Close Menu
Subscribe :

Katyayani Mata Ki Katha
Song

Katyayani Mata Ki Katha

Drigpal (D.S. Pal) • Katyayani Mata Ki Katha • 2026 • 00:10:09 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Drigpal (D.S. Pal)

Lyrics

Katyayani Mata Ki Katha • Drigpal (D.S. Pal)

M:-कात्यायनी माता की पावन कथा सुनाता हूँ हम कथा सुनाता हूँ

छठवे नवरातों का हम वृतांत बताते है मै कथा सुनाता हूँ

माँ दुर्गा बनी क्यों कात्यायनी ये समझाते है पावन कथा सुनाता हूँ

छठवे नवरातों का मै वृतांत बताते है मै कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-कैसे नाम पड़ा कात्यायनी आदि शक्ति माँ का

कैसे छटवा नवराता है माँ जगदम्बा का

कैसे ऋषि राज कात्यान कहाये थे

पुत्री रूप में कैसे माँ दुर्गा जी को पाए थे

दुर्गा माँ की करी तपस्या कात्यान ऋषि राज

सर्दी गर्मी आंधी वर्षा सहते हुए दिन रात

जाने कितने वर्ष बीत गए तप करते करते

कड़ी धुप और सर्दी आंधी सब सहते सहते

मिला तपस्या का फल उनको क्या बतलाते है मै कथा सुनाता हूँ

छठवे नवरातों का हम वृतांत बताते है मै कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-घोर तपस्या कात्यान की बज देखि माँ ने

देनी की वरदान ऋषि को वर सोची माँ ने

प्रगट हुयी ऋषि राज के आगे और कहा उनसे

वर मांगो ऋषि राज बहुत प्रसन्न हूँ मै तुमसे

जो चाहे वो मांग लो हमसे मुँह मांगा वरदान

बना चुके हो मेरे ह्रदय में तुम उत्तम स्थान

हाथ जोड़ के कात्यान बोले इतनी है इच्छा

पुत्री रूप में तुमको मांगू दे दो ये भिक्षा

क्या बोली माँ ऋषि राज से वो समझाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

छठवे नवरातों का हम वृतांत बताते है मै कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-मुस्का कर के माता बोली वचन निभाऊंगी

यथा शीघ्र ही आपके घर बन पुत्री आउंगी

मुँह मांगा वर पा के ऋषि जी मन में हुए निहाल

वन से चल के आ जाते है आश्रम में तकाल

पुत्री रूप में माँ ने उनके घर में जन्म लिया

वचन दिया था उन्हें जो माँ ने उसको पूर्ण किया

कात्याना की पुत्री का कात्यायनी पड़ा नाम

सूरज जैसे चम चम माँ का चमक रहा मुखड़ा

आश्रम की ही माँ का पालन हुआ वो बतलाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

छठवे नवरातों का हम वृतांत बताते है मै कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-आश्विन मास कृष्ण पक्ष दिन रहा चतुर्थी का

जन्म हुआ जब कात्यान के आँगन में पुत्री का

ऋषि राज कात्यान पुत्री पूजन करते थे

प्रातः संध्या रोज नियम से वंदन करते थे

उसी काल उतपन्न हुआ था महिषासुर बलवान

महिषासुर से सारे देवता रहते थे परेशान

सब के सब थे चिंतित उसका कैसे होगा अंत

सुर नर मुनि सब आतंकित थे भी में थे अत्यंत

उसके आगे क्या होता है वो समझाते है मै कथा सुनाता हूँ

छठवे नवरातों का हम वृतांत बताते है मै कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-इसीलिए तो जन्म लिया था कात्यायनी माँ ने

महिषासुर का वध करना था कात्यायनी माँ को

महिषासुर का माँ कात्यायनी से युद्ध हुआ घमासान

थरया ब्रह्माण्ड था सारा असुर हुआ हैरान

युद्ध विलक्षण स्वर्ग लोक में वर्षो तक चला

महिषासुर का अंत हो गया वो परलोक चला

महिषाषुर के मरते ही भय हीं हुआ सुरलोक

हर्षित सारे देव हो गए दूर हुआ हर शोक

ऐसी शक्ति शाली माँ का वर्णन जाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

छठवे नवरातों का हम वृतांत बताते है मै कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-नवरातों में नौ रूपों में विचरण करती माँ

अलग अलग रूपों में सबके दुखड़े हरती माँ

कात्यायनी माँ अपने भक्तो के कष्ट भगाती है

संकट हर के भक्तो के घर में खुशियां लाती है

शांत स्वाभव सरल ह्रदय है कात्यायनी माँ का

आदि शक्ति जग जननी माँ जग जगदम्बा का

नौ रूपों में जगदम्बा का दर्शन होता है

माँ दुर्गा का हर घर घर में पूजन होता है

हाथ जोड़ सुखदेव चरण में शीश झुकाते है मै कथा सुनाता हूँ

छठवे नवरातों का हम वृतांत बताते है मै कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Katyayani Mata Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Katyayani Mata Ki Katha
Album Katyayani Mata Ki Katha
Main Vocalist / Singer Drigpal (D.S. Pal)
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Katyayani Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40