Close Menu
Subscribe :

Baikunth Chaturdashi Katha
Song

Baikunth Chaturdashi Katha

Rinky Vishwakarma • Baikunth Chaturdashi Katha • 2026 • 00:16:25 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Baikunth Chaturdashi Katha • Rinky Vishwakarma

वार्ता: -प्रिय भक्तों प्रेम से बोलिए जय श्री हरि जय शिव भोले नाथ की जय भक्त जनों हम आज

आपको बैकुंठ चतुर्दशी की पावन गाथा सुनाने जा रहा हूँ, बैकुंठ चतुर्दशी कार्तिक महीने

के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है, इस दिन श्री विष्णु और शिव भोले का

पूजन किया जाता है। तो आइये सुनते है बैकुंठ चतुर्दशी की संगीतमय पावन गाथा -

F: -हम बैकुंठ चतुर्दशी की तुम्हे भक्तों कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

इस दिन रमा उमा पति दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है

नारद नारायण से तारण युक्ती पाते है पावन कथा सुनाते है

इस दिन रमा उमा पति दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

F: -कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी आती

बैकुंठ चतुर्दशी के नाम से जानी है जाती

कार्तिक पूर्णिमा से पहले का ये तो दिवस पावन

इस दिन हरि हर पूजा होती जो है मन भावन

संयुक्त रुप से शिव नारायण पूजे जाते है

जप तप दान दक्षिणा दे जन पुण्य को पाते है

ये पूजन दस यज्ञों के सम तो फलदायी है

अंत समय बैकुंठ है मिलता वेद बतायी है

इस दिन को हरि हर मिलन विद्वान बताते हैं पावन कथा सुनाते है

इस दिन रमा उमा पति दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

F: -चातुर्मास में सृष्टि भार शिव भोले जी पाते

योग निद्रा से बाहर जब श्री विष्णु जी आते

इसी दिवस को सृष्टि भार फिर पाते नारायण

योग निद्रा से जाग हरि बन जाते तारायण

शिव भोले तो श्री हरि पर फिर दया दिखाते है

जिम्मेदारी पा‌ हरि पालन हार कहाते है

सत्ता सृष्टि की पाकर हरि होते है प्रसन्न

बिगड़े काज तो इस दिन भक्तों होते है सम्पन्न

क्या है पूजा विधि चलो हम गाके सुनाते है पावन कथा सुनाते है

रमा उमा पति इस दिन दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों देवों के देव महादेव तथा श्री नारायण की पूजा करने से भक्तों को बैकुंठ

की प्राप्ति होती है, इस दिन को किस प्रकार पूजा की जाती है क्या है पूजन विधि क्या हैं

आइये जानते है कथा के माध्यम से-

F: -सुबह सबेरे सबसे पहले करते है स्नान

पूजा स्थल साफ है करते जपते प्रभु का नाम

वर्ष में इसी दिवस को तुलसी शिव को चढ़ाते है

इसी दिवस को श्री हरि को बेल पत्र चढ़ाते है

फिर तो पूजा थाल सजाकर प्रभु ढिंग आते है

शिव विष्णु को गोपी चन्दन तिलक लगाते है

गाय के घी से दीप जलाकर करते है पूजन

फल मिष्ठान से भोग लगाते करते है वन्दन

फिर विष्णु भोले जी की भक्तों आरती गाते है पावन कथा सुनाते है

रमा उमा पति इस दिन दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

F: -शिव भोले के महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करे

श्री विष्णु के सहस्त्रनाम पढ़ कर जाप करे

इस दिन ब्राह्मणों को भोजन भक्तों करवाते है

दान दक्षिणा दे करके उन्हें विदा कराते है

इस दिन गंगा स्नान अति उत्तम माना जाता

फलदायी सुखदायी भक्तों जग है बतलाता

एक पौराणिक गाथा भक्तों सुनों लगाकर ध्यान

पृथ्वी लोक का भ्रमण करने आए नारद विद्वान

क्या देखा है देवर्षि ने चलो दिखाते है पावन कथा सुनाते है

रमा उमा पति इस दिन दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय भक्तों देवर्षि नारद ने धरती लोक पर आकर देखा कि सामान्य नर नारी माया में

लिप्त है नित पाप कर्म कर रहा है रोग दोषों से दुखों को भोग रहा है यह देख मुनि नारद

के ह्रदय में उन दुखी प्राणियों के लिए दया का सैलाव उमड़ आया और वो श्री हरि के

पास जाते है फिर क्या होता है जानते हैं -

F: -आए नारद श्री हरि ने आदर सम्मान किया

कैसे आना हुआ आपका हाल चाल लिया

हाथ जोड़कर बोले मुनिवर हे! विष्णु भगवान

आप तो दया निधान प्रभु ये कहते वेद पुराण

आपके भक्त जप तप करके भव तर जाते है

किन्तु साधारण नर नारी वंचित रह जाते है

कोई सरल उपाय युक्ती प्रभु बतला दीजै

विनती करि स्वीकार शरण भक्तों को ले लीजै

कष्ट नष्ट हो जाए वो भव तरना चाहते है, पावन कथा सुनाते है

रमा उमा पति इस दिन दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

F: -नारद मुनि के मुख से सुनकर जन हित की वाणी

कमल नयन फिर हर्षाने लगी लक्ष्मी हर्षानी

बोले विष्णु हे! नारद मुनि सुनो लगाकर ध्यान

कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी करे पूजन अनुष्ठान

जो नर नारी इस दिन व्रत पूजन को करते है

रहते खुले बैकुंठ द्वार हम स्वागत करते है

मेरी पूजा से नर नारी बैकुंठ को पायेगे

अन्न धन वस्त्र दान करे उसे दरश करायेगे

फिर तो श्री हरि भक्तों ये आदेश सुनाते है पावन कथा सुनाते है

रमा उमा पति इस दिन दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय जनों फिर क्या था श्री नारायण ने जय और विजय को बुलाकर आदेश दिया कि

कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को बैकुंठ के द्वार खुले रखे जायें भक्तों इसी प्रकार बैकुंठ

चतुर्दशी की एक और पावन गाथा है आइये जानते है ये गाथा-

F: -एक बार की बात हरि हर के दर पर आए

अविनाशी के काशी स्थल पूजन को आए

मणिकर्णिका घाट पे जाकर किया है फिर स्नान

एक हजार पुष्प चढ़ाऊं सोचे हरि भगवान

शिव अभिषेक करि विष्णु हुए पूजन को तैयार

हाथ जोड़कर पुष्प चढ़ाने बढ़े है पालन हार

हरि की लेन परीक्षा शिव ने पुष्प कम किया

एक सुमन कम आंख चढ़ाऊं हरि ने सोच लिया

आँख चढ़ाने बढ़े हरि हर खुश हो जाते है पावन कथा सुनाते है

रमा उमा पति इस दिन दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

F: -देख अगाध भक्ती हरि की भोले हुए प्रसन्न

मन्दिर अन्दर प्रकटे फिर तो उमा पति भगवन

बोले शिव जी हे! विष्णु तुम परम् भक्त मेरे

तुम सा भक्त नही कोई दूजा है तो बहुतेरे

आज से कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी पावन कहलायेगी

बैकुंठ चतुर्दशी के नाम से जानी जायेगी

इस दिन व्रत रख जो भी भक्त तुमको ध्यायेगा

देता हूँ वरदान कि वो बैकुंठ को पायेगा

सामान्य दिवस को भोले अति पावन ही बनाते है पावन कथा सुनाते है

रमा उमा पति इस दिन दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

F: -कमल नयन ने शिव भोले से पाया है वरदान

अपने अपने धाम को भगवन करने लगे प्रस्थान

तब से ही इस दिन को व्रत पूजन है सब करते

पूजा अर्चना दान से पुण्य की गगरी है भरते

जो भी अति पावन ये गाथा करता है रसपान

शिव विष्णु की दया से उसका हो जाता कल्याण

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है

बैकुण्ठ चतुर्दशी की गाथा रिंकी ने गायी है

प्रेम तनय शिव विष्णु की जयकार लगाते है पावन कथा सुनाते है

रमा उमा पति इस दिन दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Baikunth Chaturdashi Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Baikunth Chaturdashi Katha
Album Baikunth Chaturdashi Katha
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Suraj Vishwakarma
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji Shiv Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40