Close Menu
Subscribe :

15 August Ki Amar Katha
Song

15 August Ki Amar Katha

Pawan Sharma (Pawan Brijwasi) • 15 August Ki Amar Katha • 2026 • 00:18:51 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)

Lyrics

15 August Ki Amar Katha • Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)

M: -पन्द्रह अगस्त को आजादी का पर्व बताते हैं पावन पर्व बताते हैं

कैसे हमें मिली आजादी तुम्हें बताते हैं हम कथा सुनाते है

पन्द्रह अगस्त की अमर कथा हम तुम्हें सुनाते हैं हाँ हम तुम्हें सुनाते हैं

वीर जवानों की कुर्बानी याद दिलाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: -मेरे देश के वीर जवान कर गए निछावर प्राण

कर गए निछावर प्राण मेरे देश के वीर जवान

वार्ता: -मेरे देश प्रेमियों,हमारा देश पन्द्रह अगस्त उन्नीस सौ सैंतालीस को आजाद हुआ था भारत

के इतिहास में पन्द्रह अगस्त एक महत्त्व पूर्ण दिन है। इस दिन देश ब्रिटिश शासन की

गुलामी की जंजीरों से मुक्त हुआ था। पन्द्रह अगस्त को राष्ट्रीय त्योहार माना जाता है पन्द्रह

अगस्त हमारे देश बासियों के देश प्रेम एकता और समर्पण का प्रतीक है।इस दिन भारत

के उन सभी सेनानियों को श्रद्धाजली दी जाती है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने

प्राणों की आहुति दी थी।आज का दिन इनकी वीरता,शोर्य और बहादुरी को नमन करने

का दिन है तो आइए देश के अमर वीर जवानों को नमन करते हुए उनका गुणगान करते

हैं -

M: -यू ही नहीं मिली आजादी हमको गोरो से बहुत सी मैया जुदा हो गई अपने छोरो से

हंस के अपनी जान गंवाई भाई बहनों ने सीने पर भी गोली खाई भाई बहनों ने

बहुत सी नारी विधवा हो गई इस आजादी मेंवीरों की आबाजें खो गई इस आजादी में

सत्या ग्रह आंदोलन किया महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो नारा दिया महात्मा गांधी ने

किस किस ने दी कुर्वानी हम तुम्हें बताते हैं हाँ हम तुम्हें बताते हैं

पन्द्रह अगस्त की अमर कथा हम तुम्हें सुनाते हैं हम गाथा गाते है

कोरस: -मेरे देश के वीर जवान कर गए निछावर प्राण

कर गए निछावर प्राण मेरे देश के वीर जवान

M: -मंगल पांडे की कुर्बानी याद दिलाऊं मैं पिता श्री थे सूरज पांडे तुम्हे बताऊं मैं

अठारह सौ उन्चास में सेना में आये अंग्रेजी कानून इन्हें ना एक आंख भाये

कारतूसों को लेकर एक दिन विद्रोह कर डाला

अपने और साथियों को भी जोश में भर डाला अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोला पांडे ने

हमला एक सिपाही ऊपर बोला पांडे ने

अंग्रेजों की आंख में पांडे खटकते जाते है पांडे खटकते जाते हैं

पन्द्रह अगस्त की अमर कथा हम तुम्हें सुनाते हैं हम गाथा गाते है

कोरस: -मेरे देश के वीर जवान कर गए निछावर प्राण

कर गए निछावर प्राण मेरे देश के वीर जवान

M: -फिर तो मंगल पांडे पर चलने लगा मुकदमा अंग्रेजों से करना बगावत फिर भी नही थमा

दिन पे दिन पांडे जी विद्रोह करते जाते थे अंग्रेजी सेना के आगे सिर ना झुकाते थे

देश द्रोह का पांडे पर आरोप लगाया था एक अंग्रेजी जज ने फांसी हुक्म सुनाया था

आठ अप्रैल सन् सत्तावन में फांसी हो गई यारों

और तेज फिर आजादी की आंधी हो गई यारों

हंसते हंसते फांसी पे वो जान गंवाते हैं अपनी जान गंवाते हैं

पन्द्रह अगस्त की अमर कथा हम तुम्हें सुनाते हैं हम गाथा गाते है

कोरस: -मेरे देश के वीर जवान कर गए निछावर प्राण

कर गए निछावर प्राण मेरे देश के वीर जवान

वार्ता: -प्यारे देश प्रेमियों मंगल पांडे स्वतंत्रता संग्राम के प्रारंभ कर्ता थे इन्होंने ब्रिटिश सेना में

सिपाही के पद पर रहकर अंग्रेजो की नीतियों का विरोध किया था साथ ही एक सैनिक की

हत्या भी की थी जिसके फल स्वरूप अंग्रजों ने देश द्रोह का आरोप लगा कर इन्हे फांसी

दे दी थी ऐसे ही सुखदेव थापर राज गुरु जो भगत सिंह के साथी थे आजादी के लिए देश

पर कुर्बान हो गए लंदन के मदन लाल धींग्रा और बंगाल के खुदीराम बोस और बटुकेश्वर

दत्त हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे गए।और राम प्रसाद बिस्मिल,अशफाक उल्ला

खान, शिवराम राजगुरु, लक्ष्मी बाई ने भी देश की आजादी में अपना विशेष सहयोग दिया

जिसे कभी भी भुलाया नही जा सकता।

M: -वीर भगत सिंह की कुर्बानी तुमको याद दिलाऊं

जन्मे थे पंजाब प्रांत में दिन तारीख बताऊं

सन् उन्नीस सौ सात को जन्मे वीर भगत सिंह जी

किशन सिंह के पुत्र कहाये वीर भगत सिंह जी

अंग्रेजों के विरुद्ध इन्होंने लड़ी लड़ाई थी

वीर बांकुरे योद्धाओं की टीम बनाई थी

भगत सिंह जब क्रान्तिकारी बनकर आये थे

अंग्रेजों के सारे सिपाही मन घबराए थे

हम भी इनकी बहादुरी को शीश झुकाते हैं हाँ हम शीश झुकाते हैं

पन्द्रह अगस्त की अमर कथा हम तुम्हें सुनाते हैं हम गाथा गाते है

कोरस: -मेरे देश के वीर जवान कर गए निछावर प्राण

कर गए निछावर प्राण मेरे देश के वीर जवान

M: -अंग्रेजों के खिलाफ एक दिन मोर्चा खोल दिया

लाहौर की असेंबली पर धावा भी बोल दिया

वहां पे बैठे सभी लोग भयभीत हो जाते है

उसमें दोषी भगत सिंह जी पाए जाते हैं

फांसी की उन्हें सजा सुनाई ब्रिटिश हुकूमत ने

तेईस मार्च को फांसी लगाई ब्रिटिश हुकूमत ने

स्वतंत्रता संग्राम में इनका दर्जा ऊंचा है

इनके जैसा वीर बांकुरा हुआ ना दूजा है

आज भी इनके किस्से घर घर गाये जाते हैं घर घर गाये जाते हैं

पन्द्रह अगस्त की अमर कथा हम तुम्हें सुनाते हैं

पन्द्रह अगस्त की अमर कथा हम तुम्हें सुनाते हैं हम गाथा गाते है

कोरस: -मेरे देश के वीर जवान कर गए निछावर प्राण

कर गए निछावर प्राण मेरे देश के वीर जवान

M: -चंद्र शेखर की कुर्बानी को याद दिलाऊं यारों

आजादी को हंसकर अपने प्राण गंवाये यारों

संग महात्मा गांधी के भी काम किया शेखर ने

भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया शेखर ने

देश की आजादी को जब हुंकार भरी थी इसने

एक अंग्रेजी अधिकारी की हत्या करी थी इसने

आत्म समर्पण नहीं किया था शेखर ने अपना

खुद ही जीवन खत्म किया था शेखर ने अपना

खुद ही गोली मार के अपने प्राण गंवाते हैं अपने प्राण गंवाते हैं

पन्द्रह अगस्त की अमर कथा हम तुम्हें सुनाते हैं हम गाथा गाते है

कोरस: -मेरे देश के वीर जवान कर गए निछावर प्राण

कर गए निछावर प्राण मेरे देश के वीर जवान

वार्ता: -देश प्रेमियों,चंद्र शेखर आजाद एक क्रांतिकारी थे चंद्र शेखर आजाद सन् 1928 में

हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन में शामिल हुए और जल्दी ही नेता बन गए इन्होंने

लाहौर की एसेंबली में हमला किया था सत्ताइस फरवरी सन् उन्नीस सौ इक्कतीस ब्रिटिश

पुलिस ने उन्हें घेर लिया तब इन्होंने आत्म समर्पण के बजाय खुद ही गोली मारकर अपने

प्राणों की आहुति दी थी ऐसा नहीं है कि स्वतंत्रता संग्राम सिर्फ मर्दों ने ही हिस्सा लिया था

इसमें एक वीरांगना का नाम भी आता है जिसे हम रानी लक्ष्मी बाई के नाम से जानते हैं |

M: -होगी सबको याद अभी तक झांसी की रानी तुम्हे सुनाऊं कैसे उसने दी थी कुर्वानी

अंग्रेजों ने जब झांसी पर हमला बोला था तब रानी ने युद्ध का उनसे मोर्चा खोला था

अंग्रेजों के संग में उसने लड़ी थी कई लड़ाई अंग्रेजी सेना को इसने रण में धूल चटाई

अंत समय में इस रानी ने हार नहीं मानी लड़ते लड़ते देश के ऊपर दे गई कुर्बानी

वीरांगना के नाम से उसको आज बुलाते हैं उसको आज बुलाते हैं

पन्द्रह अगस्त की अमर कथा हम तुम्हें सुनाते हैं हम गाथा गाते है

कोरस: -मेरे देश के वीर जवान कर गए निछावर प्राण

कर गए निछावर प्राण मेरे देश के वीर जवान

M: -स्वत्रंतता संग्राम की आंधी चल गई शहर शहर

नए नए क्रांति कारी घर घर आने लगे नजर

भारत के हर प्रांत में होने लगे उपद्रव भारी

देख के थर थर लगी कांपने ब्रिटिश सेना सारी

अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा रंग ले आया

देख बगावत अंग्रेजों का अधिकारी घबराया

भारत को आजाद करेंगे एक दिन हुक्म सुनाया

फिर जल्दी से अंग्रेजों ने बिल पारित करवाया

पन्द्रह अगस्त को आजादी का हुक्म सुनाते हैं हाँ हम हुक्म सुनाते हैं

पन्द्रह अगस्त की अमर कथा हम तुम्हें सुनाते हैं हम गाथा गाते है

कोरस: -मेरे देश के वीर जवान कर गए निछावर प्राण

कर गए निछावर प्राण मेरे देश के वीर जवान

M: -पन्द्रह अगस्त सन् सैतालीस को मिली थी आजादी

खुशियों का गुलदस्ता बनकर खिली थी आजादी

पहले प्रधान मंत्री चाचा नेहरू कहलाये

ध्वज तिरंगा फहराने को लाल किले आये

देश की जनता के लिए भाषण दिया नेहरू ने

जनता का अभिनंदन दिल से किया था नेहरू ने

लाल किले पर भाषण सुनने जनता आई थी

छोटे बड़े सभी के दिल में मस्ती छाई थी

मिल के भारत माता की जय कार लगाते हैं जय जय कार लगाते हैं

पन्द्रह अगस्त की अमर कथा हम तुम्हें सुनाते हैं हम गाथा गाते है

कोरस: -मेरे देश के वीर जवान कर गए निछावर प्राण

कर गए निछावर प्राण मेरे देश के वीर जवान

M: -पन्द्रह अगस्त के दिन ने किया था पावन भारत को

मिली थी गोरो से आजादी इस दिन भारत को

वीर जवानों का अभिनंदन करते आज के दिन

कोटि कोटि चरणों में वंदन करते आज के दिन

अच्छे ढंग से लाल किले को सजाया जाता हैं

बड़ी शान से झंडे को फहराया जाता है

लाल किले पर भव्य आयोजन आज भी होता है

सेना का शक्ति का प्रदर्शन आज भी होता है

कहे अनाडी रण कौशल सब वीर दिखाते हैं सब वीर दिखाते हैं

पूरी कथा सुनाई अब हम विराम लगाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: -मेरे देश के वीर जवान कर गए निछावर प्राण

कर गए निछावर प्राण मेरे देश के वीर जवान

लेखक :- राजेंद्र सिंह उर्फ राज अनाड़ी

Official Music Video

15 August Ki Amar Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title 15 August Ki Amar Katha
Album 15 August Ki Amar Katha
Main Vocalist / Singer Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Rajendra Singh Urf Raj Anari (Raj Anadi)
Genre Devotional
Mood / Devotion Patriotic
Festival Independence Day
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40