Close Menu
Neelkanth Mahadev Ki Katha
Song

Neelkanth Mahadev Ki Katha

Devesh Kundan • Neelkanth Mahadev Ki Katha • 2026 • 0:16:52 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Neelkanth Mahadev Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -ॐ नमः शिवाय प्रिय भक्तो आज हम आपको देवादिदेव महादेव देवेश्वर सोमेश्वर परमेश्वर

नीलकंठ महादेव की पावन कथा सुनाने जा रहे है तो आइये सब मिलकर चलते है

नीलकंठ महादेव -

M: -हम आदिदेव महादेव की पावन कथा सुनाते है अनुपम कथा सुनाते है

नीलकंठ भगवान के हम दर्शन करवाते है हम कथा सुनाते है

नीलकंठ भगवान क्यों भोलेनाथ कहाते है भोलेनाथ कहाते है

आदिदेव महादेव की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय नीलकंठ भगवान जय जय जय दया निधान

जय जय जय दया निधान जय नीलकंठ भगवान

वार्ता: -बोलो देवादिदेव महादेव की जय प्रिय भक्तो आज में आपको भगवान भोलेनाथ के

नीलकंठ स्वरूप की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ भगवान भोलेनाथ का नाम नीलकंठ

महादेव क्यों और कैसे पड़ा उसके पीछे की कहानी क्या है भक्तो ये कथा समुन्द्र मंथन

काल से जुडी है जब देवता और दैत्य दोनों मिलकर सागर मंथन करते है तो उस मंथन से

सागर के अंदर से चौदह रत्न निकले थे तेरहवा रत्न विष निकला था चौदहवा अमृत कलश

निकला था ये कथा कालकूट नमक विष से जुडी है तो आइये कथा प्रारम्भ करते है -

M: -सागर मंथन किया गया जब निकले रत्न अनेक

चौदह रत्नो के अंदर ही विष का कलश था एक

कोरस: -विष का कलश था एक

M: -विष के कलश के अंदर से जो निकल रही थी आग

देव और दानव देख के विष को गए वहां से भाग

कोरस: -गए वहां से भाग

M: -तापमान बढ़ गया वहां का गर्मी सही ना जाय

देव और दानव दोनों ही दल मन में रहे घबराय

कोरस: -मन में रहे घबराय

M: -जहर घुल गया पवन के अंदर स्वास भी ली ना जाय

कलश के अंदर से जहरीला धुंआ सा उठता जाय

कोरस: -धुंआ सा उठता जाय

M: -देव और दानव दूर खड़े कुछ समझ ना पाते है कुछ समझ ना पाते है

हम नीलकंठ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय नीलकंठ भगवान जय जय जय दया निधान

जय जय जय दया निधान जय नीलकंठ भगवान

वार्ता: -कालकूट विष से भरे कलश को देखकर देवता दैत्य दोनों घबरा जाते है उनकी समझ में

नहीं आता है की क्या करे इस हलाहल से सारी सृष्टि का विनाश हो जायेगा यदि एक बून्द

भी पृथ्वी पर गिर गया तो पृथ्वी प्राण विहीन हो जाएगी वनस्पतिया सुख जाएगी उपजाऊ

पृथ्वी बंजर हो जाएगी पृथ्वी से जीवन समाप्त हो जायेगा अब उनको अपने ऊपर ही क्रोध

आने लगता है हमने मूर्खता वश सागर मंथन करके सम्पूर्ण सृष्टि के विनाश का कारण

उतपन्न कर दिया है -

M: -संकट आन खड़ा सृष्टि पर कोई ना संकट हार

देव दैत्य दोनों मिलकर के मन में करे विचार

कोरस: -मन में करे विचार

M: -तीनो लोको के ऊपर तब संकट गया था आय

सोच सोच के मन में उनके प्राण सूखते जाय

कोरस: -प्राण सूखते जाय

M: -नदी सरोवर ताल और झरने जहरीले हो जाय

हरे भरे वन उपवन विष की अग्नि में जल जाय

कोरस: -अग्नि में जल जाय

M: -कांप रहे थे तन उन सबके सूझे नहीं उपाय

वातावरण हर पल ही वहां का जहर से भरता जाय

कोरस: -जहर से भरता जाय

M: -अब ना बचेंगे प्राण हमारे सब घबराते है

हम नीलकंठ भगवान की पावन कथा सुनाते है

कोरस: -जय नीलकंठ भगवान जय जय जय दया निधान

जय जय जय दया निधान जय नीलकंठ भगवान

वार्ता: -प्रिय शिव भक्तो देव दैत्य दोनों कुछ सोच नहीं पार रहे थे इस महा विनाशी विष से कैसे

मिलेगी मुक्ति फिर दोनों दलों ने बैठ के विचार विमर्श करते है और फिर ये निष्कर्ष

निकालते है की इस संकट से भगवान महादेव ही मुक्ति दिला सकते है उनके सिवा किसी

में इतनी शक्ति नहीं है जो इस विष के ऊपर विजय प्राप्त कर सके अंततः दोनों दल

मिलके कैलाश गिरी पर पहुंचते है जहाँ भोलेनाथ जी समाधि लगाय बैठे हुए थे देवता और

दानव दोनों दल भोलेनाथ के चरणों में नत मस्तक हो जाते है और त्राहिमाम त्राहिमाम का

उच्चारण करते है भोलेनाथ जी अपने नेत्र खोलते है और उन सबके आने का कारण पूछते

है वैसे तो भोलेनाथ जी सब कुछ जानते थे उसने ना भूत न वर्तमान ना भविष्य कुछ भी नहीं

छिपा है फिर भी पूछते है की तुम्हारा यहाँ आने का क्या कारण है तब वो अपना दर्द

भोलेनाथ को सुनाते है आगे क्या होता है ध्यान से सुने -

M: -हमसे मूर्खता हुई है भारी सुनलो भोलेनाथ

क्षमा करो अपराध हमारा जोड़ रहे हम हाथ

कोरस: -जोड़ रहे हम हाथ

M: -हमने सागर मंथन करके विपदा ले ली मोल

निकला हलाहल है मंथन से जिसका जहर अंतोल

कोरस: -जिसका जहर अंतोल

M: -सृष्टि है संकट में भारी महादेव भगवान

सिवा आपके कोई नहीं है करे जो विष का पान

कोरस: -करे जो विष का पान

M: -पृथ्वी जीवन हिन् हो जाए कुछ ना रहेगा शेष

दिखेगा ना पृथ्वी के ऊपर जीवन का अवशेष

कोरस: -जीवन का अवशेष

M: -सुनके उनकी बात सदा शिव हसते जाते है चुप रह ना पाते है

हम नीलकंठ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय नीलकंठ भगवान जय जय जय दया निधान

जय जय जय दया निधान जय नीलकंठ भगवान

वार्ता: -उनकी बात सुनकर भोलेनाथ को हसी आ जाती है देवता दैत्य दोनों भय से कांप रहे थे

भोलेनाथ ने कहा निश्चित रो ब्रम्हा जी की बनायीं हुई सृष्टि की आंच भी नहीं आने दूंगा अग्नि

वायु जल प्रलय हलाहल विष किसी में इतनी शक्ति किसी में नहीं है जो सृष्टि का विनाश

कर सके ब्रम्हा जी की रचना का विनाश नहीं होने दूंगा में में करूँगा विष का पान में

बचाऊंगा सृष्टि के प्राण भोलेनाथ के शब्दों की गर्जना से धरती कांप उठी थी देव दैत्य

उनके इस स्वरूप को देख कर भयभीत हो उठे थे आगे क्या होता है आइये सुनते है -

M: -काल कूट का कलश देख के मुस्काये भगवान

आदिदेव महादेव देखिये करने चले विषपान

कोरस: -करने चले विषपान

M: -कलश के अंदर दहक रही थी काल कूट की आग

धुंआ उठ रहा था जहरीला निकल रही थी आग

कोरस: -निकल रही थी आग

M: -कालकूट का कलश उठाके रूप किया विकराल

देख रहे शिव कलश के विष को कर रहा जहर उबाल

कोरस: -कर रहा जहर उबाल

M: -एक सांस में खाली कर दिया कालकूट का पात्र

कलश में अब तो नहीं बचा था एक बूँद भी मात्र

कोरस: -एक बूँद भी मात्र

M: -विष को रोक कंठ में ना अंदर ले जाते है अपने कंठ बसाते है

हम नीलकंठ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय नीलकंठ भगवान जय जय जय दया निधान

जय जय जय दया निधान जय नीलकंठ भगवान

वार्ता: -देवादिदेव महादेव काल कूट विष को अपने कंठ में रोक लेते है कंठ से निचे नहीं जाने देते

है विष की विषैली कड़वाहट और अग्नि से भी अधिक जलन से महादेव का शरीर नीला

पड़ने लगता है आंखे लाल हो जाती है पूरा शरीर जलने लगता है उनको उबकाई सी आती

है लेकिन मुंह नहीं खोलते है मुंह से बम बम बम निकलने लगता है और आज शिव भक्तो

का बोल बम बम का नारा बन चूका है ये बम बम के बोल वही से निकला था भोलेनाथ के

मुखारबिंदु से -

M: -बढ़ने लगी जलन थी तन की पीड़ हुई असहाय

पड़ने लगे फफोले तन पर जलन सही ना जाय

कोरस: -जलन सही ना जाय

M: -मूर्छित हो गए भोलेनाथ जी मुंह न रहे थे खोल

बम बम बम बम निकले मुंह से और ना निकले बोल

कोरस: -और ना निकले बोल

M: -देव दैत्य दोनों मन ही मन करने लगे विचार

शिव की वेदना कैसे कम हो कैसे करे उपचार

कोरस: -कैसे करे उपचार

M: -हालत देख के शिव शंकर की मच गया हाहाकार

कोई उपाय ना सूझे किसी को मान चुके थे हार

कोरस: -मान चुके थे हार

M: -फिर सारे मिलकर के गंगा जल ले आते है शिव को नहलाते है

हम नीलकंठ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -जय नीलकंठ भगवान जय जय जय दया निधान

जय जय जय दया निधान जय नीलकंठ भगवान

वार्ता: -देव दैत्य सारे मिलके गंगा जी का शीतल जल भरकर के लाते है जिसको जी भी पात्र मिला

उसी में भर भर के लाते है और शिव के ऊपर डालने लगते है दही लगाते है बेल पत्र

चिपकाते है उनके शरीर से क्यों की उनमे शीतलता होती है ये क्रम महीनो भर चलता रहा

मान्यता है की वो सावन माह था ऐसे करते करते भोलेनाथ की जलन कम होने लगती है

जिस स्थान विषपान किया था कहते है आज उसी स्थान पर नीलकंठ भगवान जी का

मंदिर बना है ये भी कहते है तभी से कावड़ का प्रचलन शुरू हुआ था बोल बम-

M: -विष से कंठ पड़ गया नीला नीला नील कंठ कहलाये

कालकूट से शिव के कंठ में नीलकंठ बन जाय

कोरस: -नीलकंठ बन जाय

M: -ऋषिकेश से थोड़ी दूर है नीलकंठ का धाम

सबसे उत्तम सबसे पावन नीलकंठ का नाम

कोरस: -नीलकंठ का नाम

M: -सावन माह में नीलकंठ से कावड़ लाते है

शिव शंकर महादेव की गंगा से नहलाते है

कोरस: -गंगा जल से नहलाते है

M: -करके विष का पान किया है शिव ने जगत कल्यान

जय हो तुम्हारी महादेव जय नीलकंठ भगवान

कोरस: -जय नीलकंठ भगवान

M: -कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते है है पावन कथा सुनाते है

हम नीलकंठ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -जय नीलकंठ भगवान जय जय जय दया निधान

जय जय जय दया निधान जय नीलकंठ भगवान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Neelkanth Mahadev Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Neelkanth Mahadev Ki Katha
Album Neelkanth Mahadev Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40