Close Menu
Subscribe :

Navratra Vrat Pujan Mahima
Song

Navratra Vrat Pujan Mahima

Rinky Vishwakarma • Navratra Vrat Pujan Mahima • 2026 • 00:10:10 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Navratra Vrat Pujan Mahima • Rinky Vishwakarma

F: -नवरात्र व्रत नियम बताएं पूजन की महिमा भी सुनाएं

कोरस: - नौ दुर्गा का कर गुणगान माँ को पूजे सकल जहान

F: -पहले करें तन मन को पावन, स्वच्छ करें निज घर और आंगन

कोरस: - साफ़ सफाई पाती जहाँ पर, नौदुर्गा माँ आती वहां पर

F: -माँ का ध्यान मन में धर लें ,कलश माटी का जल से भर ले

कोरस: - आम के पत्ते उसपर रख दें, नारियल से कलश मुख को ढंक दें

F: -कलश में सिक्के सुपारी रख दें आम के पत्तों से उसे ढँक दें

कोरस: - वस्त्र लाल एक वहां बिछाएं उसपे चावल की ढेरी लगाएं

F: -रोली मौली सिंदूर लाएं , माँ को चुनरी लाल चढ़ाएं

कोरस: - कलश पे स्वास्तिक चिन्ह बनाएं, दीपक माँ के आगे जलाएं

F: -रोली मोली नैवेद्य ले आयें ,धूप और दीपक नित्य जलाएं,

कोरस: - करें प्रार्थना जोडके हाथ ,दुर्गा सप्तशती का करें पाठ,

F: -भोजन शाका हार अपनाएँ , नशापान से दूरी बनाएं

कोरस: - पावन सारा स्थान रखें कोई गलत ना काम करें

F: -नवराते के दिन जब आए , माँ दुर्गा नौ रूप बनाए

कोरस: - प्रथम दिवस शैलपुत्री माता, दूजे दिवस ब्रह्मचारिणी माता

F: -तीसरे दिन आती चन्द्रघंटा , चोथे दिन माता कुष्मांडा

कोरस: - पांचवा दिन है जब आ जाता आए घर आती है स्कंध माता

F: -कात्यायनी छठे दिन आती हैं अपनी करुणा हैं बरसाती

कोरस: - सातवें दिन कालरात्रि माता, जोड़ें भक्तो से है नाता

F: -अष्टम दिन महागौरी आती , अपनी कृपा सबपर बरसाती

कोरस: - सिद्धिदात्री अंतिम दिन आती , करके समापन फिर है जाती

F: -नौ दिन हों भक्ति से पूरण ,जोडके हाथ नित करें वंदन

कोरस: - अंतिम दिन करें कन्या पूजन फिर हो पूरा व्रत ये सपन्न

F: -नौ दिन माँ को भोग लगाएं, और स्वयं फलाहार अपनाएं

कोरस: - दयाभाव व्रती के मन में हो , मिलेंगे सुख जो पाप खंडन हो

F: -दीप कपूर प्रज्वल्लित करके,आरती करें ध्यान माँ का धरके

कोरस: - जय अम्बे गौरी का गान, सुन माँ देती है वरदान

F: -नवराते में करो भंडारा ऐसे भक्त हों माँ को प्यारा

कोरस: - दान धरम से नाता जोड़ें पाप करम से नाता तोड़ें

F: -करके सिंह सवारी आना, जीवन धन्य माँ तुम कर जाना

कोरस: - माफ़ करो माँ भूल हमारी, अज्ञानी सन्तान तुम्हारी

F: -जय अम्बे जगदम्ब भवानी , हे माँ दुर्गे जन कल्याणी

कोरस: - करुणा दृष्टि माँ सबपर रखना, हम बच्चो का इतना है कहना

F: -करके माँ का कलश विसर्जन, फिर देना उन्हें अपना आमंत्रण

कोरस: - दुर्गे माँ किरपा ये करना हर नवराते आती रहना

लेखक :- सुभाष चंद्र बोस

Official Music Video

Navratra Vrat Pujan Mahima

Open in YouTube

Credits

Song Title Navratra Vrat Pujan Mahima
Album Navratra Vrat Pujan Mahima
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Subhash Chandra Bose (Subhash Bose)
Genre Devotional
Mood / Devotion Sherawali Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40