Close Menu
Subscribe :

Darsh Amavasya Katha
Song

Darsh Amavasya Katha

Rinky Vishwakarma • Darsh Amavasya Katha • 2026 • 00:16:45 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Darsh Amavasya Katha • Rinky Vishwakarma

संवाद:-प्रिय भक्तों मैं आज आपको दर्श अमावस्या की संगीतमय पावन गाथा सुनाने जा रहा हूँ, मान्यताओं के अनुसार इस रात चन्द्रदेव भगवान पूरी रात गायब रहते है, और इस रात को चन्द्रमा का पूजन किया जाता है, और वेदों के अनुसार इस दिन पितर धरती लोक पर अपने परिजनों को आशीर्वाद देने आते है, इस अमावस्या को श्राद्ध अमावस्या भी कहते है)

F:-हम दर्श अमावस्या की पावन कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है।

चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है।‌

करते है व्रत पूजन जीवन सफल बनाते है, पावन कथा सुनाते है।

चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है।‌

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

F:-धर्म सनातन का हर दिन भक्तों अति पावन है,

हर दिन शुभ माना जाता होता नित पूजन है।

संत ऋषि देवों की ये भूमि कहलाती है,

गंगा यमुना की लहरें भी उनके गुण गाती है।

मथुरा काशी वृंदावन ये कण कण धरती का,

भारत है अति पावन भक्तों चन्दन भक्ती का।

इसी तरह ही पितर देवों का भी होता पूजन,

उसी रात को करते है फिर कलानिधि वन्दन।

इनके पूजन से सुख समृद्धि हम पाते है, पावन कथा सुनाते है।

चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है।‌ (01)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

F:-एक वर्ष में बारह अमावस्याएं बतलायी है,

महत्व सभी का अलग है भक्तों सबने ध्यायी है।

किन्तु दर्श अमावस्या की एक अनूठी छाप,

फलदायी सुखदायी भक्तों सुनो ध्यान से आप।

पितरों की पूजा और तर्पण और होता स्नान,

इस दिन चन्द्र देव की पूजा का भी है विधान।

इस दिन पूरी रात चन्द्र उदय नही होता,

पूर्ण है होती कामना चन्द्र पूजन है होता।

इस तिथि को अगहन मास की तिथि बताते है, पावन कथा सुनाते है।

चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है।‌ (02)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद:-प्रिय भक्त जनों इस तिथि को मान्यताओं के अनुसार पितर धरती लोक पर आते, अत: पितरों की पूजा अर्चना करने से हमें पितृ दोष से मुक्ती मिलती है तथा इस दिन पितृ तर्पण, दान, पुण्य करना और गरीबों की सहायता करना अति शुभ माना जाता है, तो आइये जानते है कथा के माध्यम से……

F:-ज्योतिष और पौराणिक शास्त्रों के भक्तों अनुसार,

मन‌ का कारण चन्द्रदेव जो करते है उद्धार।

इस दिन अर्घ्य पूजन से मिट जाता गृह कलेश,

पूजा अर्चना दान पुण्य से खुश होते परमेश।

इस व्रत को करने से सुख शान्ति घर आती है,

मंगलमय जीवन होता भ्रांति मिट जाती हैं।

चन्द देव के पूजन से शीतलता है मिलती,

भाग्योदय हो जाता भक्तों निर्धनता मिटती।

बन्द जो होते मारग सुख के खुल ही जाते है, पावन कथा सुनाते है।

चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है।‌ (03)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

F:-मास अगहन श्री कृष्णा जी का माह है माना जाता,

पूरे महीने श्री कृष्णा जी को है पूजा जाता।

इस माह पूजा अर्चना श्री कृष्णा की जो करता,

करके आराधना मन वांछित फल भण्डारे भरता।

सूर्यास्त के बाद ही करते चन्दा का पूजन,

पुष्प सफेद अक्षत दीप देते है चन्दन।

पंचामृत से चन्द्रमा को अर्घ्य चढ़ाते है,

108 बार जाप कर शशि को ध्याते है।

चंद्र देव को अपनी भक्ति भेट चढ़ाते है, पावन कथा सुनाते है।

चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है।‌ (04)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद:-प्रिय जनों इसी दिवस को पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर कच्ची लस्सी, गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल, और फूल अर्पित करते है,और पितृभ्यः नमः" मंत्र का जाप भी करते है, पितरों की तृति के लिए खीर, पूरी, और मिठाई बनाकर दक्षिण दिशा में रखकर दीप जलाते है, और हाथ जोड़कर शीश नवाकर नमन करते है, तो आइये जानते है आगे की कथा…….

F:-इस दिन निर्धनों को वस्त्र का दान भी करते है,

तिल लकड़ी कम्बल तेल लड्डू भी देते है।

जूते आंवला फल गाय का भी करते है दान,

खाद्य सामग्री के दान से होता है कल्याण।

यह व्रत भक्तों चन्द्र देव को हुआ समर्पित है,

एक कथा इसकी ही वेदों में जो वर्णित है।

प्राचीन काल की कथा है सांची सुनो लगाकर ध्यान,

इस गाथा को सुनने मात्र से हो जाता कल्याण।

क्या बतलाते वेद पुराण चलो सुनाते है, पावन कथा सुनाते है।

चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है।‌ (05)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

F:-सोमरोस पर बारह सिंह आत्माएं रहती थी,

कर्म के अनुसार ही वहां पर सुख दुख भोगती थी।

बरिशदास के नाम की एक आत्मा बतलायी,

प्रभु दया से आत्मा फिर तो गर्भ को है पायी।

कुछ समय के बाद में एक बच्ची को जन्म दिया,

शुभ मुहूर्त में उसको फिर अछोदा नाम दिया।

बड़ी ही सुन्दर थी कन्या गाथा बतलाती है,

बरिशदास की देखरेख व प्यार को पाती है।

बिना पिता के दुखी थी कन्या वेद बताते है, पावन कथा सुनाते है।

चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है।‌ (06)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद:-प्रिय भक्तों वह कन्या पिता की कामना करती और दुख के कारण रोया करती थी, कन्या को दुखी देख सभी आत्माओं ने उसे धरती लोक पर राजा अमावसु की कन्या के रुप में जन्म लेने की सलाह दी, और उस कन्या ने अमल करके राजा की पुत्री के रुप में जन्म लिया।

F:-एक थे राजा अमावसु जो भक्तों बड़े महान्,

जन्मी कन्या उनके घर में जिसका अछोदा नाम।

पाके पिता का प्यार दुलार वो खुश रहती है,

फिर तो आत्माओ का शुक्रिया करना चाहती है।

जिसके चलते उसने श्राद्ध मार्ग को अपनाया,

सबसे अंधेरी रात चुनी पितरों को है ध्याया।

विधि विधान से फिर पितरों का उसने किया पूजन,

पितृ दया से फिर तो कन्या हो गयी है सम्पन्न।

स्वर्ग लोक से भी सुन्दर सुख मिल ही जाते है, पावन कथा सुनाते है।

चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है।‌ (07)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

F:-बिन चन्द्रा के सूने‌ गगन की रात जो आती है,

राजा अमावसु के नाम से जानी जाती है।

काली रात ये दर्श अमावस्या बतलायी है,

तब से लेकर आज तलक प्रथा ये निभायी है।

तब से पितृ धरती लोक पर इस दिन आते है,

धर्म सनातन भक्त सभी इनको तो ध्याते है।

पाते है वर सुख सम्पत्ति भरते है भण्डार,

चन्द्र देव का पूजन करने से होता उद्धार।

श्राद्ध के दिन ये चन्द्र देव ना नजर में आते है, पावन कथा सुनाते है।

चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है।‌ (08)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

F:-पूजा अर्चना करके फिर तो आरती करते है,

पितर देव भगवान का फिर चालीसा गाते है।

स्तुति चन्द्र देव की करते मंगल कामना,

रोग दोष मिट जाते सारी मिटती यातना।

दर्श अमावस्या की गाथा भक्तों बड़ी महान्,

व्रत करने सुनने से गाथा होता है कल्याण।

दर्श अमावस्या की कथा रिंकी ने सुनायी है,

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है।

प्रेम तनय शशि पितरों को तो शीश झुकाते है, पावन कथा सुनाते है।

चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है।‌ (09)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Darsh Amavasya Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Darsh Amavasya Katha
Album Darsh Amavasya Katha
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Suraj Vishwakarma
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Pitra Dev
Festival Darsh Amavasya
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40