Close Menu
Subscribe :

Bal Diwas Ki Katha
Song

Bal Diwas Ki Katha

Rinky Vishwakarma • Bal Diwas Ki Katha • 2026 • 00:13:22 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Bal Diwas Ki Katha • Rinky Vishwakarma

संवाद:- प्रिय देशवासियों हम आज आपको बता दे कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर ही बाल दिवस मनाया जाता है, आपको बता दे इससे पहले बाल दिवस 20 नवम्बर को मनाया जाता था, 1964 से इनके मरणोपरांत इनके सम्मान में 14 नवम्बर को बाल दिवस के रुप में मनाया जाने लगा, तो आइये जानते है कथा के माध्यम से

F:-हम 14 नवम्बर बाल दिवस की कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है।‌

जिसे नेहरू जयंती के नाम सभी मनाते है, हम कथा सुनाते है।

F:-बच्चों को मिलें सम्मान जगत में अलख जगाते है, पावन कथा सुनाते है।‌

जिसे नेहरू जयंती के नाम सभी मनाते है, हम कथा सुनाते है।

कोरस:- हुए पुरुष बड़े ये महान, जग गाता है गुणगान

जग गाता है गुणगान, हुए पुरुष बड़े ये महान

F:-ये बाल दिवस तो बच्चों का ही दिन कहलाता है,

नन्हे मुन्ने बच्चों को खुशियां ले आता है

14 नवम्बर‌ 1889 जन्म को पाए थे,

मोतीलाल नेहरू इनके पिता कहाए‌ थे

इन्होंने धरती से उठकर अम्बर तक सफर किया

बच्चों के थे चाचा नेहरू जिन्होंने नाम दिया

नेहरू जी भारत के पहले पीएम कहलाए,

मान सम्मान नेहरू जी जन जन से है पाए

प्रयागराज है जन्म भूमि सब ही बतलाते है, पावन कथा सुनाते है।‌

जिसे नेहरू जयंती के नाम सभी मनाते है, हम कथा सुनाते है।

कोरस:- हुए पुरुष बड़े ये महान, जग गाता है गुणगान

जग गाता है गुणगान, हुए पुरुष बड़े ये महान

F:-अध्ययन पूर्ण करके राजनीति में कदम दिया,

कई आन्दोलन कर आजादी में है साथ दिया

कई बार गए जेल नेहरू जी रण में आए है,

सदाचार को अपनाया जन जन मन भाए है

किन्तु बच्चों के लिए सदा रहते थे तैयार,

सच्चे मित्र तो बच्चे ही थे करते जिन्हें दुलार

कई वाक्या आपके और बच्चों के पाए है,

तभी तो आप चाचा नेहरू सबके कहाए है

चलो एक वृतांत आपका सबको बताते है, ‌पावन कथा सुनाते है

जिसे नेहरू जयंती के नाम सभी मनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- हुए पुरुष बड़े ये महान, जग गाता है गुणगान

जग गाता है गुणगान, हुए पुरुष बड़े ये महान

संवाद:- प्रिय जनों बच्चों से अति प्रेम करने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जिन्हे बच्चे चाचा नेहरू के नाम से बुलाते थे,‌ तो आइये जानते है चाचा नेहरू और बच्चों के प्रति प्रेम को दर्शाती ये एक छोटी कहानी

F:-एक बार पंडित नेहरू जी तमिलनाडु आए,

करने दीदार पीएम का ‌जन जन है वहां चाहे

कोई सड़क पर कोई छत पर नंगे पैर खड़ा,

कोई दीवाल पे कोई साइकिल पर देखो आज चढ़ा

प्रधानमंत्री का काफ़िला कब वहां आ जाए,

नैन रहे बेचैन कोई वहां चैन नही पाए

खड़े खड़े सब जिद पे अड़े थे पथ को निहार रहे,

अपने मन की उत्सुकता कोई वहां नही कहे

आया काफ़िला गाड़ियों का नेहरू जी आते है, पावन कथा सुनाते है।‌

जिसे नेहरू जयंती के नाम सभी मनाते है, हम कथा सुनाते है।

कोरस:- हुए पुरुष बड़े ये महान, जग गाता है गुणगान

जग गाता है गुणगान, हुए पुरुष बड़े ये महान

F:-नेहरू जी ने देखा भीड़ में अद्भुत नजारा,

पंजों के बल पर खड़ा हुआ था गुब्बारे वाला

उतर कार से नेहरू जी उसके पास गए

देकर रुपया नेहरू जी ने गुब्बारे पाए

प्रधानमंत्री को पास में उसने पाया है,

फिर तो गुब्बारे वाला भैया अति चकराया है

पीएम ने गुब्बारे फिर बच्चों में बांट दिए,

एक एक करके बच्चों से मिल वो तो बात किए

नेहरू जी वहां बच्चों पर अति प्यार लुटाते है, पावन कथा सुनाते है

जिसे नेहरू जयंती के नाम सभी मनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- हुए पुरुष बड़े ये महान, जग गाता है गुणगान

जग गाता है गुणगान, हुए पुरुष बड़े ये महान

संवाद:- प्रिय जनों इस प्रकार नेहरू जी के मन में बच्चों के प्रति विशेष प्रेम और सहानुभूति देखकर लोग उन्हें चाचा नेहरू के नाम से संबोधित करने लगे और जैसे-जैसे गुब्बारे बच्चों के हाथों तक पहुंचे बच्चों ने चाचा नेहरू-चाचा नेहरू की तेज आवाज से वहां का वातावरण उल्लाहित कर दिया तो आगे क्या हुआ जानते है कथा के माध्यम से

F:-इसी प्रकार कई वृतांत सामने आए है,

तभी बच्चों के चेहते चाचा नेहरू कहाए है

वे बच्चों को कपड़े और मिष्ठान बांटते थे,

कोई गलती करता समझाते नही डांटते थे

नन्हे मुन्नों को गोदी ले वो तो खेल खिलाते,

थोड़े बड़े जो होते बच्चे मित्र भी बन जाते

पुष्प गुलाब का देकर बच्चे करते थे सम्मान,

बच्चों ने ही रख दिया था चाचा नेहरू नाम

जान समझते बच्चों को वो सब बतलाते है, पावन कथा सुनाते है

जिसे नेहरू जयंती के नाम सभी मनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- हुए पुरुष बड़े ये महान, जग गाता है गुणगान

जग गाता है गुणगान, हुए पुरुष बड़े ये महान

F:-भारत देश की शान है बच्चे और है ये अरमान,

भविष्य देश का बनेगे बच्चे ऐसा दो इन्हे ज्ञान

27 मई 1964 नेहरू जी छोड़ गए

एक अनोखी छाप आप तो देश में छोड़ गए

मृत्यु बाद से 14 नवम्बर बाल दिवस मनाया,

बच्चों और नेहरू जी के फिर प्रेम को है दर्शाया

सारे देश में प्रति वर्ष ये पर्व मनाते है,

नेहरू के दुलारे बच्चों को सम्मान दिलाते है

जगह जगह पर नृत्य गायन कर पर्व मनाते है, पावन कथा सुनाते है

जिसे नेहरू जयंती के नाम सभी मनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- हुए पुरुष बड़े ये महान, जग गाता है गुणगान

जग गाता है गुणगान, हुए पुरुष बड़े ये महान

संवाद:- प्रिय जनों इस प्रकार प्रति वर्ष 14 नवम्बर को जगह जगह पर विद्यालयों आदि स्थानों पर अनेक कार्यक्रम जैसे भाषण, वाद-विवाद, सेमिनार, गायन, और नृत्य जैसी गतिविधियां आयोजित की जाती है। इस प्रकार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए चाचा नेहरू की जयंती मनाते है।

F:-चाचा नेहरू की तस्वीर को करते सभी नमन,

जयकारे लगते है फिर तो होते है गायन

नृत्य गायन खेलों का भी होता आयोजन,

पुरस्कृत करते बच्चों को करते मार्ग दर्शन

देश विदेशों में सभी ही धर्म मनाते है,

चाचा नेहरू की सब ही जयकार लगाते है

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाई है

रिंकी जी ने बाल दिवस की कथा सुनाते है

प्रेम तनय भी बच्चों पर अति प्रेम लुटाते है, पावन कथा सुनाते है

जिसे नेहरू जयंती के नाम सभी मनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- हुए पुरुष बड़े ये महान, जग गाता है गुणगान

जग गाता है गुणगान, हुए पुरुष बड़े ये महान

लेखक :- मुनेंद्र सिंह

Official Music Video

Bal Diwas Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Bal Diwas Ki Katha
Album Bal Diwas Ki Katha
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Suraj Vishwakarma
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Happy
Festival Children's Day
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40