Close Menu
Subscribe :

Maa Kushmanda Ki Katha
Song

Maa Kushmanda Ki Katha

Rinky Vishwakarma • Maa Kushmanda Ki Katha • 2026 • 00:13:00 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Maa Kushmanda Ki Katha • Rinky Vishwakarma

वार्ता: -भक्तजनो नवरात्रे के चौथे दिन भगवती माँ के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती है

आइये माँ कुष्मांडा की महिमा का श्रवण कर जीवन को धन्य बनाये बोलिये जय माता दी -

M: -नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

माँ कुष्मांडा जी का मैं वृतांत बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

कैसे नाम पड़ा कुष्मांडा ये समझाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -भक्तो माता कुष्मांडा का वर्णन वेद पुराणों में भी किया गया है माता की पूजा अर्चना का

क्या फल मिलता है उनकी महिमा क्या है आइये सुनाती हूँ में कथा के माध्यम से -

M: -अति कोमल है ह्रदय माँ का मनभावन है रूप

भक्तो के खातिर हो जाती है भक्तो के अनुरूप

नवरातो का चौथा दिन है कुष्मांडा के नाम

पूजा करे जो कुष्मांडा की बनेंगे उसके काम

वेदो ने उपनिषदों ने भी माँ का किया बखान

सबसे उत्तम सबसे पावन कुष्मांडा का नाम

ध्यान लगा के कथा को सुनना कथा है हितकारी

कष्ट कलेश मुसीबत घर से मिट जाए सारी

अनुपम दिव्य सलोना माँ का रूप दिखाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

M: -हल्की मंद हंसी से माँ ने ऐसा कर डाला

कुष्मांडा माता जी ने ब्रह्माण्ड बना डाला

इसीलिए कुष्मांडा नाम से अभिहित किया गया

तभी से नाम कुष्मांडा घोषित किया गया

सृष्टि नहीं थी अन्धकार था चारो तरफ छाया

इसी कुष्मांडा माँ ने प्रकाश था फैलाया

अपने इस्त हास्य से ब्रह्माण्ड की रचना की

कुष्मांडा माँ की ये पहली रचना थी

इसके आगे भक्तो मैं अब कथा बढ़ाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -भक्तो माता कुष्मांडा के अनुपम रूप का वर्णन करना सम्भव नहीं है फिर में इस कथा के

माध्यम से उनके रूप का वर्णन सुनाने जा रही हूँ -

M: -इसीलिए उस माँ का पड़ा था आदि स्वरूपा नाम

आदि शक्ति माँ आदि भवानी कुष्मांडा का नाम

अष्ट भुजा वाली ये माता रहती सिंह सवार

अमृत कलश गदा चक्र माला हाथो के शृंगार

सभी सिद्धियों और निद्धियों पे माँ का है अधिकार

दिव्य शक्तियां ब्रह्म लोक की माँ को रही सवार

कुम्हड़े की बलि प्रिय है माँ को कहते है जिसे कुष्मांड

कुष्मांडा माता से प्रकाशित है सारा ब्रह्माण्ड

हाथ जोड़ माँ कुष्मांडा की महिमा गाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

M: -सूर्य मंडल के सूर्य लोक में रहने की क्षमता है

शक्ति स्वरूपा के अंदर हर समता विसमता है

तेज सूर्य का दमक रहा है माँ के मुखड़े पर

सौर्य मंडल की आभा चमके माँ के मुखड़े पर

दसों दिशाएँ आलोकित है माँ के ही तेज से

प्रकाशित ब्रह्माण्ड है सारा माँ के तेज से

उतना ही कम होगा इनका जितना करूँ बखान

कोई नहीं है दूजा माँ के जैसा कही बलवान

माँ से ही ब्रह्माण्ड की है पहचान बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -अम्बे माँ के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा करने से ेभक्तो के जीवन में कैसे खुशियों का वास

होता है आइए कथा के माध्यम से जानते है -

M: -नवरातों के चौथे दिन पूजा करे इनकी

धन वैभव सब मिलता है इच्छा पूरी हो मन की

रोग शोक का नाश हो जाता बढ़े आयु यश बल

पूजा करे जो श्रद्धा भाव से हो कर के निश्छल

थोड़ी सी ही सेवा भाव से माँ होती प्रसन्न

द्रव्य और धन धान्य से उसका भर देती आंगन

रहे आरोगय हमेशा ही उस सेवक का परिवार

माँ के सेवको का रहता है खुशियों पे अधिकार

संशय नहीं ज़रा भी इसमें सत्य बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

M: -जिसके सर पे हाथ है माँ का वो है बड़ा बलवान

जहाँ भी जाता है पाता है वो उत्तम स्थान

कुष्मांडा माता की जिस पर कृपा होती है

उसके घर में ख़ुशी की हर पल वर्षा होती है

रक्षा करती है स्वयं भक्त की माता ये हर पल

रखती लाज हमेसा भक्त की देती उत्तम फल

नवरातों के चौथे रोज जो करता है इसका ध्यान

उसको समझती है ये माता अपनी ही संतान

यही है माँ कुष्मांडा की पहचान बत्ताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

M: -हाथ जोड़ के सारे बोलो कुष्मांडा की जय

जहाँ भी जाओगे पाओगे अपनी वही विजय

रक्षा करेगी कुष्मांडा माँ रहेगी हर पल साथ

झूठ नहीं है उसमे तनिक भी है ये सच्ची बात

कुष्मांडा माता को जिसने मन में बसाया है

जग में ऊंची पदवी ऊँचा नाम कमाया है

सरल स्वभाव है कुष्मांडा का सरल ही मिलती है

करती क्षमा हमेसा है गलती नहीं गिनती है

रखो हाथ रिंकी के सिर पे माँ शीश झुकाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Maa Kushmanda Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Maa Kushmanda Ki Katha
Album Maa Kushmanda Ki Katha
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Suraj Vishwakarma
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Kushmanda Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40