Close Menu
Subscribe :

Baba Balak Nath Chalisa
Song

Baba Balak Nath Chalisa

Angel • Baba Balak Nath Chalisa • 2026 • 00:09:07 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Angel

Lyrics

Baba Balak Nath Chalisa • Angel

गुरु चरणों में शीश धर करुं प्रथम प्रणाम

बखशो मुझ को बाहुबल सेव करुं निष्‍काम

रोम रोम में रम रहा रुप तुम्‍हारा नाथ

दूर करो अवगुण मेरे पकड़ो मेरा हाथ

बालक नाथ ज्ञान भंडारा,दिवस रात जपु नाम तुम्‍हारा,

तुम हो जपी तपी अविनाशी,तुम हो मथुरा काशी,

तुमरा नाम जपे नर नारी,तुम हो सब भक्‍तन हितकारी,

तुम हो शिव शंकर के दासा,पर्वत लोक तुम्‍हारा वासा,

सर्वलोक तुमरा जस गावें,ॠषि मुनि तब नाम ध्‍यावें,

कन्‍धे पर मृगशाला विराजे,हाथ में सुन्‍दर चिमटा साजे,

सूरज के सम तेज तुम्‍हारा,मन मन्दिर में करे उजारा,

बाल रुप धर गऊ चरावे,रत्‍नों की करी दूर वलावें,

अमर कथा सुनने को रसिया,महादेव तुमरे मन वसिया,

शाह तलाईयां आसन लाये,जिसम विभूति जटा रमाये,

रत्‍नों का तू पुत्र कहाया,जिमींदारों ने बुरा बनाया,

ऐसा चमत्‍कार दिखलाया,सबके मन का रोग गवाया,

रिदिध सिदिध नवनिधि के दाता,मात लोक के भाग विधाता,

जो नर तुमरा नाम ध्‍यावें,जन्‍म जन्‍म के दुख विसरावे,

अन्‍तकाल जो सिमरण करहि,सो नर मुक्ति भाव से मरहि,

संकट कटे मिटे सब रोगा,बालक नाथ जपे जो लोगा,

लक्ष्‍मी पुत्र शिव भक्‍त कहाया,बालक नाथ जन्‍म प्रगटाया,

दूधाधारी सिर जटा रमाये,अंग विभूति का बटना लाये,

कानन मुंदरां नैनन मस्‍ती,दिल विच वस्‍से तेरी हस्‍ती,

अद्भुत तेज प्रताप तुम्‍हारा,घट-घट के तुम जानन हारा,

बाल रुप धरि भक्‍त रिमाएं,निज भक्‍तन के पाप मिटाये,

गोरख नाथ सिद़ध जटाधारी,तुम संग करी गोष्‍ठी भारी,

जब उस पेश गई न कोई,हार मान फि‍र मित्र होई,

घट घट के अन्‍तर की जानत,भले बुरी की पीड़ पछानत,

सूखम रुप करें पवन आहारा,पौनाहारी हुआ नाम तुम्‍हारा,

दर पे जोत जगे दिन रैणा,तुम रक्षक भय कोऊं हैना,

भक्‍त जन जब नाम पुकारा,तब ही उनका दुख निवारा,

सेवक उस्‍तत करत सदा ही,तुम जैसा दानी कोई ना ही,

तीन लोक महिमा तव गाई,अकथ अनादि भेद नहीं पाई,

बालक नाथ अजय अविनाशी,करो कृपा सबके घट वासी,

तुमरा पाठ करे जो कोई,वन्‍ध छूट महा सुख होई,

त्राहि-त्राहि में नाथ पुकारुं,दहि अक्‍सर मोहे पार उतारो,

लै त्रशूल शत्रुगण मारो,भक्‍त जना के हिरदे ठारो,

मात पिता वन्‍धु और भाई,विपत काल पूछ नहीं काई,

दुधाधारी एक आस तुम्‍हारी,आन हरो अब संकट भारी,

पुत्रहीन इच्‍छा करे कोई,निश्‍चय नाथ प्रसाद ते होई,

बालक नाथ की गुफा न्‍यारी,रोट चढ़ावे जो नर नारी,

ऐतवार व्रत करे हमेशा,घर में रहे न कोई कलेशा,

करुं वन्‍दना सीस निवाये,नाथ जी रहना सदा सहाये,

बैंस करे गुणगान तुम्‍हारा,भव सागर करो पार उतारा।

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Baba Balak Nath Chalisa

Open in YouTube

Credits

Song Title Baba Balak Nath Chalisa
Album Baba Balak Nath Chalisa
Main Vocalist / Singer Angel
Music Composer Manoj Kumar (MM Brothers)
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Baba Balak Nath
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40