Close Menu
Subscribe :

Deepawali Ki Katha
Song

Deepawali Ki Katha

Rinky Vishwakarma • Deepawali Ki Katha • 2026 • 00:11:07 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Deepawali Ki Katha • Rinky Vishwakarma

वार्ता: - जय श्री लक्ष्मी गणेशजी की जय भक्तजनों दीपों का उत्सव यानि कि दीपावली का

त्यौहार हम सभी के जीवन को प्रकाशमान बनाता है L इस पर्व की महिमा और

इससे जुड़ी कथा का वर्णन अब मैं करने जा रही हूं इस कथा के माध्यम से L

F: - हम आज सभी को दीपावली की कथा सुनाते हैं इसकी महिमा बताते हैं

क्यों इस शुभ दिन में भक्तो सब घर अपने सजाते हैं हम ये बतलाते हैं

श्री राम सिया के आने से सब, ख़ुशी जताते हैं दर पर दीये जलाते हैं

श्री गणपति जी माँ लक्ष्मी को सब मिलके ध्याते हैं उन्हें घर में बुलाते हैं

कोरस -जय लक्ष्मी जय हो गणेश हर घर में करें प्रवेश

धन सुख वैभव देकर दूर कर दें सारे कलेश

वार्ता: - इस त्यौहार से जुड़ी कई कथाएं हमारे ग्रंथों में वर्णित हैं जैसे कि चौदह वर्ष वनवास

काटने के पश्चात श्री रामजी एवं माता सीता जी की वापसी से प्रसन्न लोगों ने अपने

अपने घरों में दीए जलाए तब से दिवाली मनाई जाने लगी जबकि कुछ ग्रंथों के

अनुसार इसी दिन माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था इसीलिए इस दिन देवी लक्ष्मी की

पूजा करने की परंपरा भी आरम्भ हो गई L

F: -कई कथाये शास्त्रों में ,वर्णित दिवाली की

पहली वज़ह श्री राम कहाए, इस खुशहाली की

लंका में जब की थी चढ़ाई ,सीता हरण के बाद

रावण की सेना को प्रभु ने , पल में किया परास्त

चौदह बरस के बाद जो उनका खत्म हुआ वनवास

लौटे पुरुषोत्तम श्री रामा सिया लखन के साथ

झूमी अयोध्या नगरी हर घर गूंजे घंट घडियाल

तब से घर घर दीपक जलते इस दिन हरेक साल

इसीलिए दीपावली का हम पर्व मनाते हैं दर पर दीये जलाते हैं

श्री गणपति जी माँ लक्ष्मी को, सब मिलके ध्याते हैं उन्हें घर में बुलाते हैं

कोरस -जय लक्ष्मी जय हो गणेश, हर घर में करें प्रवेश

धन सुख वैभव देकर दूर करदे सरे कलेश

F: -कई धारणा ऐसी इस दिन अमावस की थी रात

केसर सागर में से जन्मी, श्री महालक्ष्मी मात

कहीं पे सागर मंथन के संग जुड़ गयी इसकी बात

प्रकटे जो धन्वन्तरी जी तब कुबेर जी आए साथ

पूजा होती कुबेर जी की धनतेरस के दिन

दीपावली में भक्त हो जाते लक्ष्मी पूजन में लीन

जो भी भक्त करते हैं भक्ति पावन तन मन से

लक्ष्मी गणेश की भक्ति से घर भरते सुख धन से

मन के अँधेरे इनकी कृपा से दूर हो जाते हैं दर पर दीये जलाते हैं

श्री गणपति जी माँ लक्ष्मी को, सब मिलके ध्याते हैं उन्हें घर में बुलाते हैं

कोरस -जय लक्ष्मी जय हो गणेश, हर घर में करें प्रवेश

धन सुख वैभव देकर दूर करदे सरे कलेश

वार्ता: -भक्तजनों, जब घर में धन की देवी का लक्ष्मी की आराधना हो तो शुभ लाभ प्रदाता श्री गणेश

जी की पूजा से शुभ दिन का शुभारंभ न हो ये तो हो ही नहीं सकता L इसलिए श्री लक्ष्मी गणेश

जी की पूजा अनिवार्य मानी जाती हैंl Lये त्यौहार प्रत्येक वर्ष किस दिन आता है और इस

त्यौहार को मनाने की विधि क्या है?आइए आगे सुनाती हूं कथा के माध्यम से-

F: -कार्तिक अमावस मास में आता दीपोत्सव त्यौहार

इस दिन का बच्चे क्या बूढ़े सब करें इंतज़ार

साफ़ सफाई करके घर रंग रोगन करते हैं

चम चम करती लड़ियों से घर द्वार ये सजते हैं

कहीं पटाखे कही पे चरखी फुलझड़ी जलती हैं

माटी के दीपक की लम्बी माला सजती हैं

सारी चिंताओं के बादल आज ही छंटते हैं

लड्डू मिठाई देखो सब के घर घर बंटते हैं

भूलके सारे शिकवे गिले हम गले मिल आते हैं दर पर दीये जलाते हैं

श्री गणपति जी माँ लक्ष्मी को सब मिलके ध्याते हैं उन्हें घर में बुलाते हैं

कोरस -जय लक्ष्मी जय हो गणेश, हर घर में करें प्रवेश

धन सुख वैभव देकर दूर करदे सरे कलेश

F: -अब सुन लो दीपावली पूजन नियम बताते हैं

विधि पूर्वक भक्ति से ही उत्तम फल पाते हैं

उत्तर दिशा मे करके सफाई स्वस्तिक बनाते हैं

उसके ऊपर चावल की हम ढ़ेरी लगाते हैं

चावल की ढ़ेरी के ऊपर पाट बिछाते हैं

फिर उस को भी लाल वस्त्र से हम ढँक आते हैं

इस आसन पर लक्ष्मी गणेशजी को संग बिठाते हैं

पास ही उसके धनकुबेर की छवि लगाते है

इतना सब करके हम अपना शीश नवाते हैं प्रभु को शीश नवाते हैं

श्री गणपति जी माँ लक्ष्मी को,सब मिलके ध्याते हैं उन्हें घर में बुलाते हैं

कोरस - जय लक्ष्मी जय हो गणेश हर घर में करें प्रवेश

धन सुख वैभव देकर दूर कर दें सारे कलेश

वार्ता: - भक्तजनों प्रत्येक पूजा का फल तभी मिलता है जब उसे पूर्ण विधि से किया जाए इसीलिए अब

मैं आगे आपको पूजन विधि बताने जा रही हूं इस कथा के माध्यम से -

F: -बैठ कुशा के आसन पर माँ लक्ष्मी पूजते हैं

मैया जी की वंदना 16 क्रियाओ से करते हैं

मस्तक पर हल्दी कुमकुम और चावल लगाते हैं

माँ लक्ष्मी को फूलो का फिर हार पहनाते हैं

मूरत के आगे घी का छोटा एक दीप जलाते

भक्ति भाव से लक्ष्मी गणेश को भोग लगाते हैं

पूजन के पश्चात खड़े हो आरती गाते हैं

इसी तरह पूजा विधि से हम उन्हें मनाते हैं

जो प्राणी ऐसा करते कभी दुःख न पाते हैं प्रभु की किरपा पाते हैं

श्री गणपति जी माँ लक्ष्मी को सब मिलके ध्याते हैं उन्हें घर में बुलाते हैं

कोरस - जय लक्ष्मी जय हो गणेश हर घर में करें प्रवेश

धन सुख वैभव देकर दूर कर दें सारे कलेश

F: -हम आज सभी को दीपावली की कथा सुनाते हैं इसकी महिमा बताते हैं

क्यों इस शुभ दिन में भक्तो सब घर अपने सजाते हैं हम ये बतलाते हैं

श्री राम सिया के आने से सब, ख़ुशी जताते हैं ,दर पर दीये जलाते हैं

श्री गणपति जी माँ लक्ष्मी को, सब मिलके ध्याते हैं उन्हें घर में बुलाते हैं

कोरस -जय लक्ष्मी जय हो गणेश ,हर घर में करें प्रवेश

धन सुख वैभव देकर, दूर कर दें सारे कलेश

लेखक :- सुभाष चंद्र बोस

Official Music Video

Deepawali Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Deepawali Ki Katha
Album Deepawali Ki Katha
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Suraj Vishwakarma
Lyricist / Writer Subhash Chandra Bose (Subhash Bose)
Genre Devotional
Mood / Devotion Lakshmi Mata
Festival Diwali
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40