Vat Savitri Vrat Katha
Lyrics
वार्ता: - प्रिय भक्तों आज मैं आपको वट सावित्री व्रत कथा सुनाने जा रहा हूं, शास्त्रों के अनुसार यह व्रत पति की दीर्घायु पुत्र कामना एवं धन प्राप्ति के लिए किया जाता है आइये वट सावित्री व्रत की कथा का श्रवण करते है
M: - हम वट सावित्री व्रत की भक्तों कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है
माँ सावित्री की महिमा की हम गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कैसे पति के प्राण बचाये ये बतलाते है हम कथा सुनाते है
माँ सावित्री के महिमा की हम गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये व्रत है बड़ा बलवान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा बलवान
M: -वट सावित्री व्रत का भक्तों करेंगे हम गुणगान
महाभारत के पर्व में इसका किया गया है बखान
युधिष्ठिर ने ऋषि मार्कंडेय से पूछा एक बार
द्रोपदी से पहले पतिव्रता हुई कोनसी नार
बोले मुनि सावित्री हुयी पतिव्रता एक नारी,
राजकुल में जन्मी किया व्रत पतिव्रता भारी
उसकी गाथा अमर हुयी है वो थी अति महान
उसके आगे हार गए थे यमराज भगवान
विनय करें युधिष्ठिर ऋषि फिर कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये व्रत है बड़ा बलवान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा बलवान
वार्ता: - भक्तो सावित्री राजा अश्वपति की पुत्री थी और किस तरह सावित्री का जन्म राजा अश्वपति के घर होता है किस तरह माँ सावित्री का दर्शन राजा अश्वपति को होता है और किस तरह माँ सावित्री राजा अश्वपति को वर देती है और कहती है हे राजन में तुम्हारे घर पुत्री के रूप में अवतार लुंगी आइये श्रवण करते है -
M: - प्राचीन काल की बात है भक्तों सुनो लगाकर ध्यान
मद्रदेश के राजा अश्वपति जिनके ना थी संतान
अश्व पति राजा ने फिर एक महायज्ञ करवाया
अट्ठारह वर्ष चला यज्ञ नित भंडारा करवाया
राजा के तप को देख हुयी माँ सावित्री प्रसन्न
मेरे अंश से जन्मेगी कन्या राजा तेरे आंगन
कुछ समय के बाद भूप घर जन्मी एक कन्या
रुपवती गुणवंती दिखती सावित्री वो माँ
कन्या माँ का ध्यान लगाती सभी बताते है, पावन कथा सुनाते है
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये व्रत है बड़ा बलवान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा बलवान
वार्ता: - धीरे धीरे सावित्री विवाह योग्य हो गयी, राजा ने अपनी पुत्री को विवाह योग्य देख मंत्रियों के साथ मंत्रणा की और स्वयं अपनी पुत्री को योग्य वर ढूंढने का आदेश दिया। पिता की आज्ञा पाकर सावित्री वर ढूंढने गयी तथा जल्द ही वापस आ गयी, जब सावित्री सभा मे पहुँची तब उसने सभा में नारद जी को बैठा देख उन्हें पिता जी से पहले प्रणाम किया और यात्रा वृतांत इस प्रकार बताने लगी आइये श्रवण करते है -
M: - साल्व देश के द्युमत्सेन राजा जो बड़े दयावान
उनके पुत्र को पति चुना है नाम है सत्यवान
बोल उठे नारद जी फिर तो सुन पुत्री की बात
उचित ना निर्णय लिया है तुमने आयेगी काली रात
एक वर्ष के बाद इसी दिन आयेगा उसका काल
सुन नारद की बात तो राजा करने लगे मलाल
दूजा वर ढूंढों तुम पुत्री बोले है राजन
सावित्री बोली ना पिता जी बदले जाए वचन
विधि का लेखा कर्म से ही सब बदले जाते है, पावन कथा सुनाते है
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये व्रत है बड़ा बलवान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा बलवान
M: -बोले नारद वचन अटल है राजा पुत्री का
कर डालो निर्भिग्न काज शुभ बन्धन पुत्री का
इतना कह कर नारद जी ने किया है फिर प्रस्थान
राजा ने शुभ मुहूर्त मे कर दिया है कन्या दान
मन वांछित वर पाकर पुत्री हुयी थी अति प्रसन्न
किन्तु मुनि की बात तो ह्रदय में चुभती थी खन खन
सावित्री ने मुनि वर से पहले ही लिया था जान
द्वादशी से चौथे दिन यम हरि लेगे पति प्राण
फिर सावित्री के तीन दिवस व्रत के हो जाते है, पावन कथा सुनाते है।
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये व्रत है बड़ा बलवान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा बलवान
वार्ता: - प्रिय भक्तों इस तरह सावित्री अपने पति की प्राण रक्षा हेतु एक वर्ष के लिए माँ सावित्री का व्रत रखती है और जो व्रत के चार दिन बच जाते है तो चौथे दिन सास ससुर के चरणों में प्रणाम कर देवो को नमन करती है एवं सत्यवान के साथ बंध जाने को जिद करती है तभी अपने सास ससुर से आज्ञा लेकर सत्यवान के साथ वन को जाती है रोज की तरह सत्यवान लकड़ी काटकर पूछ को बंधा तभी उसका सर चकराने लगा उसने सावित्री से कहा प्रिये मेरे सर में दर्द हो रहा है में विश्राम करना चाहता हूँ सावित्री सत्यवान का सिर अपनी गोद में रखकर बैठ जाती है फिर क्या होता है आइये कथा के माध्यम से सुनते है -
M: -समझ गयी सावित्री संकट में है पति के प्राण
विनती करती हाथ जोड़कर लाज रखो भगवान
तभी वहां यम सत्यवान के हरने प्राण है आए
पूछा परिचय सावित्री ने यम रहे बतलाए
बोले यम मैं धर्मराज हूं हरता सबके प्रान
आज मृत हो जायेगा तेरा ये पति सत्यवान
सत्यवान के प्राण वो हर कर चल दिए फिर यमलोक
सावित्री भी चल रही पीछे ना रही उनको टोंक
पीछे आता देख सती को यम घबराते है, पावन कथा सुनाते है
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये व्रत है बड़ा बलवान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा बलवान
M: -सावित्री से बोले यम तुम वापस घर जाओ
मेरे साथ ना आ सकती तुम पीछे ना आओ
सावित्री बोली पति संग चलने में कैसा खेद
ना कोई श्रम मुझको स्वामी ना ही कोई भेद
बड़े सुख से संग पति के में यमलोक जाऊंगी
ना कोई चिंता पतिव्रता मैं धर्म निभाऊंगी
पत्नी का आधार पति और शिष्य का गुरु आधार
मानव का आश्रय धरा पत्नी का पति संसार
मधु वचनों को सुन यमराज प्रसन्न हो जाते है, पावन कथा सुनाते है
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये व्रत है बड़ा बलवान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा बलवान
वार्ता: - सावित्री के धर्मार्थ तथा अर्थ पूर्ण वचनो को सुन धर्मराज प्रसन्न हो सावित्री से मन वांछित वर मांगने को कहते है तभी सावित्री कहती हे! प्राण हर्ता यदि आप मुझ पर सच में प्रसन्न है तो आप मुझे यह वरदान दीजिये की मेरे सास ससुर अपने पोते को सोने की कटोरी में चाँदी के चमच्च से दूध भात खाता हुआ देख सके यमराज ने कहा सावित्री को तथास्तु ऐसा ही होगा फिर क्या होता है आइये सुनते है -
M: -बोले यम अब वापस तुम अपने घर को जाओ
सास ससुर की करो जा सेवा ना पीछे आओ
किन्तु सावित्री फिर भी यम के पीछे है चलती
पीछे आता देख वो बोले अब क्या है मांगती
सावित्री बोली पति संग में ना है कोई कलेश
ये तो मेरा धर्म है भगवन कहते श्री गणेश
धर्मराज फिर से खुश होकर देने लगे वरदान
मेरे सास ससुर का शासन दे दो यम भगवान
सावित्री को यम वर पे वर देते जाते है, पावन कथा सुनाते है
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये व्रत है बड़ा बलवान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा बलवान
M: - अब तो यम बोले हे देवी घर को तुम जाओ
जिद ना ठानों बात को मानों पीछे ना आओ
फिर भी पीछे पीछे वो तो चलती रही यम के
पीछे आता देख उसे यम बोले है रुक के
और एक वरदान मांग लो फिर घर चली जाना
बोली सावित्री हे भगवन कृपा यूही बरसाना
पुत्रवती बनकर के तो सौभाग्य वती कहलाऊं
दे दो वर ये भगवन मुझको मैं घर को जाऊं
धर्मराज वर देने में ना देर लगाते है, पावन कथा सुनाते है
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये व्रत है बड़ा बलवान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा बलवान
M: -सावित्री बोली भगवन मैं पतिव्रता नारी
बिन पति के कैसे महकेगी आंचल की क्यारी
धर्मराज ने सोच समझ कर प्राण है लौटाऐ
सत्यवान के प्राण चना के रुप में है पाए
सावित्री ने पति के मुख में चना है वो डाला
राम नाम ले उठ बैठा वो माता का लाला
मात् पिता की नयन ज्योति पा दोनो हर्षाए
राज भोग को दीर्घकाल तक है दोनो पाए
दोनों मां सावित्री की जयकार लगाते है, पावन कथा सुनाते है
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये व्रत है बड़ा बलवान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा बलवान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Vat Savitri Vrat Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Sonu (Soniya Sagar)
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surbhi Tiwari (Surabhi Tiwari)
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Singh (Davinder Loat)
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
|
Happy New Year Balaji Happy New Year Baba Shyam
Pradeep Kumar (PK Desi)
|
0:03:23 |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Kumar (Mukesh Sharma)
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Sonu (Soniya Sagar)
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Raju Kumar Sah (Amit Akela Raju), Pooja (Pratima Arya)
|
0:05:42 |