Close Menu
Subscribe :

Dwadash Jyotirling Ki Katha
Song

Dwadash Jyotirling Ki Katha

Satya Prakash Adhikari • Dwadash Jyotirling Ki Katha • 2026 • 00:23:44 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari

Lyrics

Dwadash Jyotirling Ki Katha • Satya Prakash Adhikari

M: -हम द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

हम बारह ज्योतिर्लिंग की पावन कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

M: -भिन्न भिन्न रूपों में शिव ने लिए बहुत अवतार

इस भूमि पर बहुत किये शिव जी ने चमत्कार

आओ भक्तो तुम्हे सुनाये ज्योतिर्लिंग की गाथा

जो करता धामों के दर्शन सारे ही सुख पाता

जब जब देत्यो ने किया पृथ्वी पर अत्याचार

रूप बदल कर शिव जी ने किया उनका संघार

करते है प्रारम्भ कथा अब शिव को शीश नवाये

बारह ज्योतिर्लिंगों के तुमको दर्शन करवाए

सबसे पहले शिव जी की स्तुति गाते है आओ शिव को मनाते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

M: -प्रथम रूप केदारेश्वर के हम भक्तो दरस कराये

महिषा रूप रखा शिव जी ने यहाँ पे तुम्हे बताये

पंच केदार नाम से शिव जी यहाँ पे पूजे जाते

श्री केदार के दर्शन करने लोग हजारो आते

श्री केदार में कोई मूर्ति निर्मित नहीं बताये

त्रिकोणी पर्वत खंड में शिव जी दर्शन दिखलाये

द्वापर युग में पांडवो ने यहाँ तपस्या किन्ही

महाभारत के युद्ध में शिव ने रक्षा इनकी दीन्हि

अब दूजे ज्योतिर्लिंग के दरस कराते है पावन दरस कराते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

M: -श्री शैल में मल्लिकार्जुन शक्ति पीठ बताये

सती की ग्रीवा यहाँ गिरी थी पावन धाम कहाये

घोर जंगल में शिवजी का है ये स्थान बताये

इसीलिए शिवरात्रि को भक्त हजारो आये

पर्वत पर कोई दिशा नहीं है यहाँ है चार दीवारी

मल्लिका अर्जुन शिवलिंग की महिमा न्यारी

मल्लिका मंदिर के पीछे है पार्वती का मंदिर

मल्लिका देवी नाम से प्रसिद्ध सुन्दर बड़ा ही मंदिर

मल्लिका पार्वती शिवजी अर्जुन कहलाते है गुणीजन हमे बताते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

M: -तीसरा ज्योतिर्लिंग शिव जी का महाकाल बतलाये

धाम अवंतिका पूरी है भक्तो अब उज्जैन कहाये

यहाँ बसे महाकाल प्रभु ये शोभा कही ना जाए

भस्म आरती महाकाल की सबके मन को भाये

महाकाल के दर्शन से भय से मुक्ति हो जाये

करे अकाल मृत्यु से रक्षा महाकाल कहलाये

सारी दुनिया में प्रसिद्ध है महाकाल का धाम

यहाँ प्रभु की ज्योतिर्लिंग को करे आओ प्रणाम

असुरो का संघार करे महाकाल कहाते है बेडा पार लगाते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

M: -विंध्याचल में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महान

ज्योतिर्लिंग शिव जी का पावन दर्शन करे जहान

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भक्तो मेला यही है लगता

शिव की कृपा से फल सबको भक्ति का है मिलता

मान्धाता ऋषि ने यहाँ आकर शिव का ध्यान लगाए

प्रकट हुए शिव शंकर जी ने दर्शन उन्हें दिखाए

तभी से पूजा प्रथा चल रही भक्तो तुम्हे बताये

ओंकारेश्वर रूप में शिव जी महिमा हमे दिखाए

बेल धतूरा गंगा जल इन्हे भक्त चढ़ाते है शिव को भक्त चढ़ाते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

M: -सौराष्ट्र में सोमेश्वर ज्योतिलिंग तुम्हे बताये

महादेव के इस स्वरूप को आओ शीश झुकाये

सदियों से इस ज्योतिर्लिंग का भारत में है नाम

सारे ज्योतिर्लिंगों में प्रसिद्ध है शिव का धाम

दो सो मन का घंटा लटका भक्तो यहाँ बताये

शिव रात्रि पर लगता मेला लोग हजारो आये

सोमनाथ के दर्शन करने वाले बस यहाँ चलती है

सोमेश्वर के द्वार पे खुशिया सबकी ही मिलती है

अपने भक्तो की नैया प्रभु पार लगाते है सबके भाग्य जगाते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

M: -डाकिनी में भीमा शंकर ज्योतिर्लिंग बताये

इसी रूप में महादेव जी दर्शन हमे दिखाए

भीमा शंकर सभी मनोरथ पुरे करने वाले

मुक्ति भक्ति के दाता शिव शंकर डमरू वाले

भीमा नाम की नदी यहाँ पर भक्त करे स्नान

भक्त हजारो करते पूजा शिव का लगाए ध्यान

भीमा शंकर ज्योतिलिंग आसाम भी बतलाये

भीमा शंकर के दर्शन का सब ही लाभ उठाये

अपने भक्तो पे शिव जी कृपा बरसाते है सबके काम बनाते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

M: -बाबा विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग कशी में बतलाये

भव बंधन से मुक्त करे पापो से मोक्ष दिलाये

काशी विश्वनाथ की महिमा सबसे बड़ी बताये

कशी की सब गली गली से मंदिर को हम जाये

वाराणसी की पावन भूमि सत सत शीश नवाये

बहुत पुराणी परम्परा को आज भी सभी नीभाये

सबकी कामना पूरण करते काशी के महाराज

मंदिर पर सोने की ध्वजा है देखे सकल समाज

भक्त विदेशी दर्शन को काशी में आते है प्रभु के दर्शन पाते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

M: -त्र्यम्ब्केश्वर महादेव के दर्शन तुम्हे कराये

ये ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र नासिक में तुम्हे बताये

मंदिर भीतर छोटे छोटे शिवलिंग तुम्हे बताये

ब्रम्हा विष्णु और महेश के ये प्रतीक बताये

मंदिर के पीछे इक अमृत कुंड यहाँ बतलाये

त्रयंबकेश्वर शिव के दर्शन से दुःख सारे मिट जाए

मनोकामना पूरी होती मन इच्छा फल पाते

त्र्यंबकेश्वर महादेव है चमत्कार दिखलाते

इक लोटे जल से बाबा राजी हो जाते है सबके कष्ट मिटाते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

M: -दारू कवन में श्री नागेश का ज्योतिर्लिंग बताये

श्री नागेश्वर नाथ के भक्तो दर्शन तुम्हे कराये

भक्ति भाव से करे जो दर्शन सारे ही सुख पाता

श्री नागेश्वर परमेश्वर है मुक्ति के प्रदाता

ज्योतिर्लिंग के दर्शन से सब पाप पुण्य मिट जाते

महादेव जी इसी रूप में दर्शन यहाँ दिखाते

जय नागेश्वर जय परमेश्वर शम्भु दया निदान

करो दया हम भक्तो पर है महादेव भगवान

दर्शन देते महाप्रभु जो लगन लगाते है शिव का ध्यान लगाते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

M: -चिता भूमि पर वैधनाथ का ज्योतिर्लिंग बताये

सूक्ष्म रूप में आओ तुम को इसकी कथा सुनाये

इस शिवलिंग को रावण जब कैलाश से लेकर आया

लघुशंका जब लगी तो इक ग्वाले को इसे थमाया

भार न सह पाया वो ग्वाला लिंग को यही जमाया

स्थिर हो गए इसी जगह पर वैधनाथ बतलाये

पूजा होने लगी तभी से यही पे तुम्हे बताये

कांवड़ का जल भक्त हजारो शिव के शीश चढ़ाये

चमत्कार यहाँ वैधनाथ जी हमे दिखाते है कामना पूरी करते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

M: -सेतु बाँध पे रामेश्वर ज्योतिर्लिंग कर लो दर्शन

महादेव शिव शंकर का स्थान बड़ा ही पावन

लंका विजय करने को राम ने शिव का ध्यान लगाया

प्रकट हुए शिव जी तो राम ने उनसे ये फ़रमाया

लंका विजय करू में प्रभु जी वर मुझको ये दीजे

जन कल्याण की खातिर आप निवास यही पे कीजे

रामेश्वर शिवलिंग रूप में तब से ही बसे है

दर्शन करते भक्त हजारो लीला प्रभु रचे है

राम नाम से रामेश्वर ये धाम बताते है हम सब शीश झुकाते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

M: -देव सरोवर में घ्रुश्मेशवर ज्योतिर्लिंग बताये

आओ भक्तो इनकी तुमको रोचक कथा सुनाये

सुदेहा नाम की एक स्त्री निःसंतान बताये

अपनी बहम घ्रुश्मा को उसने घर अपने बुलवाये

अपने पति का दूजा विवाह फिर इसके साथ करवाए

घ्रुश्मा से फिर पुत्र हुआ तो आनंद घर में छाया

बड़ा हुआ घुश्मा का बेटा उसका ब्याह रचाया

सुदेह को फिर हुई ईर्ष्या पाप ये मन में आया

आगे क्या होता है भक्तो तुम्हे बताते है भावुक कथा सुनाते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

M: -एक दिन गहरी नींद में सोया घुश्मा पुत्र बताये

उसी सुदेहा ने भक्तो फिर कैसा खेल रचाये

अपनी बहन को मार दिया फिर घर शोक है आये

उसने फिर तालाब में उस बेटे का शव फिकवाया

घुश्मा चिंता छोड़ के फिर शिव जी का ध्यान लगाए

सो शिव लिंग बनाकर वो शिव की पूजा करवाए

करके विसर्जन घर को चली तो देखा खेल बड़ा है

शिव कृपा से जीवित बेटा सम्मुख उसके खड़ा है

अपने भक्तो को शिव शंकर दुखी न करते है उनपे कृपा करते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

M: -घुश्मा की सौतन को मारने शिव त्रिशूल उठाये

हाथ जोड़ कर घुश्मा बोली प्रभु ना क्रोध दिखाए

क्षमा करो अपराध बहन का दे दो क्षमा का दान

अगर प्रसन्न हो मुझसे तो मेरी विनय सुने भगवान

इस से सार की रक्षा करने यही पे करो निवास

घुश्मा नाम से प्रसिद्ध हो गए शिव शंकर कैलाश

भक्तो से भगवान का नाता देखो बड़ा निराला

अपने भक्तो की रक्षा करता है डमरू वाला

चलो हम भी शिव शंकर के नाम सुमिरन करते है शिव का ध्यान लगाते है

शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान

जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम

लेखक :- शफी मोहम्मद

Official Music Video

Dwadash Jyotirling Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Dwadash Jyotirling Ki Katha
Album Dwadash Jyotirling Ki Katha
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Shafi Mohammad (M.S Bairagi)
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40