Close Menu
Subscribe :

Aalha Shivani Kumari
Song

Aalha Shivani Kumari

Soni (Soni Sahani) • Aalha Shivani Kumari • 2026 • 00:12:45 • Bundeli
Artist (Click to view all assets)
Soni (Soni Sahani)

Lyrics

Aalha Shivani Kumari • Soni (Soni Sahani)

श्री गणेश का सुमिरन करके,माई शारदा रहे मनाए.

विनती सुन लो माता सरस्वती, सोनी रहीं हैं शीश नवाए.

गुरुदेव का ध्यान लगाकर,कलम को दास विकास चलाएं.

माता-पिता गुरु की कृपा,दुनिया में जिस पर हो जाए.

कोई भी काम उसे दुनिया में,काश कभी असंभव होता नाए.

सच्ची कहानी आप सभी को,हम आल्हा में रहे सुनाए.

मात-पिता और भाई बहनों,सब जन सुनियो ध्यान लगाए.

नाम शिवानी कुमारी जिनकी, जगह-जगह चर्चा कहलाए.

अपनी मेहनत और लगन से,अलग लई पहचान बनाएं.

18 सितंबर 2001 को,हरियारी में जन्मी आएं.

जिला औरैया जहां पर देखो, पांच नदियों का संगम आएं.

गांव के परिवेश में इन्होंने,बचपन अपना दिया बिताएं.

कठिनाई में बचपन बीता,हाल सभी को रहे सुनाएं.

डेढ़ वर्ष की उम्र रही जब,निधन पिता का हुआ बताएं.

तब सारी जिम्मेदारी को,इनकी मां ने लिया उठाए.

धन्य भाग्य हैं शिवानी जिनको, इतनी प्यारी मां मिल जाएं.

परिवार का जीवन यापन, मुश्किल से मां करती जाए.

पिता के निधन के बाद में देखो, टूट गया परिवार बताएं.

नहीं रह गई थी ज़रा भी हिम्मत, कोई सहारा दिखता नाए.

ठीक-ठाक रहने को घर भी,इनके पास नहीं कहलाए.

इनको दो वक्त की रोटी भी,बड़ी ही मुश्किल से मिल पाए.

केवल अब भगवान भरोसे,इनका जीवन चलता जाए.

खूब किया संघर्ष इन्होंने,अब आगे की बात सुनाएं.

गांव वाले भी इनकी मदद को, मुश्किल में आगे न आएं.

बड़ी विपरीत परिस्थितियों में, इनका जीवन चला जाए.

नवमी तक अपने ही गांव से,देखो शिवानी शिक्षा पाए.

एक समय ऐसा आया जब,पैसा रहा पास में नाए.

आगे की शिक्षा के लाने,शिक्षक मदद को आगे आएं.

परिवार की जिम्मेदारी,देखो शिवानी रही उठाए.

अपनी मां के संग शिवानी,रही काम मे हाथ बटाए.

इसीलिए पढ़ने लिखने में,ज्यादा ध्यान नहीं दे पाए.

फिर भी शिवानी 12वीं कक्षा, तक पढ़ाई पूरी कर जाए.

अब आगे की बात सुनाते किस्मत क्या-क्या खेल रचाए.

सोशल मीडिया से यहां देखो, इनकी किस्मत चमकी जाएं.

शिवानी ने सोशल मीडिया पर सुंदर वीडियो दिए बनाएं.

जब शिवानी की मां ने जाना,बेटी पर गुस्सा कर जाए.

गांव वाले भी इस पर देखो अपना कड़ा विरोध जताएं.

लेकिन हर नहीं मानी है,शिवानी आगे कदम बढ़ाए.

एक वीडियो एक जिसमें शिवानी, हैलो फ्रेंड्स आप कहती जाए.

वही वीडियो वायरल हो गया, गांव शहर तक पहुंचा जाए.

सोशल मीडिया के माध्यम से, अलग बनी पहचान बताएं.

फॉलोवर और प्रशंसकों की,अब कतार बढ़ती ही जाए.

लेकिन गांव की बेटी को यह, काम नहीं आसान कहाए.

टिक टॉक बंद हुआ जब देखो, फिर यूट्यूब पे ब्लॉग बनाएं.

अभिषेक के मार्गदर्शन में, शिवानी आगे बढ़ती जाए.

फिर पीछे मुड़कर ना देखा,बढ़ते कदम नहीं रूक पाएं.

पूरी मेहनत और लगन से,अपने काम को करती जाए.

जो भी कर्म करें निष्ठा से,ईश्वर उनका साथ निभाए.

आज है कामयाब यू ट्यूबर, शिवानी कुमारी जो कहलाए.

कामयाबी सोशल मीडिया से, लगातार इनको मिल जाएं.

इनके गांव और दूर-दूर तक, इनकी चर्चा होत बताएं.

माता-पिता के आशीर्वाद से, शिवानी खूब तरक्की पाएं.

एक समय था शिवानी का जब, जमकर लोग मजाक उड़ाएं.

अब सबके मुंह बंद हो गए,मुंह से बोल निकलता नाए.

जिन्हें प्रेम हो अपने काम से,काम को पूरा कर दिखलाएं.

अपना काम पूरा करने को, देते हैं जी जान लगाएं.

वही लोग तारीफें करते, पहले जो रहे मजाक उड़ाएं.

आज हरियारी गांव की देखो, शिवानी से पहचान कहाए.

जो सच में कुछ करना चाहे,कुछ भी नहीं कठिन कहलाए.

जिसको पूरी लगन से चाहो, आखिर में जरूर मिल जाए.

लगन यदि सच्ची होती है,तब ईश्वर भी साथ निभाए.

शिवानी के जीवन की कहानी, यही प्रेरणा देती जाए.

सोशल मीडिया के माध्यम से, इनका जीवन बदला आएं.

ब्रांड प्रमोशन और यूट्यूब से, इन को पैसा मिलता जाए.

इंस्टाग्राम यूट्यूब पे इनकी, तगड़ी फॉलोइंग कहलाए.

संगीत से गहरा लगाव है,शिवानी कुमारी को बतलाएं.

इन पर इन के सभी प्रशंसक, देखो दिल से प्यार लुटाए.

इनकी सभी वीडियो देखें,शिवानी लोकप्रियता पाएं.

सब दर्शक और चाहने वाले, इनका समर्थन करते जाएं.

आज हरियारी से मुंबई तक, शिवानी मुकाम तय कर जाए.

जितने बड़े सपने होते हैं,इतनी बड़ी उड़ान कहाए.

जो चाहो मेहनत से पाकर, सब सपने पूरे कर जाएं.

ओ टी टी बिग बॉस का सीजन,तीन अभी जो चलता जाए.

एक छोटे से गांव से बिटिया, आज यहां तक पहुंची जाए.

अपनी मेहनत और लगन से, सपनों को सच कर दिखलाएं.

छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि,आज शिवानी को मिल जाए.

शिवानी अपनी सादगी से, लाखों दिलों में जगह बनाए.

देश और दुनिया में देखो,इनके प्रशंसक लोग कहाए.

चाहने वाले सभी प्रशंसक,ईश्वर से यही रहे मनाए.

खूब शिवानी करें तरक्की, आगे अपने कदम बढ़ाए.

जो जीवन में हार ना माने,हर सपना पूरा हो जाए.

चाहे जैसी हालात होवे,जो आगे को बढ़ता जाए.

एक दिन वह अपनी मंजिल को, निश्चित ही पा कर दिखलाएं.

शिवानी कठिन परिस्थितियों में, पीछे हटी जरा भी नाए.

अपनी कड़ी मेहनत के बल पर, शिवानी यहां तक पहुंची जाएं.

जिसकी सच्ची लगन रहेगी,वह अपनी मंजिल को पाएं.

मेहनत से ही मिले सफलता, शिवानी साबित कर दिखलाए.

विकास कलम विराम देते है, सोनी सुंदर गीत सुनाए

लेखक :- विकास सिंह

Official Music Video

Aalha Shivani Kumari

Open in YouTube

Credits

Song Title Aalha Shivani Kumari
Album Aalha Shivani Kumari
Main Vocalist / Singer Soni (Soni Sahani)
Music Composer Parshuram Patel
Lyricist / Writer Vikas Singh
Genre Bundeli
Mood / Devotion Happy
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40