Close Menu
Valmiki Ji Ki Katha
Song

Valmiki Ji Ki Katha

Devesh Kundan • Valmiki Ji Ki Katha • 2026 • 0:12:14 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Valmiki Ji Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- कथा प्रेमियों आज मैं आपको वाल्मीकि जी की अनुपम पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ वाल्मीकि जी को कैसे और कहाँ से ज्ञान प्राप्त हुआ , कैसे उन्होंने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना कर डाली

M:-परम पूज्य श्रध्येय के चरनन शीश नवाते है

चरनन शीश नवाते है

हम वाल्मीकि भगवान की पावन कथा सुनाते है

हम कथा सुनाते है

वाल्मीकि के जीवन का दर्शन करवाते है

दर्शन करवाते है

हम वाल्मीकि भगवान की पावन कथा सुनाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- श्री वाल्मीकि भगवान है सबसे बड़े महान

है सबसे बड़े महान श्री वाल्मीकि भगवान

M:-वाल्मीकि की कथा सुनाऊँ सुनो लगाके ध्यान

कैसे वाल्मीकि कहलाये वाल्मीकि भगवान

कोरस:- वाल्मीकि भगवान

M:-कैसे उनको मिली प्रेरणा कैसे पाया ज्ञान

कैसे पाया वाल्मीकि ने सर्वोत्तम स्थान

कोरस:- सर्वोत्तम स्थान

M:-महाकाव्य रामायण जैसा ग्रन्थ लिखा कैसे

राम के हाथो लंका पति का अंत लिखा कैसे

कोरस:- अंत लिखा कैसे

M:-कैसे उनको ज्ञान मिला था कैसे हुए महान

कैसे रामायण का सबको करवाया रस पान

कोरस:- करवाया रस पान

M:-कैसे ज्ञान के सागर से मोती चुन लाते है, मोती चुन लाते है

हम वाल्मीकि भगवान की पावन कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- श्री वाल्मीकि भगवान है सबसे बड़े महान

है सबसे बड़े महान श्री वाल्मीकि भगवान

वार्ता 2 :- वाल्मीकि जी प्रथम कवी और आदि कवी कहलाते है, रामायण जैसे महाकाव्य की रचना करके समान्त संसार का मार्ग दर्शन किया है वाल्मीकि जी ने बहुत कठिन तपस्या की थी वो तपस्या में इस प्रकार लीन हो गए थे, की उनको समय का पता ही नहीं चला कितने वर्ष बीत गए उनके शरीर के चारो तरफ दीमको ने बोंबियां बना ली थी इस प्रकार उनका नाम वाल्मीकि पड़ा था वाल्मीकि जी तमसा नदी के किनारे बैठे थे, जब उन्होंने देखा

M:-बैठे थे तमसा नदी किनारे वाल्मीकि भगवान

दृश्य डरावना देख के उनके कांप उठे थे प्राण

कोरस:- उनके कांप उठे थे प्राण

M:-युगल जोड़ा था कौंच पक्षी का दोनों प्रेम में लीन

व्याघ्र ने उनके प्राण हर लिए हो गए प्राण विहीन

कोरस:- हो गए प्राण विहीन

M:-यहीं से ज्ञान की धारा फूटी निकल पड़े श्लोक

कौंच पक्षियों के मरने का उनको हुआ यूँ शोक

कोरस:- उनको हुआ यूँ शोक

M:-प्रेम विरह का उनके हृदय पर ऐसा हुआ आघात

प्रेम विरह के बदल छाए हई ज्ञान बरसात

कोरस:- हई ज्ञान बरसात

M:-वाल्मीकि जी ज्ञान कुंड में डूबते जाते है,

वो तो डूबते जाते है

हम वाल्मीकि भगवान की पावन कथा सुनाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- श्री वाल्मीकि भगवान है सबसे बड़े महान

है सबसे बड़े महान श्री वाल्मीकि भगवान

वार्ता 3 :- कौंच पक्षियों की मृत्यु देखकर वाल्मीकि जी का ह्रदय व्यथित हो जाता है, व्याकुल हृदय पल पल ज्ञान सागर की तरफ उनको लिए जा रहा था, वाल्मीकि जी तमसा नदी किनारे अपने आश्रम में बैठे थे उनके हृदय में एक महाकाव्य अंकुरित होने लगा था उनके ज्ञान चेतना में प्रभु श्री राम जी का पावन चरित्र उभरने लगा था वाल्मीकि जी ने महाकाव्य लिखना प्रारम्भ कर दिया, ऐसा काव्य जो आज हर घर में पूजा जा रहा है

M:-रामायण में आता है इक बड़ा दंडीदाय प्रसंग

लगता है जैसे रिक्त हो गया रामायण का अंग

कोरस:- रामायण का अंग

M:-धोबी के कहने पे सीता जी को दे दिया जब वनवास

सीता के मन की पीड़ा का ना हुआ तनिक आभास

कोरस:- ना हुआ तनिक आभास

M:-गर्भ काल से थी माँ सीता दया नहीं आयी

वन में छोड़ के आने की आज्ञा देते है रघुराई

कोरस:- आज्ञा देते है रघुराई

M:-गर्भ संभाले उदार के अंदर नीर बहाय

सारे अवध में सीता के ऊपर तरस ना कोई खाये

कोरस:- तरस ना कोई खाये

M:-लक्ष्मण जी सीता को वन में छोड़ कर आते है,

वन में छोड़कर आते है

हम वाल्मीकि भगवान की पावन कथा सुनाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- श्री वाल्मीकि भगवान है सबसे बड़े महान

है सबसे बड़े महान श्री वाल्मीकि भगवान

वार्ता 4 :- लक्ष्मण जी जब सीता जी को गर्भावस्य में वन में छोड़ आते है तो, सीता जी असहाय भूखी प्यासी विलाप करती है वनमे उनके आंसू पोछने वाला कोई नहीं था सीता जी की करुण कुंदन जब आश्रम में बैठे वाल्मीकि जी के कानो में सुनाई पड़ता है तो वो चिंतित हो जाते है, सोचते है इस विया वान जंगल के अंदर ये कौन स्त्री है जो विलाप कर रही है वाल्मीकि जी ने अपने आश्रम से निकल कर आवाज़ की दिशा में चल पड़ते है

M:-वाल्मीकि जी आते है जब सीता जी के पास

रोती बिलखती सीता के सिर पर रखते है वो हाथ

कोरस:- सिर पर रखते है वो हाथ

M:-चंद्र बदन और फूल सा मुखड़ा जाता है मुरझाय

सुबक सुबक के सारी बाते सीता रही बताय

कोरस:- सीता रही बताय

M:-वाल्मीकि जी बोले बेटी चलो हमारे साथ

मेरे होते स्वयं को पुत्री समझो नहीं अनाथ

कोरस:- पुत्री समझो नहीं अनाथ

M:-वाल्मीकि जी सीता को लेकर आश्रम आते है

रोती हुयी सीता बेटी को धीर बंधाते है

कोरस:- बेटी को धीर बंधाते है

M:-वाल्मीकि जी एक पिता का धर्म निभाते है,

अपना धर्म निभाते है

हम वाल्मीकि भगवान की पावन कथा सुनाते है

हम महिमा गाते है

कोरस:- श्री वाल्मीकि भगवान है सबसे बड़े महान

है सबसे बड़े महान श्री वाल्मीकि भगवान

वार्ता 5 :- सीता जी वाल्मीकि जी के साथ उनके आश्रम में रहने लगती है, अति मन भवन रमणक उपवन, उपवन के अंदर किलोल करते पशु पक्षी सब सीता जी के मित्र सखा बन जाते है नदी का शीतल जल की कल कल धारा का मधुर संगीत सुनकर सीता जी अपना दुःख भूल जाती है, और समय आने पर लव कुश को जन्म देती है जिनकी शिक्षा और शास्त्र शिक्षा वाल्मीकि जी के साहनिये में प्रारम्भ होती है लव कुश के गुरु वाल्मीकि जी ही थे जिन्होंने लव कुश को हर विधा में निपुण कर दिया

M:-लव कुश के गुरुदेव कहाये वाल्मीकि भगवान

वेदो ग्रंथो में पाया है अति उत्तम स्थान

कोरस:- अति उत्तम स्थान

M:-वाल्मीकि की दिव्या जयंती जब जब आती है

भक्तो के मन में श्रद्धा भक्ति भर जाती है

कोरस:- श्रद्धा भक्ति भर जाती है

M:-अति पावन महाकाव्य रचियता ये कहलाते है

ज्ञान कलम से वाल्मीकि जी श्रम लुटाते है

कोरस:- ज्ञान से श्रम लुटाते है

M:-सौ सौ बार नमन है उनको बारम्बार प्रणाम

जय बोलो श्री वाल्मीकि की जय बोलो श्री राम

कोरस:- जय बोलो श्री राम

M:-कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाके सुनाते है

कैलाश संगीत बनाते है

हम वाल्मीकि भगवान की पावन कथा सुनाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- श्री वाल्मीकि भगवान है सबसे बड़े महान

है सबसे बड़े महान श्री वाल्मीकि भगवान

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Valmiki Ji Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Valmiki Ji Ki Katha
Album Valmiki Ji Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Maharishi Valmiki
Festival Valmiki Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40