Close Menu
Subscribe :

Hartalika Teej Vrat Katha
Song

Hartalika Teej Vrat Katha

Devesh Kundan • Hartalika Teej Vrat Katha • 2026 • 00:20:58 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Hartalika Teej Vrat Katha • Devesh Kundan

M:-हम आज तुम्हे हरतालिका व्रत की कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है

शिव शक्ति के प्रेम की अद्भुत गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

क्यों करती सुहागन इस व्रत को हम ये समझाते है, पावन कथा सुनाते है

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-कैलाशपति अपने सिंघासन पर बैठे मुस्काये

माता गौरी पास में बैठी राज समझ न पाए

शिव के गले में नरमुंडों की माला देखि भरी

माँ गौरी ने शिव से पूछा ये क्या लीलाधारी

माता के वचनो को सुनकर महादेव हर्षाये

नरमुंडों की माला का फिर राज उन्हें समझाए

जितने जन्म लिए हैं तुमने इस धरती पर आई

उतने ही सिर लगे हुए हैं बात उन्हें समझाई

शिव को प्यारी उनकी शक्ति ये बतलाते हैं, पावन कथा सुनाते है

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-पार्वती ने पूछा प्रभुवर ये है किसी लीला

पिछले जन्म मेरा कहा हुआ था कैसे रचाई लीला

सुनकर माता की बातें शिव जी ये बताते हैं

पिछले जन्म में माता सती थी ये समझाते हैं

दक्षराज थे पिता आपके आप प्यारी संतान

पति रूप में वरण किया मेरा और बढ़ाया मान

राजा दक्ष ने लेकिन मुझको नहीं दिया सम्मान

पुत्री प्रेम में विवश बहुत थे करते मेरा अपमान

राजा दक्ष और माता सती की बात बताते हैं , पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-राजा दक्ष ने फिर मेरे है यूँ अपमान किया

यज्ञ किया भारी लेकिन मुझको को ना मान दिया

सभी देव को दिये निमंत्रण मुझको नहीं बुलाया

अपनी पुत्री सती को भूले ना याद जमाता आया

पति प्रेम में डूबी आप हैं दौड़ी मायके

लोक भाव सब त्याग दिये और पहुंची भाग के

सोचा पिता से भूल हो गई जाऊँ मैं अपने घर

पुत्री पिता में भेद ही जो जाऊँ देख कर

इसके बाद हुआ क्या गौरा ये बतलाते है, पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-सभी देव को मिला सिंहासन मिला उचित सम्मान

किन्तु यज्ञ में कही दिख ना मेरा कोई स्थान

आपके पिता ने आपको भी ना दिया उचित सम्मना

यज्ञ के स्वामी शिव ही तो हैं उनका बढ़ाओ मान

राजा दक्ष ने आपकी बात पे नहीं दिया तब ध्यान

मेरे कारण दक्ष ने आपका खूब किया अपमान

मेरा ये अपमान देखकर नंदी क्रोध में आया

आप भी अपनी सुध खो बैठी क्रोध बहुत ही आया

कैसे हुआ थी आप सटी हम ये समझाते है, पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-अग्नि कुंड में होक समाहित यज्ञ विध्वंस हुआ

तीनो लोक में फिर तो भवानी एक विस्फोट हुआ

अग्नि कुंड में कूद आपने त्याग दिए थे प्राण

अपने दूत के द्वारा मैं तो बात गया ये जान

सभी देवता यज्ञ छोड़ के भागे बचा के जान

तीनो लोक में मची थी भगदड़ सृष्टि पड़ी विरान

राजा दक्ष ने सोचा ना था ऐसा भी कुछ होगा

अब जो होने वाला था शिव की इच्छा से होगा

दक्ष के यज्ञ का मिला नाम था ये समझाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-माँ काली ने दक्ष राज के शीश को काट दिया

काल रूप में माँ काली ने फिर तो संघार किया

जलती काया आपकी मैंने अपने हाथ उठाया

वीर भद्र माता काली ने यज्ञ का नाम मिटाया

श्री विष्णु ने चक्र चला कर काटे आपके अंग

छवि रही ना आपकी मन में क्रोध हुआ मेरा भंग

क्रोध की ज्वाला मेरे अंग से जलती रही चहुँ ओर

सभी देवता करे प्रार्थना कृपा करो हे अघोर

इसके बाद हुआ क्या आपको ये बतलाते है , पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-विरह अग्नि में जलता रहा में रहा ना आपका साथ

अपने पराए छूट गए ओर रही ना कोई आस

अगले जन्म में आप तो पार्वती बन कर के आई

पर्वत राज हिमालय की तो पुत्री है कहलाई

पर्वत राज हिमालय को थी चिंता बहुत ही भारी

पुत्री विवाह की इच्छा मन में किस से करे विचारी

नारद जी को फिर तो अपनी व्यथा बताते हैं

अच्छा सा वर मिल पुत्री को ये समझाते हैं

पुत्री विवाह को चिंता नारद जी को बताते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-नारद जी श्री विष्णु का तब नाम बताते हैं

श्री विष्णु सा कोई नहीं है ये समझाते हैं

विष्णु जी को फिर तो विवाह का संदेशा भिजवाया

हर्षित हो श्री विष्णु जी ने उनका मान बढ़ाया

सुन के विवाह की बातें विष्णु मान ही जाते हैं

उनके आने का संदेसा नारद लाते है

आपने अपने मन में मुझको पति है मान लिया

सच्चे ह्रदय से किया वरण ओर मेरे ध्यान किया

पिता हिमालय आपके मन जी जान न पाते हैं, पावन कथा सुनाते है

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-आपकी चिंता बहुत बड़ी थी दुविधा बड़ी भरी

शिव का ह्रदय से वरण किया मैं शिव की ही प्यारी

आपकी एक सहेली ने फिर आपको राह दिखाई

आपके पिता से छुपा के आपको वन में लेकर आई

रेत की शिवलिंग अपने हाथों ही है बनाया

शिवलिंग की नित करके अराधना घोर तपोबल पाया

अपने तप से अपने मुझको वर के रूप में पाया

शिव शक्ति का मिलाना तय था, जग को ये समझाया

तप के बल से पार्वती शिव जी को पाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-मेरी चाह में वन में अपने वन में जोगन रूप बनाया

आपके पिता ये जान सके ना कैसी थी ये माया

घोर तपस्या अपने मेरी कई वर्षो तक की

कंद मूल फल सेवन करती, ना इच्छित भोजन की

कुछ वर्षो के बाद तो आपने को भी त्याग दिया

सूखे पत्तो का सेवन करती जल भी त्याग दिया

सूखे पत्तो का सेवन करने से नाम पड़ा हैं अर्पणा

ऐसे व्रत तो सबके वश में है नहीं करना

इतनी कठिन तपस्या कहा कोई कर पाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-नारद जी को आपके प्रेम का फिर तो भान हुआ

अपनी गलती पर पछताए ये क्या काम हुआ

नारद जी फिर आपके पिता के पास ही आते हैं

पार्वती शिव जी को चाहे ये बतलाते हैं

उनकी चाह में पार्वती ने घर को त्याग दिया

जाकर वन वन भटकी खुद को तप में जला दिया

कृपा करो हे राजा हिमालय जाके उन्हें बुलाए

पार्वती ही माता सती है शिव से ब्याह कराए

पार्वती के प्रेम पिता को खींच ले जाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-नारद जाकर श्री विष्णु को बात बताते हैं

सभी देवता करे प्रार्थना शिव को ध्याते हैं

सभी देवता कहते हैं माँ सती ने जन्म लिया

पर्वतराज हिमालय पुत्री बन अवतार लिया

सुनकर सबकी बातें तो शिव जी मुस्काते हैं

शादी का प्रस्ताव तो शिव जी मान ही जाते हैं

शिव के संग में गौरा माँ का फिर तो ब्याह हुआ

धूम मची थी चहूं ओर शिव का उद्घोष हुआ

शिव शक्ति तब एक हुए हम ये समझाते है, पावन कथा सुनाते है

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-शुक्ल पक्ष के भादो तिथि में तीज सुहानी आई

हरतालिका तीज है कहते इसे शुभ गाड़ी वो आई

एक सखी ने उसी दिवस माँ गौरा का हरन किया

इस कारण इस व्रत का हरतालिका नाम पड़ा

हरतालिका का व्रत का पूजन जो भी नियम से करे

मनचाहा वर पाती हैं जीवन भर राज करे

कहे देवेश ये सुनलो भक्तों, इसे लगा कर ध्यान

करे जो वंदना शिव गौरा का उसको हो कल्याण

कर बद्ध प्रार्थना करके हम तो भजन सुनाते है, पावन कथा सुनाते है

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- देवेश कुंदन

Official Music Video

Hartalika Teej Vrat Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Hartalika Teej Vrat Katha
Album Hartalika Teej Vrat Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Devesh Kundan
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Gaura
Festival Hartalika Teej
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40