Ahoi Ashtami Ki Katha
Lyrics
वार्ता: -जय अहोई मारा की प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है आज में
आपको बताने जा रही हूँ अहोई अष्टमी की महिमा सुनाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ -
स्याहूँ माता की तुमको मैं महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
सात बहूँ और एक ननद की व्यथा सुनाती हूँ भगतो व्यथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -साहूकार था एक था उसका बहूँत बड़ा परिवार
सात पुत्र और सात बहूँ एक पुत्री थी सुकुमार
सातो भाभियाँ छोटी ननद से करती बड़ा दुलार
प्रेम भाव से भरा हूँआ था उनका घर संसार
दीवाली आने वाली थी सबने किया विचार
करे सफाई घर की अपने चमकाए घर द्वार
सातो बहूँएँ चल पड़ी जंगल लाने को मिटटी
संग चल पड़ी सबकी लाड़ली छोटी ननद उनकी
ध्यान लगाके सुनना आगे कथा बढ़ाती हूँ पावन कथा बढ़ाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -लेके खुरपी हाथ में वो सब माटी खोद रही
छोटी ननद कुछ बैठी बैठी मन में सोच रही
लगी खोदने माटी वो भी खुरपी लेकर के
हंसी ठिठोली सभी भाभियां करती हस कर के
तभी अचानक स्याहूँ का बच्चा कट गया खुरपी से
लगा निकलने लहू वहां निचे से धरती से
मर गया था स्याहूँ का बच्चा ननद के हाथो से
घबराया दिल ननद का आंसू निकले आँखों से
बच्चे की माँ क्या बोली मैं वो बतलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -भक्तजनो अनजाने में ननद से ये पाप हो गया वो बार बार क्षमा प्रार्थना करने लगे परन्तु स्याहु
का क्रोध शांत नहीं फिर क्या हुआ आगे सुनाती हूँ इस कथा के माध्यम से -
M: -तडप के बोली स्याहूँ तू आबाद नहीं होगी
बंध जाएगी कोख तेरी औलाद नहीं होगी
अपने बच्चे की खातिर मैं तड़प रही जैसे
सारी उमर बच्चे की खातिर तू तड़पे वैसे
बाँध रही हूँ कोख तेरी मैं सुनले ओ पापीन
तड़पेगी ओलाद के लिए तू हर पल हर दिन
हाथ जोड़ के रोने लगी वो स्याहूँ के आगे
चाहे लेले प्राण मेरे पर श्राप ना ऐसा दे
-फिर होता है क्या मैं तुमको वो समझाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -सातो भाभियाँ खड़ी खड़ी हैरत से देख रही
हाथ विधाता ये क्या हो गया मन में सोच रही
हाथ जोड़ के उनकी ननद है फुट फुट रोती
झर झर आँखों से गिरते बून्द बून्द मोती
बोली स्याहूँ से वो बिटिया मुझको माफ़ करो
अनजाने में हूँई खता मेरा इन्साफ करो
इतनी बड़ी सजा तो ना दो मेरी गलती की
क्षमा याचना करती हूँ मैं अपनी गलती की
पिघला दिल स्याहूँ का कैसे वो बतलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -बोली स्याहूँ बिटिया से ना वापिस होगा श्राप
सजा तो तुमको मिलेगी इसकी तुमने किया है पाप
एक उपाय बताती हूँ मैं तुम बच सकती हो
अपनी कोख के बदले में तुम कोख बदल सकती हो
तेरी कोख के बदले कोई और जो बंधवा ले
कोई मेरे श्राप को अपने ऊपर करवाले
सोच में पड़ गयी बिटिया आखिर ऐसा कौन करे
मेरे पाप की गठरी अपने सर पे कौन धरे
सबसे छोटी भाभी बोली क्या सुनवाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -ये है छोटी कन्या घर में ये है सबकी जान
अगर बंध गयी कोख कही ना पायेगी सम्मान
बदले में इसके कोख हमारी बंध जाये चाहे
मेरे जीते इसकी कोख पे आंच नहीं आये
दे दो इसका श्राप मुझे जो पाप किया इसने
सुनके बहूँ की बात वो स्याहूँ लगी है यु कहने
इसकी कोख के बदले में अब बंध गयी तेरी कोख
धन्य भाग तेरे है बेटी धन्य है तेरी सोच
ऐसी पावन देवी को मैं शीश नवाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -भक्तजनो छोटी बहु संतान को जन्म देती है कोई भी ७ दिन से अधिक दिनों तक जीवित नहीं
रह पता है फिर क्या होता है आइये सुनते है कथा के माध्यम से -
M: -अब आगे क्या होता है सब सुनो लगाके ध्यान
छोटी बहूँ की कोख से पैदा होती जो संतान
सात दिनों से ज्यादा जिन्दा रहे नहीं औलाद
उसके पति के सपने सारे हो गए थे बर्बाद
ज्ञानी पुरुष को बुलवा करके उसने पुछवाया
कष्ट निवारण का ज्ञानी ने रस्ता समझाया
सुरभी गाय की सेवा करो तुम पुरे तन मन से
कष्ट चला जायेगा बेटी तेरे जीवन से
करती है क्या छोटी बहूँ अब वो दिखलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -सुरभी गाय की सेवा करती छोटी बहूँ हर दिन
गाय की सेवा में ही उसका गुजरे हर पल क्षीण
सगी बहन थी स्याहूँ माँ सुरभी गाय काली
दिव्य चरण और सुंदर मुखड़ा थी भोली भाली
छोटी बहूँ पुरे तन मन से सेवा करती थी
सुबह शाम वो गौ माता की पूजा करती थी
उसकी सेवा भाव देख गौ माता बोली
मांग ले तेरे मन जो है भर दूंगी खाली झोली
क्या माँगा उस बहूँ ने अब में वो बतलाती हूँ पावन कथा सुनती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -भक्तजनो गौ माता के समक्ष बहु क्या कहकर प्रार्थना करती है आइये सुनते है आगे कथा के
माध्यम से -
M: -हाथ जोड़ फिर बहूँ वो बोली सुन लो गौ माता
स्याहूँ माता जी से तुम्हारा बहन का है नाता
मेरी ननद के हाथो हो गया अनजाना अपराध
उसके बदले स्याहूँ ने दी कोख हमारी बांध
मुझसे अगर प्रसन्न है तो फिर दो ऐसा वरदान
कोख हमारी खुलवाकर माँ कर दो मेरा कल्याण
गौ माता फिर बहूँ को लेकर चली समंदर पार
दिया बांध जंगल के बिच एक पेड़ था छायादार
होता है फिर वहां पे जो भी वो दिखलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -बैठ गए उस पेड़ के नीचे शीतल थी छाया
क्या होता है आगे देखो ईश्वर की माया
उसी पेड़ पे बच्चे दिए थे गरुण पंखिनी ने
बच्चे खाते सांप को देखा गऊ भक्तिनी ने
गऊ भक्तिनी छोटी बहूँ ने मार गिराया सांप
बचा लिए थे बच्चे उसने ले लिया सर पे पाप
गरुण पंखिनी चारा लेकर वापिस जब आयी
बिखरा लहू देखा जब उसने मन में घबराई
कैसे घायल किया बहूँ को ये बतलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -छोटी बहूँ बोली के यहाँ पे नाग एक आया
मेरे कारण बच्चो को तेरे उसने नहीं खाया
खून है ये उस मरे सांप का मेने मारा है
चोंच मुझे क्यों मार रही क्या दोष हमारा है
सोच में पड़ गयी गरुण पंखिनी बहूँ से फिर बोली
मांग ले जो मन में है तेरे ओ लाडो भोली
पंहूँचा दे मुझे गरुण पंखिनी सात समंदर पार
स्याहूँ माता से मिलवा दे कर दे ये उपकार
क्या करती है गरुण पंखिनी वो दिखलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -उन दोनों को पीठ बिठाकर उड़के चली आकाश
ले आयी वो गरुण पंखिनी स्याहूँ माँ के पास
स्याहूँ माँ ने गाय बहन को तुरंत लिया पहचान
लग के गले भायली के फिर किया मान सम्मान
स्याहूँ बोली सुरभी बहन से जुओ से हूँ परेशान
जुए मेरी मरवा दे बहना साथ तेरे इंसान
सुरभी गाय बहूँ से बोली स्याहूँ के जुए निकाल
खुश हो गयी जो स्याहूँ तुझको कर दे माला माल
लगी मारने जुए बहूँ वो मैं बतलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -लेके सलाई छोटी बहूँ वो जुए मारती है
रोम रोम से स्याहूँ माँ के जुए झाड़ती है
हो करके प्रसन्न वो स्याहूँ दिया उसे वरदान
सात पुत्र तेरे सात बहूँ हो भला करे भगवान
बोली बहूँ सात को छोडो एक भी संतान नहीं
स्याहूँ माँ तुम मुझको दो ऐसा वरदान नहीं
मेरी कोख तो बंधी पड़ी है पास तुम्हारे माँ
मेरा तो कुल वंश सभी कुछ हाथ तुम्हारे माँ
स्याहूँ माँ ने क्या बोला मैं वो सुनवाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -स्याहूँ माँ फिर बहूँ से बोली तूने ठगा मुझे
सारी बाते तूने क्यों ना पहले कहा मुझे
वचन बद्ध हूँ इसीलिए तेरी कोख खोलती हूँ
सात पुत्र तेरे सात बहूँ हो सत्य बोलती हो
घर जाकर तू सात अहोई सात कड़ाही कर
पुत्र और बहूँओ से तेरा भरा रहेगा घर
घर आकर जब उसने देखा सब थी सच्ची बात
सात पुत्रो संग बैठी बहूँये उनकी सात
करे अहोई पूजन कैसे वो दिखलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -छोटी बहूँ की सभी जिठानी दिवाली के रोज
अच्छे से पकवान बनाये अच्छे अच्छे भोग
आओ जल्दी पूजन करले दिवाली का हम
वरना छोटी बहूँ कर देगी रो रो के मातम
औलादो की करके याद वो फुट के रोयेगी
रो रो के सारे घर को आंसुओ से धोयेगी
अपने बच्चो को भेजा फिर चाची के घर में
देख के आओ क्या करती है घर के अंदर में
बच्चे देखके आये जो में वो बतलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -बच्चो ने आकर के बताई चाची की हर बात
चाची कर रही घर में उज्जवन जोड़के दोनों हाथ
सभी जिठानी छोटी के घर दौड़ दौड़ आयी
सात पुत्र और सात बहूँ को देख के चकराई
बोली बहूँ से इक जेठानी कैसे कोख खुली
बतादे तू देवरानी हमको कैसे ख़ुशी मिली
देवरानी मुस्काई फिर वो शीश झुकाकर बोली
स्याहूँ माँ ने कोख थी बाँधी स्याहूँ माँ ने ही खोली
ऐसी स्याहूँ माता को में शीश नवाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -भक्तजनो स्याहु माँ की कृपा से अंत में सब कुशल मंगल हो जाता है ऐसा ही आप सभी का
जीवन मंगलमय हो -
M: -स्याहूँ माता जी की कृपा जैसे हूँई मुझ पर
वैसे स्याहूँ माँ की कृपा बरसे तुम सब पर
खुले कोख तुम सबकी भी है यही कामना मेरी
पूरन करी स्याहूँ माता ने सभी साधना मेरी
स्याहूँ माँ सिद्ध हमारी सिद्ध अहोई माँ
सबको दो औलाद माँ स्याहूँ रहे दुखी ना कोई माँ
श्रद्धा से सब शीश झुकाओ स्याहूँ माता को
करो अहोई करो कड़ाही स्याहूँ माता की
करके माँ प्रणाम तुम्हे जयकार लगाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
माता अहोई की तुमको महिमा बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Ahoi Ashtami Ki Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Sonu (Soniya Sagar)
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surbhi Tiwari (Surabhi Tiwari)
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Singh (Davinder Loat)
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
|
Happy New Year Balaji Happy New Year Baba Shyam
Pradeep Kumar (PK Desi)
|
0:03:23 |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Kumar (Mukesh Sharma)
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Sonu (Soniya Sagar)
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Raju Kumar Sah (Amit Akela Raju), Pooja (Pratima Arya)
|
0:05:42 |