Narsi Ka Bhat
Lyrics
F- दिल से जो हो गया है एक बार श्याम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
M- बनके दीवाने देख ले जो श्याम नाम का
देखेगा बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- नरसी भगत का आज मैं किस्सा सुना रही
थे कैसे कृष्ण भक्त वो तुमको बता रही
पिछले जनम में नरसी जी नरसिंह शेर थे
करते थे वो शिकार सबको घेर घेर के M
M- जंगल के रास्ते से एक भक्त जा रहा
नरसिंह शेर भक्त के रस्ते में आ गया
उसको लगा के शेर से खतरा है जान का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- दैविक सी शक्ति शेर में थी बोलता था वो
कहने से पहले बात मन तोलता था वो
जब शेर ने कहा बता तू जा रहा कहाँ
भक्त ने सोचा की मेरी मृत्यु है यहाँ
M- वो बोला के में दाऊ के दर्शन को जा रहा
मैं भक्त हूँ दाऊ क्यों तू मुझको खा रहा
बोला वो शेर डर ना तू है मेरे काम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- बोला वो शेर मेरी एक भेंट लेके जा
मेरी तरफ से दाऊ जी को देना तू चढ़ा
सोने के जेवरात लाके देता है उसे
जाके देना दाऊ जी को कहता है उसे
M- लेकर के भेंट शेर से वो भट चल पड़ा
प्राण बच गए ये सोचकर निकल पड़ा
भक्त निकला शेर भी दाऊ के नाम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- उस भक्त ने दाऊ से सारा किस्सा बताया
जो शेर ने दिया था स्वर्ण हार दिखाया
शेर की भक्ति को देख दाऊ खुश हुए
शेर की योनि से विमुक्ति के आ गए
M- दो झांझ दाऊ जी देके भट से कहा
लेकर के जाईये वो शेर भक्त है जहाँ
दीवाना है जो पूरी तरह मेरे नाम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- लेकरके दोनों झांझ भक्त लौटने लगा
जंगल से नहीं जाऊंगा वो सोचने लगा
रस्ता बदलकर जाने लगा शेर के डर से
घूमने को निकला था वो शेर उधर से
M- जब भक्त और शेर का होता है सामना
वो भक्त प्राण रक्षा की करता है कामना
भक्त को लगने लगा खतरा है जान का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस -नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- शेर ने पूछा मुझे क्या दाऊ ने दिया
भक्त ने दो झांझ शेर को दिखा दिया
दाऊ ने दी भेंट ये स्वीकार कीजिये
घर को जाने दो मुझे उपकार कीजिये
M- शेर ने कहा तू मेरा एक काम कर
झांझ दोनों तू मेरे पावो में बांधकर
रस्ता पकड़ना फिर तू आपने गांव का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- भक्त घर को लौट गया झांझ बांधकर
वो शेर मस्त झूम रहा नाच नाच कर
भक्ति में डूबा शेर वो दिन रात नाचता
वो शेर अपने सर पे रखके हाथ नाचता
M- जब हार गया सिंह राज नाच नाच कर
स्वर्ग लोक चला गे प्राण त्याग कर
वो शेर पक्का भक्त था दाऊ के नाम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- उस शेर को मिलता है जनम फिर से दूसरा
पैदा हुआ वो जूनागढ़ में सेठ के यहाँ
वो सेठ जूनागढ़ का साहूकार था बड़ा
धन धान सोने चांदी का भंडार था भरा
M- थे पांच भाई नरसी सबसे छोटे वही थे
करते थे कृष्ण भक्ति काम करते नहीं थे
केवल कृष्ण भजन ही करना काम सुबहों शाम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- नरसी के बड़े भाई ने इक रोज़ ये कहा
दिन भर तू घूमता रहता है यहाँ वहां
ना घर से निकलता है कमाने के लिए तू
पैदा हुआ बैठ के खाने के लिए तू
M- दिन रात साधुओ के साथ घूमता है तू
मंदिर की सीढ़ियों को रोज़ चूमता है तू
तू रह गया ना नरसी किसी काम धाम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- नरसी की पत्नी करती रोज़ सारे घर का काम
जेठानिया सुशीला जी की करती है आराम
नरसी के घर में जन्म एक कन्या का हुआ
नरसी भगत जी बन गए थे कन्या के पिता
M- जेठानी सारी जल गई बेटी के नाम से
सब आग सी उगल रही अपनी जुबान से
ताना सा उसको दे रही नरसी के नाम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- सब भाइयो ने नरसी जी को न्यारा कर दिया
घर बार कारोबार का बटवांरा कर दिया
नरसी सुशीला बेटी लेके घर से चल दिए
घर छोड़कर के चल दिए हमेशा के लिए
M- गांव से दूर झोपडी में रहने लगे है
संतो के साथ पूजा पाठ करने लगे है
बस श्याम नाम जपना ही नरसी का काम था
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- दिन रात माला फेरते वो श्याम नाम की
वंदना वो करते रोज़ सुबह शाम की
भक्ति के सिवा उनको कोई काम नहीं था
शाम नाम के बिना आराम नहीं था
M- बेटी रमा जो उनकी थी सयान हो गई
फूलो सा बदन कलियों सी मुस्कान हो गई
बेटी के शादी के लिए धन का ना दान था
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- मनशा था एक सेठ जो सिरसा में रहता था
सोने और चाँदी का व्यापार करता था
मनशा का एक बेटा था गुणवान बड़ा था
ज्ञान वान और रूपवान बड़ा था
M- नरसी ने रमा के लिए वर की तलाश में
नाइ आपने भेजा था मनशा के पास में
रिश्ता लेके पंहुचा वो रमा के नाम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- बिटिया रमा का सेठ के घर हो गया विवाह
धन माल सारा देके नरसी हो गए तबाह
मनशा के घर को भर दिया था ज़ेवरात से
दौलत लुटा रहे थे नरसी दोनों हाथ से
M- शादी रमा के हुए कई साल हो गए
बेटी से मिलने नरसी एक बार ना गए
शादी के बाद नरसी के धन था ना दाम था
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- बेटी रमा की देखिये सयान हो गई
सारे गुणों को सिखके गुणवान हो गई
रमा की बिटिया का तय विवाह हो गया
न्योते की चिट्ठी सेठ वो मनशा लिखा रहा
M- नरसी को न्योता देने से वो कर रहा मना
नरसी तो है भिखारी वो कंगाल हो गया
उस कंगले का ना लेना कोई नाम भी यहाँ
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- बात जब ससुर की बिटिया रानी ने सुनी
आँखों से उसके लग गई बरसात की झड़ी
सासु से जाके बोली रमा जाने दो मुझे
अपने पिता को भात न्योत आने दो मुझे
M- बीन भात के विवाह कैसे होगा सासु माँ
जाउंगी न्योतने मैं भात बाप के यहाँ
सास ने कहा तुझे जाना है जहाँ जा
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- रमा ने सास से कहा मैं जाउंगी जरूर
भात न्योत कर पिता को आउंगी जरूर
कहता है मनशा भात की चिट्ठी लिखाता हूँ
क्या वो लेके आएगा सब कुछ बताता हूँ
M- सोने के जेवरात और हार चाहिए
साड़ी में जड़े सोने वाले तार चाहिए
नेक लेके आएगा वो सारे गांव का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- सोने का सिलबटना भी खत में लिखा दिया
नाइ बुलाके पत्र वो उसको थमा दिया
मनशा ने कहा नाइ से तू जूनागढ़ में जा
ये पत्र जाके नरसी को तू जल्दी देके आ
M- लेकरके पत्र नाइ जूनागढ़ को चल पड़ा
नरसी को न्योता देने को नाइ निकल पड़ा
चलता ही जा रहा वो ना करता आराम था
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- नरसी को गांव गांव में वो ढूंढ़ता रहा
लेकिन ना नरसी जी का कोई लग रहा पता
वो बैठ गया वही अपने मन को मारकर
सिरसा की तरफ लौटने लगा वो हार कर
M- ग्रामीण बनके फिर वहां आता है सांवरा
नरसी का पता उसको बताता है संवारा
नरसी के लिए उमड़ पड़ा प्यार श्याम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- टूटी सी झोपडी में उसको नरसी जी मिले
लम्बी बड़ी थी दाढ़ी और बाल थे बड़े
सामान की तो छोड़ो टूटी खाट नहीं थी
सेठ जैसी कोई उनकी बात नहीं थी
M- नाइ ने कहा सिरसागढ़ से आया हूँ यहाँ
न्योता मैं मनशा सेठ जी का लाया हूँ यहाँ
खत भेजा मनशा सेठ जी ने तुम्हारे नाम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- लेकर के पत्र नाइ से वो पढ़ने लगे थे
ज़ज़्बात उनके हाहाकार करने लगे थे
खाने के लिए घर में मेरे एक ना दाना
समधी के लिए लाऊँ मैं कहां से खज़ाना
M- चिट्ठी में लिखी बात पे जैसे नज़र पड़ी
नरसी पे जैसे टूट के बिजली सी गिर पड़ी
ये कैसा पत्र भेज दिया मेरे नाम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- उदास होके नरसी ने नाइ से ये कहा
खाने का इंतज़ाम करने मैं तो जा रहा
पत्नी से कहा नरसी ने भोजन बनाइये
समधी का नाइ आया है कुछ तो खिलाइये
M- पत्नी तड़प के बोली कैसे बनाऊ मैं
बोलो के तुम नाइ को कैसे खिलाऊं मैं
कुछ भी नहीं है घर में दाने के नाम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- नरसी जी जाके खेत से बथुआ लियाते है
नाइ के लिए प्रेम से बथुआ बनाते है
नरसी जी मन में कर रहे है ध्यान श्याम का
बथुआ बना के ले रहे है नाम श्याम का
M- नरसी भेष धार करके श्याम आ गए
सोने की थाल में लिए सामान आ गए
भक्तो की लाज रखना ही है काम श्याम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- मिष्ठान का पकवान लेके श्याम आते है
नरसी बनके नाइ को भोजन कराते है
सोने की थाल देखके हैरान था नाइ
नरसी का हाल देखके परेशान था नाइ
M- नरसी बने श्याम ने नाइ से यूँ कहा
सोने सारा बर्तन ये हो गया तेरा
नाइ दीवाना हो गया नरसी के नाम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- भोजन कराके श्याम जी वहां से जाते है
बथुआ बनाके नरसी जी लेकरके आते है
नरसी ने कहा नाइ भाई कीजिये भोजन
नाइ ने कहा नरसी जी से भर चूका है मन
M- इतनी मिठाई खाई है की पेट भर गया
नरसी जी समझ गए थे खेल सेठ कर गया
युहीं नहीं दीवाना है जग श्याम नाम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- सोने का लोटा थाल जो नाइ ने दिखाया
भोजन ना ऐसा आज तलक मैंने था खाया
कितना खिलाओगे मुझे इतना बताइये
समधी का नाइ हूँ जरा तरस तो खाइये
M- चार पल नहीं हुआ खिलाके तुम गए
क्यों आ गए हो फिर मुझे खिलाने के लिए
लोटा थाली सोने का पाया इनाम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- नरसी जी भात भरने को तैयार होते है
अत्यंत साधु संत उनके साथ होते है
जिस गाड़ी में वो जा रहे थे गाड़ी पुरानी
कमज़ोर बैल देखके होती है हैरानी
M- नरसी से जैसे यूँ विधाता रूठ जाते है
वो बैल वैल गाड़ी से छूठ जाते है
उस दरसे दूर उनकी बेटी का गांव था
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- नरसी ने कहा लाज मेरी राखो कन्हैया
टूट गया रस्ते में गाड़ी का पहिया
बडहि का भेष धार करके श्याम आ गया
भक्तो का भगवान फिर से काम आ गया
M- झटपट पहिये जोड़ दिए बैल गाड़ी के
बन सारथि सवार हुए बैल गाड़ी पे
वो संत सारे कर रहे गुणगान श्याम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- पलभर ना लगा भेट के वो गांव आ गए
श्री श्याम आके भक्त से यारी निभा गए
नरसी भगत जिस घडी वहां पे जाते है
जान के भिखारी सब उनको चिढ़ाते है
M- मनशा को अपने रुतबे का अभिमान था बड़ा
इसलिए ही नरसी का अपमान कर दिया
दौलत पे अपनी मनशा को भारी गुमान था
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- बेटी ने कहा रोते हुए अपने बाप से
आये हो यहाँ किसलिए तुम खाली हाथ से
बेटी के ताने सुनके नरसी भक्त रो पड़े
आये जो उनके साथ साधु संत रो पड़े
M- हंस रहे है सारे ही नरसी के हाल पर
नरसी के आंसू बह रहे नरसी के गाल पर
मज़ाक सा उड़ा रहा पूरा ही गांव था
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- रुक्मणि के पास जाके श्याम ने कहा
नरसी भगत का भात चलके भरना है वहां
सुनकर के बात रुक्मणि तैयार हो गई
नरसी का भात भरने को तैयार हो गई
M- फिर धन कुबेर जी को बुलाया श्याम ने
नरसी भगत के भात की समझाया श्याम ने
धन कुबेर के लिए चुटकी का काम था
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- भरने के लिए भात देखो श्याम आ गए
गांव वाले सारे देखने को आ गए
भात का सामान देख आँखे फट गई
कितनो के मुँह खुले रहे सासे अटक गई
M- सोने चांदी गहनों से भरी है पेटिया
सोने जड़ी तारो वाली लाये साड़िया
नरसी की लाज रखना काम था ये श्याम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- देखते ही श्याम को नरसी मचल पड़े
दुख का पहाड़ टुटा आंसू निकल पड़े
कैसे चुकाऊंगा में ऋण श्याम आपका
जन्मो जन्म जपूँगा श्याम नाम आपका
M- सामान देख मनशा भी हैरान हो गया
भात भरने कैसा ये मेहमान आ गया
समझा नहीं था मनशा ये है काम श्याम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- नरसी ने दिया भात तो कमाल हो गया
मनशा पूरा गांव माला माल हो गया
उस वक्त लोग गांव में जो छूट थे गए
दौड़ते हुए वो श्याम जी से कह रहे
M- हमको ना छोड़ जाओ हमको भात दीजिये
कुछ तो हमे आज दीनानाथ दीजिये
डंका बजाय नरसी जी श्याम नाम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
F- कंचन रजत की फिर वहां बरसात करते है
कुबेर जी उठाके दोनों हाथ करते है
नरसी का भात युगो योगो याद रहेगा
नरसी का नाम श्याम जी के साथ रहेगा
M- सुखदेव ने लिखी कथा गौरव ने गायी है
रिंकी ने साथ साथ कथा ये सुनाई है
कैलाश ले रहे है नाम राधे श्याम का
देखा है बार बार चमत्कार श्याम का
कोरस - नरसी का भात भरने आये थे श्याम सुन्दर
दुनिया है याद करती गए ऐसा भात भरकर
लेखक :- सुखदेव निशाद
Narsi Ka Bhat
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |