Ganga Amritwani
Lyrics
F: -ब्रम्ह कमंडल से चली भागीरथी के साथ भागीरथी जी चल रही जोड़ के दोनों हाथ
तार दिए गंगा ने उनके आके पुरखे हजार अमृत बनके बह रही धरा पे गंगा की धार
शिव शंकर की जटा समायी ब्रम्ह लाड़ली गंगा बैठी है शिव के शीश पर शिव शंकर के संग
गोमुख से फिर गंगा ने धरा रूप विकराल तीव्र वेग से बह रही बनके भव्य विशाल
कोरस: -जय जय गंगे माँ हर हर गंगे माँ
F: -गंगा मैया बाह रही बनके तारण हार सतयुग से कलियुग तलक रही है सबको तार
शीतल निर्मल रूप है चांदी सा आंचल लहरे कल कल कर रही जैसे बजे पायल
वन उपवन सब खिल रहे छू कर गंगा जल गंगा जल से मिल रहा है जीवन पल पल
गंगा जी के गर्भ में पल रहे कितने जिव गंगा जी ही जीवन है जल है जीवन नीव
कोरस: -जय जय गंगे माँ हर हर गंगे माँ
F: -गौमुख से गंगा सागर तक बहती अविरल धार कही वंदन कही आरती कर रहा है संसार
सारा जग ही कर रहा गंगा अमृत पान वेद ग्रंथ भी कर रहे गंगा का गुणगान
गंगा बनके सारथि भव एक करती पार गंगा की किरपा से खुले मोक्ष के द्वार
गंगा माँ जग तारिणी पावन है जल धार पशु पक्षी जन जिव को करती प्यार दुलार
कोरस: -जय जय गंगे माँ हर हर गंगे माँ
F: -बैठ किनारे तप करे ऋषिमुनि करते ध्यान आके देवता स्वर्ग से करे दिव्य स्नान
दसो दिशाए कर रही गंगा का गुणगान नभचर जलचर कर रहे प्रतिदिन अमृतपान
गंगा जल है ओषधि कटते विषमय रोग गंगा के स्नान से होते लोग निरोग
करो दया सुखदेव पर करे तुम्हारा ध्यान अंत समय में आऊं जो कर देना कल्याण
कोरस: -जय जय गंगे माँ हर हर गंगे माँ जय जय गंगे माँ हर हर गंगे माँ
F: -गंगा जी की महिमा गाउँ हाथ जोड़ के शीश नवाऊ बारम्बार करू अभिनंदन
कोरस: -धन्य करो गंगा मम जीवन
F: -तुम पावन तुम निर्मल निश्छल अमृत सरिता कोमल शीतल तुम करुणा ममता का आंचल
कोरस: -लहरों में जीवन की हलचल
F: -तुम भव सिन्ध से पार लगाईये तुम ही नदिया तुम ही नैया तुम ही जगते की तारनहारी
कोरस: -जगत आरती करे तुम्हारी
F: -ऋषि मुनियो की तुम हो लाड़ली कंचन स्वर्ण हो और श्यामली तुम हो जगत की जीवन धारा
कोरस: -जग कल्याणी नाम तुम्हारा
F: -सदियों से जग तार रही हो धरा की मांग सवार रही हो तुमसे धरती पर हरियाली
कोरस: -जन जीवन की तुम खुशहाली
F: -अंत समय जब किसी का आये बनके राख जब तट पर आये गोद में उसे बिठा लेती हो
कोरस: -अपने गले लगा लेती हो
F: -माँ तुमको जो करता वंदन उसके कट जाते भव बंधन मोक्ष उसे फिर मिल जाता है
कोरस: -दिव्य ज्योति में मिल जाता है
F: -कंचन स्वर्ण सा रूप तुम्हारा तरण तारिणी शीतल धारा लहराती बलखाती हो तुम
कोरस: -फूलो सी मुस्काती हो तुम
F: -तट पे तुम्हारे लगते मेले मानव जीवन गोद में खेले कही कुम्भी और कही संगम है
कोरस: -माँ गंगा सुन्दर अनुपम है
F: -गोमुख से तुम निकल के आयी तीव्र वेग से तुम लहराई जाके मिली सागर से गंगा
कोरस: - जैसे दीप से मिले पतंगा
F: -माँ गंगा अति पावनि पावन गंगा धाम गंगा जी की गोद में जग पाए विश्राम
फोड़ कठौता निकलो धारा रवि दास को तुमने तारा दिया हाथ का तुमने कंगन
कोरस: -धन्य हुआ रविदास का जीवन
F: -केवट ने जब नाव चलायी प्रभु राम से ली उतरायी यहाँ में गंगा पार कराउ
कोरस: -पार कराना जब में आऊं
F: -ब्रम्ह नंदनी गंगा माता तुमसे है जीवन का नाता तुमसे बड़ा ना जग में कोई
कोरस: -तुमने पाप की गठरी धोयी
F: -कोई नहाये कोई पूजे को खेत खलिहान को सींचे कोई कोमल कोई कहे पानी
कोरस: -गंगा तेरी अमर कहानी
F: -जीवन का हर सार तुम्ही से मिले मोक्ष का द्वार तुम्ही से नाम तुम्हारा तरण तारिणी
कोरस: -पाप दोष और कष्ट हारिणि
F: -ऋषि मुनि तपसी की प्यारी गंगा माता ब्रम्ह कुमारी रूप तुम्हारा दिव्य अनूपा
कोरस: -पूज रहे नर किन्नर भूपा
F: -माथे का तुम मुकुट धरा के गहना माँ तुम वसुंधरा के तुमसे धरती लगे सुहागन
कोरस: -लहरे करती छनन छना छन
F: -हवन यज्ञ तुम बिना ना होते शुद्ध कार्य कुछ भी ना होते इतना पावन गंगा जल है
कोरस: -दुनिया में ये सत्य अटल है
F: -गंगा यमुना और सरस्वती कर देती है दूर दुर्गति तीनो का होता संगम है
कोरस: -दर्शन दुर्लभ और दुर्गम है
F: -निकली हो तुम नगर शहर से पर्वत जंगल और डगर से जहाँ जहाँ से तुम निकली हो
कोरस: -जैसे पंकज कली खिली है
F: -तार रही संसार की पतित पावनी धार गंगा तेरे नाम की महिमा अपरम्पार
नदी का रूप है एक शिवाला डाल रही तुम इसमें नाला अपनी मौत को बुला रहे हो
कोरस: -जहर जो इनमे मिला रहे हो
F: -अब भी समय है बचालो इनको राजनीती से निकालो इनको वरना इक दिन पछताओगे
कोरस: -मलते हाथ तुम रह जाओगी
F: -कोई जल में दिप जलाये कोई चमड़ी को चमकाए कोई बोले हर हर गंगे
कोरस: -हर हर गंगे हर हर गंगे
F: -राम ने गंगा में पग धोये पंकज धूल फूल के बोये बैठे जब केवट की नैया
कोरस: -एक साथ में दो दो खिवैया
F: -संतो के माथे का तुम चन्दन संत तुम्हे करते अभिनन्दन महिमा तुम्हारी बड़ी अनन्ता
कोरस: -वर्णन करते साधु संता
F: -महिमा तुम्हारी सबसे न्यारी माँ तुम हो जीवन फुलवारी माँ गंगा ममता का अंचल
कोरस: -शीतल निर्मल पावन निश्छल
F: -वेदो में वर्णित है तुम्हारी महिमा स्वर्ण से अंकित है तेरी गरिमा कहते सुनते ज्ञानी वानी
कोरस: -जय जय जय गंगा महारानी
F: -स्वर्ग से गंगा धरा में आयी निर्मल धरा बन लहराई सदियों से गंगा बहे निरन्तर
कोरस: -शिखर सरल से ये हो हो कर
F: -अगर ना गंगा धरा में आती ना अपना प्यार लुटाती धरती ये मरुस्थल होती
कोरस: -जीवन की ना हलचल होती
F: -गंगा माँ की करो आरती भारत वासी तुम हो भारती गंगा का सम्मान करो तुम
कोरस: -मत इनका अपमान करो तुम
F: -गंगा माँ की धार में जन जीवन का सार गंगा का पग चुके उतर रहा है पार
कलियुग पापो का है महाराजा इसी से लगता है अंदाजा भीड़ लगी माँ तट पे तुम्हारे
कोरस: - पापी संत को तुमने तारे
F: -कलियुग ये अभिशाप बना है हर कोई पापो में सना है कहाँ तलक माँ पाप तू धोये
कोरस: -पापियों की माँ कमी ना होये
F: -सतयुग त्रेता द्वापर कलियुग तुमने देखा है माँ हर युग कलियुग सा कोई युग ना देखा
कोरस: -पार हो गया पापो की रेखा
F: -देव लोग तुम्हे तुम्हे शीश झुकाये वंदन करती चले हवाएं कुम्भ में आके देव नहाते
कोरस: -नर किन्नर सब महिमा गाते
F: -मात सरस्वती बहन तुम्हारी दोनो बहने करुणाकारी दोनों करती जग कल्याण
कोरस: -दोनों बहन हे एक सामान
F: -तुम कल्याणी तुम वरदानी नश्वर जगत की तुम महारानी बहे निरंतर अविरल धारा
कोरस: -सुन्दर कोमल रूप तुम्हारा
F: -माँ गंगा तेरी अमर कहानी ये दुनिया है आनी जानी सदा रही तुम सदा रहोगी
कोरस: -अमृत बनकर सदा बहोगी
F: -गंगा माँ की करो आरती तुम हो हिन्दू तुम हो भारती गंगा की मेली मत करना
कोरस: -कुछ ना बचेगा धरा पे वरना
F: -ये गंगा की अमृतवाणी गाके सुनाये रिंकी रानी और कैलाश संगीत बनाये
कोरस: -सुखदेव अपनी कलम चलाये
F: -नदियों का सम्मान करो तुम मत इनका अपमान करो तुम दूषित नदिया हो जाएगी
कोरस: -धरा से इक दिन खो जाएगी
F: -झेल रही है हर नदी राजनीती की मार गंगा यमुना बन गयी नेता का हथियार
लेखक :- सुखदेव निषाद
Ganga Amritwani
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |