Close Menu
Subscribe :

Shri Gorakhnath Katha
Song

Shri Gorakhnath Katha

Devesh Kundan • Shri Gorakhnath Katha • 2026 • 00:13:10 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Shri Gorakhnath Katha • Devesh Kundan

M: -श्रीगुरु गोरखनाथ की तुमको कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

पुण्यभूमि भारत की मैं तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

गुरुओ का ये देश है पावन ये समझाते है पावन कथा सुनाते है

श्रीगुरु गोरखनाथ की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -गोरखनाथ गुरु की भक्तों कथा है बड़ी महान

सत्य सनातन की ये गाथा सुनो लगाकर ध्यान

देवभूमि है भारत माता जग में ऊँचा नाम

जग में कोई कर ना पाया ऐसा कोई काम

लिए कई अवतार गुरु ने रखी धर्म की लाज

अपने देश धर्म की खातिर किये बड़े हैं काज

त्याग दिया घरबार ही अपना त्याग दिए संसार

धर्म की राह दिखाने को त्यागा अपना परिवार

ऐसे परम गुरु की मैं तो गाथा गाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

श्री गुरु गोरखनाथ की मैं तो गाथा गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -गोरखनाथ को भी शिव का अवतार बताते हैं

हठ योग की परम्परा का जनक कहाते हैं

गुरु मछेन्दर के चेले थे नाम था गोरखनाथ

गुरु मछेन्दर के मानस पुत्र कहते आदि नाथ

गुरु मछेन्दर एक बार एक गांव में जाते हैं

एक दुखिया औरत उसका पति शीश झुकाते हैं

कहते हैं संतान न होती दे दो हमे वरदान

साधु संतो का तो जग में बड़ा हैं ऊंचा मान

गुरु मछेन्दर देके भभूति उनको जाते है

श्री गुरु गोरखनाथ की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -गुरु की शक्ति को पति पत्नी तो जान न पाते हैं

दिया भभूति खाने को पर फेंक वो आते हैं

बारह वर्ष के बाद गुरु उसी गांव में आते हैं

महिला के घर जाकर के आवाज लगाते हैं

पुछा गुरु ने कैसी है संतान तुम्हारी माता

पैर पकड़ महिला बोली माफ करो दाता

दिया भभूति आपने मुझको मैं तो फेंक के आई

थी अनजान मैं आपकी शक्ति को तो समझ न पाई

गुरु की शक्ति व्यर्थ न जाती ये बतलाते हैं पावन कथा सुनते हैं

श्री गुरु गोरखनाथ की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -फेंकी जहां थी पुड़िया वहीँ पर लेकर जाती है

दूर खड़ी वो गोबर का लगा ढेर दिखाती है

गुरु गढ्ढे के पास में जा आवाज लगाते हैं

गुरु आज्ञा सुनके वो बालक रूप में आते हैं

बारह वर्ष की आयु उनकी तीखे नक्श नैन

अद्भुत आभा उनके मुख पे देख के तरसे नैन

गुरु मछेन्दर बालक को संग लेकर जाते हैं

गोबर में था जन्म हुआ गोरख कहलाते हैं

गुरु मछेन्दर के मानस वो पुत्र कहाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

श्री गुरु गोरखनाथ की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -आदिनाथ और दत्तात्रेय जी गुरु हैं बड़े महान

उनके बाद है गुरु मछेन्दर का ऊंचा स्थान

गोरखनाथ की कठिन तपस्या शिव को भाते हैं

गोरखनाथ जी शिव की कृपा से पूजे जाते हैं

इसी बीच में गुरु मछेन्दर जी भर्मण को जाते हैं

गोरखनाथ को शाबर मन्त्र का ज्ञान दे जाते हैं

गुरु की आज्ञा से गोरख तप करने जाते हैं

तप करके वो सिद्ध बलि और ज्ञान को पाते हैं

गुरु के ज्ञान को गोरख अपने ह्रदय लगाते हैं पावन कथा सुनते हैं

श्री गुरु गोरखनाथ की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -रामेश्वरम की पावन भूमि मछेन्द्र जी जाते हैं

वहां मिले हनुमान जी से वो ज्ञान ये पाते हैं

कहते हैं हे सुनो मछेन्द्र जाओ त्रिया राज

मैनाकिनी को पति का सुख दो उसकी रखो लाज

हनुमान जी की बात मान कर जाते वो त्रिया राज

तिरिया राज की माया में उलझे भूले सारे काज

बहुत दिनों तक गुरु की कोई खबर नहीं आयी

ध्यान लगया गुरुवर का तब माया समझ आई

तिरिया राज से गुरु बचाने गोरख जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

श्री गुरु गोरखनाथ की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -गुरु की लाज बचाने गोरख रूप बनाते है

लेकिन द्वार पे हनुमान जी को वो पाते हैं

तिरिया राज में पुरुष कभी प्रवेश नहीं पाता

बजरंगबली हैं द्वारपाल कोई भेद नहीं पाता

होता फिर युद्ध भंयकर दोनों में घमासान

उनकी संशय मिटाने को आते हैं स्वयं भगवान्

गुरु बचाने चेला अपनी आन पे आता है

जाग मछेन्दर गोरख आया ये कहलाता है

जब जब भीड़ परी गुरुओं पर शिष्य ही आते हैं पावन कथा सुनाते हैं

श्री गुरु गोरखनाथ की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -गोरखनाथ हैं सिद्ध योगी वो भेद के आते हैं

मैनाकिनी से अपने गुरु को बचा के लाते हैं

अलख निरंजन सब दुःख भंजन ये बतलाते हैं

कहते हैं आदेश गुरु का ये समझाते हैं

जाग मछेन्दर गोरख तेरे द्वारे है आया

गुरु की हालत देख शिष्य को रोना है आया

बहते आँशु कहने लगे अब सुनो गुरु भगवान्

अखिल जगत को तेरा सहारा मेरे करुनानिधान

करने जग उद्धार गुरु तो स्वांग रचाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

श्री गुरु गोरखनाथ की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- देवेश कुंदन

Official Music Video

Shri Gorakhnath Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Gorakhnath Katha
Album Shri Gorakhnath Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Devesh Kundan
Genre Devotional
Mood / Devotion Gorakhnath
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40