Close Menu
Subscribe :

Rakshabandhan Tyohar Katha
Song

Rakshabandhan Tyohar Katha

Pawan Sharma (Pawan Brijwasi) • Rakshabandhan Tyohar Katha • 2026 • 00:20:57 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)

Lyrics

Rakshabandhan Tyohar Katha • Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)

M: -क्यों सावन में रक्षा बंधन पर्व मनाते हैं हम पर्व मनाते हैं

रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कब से राखी शुरू हुई हम तुम्हे बताते हैं हम तुम्हें बताते हैं

रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार

है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों सावन मास की पूर्णिमा को पूरे भारत वर्ष में रक्षा बंधन का त्योहार बड़ी धूम

धाम से मनाया जाता है इस अवसर पर बहने अपने भाई के माथे पर चंदन या रोली से

तिलक लगाती है वंदन करती है कलाई पर राखी बांधती हैं जिसे रक्षा सूत्र भी कहा जाता है।

राखी बांधने की परंपरा सदियों से चली आ रही है कोई कहता है कि लक्ष्मी ने राजा बलि को

अपना भाई बनाकर प्रथम राखी बांधी थी तो कोई कहता है कि द्रोपती ने श्री कृष्ण को

पहली राखी बांधी थी और कोई कहता है कि इंद्राणी ने अपने पति इंद्र को जीत दिलाने के

लिए रक्षा सूत्र को व्रिप जनों के द्वारा सिद्ध करवा के दाहिने हाथ की कलाई में बांधा था

जिसके फलस्वरूप इंद्र देवता युद्ध में विजयी हुए थे हमारे पुराणों में रक्षा बंधन की

अनेकानेक कथाएं वर्णित हैं आज हम रक्षा बंधन की कुछ मुख्य कथाओं पर प्रकाश डालने

जा रहें हैं तो कृपया आप भी ध्यान लगाकर कथा का श्रवण करें -

M: -प्रथम कथा मैं रक्षा सूत्र की तुम्हें सुनाऊं भक्तों

श्री हरि विष्णु की लीला तुम्हें बताऊ भक्तों

जब वामन अवतार लिया था विष्णु ने भक्तों

बलि के संग में छल किया था विष्णु ने भक्तों

बलि के द्वारे श्री विष्णु जी एक दिन आये भक्तों

कुछ भिक्षा मुझको मिल जाये वचन सुनाये भक्तों

कहा बलि ने क्या तुम्हें चहिए जल्दी बतलाओ

जो मांगोगे वही मिलेगा ना तुम सकुचाओ

वामन रूपी विष्णु जी फिर इच्छा बताते हैं अपनी इच्छा बताते हैं

रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार

है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार

M: -राजा बलि से वामन रूपी विष्णु जी बोले

मुझे चाहिए तीन पग भूमि विष्णु जी बोले

कहा बलि ने तीन पग भूमि नापो तुम कहीं से

शुरु आत फिर विष्णु जी ने कर दीनी वहीं से

पहले पग में धरती नापी दूजे में अम्बर

रखूं कहां पर पग में तीजा बोले वो हंसकर

फिर तो राजा बलि ने आगे शीश झुकाया अपना

खुश होकर तब विष्णु जी ने रूप दिखाया अपना

रूप देख के राजा बलि झुक चरण में जाते हैं झुक चरण में जाते हैं

रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार

है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार

M: -फिर पाताल पुरी के राजा बलि बनाये भक्तों

हाथ जोड़कर बलि ने मुख से वचन सुनाये भक्तों

शासक मुझे बनाया है तो इतनी कृपा करना

जब तक राज्य करूं मैं तब तक मेरे संग में रहना

वामन रूपी श्री विष्णु जी मना नहीं कर पाये

क्षीर भवन को छोड़ के राजा बलि के दास कहाये

प्रेम के बंधन में वो बंध कर समय बिताते भक्तों

आठों पहर वो राजा बलि का हुक्म बजाते भक्तों

धीरे धीरे साल महीने गुजरते जाते हैं महीने गुजरते जाते हैं

रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार

है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों बहुत समय बीत जाने के बाद जब विष्णु जी अपने धाम में वापस नही आए

तो सभी देवता और लक्ष्मी माता बहुत चिंतित हुई तब उन्होंने एक दिन देव ऋषि नारद जी

से पूछा देव ऋषि आप कोई ऐसा यतन बताएं जिससे वामन रूपी श्री हरि विष्णु राजा बलि

के यहां से मुक्ति पा सके और वापस अपने क्षीर धाम जा जाए उनके बगैर क्षीर धाम सूना

सूना लगता है इतना सुनने के बाद देव ऋषि नारद जी बोले देवी इसका एक ही यतन है मैं

आपको बता रहा हूं कृपया आप सब ध्यान से सुने माता लक्ष्मी पाताल पुरी में एक दीन हीन

दुखियारी का रूप बनाकर जाए राजा बलि के कहे कि मैं उन्हें अपना मुंह बोला भाई बनाना

चाहती हूं इस पर राजा बलि सहर्ष ही सहमत हो जायेगा फिर आप उसकी कलाई पर राखी

बांध कर राखी के नेग के बदले अपने पति की मुक्ति मांग लेना देवी इसके अलावा और

कोई साधन नही है फिर इसके आगे क्या होता है इस कथा के माध्यम से सुनिए -

M: -बाणी सुन के नारद जी की फिर ना बिलंब लगाया

लक्ष्मी मां ने दीन हीन दुखिया का रूप बनाया

राजा बलि के द्वारे जाकर उसने अर्ज लगाई

दीन हीन अबला नारी के बन जाओ तुम भाई

जीने नहीं देते हैं मुझको इस समाज के भक्षक

मुझको अपनी बहन बना के बन जाओ मेरे रक्षक

सुन के बाणी राजा बलि ने देरी नहीं लगाई

रक्षा सूत्र बंधा के फौरन बन गए उसके भाई

रक्षा सूत्र का राजा बलि फिर नेग चुकाते हैं राजा नेग चुकाते हैं

रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार

है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार

M: -कुछ भी मांगो नेग के बदले उसने वचन सुनाया

उसी समय फिर लक्ष्मी मां ने असली रूप दिखाया

लक्ष्मी बोली नेग के बदले इतना मुझको वर दो

अपने प्रेम के बंधन से मुक्त पति को कर दो

अपनी बहन को मुंह मांगा वर तभी दिया राजा ने

प्रेम के बंधन से विष्णु को मुक्त किया राजा ने

भक्तो सावन पूर्णिमा को घटी थी घटना सारी

चली आ रही तभी से भक्तों परंपरा ये प्यारी

तब से रक्षा बंधन का त्योहार मनाते हैं हम त्योहार मनाते हैं

रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार

है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार

M: -एक दूसरी कथा सुनाऊं रक्षा बंधन की

चली है कब से प्रथा बताऊं रक्षा बंधन की

देव असुर संग्राम हुआ था एक समय भारी

असुर जीत गए देवताओं की सेना सब हारी

इंद्र देव की इंद्र पुरी हथिया ली असुरों ने

इंद्र पुरी की सत्ता भी कब्जा ली असुरों ने

धर्म कार्य और हवन यज्ञ भी बंद किए भक्तों

कार्य अनैतिक नये नये अंधा धुंध किए भक्तों

स्वर्ग लोक को छोड़ देव गायब हो आते हैं गायब हो जाते हैं

रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार

है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों देवताओं और असुरों का यह संग्राम बारह वर्षों तक चला इस संग्राम में

देवता असुरों से हार जाते हैं और अमरावती पर जाकर अपने प्राणों की रक्षा करते हैं उधर

असुरों ने एलान कर दिया कि देवताओं के राजा इंद्र कभी भी राज्य सभा में ना आएं और

सभी मनुष्य धर्म कर्म को छोड़ कर मेरी ही पूजा करेंअसुरों की इस आज्ञा से धर्म कर्म बंद

हो गया और दिन दूना रात चौगुना पाप बढ़ने लगा तब एक दिन घटते हुए धर्म कर्म और

बढ़ते हुए पाप कर्म को देख कर इंद्र देव बड़े चिंतित हुए और एक दिन अपने गुरु के पास

जाकर क्या कहते हैं आप भी ध्यान लगाकर सुनिये -

M: -इंद्र देव ने कहा गुरु जी समझ में नही आता

असुरों से अपमानित होकर जिया नही जाता

असुरों से हम बहुत दुखी हैं उनसे हमे बचाओ

असुरों का अन्याय खत्म हो ऐसा यतन बताओ

बोले गुरु जी साधन तुमको मैं बतलाता हूं

रण भूमि में विजय श्री का मंत्र बताता हूं

तुम रक्षा का सूत्र सावन की पूर्णिमा को लेना

फिर असुरों पे सैना लेके तुम हमला कर देना

रक्षा सूत्र को लेने वाले विजयी कहाते हैं हमेशा बिजयी कहाते हैं

रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार

है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार

M: -जब सावन की पूर्णिमा का दिन आया भक्तों

ब्राह्मणों को इंद्राणी ने बुलबाया भक्तों

अनुष्ठान फिर रक्षा सूत्र का करवाया भक्तों

मंत्रों का उच्चारण उनसे बुलवाया भक्तों

बांधा रक्षा सूत्र इंद्र की सीधी कलाई में

भेज दिया फिर इंद्र देव को लड़ने लड़ाई में

उस रक्षा के सूत्र के आगे असुर टिके ना रण में

पीठ दिखा के भागे रण से डर के अपने मन में

इंद्र देवता अपने मन में खुशी मनाते हैं मन में खुशी मनाते हैं

रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार

है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार

M: -इंद्र देव ने पूर्णिमा को रक्षा सूत्र लिया था

रक्षा सूत्र के कारण उसने युद्ध को जीत लिया था

तब से रक्षा सूत्र पहनने लग गए हैं सब भक्तों

रक्षा बंधन पर्व को करने लग गए हैं सब भक्तों

इस दिन भाई बहन से रक्षा सूत्र पहनते हैं

इस रक्षा के सूत्र को हम सब राखी कहते हैं

भाई के दुख को हरती है राखी बहना की

संकट से रक्षा करती है राखी बहना की

इसीलिए बहनों से राखी भाई बंधाते हैं सारे भाई बंधाते हैं

रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार

है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार

M: -एक तीसरी अन्य कथा में तुमको और सुनाऊं

शुरू हुआ त्योहार ये कैसे तुमको मैं बतलाऊं

द्वापर युग की कथा सुनाऊ सुनिए ध्यान लगाकर

वध किया था शिशुपाल का कृष्ण ने चक्र चलाकर

चक्र चलाते समय कृष्ण की उंगली घायल हो गई

बहता खून देख द्रोपती मन में व्याकुल हो गई

उसी समय पर साड़ी फाड़ी आसूं नैन बहाकर

घायल ऊंगली जहां हुई थी बांधी चीर वहां पर

भाव देख के श्री कृष्ण जी खुश हो जाते हैं कृष्ण जी खुश हो जाते हैं

रक्षा बंधन की हम पावन कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार

है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार

M: -फिर तो भक्तों श्री कृष्ण ने भाई धर्म निभाया

चीर हरण जब हुआ था उसका जाकर चीर बढ़ाया

परंपरा राखी की तब से चली आ रही भक्तों

बहना राखी बांध के अपना फर्ज निभा रही भक्तों

एक बहन का प्यार भरा है राखी में भक्तों

एक बहन का दुलार भरा है राखी में भक्तों

जैसी कथा पढ़ी थी मैने वैसी तुम्हें सुनाई

करना क्षमा हुई जो गलती मिल के बहनों भाई

राज अनाड़ी इससे ज्यादा लिख ना पाते हैं ज्यादा लिख ना पाते हैं

पूरी कथा हुई बृजवासी भी विराम लगाते हैं विराम लगाते हैं

कोरस: - रक्षा बंधन त्योहार है भाई बहन का प्यार

है भाई बहन का प्यार रक्षा बंधन त्योहार

लेखक :- राजेंद्र सिंह उर्फ राज अनाड़ी

Official Music Video

Rakshabandhan Tyohar Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Rakshabandhan Tyohar Katha
Album Rakshabandhan Tyohar Katha
Main Vocalist / Singer Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Rajendra Singh Urf Raj Anari (Raj Anadi)
Genre Devotional
Mood / Devotion Bhai Behan
Festival Rakshabandhan
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40