Close Menu
Subscribe :

Buddha Bhagwan Katha
Song

Buddha Bhagwan Katha

Devesh Kundan • Buddha Bhagwan Katha • 2026 • 00:10:03 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Buddha Bhagwan Katha • Devesh Kundan

M: -श्री गौतम भगवान् की तुमको कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

गौतम कैसे बुद्ध बने मैं ये समझाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

राजा कैसे दिक्षक बना हैं ये समझता हु पावन कथा सुनाता हु

श्री गौतम भगवान् की तुमको कथा सुनाता हूँ में कथा सुनाता हूँ

कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -प्राचीन काल की बात है भक्तों बात है बड़ी पुरानी

अधर्म कुरीति फैली थी और करते सब मनमानी

पाखंडवाद और कलेश का हरदम रहता था माहौल

अस्त वयस्त थी राजा प्रजा भी पीते थे पाप का प्याला

अतिवादी और अतिव्यसनी ही करते थे संताप

लूट मार सी मची थी भक्तों करते थे सब पाप

दुष्ट दुराचारी रहते थे व्यसनों में जलते

द्वेष क्लेश का राज था भक्तों माया में पलते

ऐसे अतिव्यसनी को भला कैसे समझाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

श्री गौतम भगवान् की भक्तों गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -वैदिक काल से अन्धकार में उलझे थे सब लोग

ज्योति पूंज की ज्वाला बुद्ध को कहते थे सब लोग

जब भी बढ़ा धरती पर चारो और पाप का मान

धरम ध्वज की मान बढ़ाने प्रभु लिए हैं अवतार

नेपाल के लुम्बिनी कपिलवस्तु में जन्म लिए भगवान

इक्ष्वाकु के वंश क्षत्रिय शाक्य कुल की संतान

प्रबल प्रतापी राम के वंशज थे गौतम भगवान

अन्धकार जो फैला जग में उसका मिटाने नाम

देवरूप में बुद्ध धरा की शोभा बढ़ते हैं पावन कथा सुनाते हैं

श्री गौतम भगवान् की भक्तों गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -वेदिकाल के अंत में फिर वो प्रकट हुए भगवान्

लुम्बनी के बागों मैं फिर तो पैदा हुए बलवान

नाम पिता का शुद्धोधन था माता माया देवी

कपिलवस्तु के पिता थे राजा मौसी गौतमी देवी

जन्म देते ही इनकी माता गयी थी स्वर्ग सिधार

पाला पोषा मौसी ने था उनका बड़ा उपकार

मौसी गौतमी के कारण वो गौतम कहलाये

माँ की ममता पाकर उनके पुत्र हैं बतलाये

गौतमी मौसी के लाल को देखो क्या कर जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

श्री गौतम भगवान् की हम तो कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -सिद्धार्थ नाम था बचपन का और भाई था देवदत्त

रखता ईर्ष्या बहुत ही इनसे आता नहीं निकट

यशोधरा पत्नी का नाम था पुत्र हुए राहुल

वैवाहिक जीवन जीते थे पर थे वो व्याकुल

ज्ञान सत्य की खोज में गौतम ने त्यागा परिवार

नित्य अहिंसा का पाठ पढ़ाने त्याग दिया घरबार

ममता माया रोक सकी ना सिद्धार्थ को आज

सकल पगारथ जगत नारायण दिखलाते हैं आज

ज्ञान की चाह में गौतम घर को त्याग के जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

श्री गौतम भगवान् की हम तो कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -सोती पत्नी सोता बच्चा छोड़ गये गौतम

जग की राह दिखाने को यह त्याग दिया जीवन

ज्ञान की चाह में बुद्ध निकल गये अंजनी सी राह

राजकुमार सा उनका जीवन ना थी उनकी चाह

गृह त्याग कर वन वन में वो भटकते जाते हैं

अपना पराया कोई नहीं सब त्याग के आते हैं

उम्र पच्चीस थी गृह त्याग की ये था पहला कदम

बुद्ध की चाह में गौतम ने रख दिया अपना जीवन

ठाट बात और राज से जीवन त्याग के आते हैं पावन कथा सुनाते हैं

श्री गौतम भगवान् की हम तो कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -अलारकलाम का पहला गुरु गौतम ने बनाया था

पहली शिक्षा सांख्य दर्शन को अपनाया था

दूसरे गुरु का नाम था रुद्रक जिनसे मिला था ज्ञान

सत्य की चाह थी उनके मन में दूजा ना कोई काम

पैंतीस वर्ष की आयु में वो गया जी आते हैं

फ़ाल्गु नदी के तट पर अपना डेरा लगाते हैं

छह वर्ष की कठिन तपस्या पिपल वृक्ष के निचे

अन्न जल भी कुछ ग्रहण किया ना उस पेड़ के निचे

ज्ञान प्राप्ति तत्थ्य तथागत बुद्ध हो जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

श्री गौतम भगवान् की हम तो कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- देवेश कुंदन

Official Music Video

Buddha Bhagwan Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Buddha Bhagwan Katha
Album Buddha Bhagwan Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Devesh Kundan
Genre Devotional
Mood / Devotion Gautam Buddh
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40