Close Menu
Subscribe :

Shri Ram Amrit Dhara
Song

Shri Ram Amrit Dhara

Satya Prakash Adhikari • Shri Ram Amrit Dhara • 2026 • 00:21:24 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari

Lyrics

Shri Ram Amrit Dhara • Satya Prakash Adhikari

राम चराचर के हैं ईश्वर राम हैं जगतपती जगदीश्वर

राम सकल सृष्टी के स्वामी घट घट वासी अंतर्यामी

राम हैं कर्ता, राम हैं कारक, राम जगत के हैं उद्धारक

राम आदि हैं राम अंत हैं राम सियापति रमाकंत हैं

राम धरा हैं राम गगन हैं राम नाम में संत मगन हैं

जड़ चेतन में राम समाये राम हैं तीनों लोक में छाये

राम सभी जीवों के पालक राम विश्व के हैं संचालक

राम धर्म के सगुण रूप हैं राम सच्चिदानंद भूप हैं

राम हैं मर्यादा पुरुषोत्तम निर्विकार निर्मल सर्वोत्तम

राम सहज हैं राम सरल हैं जल की भांति अतीव तरल हैं

विद्याओं के सागर हैं ये, ज्ञान गुणों में आगर हैं ये

सर्वशक्ति सामर्थवान हैं, राम प्रभू सबसे महान हैं

वेद भी इनका पार न पाये, नेति-नेति कहकर गुण गाये

राम प्रभू को बस वह जाने, जो इनको ही सब कुछ माने

बलवानों के बल में है ये, यज्ञ आदिस्थल में हैं ये

इनमें है ब्रह्मांड समाया, अपरंपार है इनकी माया

निर्मल नित्य निरंजन हैं ये, भीषण भव भय भंजन हैं ये

सुर नर मुनि इनका गुण गाते, इनमें अपना ध्यान लगाते

पारब्रह्म परमेश्वर हैं यह, अखिलेश्वर सर्वेश्वर हैं यह

नर स्वरूप में नारायण हैं, राम स्वयं ही रामायण हैं

चारों वेद पुराण का, एक यही है सार

राम नाम ही जीव का, है पावन आधार

कहीं धूप तो कहीं पे छाया, ये है राम प्रभू की माया

मंगल भवन अमंगल हारी, राम प्रभू हैं जग उपकारी

धनुष बाण हाथों में सोहे, पीला पीतांबर मनमोहे

होठों पर मुस्कान है प्यारी, राम प्रभू की शोभा न्यारी

बाम भाग में सीता मैय्या, सेवा में हैं तीनों भैय्या

हनूमान जी चरण दबाते, अपना जीवन धन्य बनाते

कमल समान नेत्र है सुंदर, दिव्य छटा तिहु लोक उजागर

कोटि कामदेव को लाजे, ऐसी छवी राम की साजे

शीश मुकुट अति चम चम चमके, रूप मनोहर दम दम दमके

गले सुशोभित है वनमाला, मेघ समान केश है काला

कोटि चंद्रमा कोटि दिवाकर, पाते हैं प्रकाश नित आकर

जय रघुकुल भूषण रघुनंदन, संत जनों के मस्तक चंदन

बलवानों के बल हो तुम ही, परम समर्थ सबल हो तुम ही

तुम पर निर्भर सृष्टी सारी, जय संकट मोचन भय हारी

काम क्रोध मद मोह मिटाओ, विषयों से अब हमें बचाओ

हम शरणागत हैं रघुनायक, हम पर कृपा करो सुखदायक

हे आनंदकंद करुणाकर, अवध बिहारी प्रभु सीताबर

सदा सदा चरणों में बंदन, हे केशव माधव मधुसूदन

हे स्वामी सौभाग्य प्रदाता, भक्त जनों के भाग्य विधाता

निर्मल बुद्धी करने वाले, माया का भ्रम हरने वाले

जो जन मन से भाव से, सदा भजे श्री राम

उसका पल में दूर हो, कष्ट कलेश तमाम

राम नाम है अमृत प्याला, राम नाम है सबसे आला

राम नाम की रटन लगालो, मन में पावन जोति जगालो

यह जोती अज्ञान मिटाए, अंधकार को दूर भगाए

यही ज्योति जब मन में जलती, तब सारी बिपदा है टलती

यही ज्योत जीवों की मुक्ती, यही ज्योति है शाश्वत शक्ती

इसी ज्योति में सृष्टि समाई, इसी ज्योति की शकल बढाई

राम नाम है त्रास विनाशक, राम नाम है संकट नाशक

राम नाम है अति मनभावन, राम नाम है रिमझिम सावन

राम नाम है शीतल चंदन, यह पावन करता है तन मन

इसको जो इक बार लगाए, वह सदैव निर्भय हो जाए

राम नाम को मन में जपकर, पान किऐ विष भोले शंकर

राम नाम सर्वत्र समाया, राम नाम की अद्भुत माया

राम नाम नारद ने गाया, देवर्षी के पद को पाया

राम नाम की महिमा भारी, इसे सदा जपते त्रिपुरारी

5 वर्ष के ही ध्रुव थे जब, राम नाम में लगन लगी तब

घर परिवार छोड़कर सारा, बालक जंगल ओर सिधारा

राम नाम में ध्यान लगाकर, बैठ गए ध्रुव वन में जाकर

शगुण रूप का दर्शन पाया, यश तीनों लोकों में छाया

तन में राम मन में राम, सृष्टी के कन-कन में राम

अंतर के पट को अब खोलो, राम नाम की जिव्हां से बोलो

राम नाम ही पूर्ण है, राम नाम सुखधाम

राम नाम के जाप से, मिलता है विश्राम

रत्नाकर ने डाकू बनकर, ल मचाया वन में जाकर

सप्तऋषी इक दिन हैं आए, रत्नाकर से बच ना पाए

बोले सप्तऋषी घर जाओ, अपना नित्यकर्म बतलाओ

क्या वे भागीदार हैं सारे, पाप कर्म में साथ तुम्हारे

रत्नाकर ने घर में जाकर, पूछा सबको पास बुलाकर

सबने ही मुंह फेर लिया है, साफ-साफ इनकार किया है

ज्ञान प्रकाश हृदय में जागा, रत्नाकर ने घर को त्यागा

राम नाम ऋषियों से पाकर, बाल्मिकि भे वे रत्नाकर

नाम प्रभाव जगत ने जाना, बाल्मिक भये ब्रह्म समाना

जब अपनी लेखनी उठाई, राम नाम की महिमा गाई

राम नाम सम नाम न दूजा, राम नाम है साधन पूजा

राम नाम का करके बंदन, प्रथम पूज्य भये गिरिजानंदन

राम नाम जप सदन कसाई, भवसागर से उतरा जाई

राम नाम है जल में थल में, राम नाम पावन स्थल में

राम नाम जप शिव कैलाशी, भये मृत्युंजय प्रभु अविनाशी

रोम रोम में नाम बसाकर, रहते हैं प्रसन्न शिव शंकर

नाम प्रभाव सती ने जाना, लेकिन इस सत्य ना माना

सती ने जो अपराध किया है, भोले शिव ने त्याग दिया है

इसी पाप से पिता भवन में, तिरस्कार चुभ गया है मन में

कूद यज्ञ में प्राण गौवाया, चारों ओर शोक है छाया

गौरा ने श्री राम का, जपकर पावन नाम

सदा सदा शिव के निकट, पाया है शुभ ठाम

राम नाम है सत्य सनातन, राम नाम जीने का साधन

राम नाम है मंगलकारी, राम नाम है संकट हारी

राम नाम ब्रह्मा ने जपकर, पूर्ण किया सृष्टी को रचकर

राम नाम जपते हैं योगी, राम नाम संगी सहयोगी

जब ना पाया कहीं सहारा, तो फिर गज ने नाम उचारा

राम नाम ने कष्ट मिटाया, ग्राह से गज को मुक्त कराया

राम नाम है जल में थल में, ब्रह्म लोक पाताल सुतल में

राम नाम 14 भुवनों में, राम नाम है नील गगन में

राम नाम गंगा की धारा, इसने लाखों को है तारा

जो भी इस गंगा तट आए, वह पापों से मुक्ती पाए

राम नाम है मीठा मधुररस, है सुख सारा इसके ही बस

जिसने इसका पान किया है,उसने जीवन मस्त जिया है

राम नाम है मूल संजीवन, कल्प लताओं का पावन वन

राम नाम दुख दोष मिटाये, अंधकार में राह दिखाये

राम नाम चिंतामणि सुंदर, जो चिंताओं को लेता हर

राम नाम हर बिपदा टाले, जीवन कर दे नाम हवाले

कलातीत कल्याण प्रदाता, राम सभी के हैं पितु माता

राम अंत हैं, राम शुरू हैं, राम इष्ट हैं राम गुरू हैं

राम प्रभात काल की बेला, राम नाम है अति अलबेला

राम कथा है अति सुखदाई, इसको श्रवण करो नित भाई

महिमा है श्री राम की, अद्भुत और अपार

सुनि आचरज न मानिहैं, जिनके विमल विचार

ज्ञान और विज्ञान राम हैं, सभी गुणों के खान राम हैं

राम ब्रह्म परमेश्वर रूपा, अकथ अगाथ अनादि अनूपा

अवधपुरी में दशरथ के घर,चार अंश से जन्मे जाकर

बाजे चारों ओर बधाई, जय रघुनायक जय रघुराई

अल्पकाल में विद्या पाकर, अवधपुरी में आए रघुवर

विश्वामित्र के संग सिधारे, दुष्ट ताडिका को संघारे

खल मारीच सुबाहू आया, करने लगा अनेकों माया

राम प्रभू ने बाण चलाया, दोनों को ही मार गिराया

गौतम ऋषि के आश्रम जाकर, पत्थर पर पद कंज छुआकर

नारी अहिल्या को है तारा, मिटा श्राप मुनिवर का सारा

पिता बचन को सिर पर धर कर, सीता लखन सहित श्री रघुवर

वन में जाकर कुटी बनाऐ, संत जनों के काज सजाए

देवांतक त्रिसिरा को मारा, कुंभकरण को है संघारा

रावण का संघार किया है, देवों ने जयकार किया है

राघव बने अवध के राजा, तीन लोक में डंका बाजा

दहिक दैविक भौतिक तापा, रामराज में कभी ना व्यापा

सत्य धर्म का रूप सजाया, मर्यादा का पाठ पढ़ाया

उऊंच नीच का भेद मिटाया, राम ने सबको गले लगाया

जिसके मन में भाव नहीं है, दया धर्म की छांव नहीं है

राम उसे कैसे स्वीकारें, आप भक्तजन स्वयं बिचारें

राम वहां जाते नहीं, जहां प्रपंच समाज

राम वहीं पर राजते, जहां धर्म का राज

राम नाम शबरी ने पाया, मिटी मोह की सारी छाया

जंगल में ही बास बनाया, शबरी ने प्रभु ध्यान लगाया

राम प्रभू ने वन में जाकर,जूठे बेर भाव से खाकर

नवधा भक्ती ज्ञान सिखाया, शबरी को निज धाम पठाया

राम प्रभू को हृदय बसाया, राम नाम हनुमत ने गाया

नाम जपा सुग्रीव ने सादर, पाया राजकाज अति आदर

दंडक बन हो गया सुहावन, पांव पड़ा रघुवर का पावन

मिटा श्राप मुनिवर का भारी, जय कौशलपती अवध बिहारी

अधम अजामिल गज गनिकाऊ, मुक्त भये सब जान प्रभाऊ

राम नाम की अति प्रभुताई, सेष शारदा सकहिं न गाई

यज्ञपती यदुपति योगेश्वर, राम स्वयं हैं प्रभु देवेश्वर

राम क्षीर सागर के वासी, लक्ष्मीपति बैकुंठ निवासी

राम नाम का पाई प्रसादा, भक्त शिरोमणि भे प्रहलादा

चहुं जुग तीन काल तिहुं लोका नाम भजे सो भये विसोका

राम भक्त से यम भी डरते, हाथ जोड़कर विनती करते

राम भक्त के साथी संगी, पवन पुत्र बाला बजरंगी

भक्त विभीषण ने तप द्वारा, राम नाम पाया अति प्यारा

जब सबने ही था ठुकराया, तब राघव ने गले लगाया

राम नाम से सागर ऊपर, तैर गए हैं भारी पत्थर

महामंत्र है नाम राम का, यह साधन है बड़े काम का

राम नाम जपते रहो, निसदिन आठो याम

काज संवारेंगे सभी, सीतापति श्री राम

राम है पाप विनाशक, राम नाम है ज्ञान प्रकाशक

राम नाम पारस की शक्ती, राम नाम है नवधा भक्ती

मत्स्य, कूर्म, वराह अवतारी, राम स्वयं है अजिर बिहारी

नरहरि रूप बनाकर आए, हिरनाकुश को स्वर्ग पठाए

दानवीर राजा बलि द्वारे, वामन बनकर राम पधारे

दो पग में सब नाप लिया है, बलि को पावन लोक दिया है

परशुराम श्री राम कहाये, द्वापर में मोहन बन आये

जब-जब पाप धरा पर छाया, प्रभु ने अगनित रूप बनाया

झूठे हैं यह रिश्ते नाते, माया में दिन रात फंसाते

इन सबसे बाहर आ जाओ, राम नाम को निसदिन गाओ

सांसों की मालाओं में भी, छा जाने दो राम नाम ही

रोम रोम जब नाम पुकारे, तभी बनेंगे काज तुम्हारे

राम नाम हिरदय में धारो, सोते जगते नाम उचारो

स्वप्न समान है यह जग सारा, सच केवल प्रभु नाम सहारा

राम नाम में खो जाओगे, सब के प्यारे हो जाओगे

माश और सम्मान मिलेगा, मुरझाया मन पुनः खिलेगा

रोग दोष दरिद्र मिटेगा, संकट का हर मेघ छंटेगा

खुशहाली से घर झूमेगा, यश वैभव अंबर चूमेगा

राम नाम की अमृत धारा, हरे कष्ट कलियुग का सारा

जो यह अमृत पान करेगा, वह भवसागर सहज तरेगा

करता है सानंद नित, राम नाम का गान

हे राघव पद कंज में, दो इसको स्थान

हे सुखकारी, सुखभवन, सुखदायक, सुखधाम

करता है सानंद नित, तुमको दंड प्रणाम

लेखक :- दद्दन चतुर्वेदी

Official Music Video

Shri Ram Amrit Dhara

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Ram Amrit Dhara
Album Shri Ram Amrit Dhara
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Daddan Chaturvedi (Sanand Sargam)
Genre Devotional
Mood / Devotion Ram Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40