Close Menu
Shri Shyam Chaurasi
Song

Shri Shyam Chaurasi

Rinky Vishwakarma • Shri Shyam Chaurasi • 2026 • 0:16:51 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Shri Shyam Chaurasi • Rinky Vishwakarma

F:- नाग सुता श्याम को, सुमिरूँ बारम्बार,

खाटू वाले श्याम जी, सब जग के दातार,

काव्य कला जानूं नहीं, अहम निपट अज्ञान,

ज्ञान ध्यान मोहे दीजिये, आकर कृपा निधान

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- महर करो जन के सुखरासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

प्रथम शीश चरणों में नाऊँ, किरपा दृष्टि रावरी चाहूँ।

माफ सभी अपराध कराऊँ, आदि कथा सुछंद रच गाऊँ।

भक्त सुजन सुनकर हरषासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- कुरु पांडव में विरोध छाया, समर महाभारत रचवाया।

बलि एक बर्बरीक आया, तीन सुबाण साथ में लाया।

यह लखि हरि को आई हाँसी, सांवल शाह खाटू के वासी।

मधुर वचन तब कृष्ण सुनाये, समर भूमि केहि कारन आये।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- तीन बाण धनु कंध सुहाये, अजब अनोखा रूप बनाये।

बाण अपार वीर सब ल्यासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

बर्बरीक इतने दल माहीं, तीन वाण की गिनती नाहीं।

योद्धा एक से एक निराले, वीर बहादुर अति मतवाले।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- समर सभी मिल कठिन मचासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

बर्बरीक मम कहना मानो, समर भूमि तुम खेल न जानो।

द्रोण गुरू कृपा आदि जुझारा, जिनसे पारथ का मन हारा।

तू क्या पेश इन्हों से पासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- बर्बरीक हरि से यों कहता, समर देखना मैं हूँ चाहता।

कौन बली रण शूर निहारुँ, वीर बहादुर कौन जुझारुँ।

तीन लोक त्रावाण से मारुँ, हँसता रहूँ कभी नहिं हारुँ।

सत्य कहूँ हरि झूठ न जानो, दोनों दल इक तरफ हो मानो।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- एक वाण दल दोऊ खपासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

बर्बरीक से हरि फरमावें, तेरी बात समझ नहिं आवे।

प्रान बचाओ तुम घर जाओ, क्यों नादानपन दिखलाओ।

तेरी जान मुफत में जासी, सांवल शाह खाटू के वासी ।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- अगर विश्वास न तुम्हें मुरारी, तो कर लीजे जाँच हमारी।

यह सुन कृष्ण बहुत हरषाये, बर्बरीक से वचन सुनाये।

मैं अब लेऊँ परीक्षा खासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

पात विटप के सभी निहारो, बेंध एक वाण से सब डारो।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- कह इतना इक पात मुरारी, दबा लिया पद तले करारी।

अजब रची माया अविनाशी, सांवल शाह खाटू के वासी ।

बर्बरीक धनु बाण चढ़ाया, जानी जाय न हरि की माया।

विटप निहार बली मुसकाया, अजित अमर अहिल्यावती जाया।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- बली सुमिर शिव बाण चलासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

बाण बली ने अजब चलाया, पत्ते बेध विटप के आया।

गिरा कृष्ण के चरनों माहीं, विध पात हरि चरन हटाई।

इनसे कौन फतेह किमि पासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- कृष्ण बली से कहे बताओ, किस दल की तुम जीत कराओ।

बली हार का दल बतलाया, यह सुन कृष्ण सनका खाया।

विजय किस तरह पारथ पासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

छल करना कृष्ण ने विचारा, बली से बोले नंद कुमारा।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- ना जाने क्या ज्ञान तुम्हारा, कहना मानो बली हमारा।

हो इक तरफ नाम पाजासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

कहे बर्बरीक कृष्ण हमारा, टूट न सकता प्रन है करारा।

माँगे दान उसे मैं देता, हारा देख सहारा देता।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- सत्य कहूँ ना झूठ जरासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

बेसक वीर बहादुर तुम हो, जचते दानी हमें न तुम हो।

कहे बर्बरीक हरि बतलाओ, तुमको चहिये क्या बतलाओ।

जो माँगे सो हमसे पासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- बली अगर तुम सच्चे दानी, तो मैं तुमसे कहूँ बखानी।

समर भूमि बलि देने खातिर, शीश चाहिए एक बहादुर।

शीश दान दे नाम कमासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

हम तुम तीनों अर्जुन माहीं, शीश दान दे को बलदाई।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- जिसको आप योग्य बतलायें, वही शीश बलिदान चढ़ायें।

आवागमन मिटे चैरासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

अर्जुन नाम समर में पावे, तुम बिन सारथी कौन कहावे।

शीश दान दीन्हों भगवाना, भारत देखन मन ललचाना....

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- शीश शिखर गिरि पर धरवासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

शीशदान बर्बरीक दिया है, हरि ने गिरि पर धरा दिया है।

समर अठारह रोज हुआ है, कुरु दल सारा नाश हुआ है।

विजय पताका पाण्डु फैहरासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- भीम, नकुल सहदेव और पारथ, करते निज तारीफ अकारथ।

यों सोचें मन में यदुराया, इनके दिल अभियान है छाया।

हरि भक्तों का दुःख मिटासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

पारथ, भीम आदि बलधरी, से यों बोले गिरिवर धरी।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- किसने विजय समर में पाई, पूछो सिर बर्बरीक से भाई ।

सत्य बात सिर सभी बतासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

हरि सबको संग ले गिरवर पर, सिर बैठा था मगन शिखर पर।

जा पहुँचे झटपट नंदलाला, पुनि पूँछा शिर से सब हाला।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- सिर दानी है खुद अविनाशी, सांवल शाह खाटू के वासी।

हरि यों कहै सही फरमाओ, समर विजयी है कौन बताओ।

बली कहैं मैं सत्य बताऊँ, नहिं पितु चाचा बली नाहिं ताऊ।

भगवत ने पाई स्याबासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- चक्र सुदर्शन है बलदाई, काट रहा था दल जिमि काई ।

रूप द्रौपदी काली का धर, हो विकराल ले कर में खप्पर।

भर-भर रूधिर पिये थी प्यासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

मैंने जो कुछ समर निहारा, सत्य सुनाया हाल है सारा।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- सत्य वचन सुनकर यदुराई, वर दीन्हा शिर को हर्षाई।

श्याम रूप मम धरि पुजासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

कलि में तुमको श्याम कन्हाई, पूजेगें सब लोग-लुगाई।

खीर चूरमा भोग लगावे, माखन मिश्री खूब चढ़ावें।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- मन वचन कर्म से, जो कोई ध्यासी, इच्छित फल सो ही पा जासी।

अंत समय सद्गति पा ज्यासी, सांवल शाह खाटू के वासी।

सागर सा धनवान बनाना, पत्नी गोद में सुवन खिलाना।

सेवक आया शरण तिहारी, श्रीपति यदुपति कुञ्ज बिहारी।

सब सुख दायक आनंद राशि, सांवल शाह खाटू के वासी।

कोरस:- जय श्री श्याम, जय जय श्री श्याम 2

F:- श्याम चौरासी है रची, भगत जनन के हेत।

पवन निशि वासर पढ़े, सकल सुमंगल हेत।

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Shri Shyam Chaurasi

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Shyam Chaurasi
Album Shri Shyam Chaurasi
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Khatu Shyam Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40