पत्नी धनवती के साथ सुख चैन से था रहता

कोरस: -चैन से था रहता

M: -सात पुत्र एक पुत्री थी सब ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है

इस दिन कोटिश फल गंगा स्नान से पाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्

वार्ता: -प्रिय भक्तों देवस्वामी जी के सात पुत्र थे जिनकी वे शादी कर चुके थे तथा एक सुन्दर तथा गुणवान पुत्री

भी थी जो की शादी के योग्य थी जिसके लिए वर खोजने से पूर्व वे एक विद्वान पंडित के पास गए और

फिर क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते है जय श्री हरी -

M: -देवस्वामी जी ने जाकर कुंडली दिखलायी

देख कुंडली पंडित जी ने बात है बतलायी

कोरस: -बात है बतलायी

M: -विवाह बाद ही गुणवती भक्तो विधवा हो जाए

ऐसा योग तो पंडित जी उस कुंडली में पाए

कोरस: -उस कुंडली में पाए

M: -मुक्ति की युक्ती को ब्राह्मण जानना चाहे है

देख दशा ब्राह्मण की वो युक्ती बतलाते है

कोरस: -युक्ती बतलाते है

M: -सात समन्दर पार है सिंहल द्वीप एक स्थान

एक धोबिन वहां पर रहती है जिसका सोमा नाम

कोरस: -जिसका सोमा नाम

M: -पंडित जी कहते है ब्राह्मण सुनते जाते है पावन कथा सुनाते है

इस दिन कोटिश फल गंगा स्नान से पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों पंडित जी ने कहा कि अगर गुणवती सिंहल द्वीप पर जाकर सोमा धोबिन की श्रद्धा

भाव से सेवा करते हुए अगर उसे प्रसन्न कर लेती है तो बैकुंठ से उसे मुक्ति मिल जाएगी और आगे

क्या बोले है पंडित जी आइये कथा के माध्यम से जानते है जय श्री हरी विष्णु -

M: -विवाह पूर्व ही गुणवती को वहां जाना होगा

सोमा की करि सेवा खुश कर यहां लाना होगा

कोरस: -खुश कर यहां लाना होगा

M: -सोमा तो श्री हरि की ब्राह्मण परम् पुजारी है

सत्य वचन धारी वो तो पतिव्रता नारी है

कोरस: -पतिव्रता नारी है

M: -विवाह समय जो सोमा अपना सिंदूर दान करे

वैधव्य दोष ये टल जाए पुत्री का कल्याण करे

कोरस: -पुत्री का कल्याण करे

M: -इतना जानके ब्राह्मण फिर तो घर पर आए है

सारी बात को ब्राह्मण जी सब बतलाए है

कोरस: -सब बतलाए है

M: -गुणवती को फिर सागर पर की बात बताते है पावन कथा सुनाते है

इस दिन कोटिश फल गंगा स्नान से पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों गुणवती अपने पिता जी की बातो को सुनकर सात समुन्दर पार जाने को तैयार हो

जाती है, किन्तु ब्राह्मण अपने सबसे छोटे पुत्र को गुणवती के साथ जाने को तैयार कर देता है और

कहता है आइये इस कथा है माध्यम से जानते है जय श्री हरी -

M: -सुनो पुत्र अपनी बहना का सदा ख्याल रखना

सुनो पुत्री अपने भ्रात का मानना तुम कहना

कोरस: - मानना तुम कहना

M: -हो तैयार घर से दोनो निकल ही जाते है

चलते चलते भाई बहन फिर थक ही जाते है

कोरस: -फिर थक ही जाते है

M: -दोनों सागर तट पर एक पीपल को पाए है

देख विशाल सागर मन चिंतित है हो जाये

कोरस: -मन चिंतित है हो जाये

M: -उस पीपल के नीचे बैठ के करने लगे विश्राम

कैसे पार करूं ये सागर जपने लगे हरि नाम

कोरस: -जपने लगे हरि नाम

M: -एक गिद्ध का वहां था घोसला ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है

इस दिन कोटिश फल गंगा स्नान से पाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्

वार्ता: -प्रिय भक्तो जिस पीपल के पेड़ के नीचे दोनो भाई बहन विश्राम कर रहे थे उसी पर एक गिद्ध का

परिवार रहता था, गिद्ध का जोड़ा बाहर गया हुआ था और उस घोसले में उनके दो छोटे छोटे बच्चे थे,

तभी गुणवती ने क्या देखा आइये कथा के माध्यम से जानते है -

M: -एक सर्प उस पीपल पर तो चढ़ा जा रहा था

देख काल को बच्चा एक चिल्ला ही जा रहा था

कोरस: -चिल्ला ही जा रहा था

M: -गुणवती ने देखा है तो भाई को बतलाया

सर्प मारकर दोनो ने फिर अपना धर्म निभाया

कोरस: -फिर अपना धर्म निभाया

M: -शाम हुई फिर गिद्ध का जोड़ा पीपल पर आया

मात् पिता को बच्चों ने फिर सारा हाल सुनाया

कोरस: -फिर सारा हाल सुनाया

M: -दोनो भाई बहन इन्होंने प्राण बचाए है

जाना है कही दूर बड़ी दूर से आए है

कोरस: - बड़ी दूर से आए है

M: -करो मदद इन दोनो की हम आपसे चाहते है पावन कथा सुनाते है

इस दिन कोटिश फल गंगा स्नान से पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों बच्चों ने सारी बात अपने माता पिता को बतायी और कहा कि ये दोनो भाई बहन कही

दूर जाने की बात कर रहे थे और ये दोनो भूखे भी है आप इन दोनो को पहले भोजन करवाओ तभी

हम भोजन करेंगे आइये आगे की कथा का आनंद लेते है -

M: -दोनो गिद्ध वन में जाकर कंद मूल फल लाए

पास में आकर भाई बहन को प्रेम सहित है खिलाये

कोरस: -प्रेम सहित है खिलाये

M: -बोले गिद्ध सुबह तुम्हे कर देंगे सागर पार

तुम दोनो ने हम दोनो पर किया बड़ा उपकार

कोरस: -किया बड़ा उपकार

M: -सुबह हुई तो सागर पार उन्हे पहुंचाया है

सोमा धोबिन की दोनो को पता बताया है

कोरस: -पता बताया है

M: -भाई बहन एक कुटिया बना वहां पे रहने लगे

सोमा की सेवा फिर दोनो वो तो करने लगे

कोरस: -वो तो करने लगे

M: -सोमा सोकर उठती तब तक काम होते जाते है पावन कथा सुनाते है

इस दिन कोटिश फल गंगा स्नान से पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्

वार्ता: -प्रिय भक्तों भाई बहन दोनो सोमा के घर पर काम करने लगे बहन खाना पीना झाडू बर्तन करती और

भाई गाय का चारा पानी करता, सोमा यह देख प्रतिदिन अचरज में रहने लगी आगे क्या होता है आइये

कथा के माध्यम से जानते है -

M: -एक दिन सोमा ने अपनी बहुओं से पूछ लिया

बोली बहुऐं मेरे सिवा और किसने काम किया

कोरस: -और किसने काम किया

M: -सारी रात आज जगूंगी सोमा ने ठाना

भाई बहन दोनो वहां आए ना है पहचाना

कोरस: -ना है पहचाना

M: -फिर तो सोमा भाई बहन की सारी बात हुई

बहन के हित की भाई ने सोमा से बात कही

कोरस: -सोमा से बात कही

M: -हाथ जोड़कर करी है विनती चलो मेरे साथ

करो दया हे उपकारी रखो बहन के सिर पर हाथ

कोरस: -रखो बहन के सिर पर हाथ

M: -हुई प्रसन्न सोमा फिर घर ले वो आते है पावन कथा सुनाते है

इस दिन कोटिश फल गंगा स्नान से पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों गुणवती के साथ जाने से पहले सोमा ने अपनी बहुओं से कहां कि मेरे ना होने पर

किसी की मृत्यु हो जाए तो उसका अंतिम संस्कार ना करना इतना कहकर सोमा धोबिन गुणवती के

साथ उनके साथ कांचीपुरी आ जाती है आगे क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते है -

M: -सोमा के आने पर भक्तों अगला दिवस हुआ

गुणवती का फिर तो विवाह है सम्पन्न हुआ

कोरस: -विवाह है सम्पन्न हुआ

M: -विवाह हुआ सम्पन्न काल पति का फिर आया है

सोमा ने गुणवती को अपना सिंदूर लगाया है

कोरस: -सिंदूर लगाया है

M: -हुई सुहागन गुणवती विधवा सोमा आज हुई

काज हुआ सम्पन्न है सोमा अपने देश गई

कोरस: -सोमा अपने देश गई

M: -सोमा ने पति जामाता को मृतक पाया

श्री हरि को ध्याया जल उसने है चढाया

कोरस: -जल उसने है चढाया

M: -परिक्रमा पीपल की करी चलो महिमा गाते है पावन कथा सुनाते है

इस दिन कोटिश फल गंगा स्नान से पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्

वार्ता: -प्रिय भक्तो सोमा पुण्य अर्जित करने के लिए पीपल की 108 बार परिक्रमा करके प्रभु श्री हरि नारायण

की विधिवत पूजन कर पीपल पर जल को चढ़ाती है जिससे उसको पति तथा जामाता पुन: जीवन

प्राप्त करते है आइये आगे क्या होता है इस कथा के माध्यम से श्रवण करते है बोलिये श्री हरी नारायण

भगवान की जय -

M: -गंगा में स्नान‌ ध्यान कर करते है तर्पण

श्री हरि को वन्दन करते है रवि को जल अर्पण

कोरस: -रवि को जल अर्पण

M: -दक्षिण दिशा में मुख करके करते पितरों को याद

विधि विधान से पूजन करते हरि से करे फरियाद

कोरस: -हरि से करे फरियाद

M: -सहस्त्र फल दायी ये व्रत वेदों ने बताया है

खाली जिसकी झोली थी उसने फल पाया है

कोरस: -उसने फल पाया है

M: -मौनी अमावस्या की गाथा देवेश ने सुनायी

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा अपनी कलम चलायी

कोरस: -अपनी कलम चलायी

M: -प्रेम तनय श्री हरि और रवि को शीश झुकाते है पावन कथा सुनाते है

इस दिन कोटिश फल गंगा स्नान से पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान्

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Mauni Amavasya Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Mauni Amavasya Ki Katha
Album Mauni Amavasya Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Mauni Amavasya
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40