Close Menu
Subscribe :

Radha Chalisa
Song

Radha Chalisa

Rinky Vishwakarma • Radha Chalisa • 2026 • 00:09:34 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Radha Chalisa • Rinky Vishwakarma

श्री राधे वुषभानुजा भक्तनि प्राणाधार वृन्दावन विपिन विहारिणी प्रणवों बारम्बार

जैसो तैसो रावरौ,कृष्ण प्रिया सुखधाम चरण शरण निज दीजिये,सुन्दर सुखद ललाम

जय वृषभानु कुँवरी श्री श्यामा कीरति नंदिनी शोभा धामा

नित्य बिहारिनि श्याम अधारा,अमित मोद मंगल दातारा

रास विलासिनि रस विस्तारिनी,सहचरि सुभग यूथ मन भावनि

नित्य किशोरी राधा गोरी,श्याम प्राण धन अति जिया भोरी

करुणा सागर हिय उमंगिनि,ललितादिक सखियन की संगिनी

दिनकर कन्या कूल विहारिणी,कृष्ण प्राण प्रिय हिय हुलसावनि

नित्य श्याम तुमरौ गुण गावें,राधा राधा कहि हरषावें

मुरली में नित नाम उचारें,तुम कारण प्रिया वृषभानु दुलारी

अगम अगोचर नित्य स्वरूपा,ध्यान धरत निशदिन ब्रज भूपा

उपजेउ जासु अंश गुण खानी,कोटिन उमा रमा ब्रह्मानी

नित्यधाम गोलोक विहारिनी, जन रक्षक दुख दोष नसावनि

शिव अज मुनि सनकादिक नारद,पार न पायें शेष अरु शारद

राधा शुभ गुण रूप उजारी,निरखि प्रसन्न होत बनवारी

ब्रज जीवन धन राधा रानी,महिमा अमित न जाय बखानी

प्रीतम संग देई गलबाँही,बिहरत नित्य वृन्दाबन माँही

राधा कृष्ण कृष्ण कहैं राधा,एक रूप दोउ प्रीति अगाधा

श्री राधा मोहन मन हरनी,जन सुख दायक प्रफुलित बदनी

कोटिक रूप धरें नंद नन्दा,दर्श करन हित गोकुल चन्दा

रास केलि करि तुम्हें रिझावें,मान करौ जब अति दुख पावें

प्रफुलित होत दर्श जब पावें,विविध भाँति नित विनय सुनावें

वृन्दारण्य बिहारिनि श्यामा,नाम लेत पूरण सब कामा

कोटिन यज्ञ तपस्या करहू,विविध नेम व्रत हिय में धरहू

तऊ न श्याम भक्तहिं अपनावें,जब लगि राधा नाम न गावे

वृन्दाविपिन स्वामिनी राधा,लीला बपु तब अमित अगाधा

स्वयं कृष्ण पावैं नहिं पारा,और तुम्हैं को जानन हारा

श्री राधा रस प्रीति अभेदा,सारद गान करत नित वेदा

राधा त्यागि कृष्ण को भेजिहैं,ते सपनेहु जग जलधि न तरिहैं

कीरति कुँवरि लाड़िली राधा,सुमिरत सकल मिटहिं भव बाधा

नाम अमंगल मूल नसावन,त्रिविध ताप हर हरि मन भावन

राधा नाम लेइ जो कोई,सहजहि दामोदर बस होई

राधा नाम परम सुखदाई भजतहिं कृपा करहिं यदुराई

यशुमति नन्दन पीछे फिरिहैं,जो कोउ राधा नाम सुमिरिहैं

राम विहारिन श्यामा प्यारी,करहु कृपा बरसाने वारी

वृन्दावन है शरण तिहारौ,जय जय जय वृषभानु दुलारी

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Radha Chalisa

Open in YouTube

Credits

Song Title Radha Chalisa
Album Radha Chalisa
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Manoj Kumar (MM Brothers)
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Radha Rani
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40