Close Menu
Subscribe :

Lalita Jayanti Katha
Song

Lalita Jayanti Katha

Devesh Kundan • Lalita Jayanti Katha • 2026 • 00:16:32 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Lalita Jayanti Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भक्त जनो प्रेम से बोलिए ललिता देवी माता की जय भक्त जनों हर वर्ष माघ मास

की पूर्णिमा तिथि को माता ललिता देवी की जयंती मनाई जाती है। माता की पूजा अर्चना

करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और माता से सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करती

है माता ललिता देवी माता सती का ही अंश रूप है तो आइये जानते है संगीतमय कथाके

माध्यम से कथा का आनंद लेते है -

M: -हम ललिता देवी की भक्तों तुम्हे कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

सती अंश हैं माँ ललिता ये वेद बताते है हम कथा सुनाते है

लिंगधारिणी माता है ये सब बतलाते है ये सब बतलाते है

सती अंश हैं माँ ललिता ये वेद बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -माँ ललिता बड़ी महान देती है वह वरदान

जगदम्बा मूल है नाम करे सृष्टि का कल्याण

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो माघ मास की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गणेश तथा अन्न, धन, यश,

वैभव की देवी माता लक्ष्मी तथा भगवान कुबेर जी का पूजन किया जाता है और रात्रि में

चन्द्रदेव के पूजन का भी विधान है जिससे चन्द्र दोष दूर हो जाता है -

M: -धर्म शास्त्रों के अनुसार तुम सुनो लगाकर ध्यान

शक्ती विग्रह वाली माता ये है बड़ी महान

कोरस: -माता ये है बड़ी महान

M: -दिव्य तेज है मुख पर माँ के चहुं ओर प्रकाश

माँ दर्शन पूजन से होती भक्त की पूरी आस

कोरस: -होती भक्त की पूरी आस

M: -स्वर्ण मुकुट माता के सिर पर जो है दिव्य विशेष

माँ की कृपा से मंगल हो कष्ट ना रहते शेष

कोरस: -कष्ट ना रहते शेष

M: -चार भुजा धारी है मईया अति मंगल कारी

दस महाविद्या अर्जित माता हे त्रिनेत्रधारी

कोरस: -माता हे त्रिनेत्रधारी

M: -ऋषि मुनि सुर जन सब ध्याते फल फिर वो पाते है हाँ फल वो पाते है

सती अंश हैं माँ ललिता ये वेद बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -माँ ललिता बड़ी महान देती है वह वरदान

जगदम्बा मूल है नाम करे सृष्टि का कल्याण

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो आपको बता दे कि माके चक्र से मुक्त हो जाता है देवी पुराण के अनुसार

माता को ध्याने से भक्तों के सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती है -

M: -सतयुग की है बात ये भक्तों आज बताता हूँ

कैसे प्रकटी माँ ललिता माँ ये बतलाता हूँ

कोरस: -माँ ये बतलाता हूँ

M: -नैमिषारण्य में एक बार हुआ यज्ञ का आयोजन

दक्ष प्रजापति आए सबने किया है अभिनन्दन

कोरस: -सबने किया है अभिनन्दन

M: -सभी देव गण खड़े हो गए अपने आसन से

किन्तु शिव जी खड़े हुए ना अपने सिंहासन से

कोरस: -अपने सिंहासन से

M: -शिव का ये बर्ताव दक्ष को रास नही आया

एक समय फिर दक्ष ने यज्ञ हवन है करवाया

कोरस: -यज्ञ हवन है करवाया

M: -क्या होता है आगे भक्तों ये बतलाते है हम कथा सुनाते है

सती अंश हैं माँ ललिता ये वेद बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -माँ ललिता बड़ी महान देती है वह वरदान

जगदम्बा मूल है नाम करे सृष्टि का कल्याण

वार्ता: -जय माता दी भक्तो दक्ष प्रजापति एक समय यज्ञ करवाते है जिसमें सभी देवों यक्ष,

गंधर्व,किन्नर सप्तर्षियों तथा अप्सराओं का निमंत्रण देते है किन्तु भगवान शिव के द्वारा

किए गए पूर्व बर्ताव के कारण वो उन्हे निमंत्रण नही देते है, तो आगे क्या होता है‌‌‌‌ आइये

कथा के माध्यम से जानते है -

M: -दक्ष प्रजापति ने फिर तो एक यज्ञ है करवाया

ब्रह्मा विष्णु सब बुलवाए शिव को नहीं बुलवाया

कोरस: -शिव को नहीं बुलवाया

M: -वायु मार्ग से देव जा रहे पाने को सम्मान

देखा सती ने पूछा‌‌ शिव से क्या बोले भगवान

कोरस: -क्या बोले भगवान

M: -पिता आपके यज्ञ सती जी आज कराए है

जा रहे देव ऋषि मुनि जिनको वो बुलवाए है

कोरस: -वो बुलवाए है

M: -माता सती भी जाने की फिर बाते करती है

बिना निमंत्रण जाते ना सती को समझाते है

कोरस: -सती को समझाते है

M: -किन्तु सती को जाने से शिव रोक ना पाते है शिव रोक ना पाते है

सती अंश हैं माँ ललिता ये वेद बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -माँ ललिता बड़ी महान देती है वह वरदान

जगदम्बा मूल है नाम करे सृष्टि का कल्याण

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों माता सती भगवान शिव के बार बार मना करने पर भी बात ना मानते

हुए अपने पिता दक्ष प्रजापति के घर पहुंच जाती है और वहां जाकर दखती है सभी देव

ऋषि मुनि अपने अपने आसन पर आसीन है किन्तु भगवान शिव का कोई आसान नही

था भगवान शिव का अपमान देखा माता क्रोधित हो जाती है -

M: -देख सती को दक्ष ने अपने नैना फेर लिए

देख सती को बहनों ने फिर कटु वचन ही किए

कोरस: -फिर कटु वचन ही किए

M: -माता सती ने ये अपमान सहन ना कर पायी

क्रोध में आकर माता सती अग्नि कुंड में है समायी

कोरस: -अग्नि कुंड में है समायी

M: -शिव के गणों ने जाकर शिव को बात बतायी है

फिर तो शिव ने यज्ञशाला भी ध्वस्त करायी है

कोरस: -ध्वस्त करायी है

M: -मात् सती के शव को शिव ने कांधे उठाया है

सती वियोग में शिव ने सृष्टि का फेरा लगाया है

कोरस: -सृष्टि का फेरा लगाया है

M: -ब्रह्मा विष्णु देख भोले को दुखी हो जाते है वो तो दुखी हो जाते है

सती अंश हैं माँ ललिता ये वेद बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -माँ ललिता बड़ी महान देती है वह वरदान

जगदम्बा मूल है नाम करे सृष्टि का कल्याण

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो सती के वियोग में महादेव अपनी चेतना को खो देते है सृष्टि छिन्न भिन्न

होने लगती है, तभी ब्रह्मा जी के कहने पर श्री नारायण अपने सुदर्शन चक्र से सती के

पार्थिव शरीर के टुकड़े कर देते है, माता सती के पार्थिव शरीर के टुकड़े धरती पर

आकर विभिन्न स्थानों पर गिरते है और शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध होते है -

M: -जहां जहां गिरे टुकड़े तन के शक्तिपीठ कहलाये

हर स्थान पे शिव भैरव के रुप में पाये

कोरस: -भैरव के रुप में पाये

M: -अलग अलग नामों से माता जानी जाती हैं

हर स्थल पर भैरव रुप में शिव को पाती हैं

कोरस: -शिव को पाती हैं

M: -नैमिषारण्य में गिरा था ह्रदय ये वेद बताते है

लिंग रुप में भक्त यहां शिव जी को पाते हैं

कोरस: -शिव जी को पाते हैं

M: -नैमिष लिंगधारिणी शक्ती पीठ हे कहाया

प्राचीन काल से मां का मन्दिर हे ख्याति पाया

कोरस: - हे ख्याति पाया

M: -पंच प्रयाग तीर्थ यहां जहां सब शीश झुकाते है भक्तो शीश झुकाते है

सती अंश हैं माँ ललिता ये वेद बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -माँ ललिता बड़ी महान देती है वह वरदान

जगदम्बा मूल है नाम करे सृष्टि का कल्याण

वार्ता: -प्रिय जनों नैमिषारण्य में लिंगधारिणी शक्तिपीठ होने के कारण माता लिंग धारिणी नाम

से विख्यात हुई, कुछ समय के बाद माता को माँ ललिता देवी के नाम से भी पुकारा जाने

लगा। बताया जाता कि अपने भक्तों की रक्षा हेतु माँ ललिता देवी ने भांडा नामक एक

अतिबलशाली दैत्य का संहार भी किया था -

M: -इस दिन कई स्थानों पर मेले भी लगते हैं

यज्ञ हवन कर माँ के उपासक दान भी देते है

कोरस: -उपासक दान भी देते है

M: -माँ के मन्दिर में लाखों जन दर्शन को आते

धन दौलत और पुत्र आदि की मन्नत है पाते

कोरस: -मन्नत है पाते

M: -ममतामयी माँ आदि भवानी बड़ी दयालु है

संकट पल में हर लेती माँ बड़ी कृपालु है

कोरस: -माँ बड़ी कृपालु है

M: -त्रिपुरा सुन्दरी लीलावती माँ ललिता कहलाती

सैकड़ों पावन नामों से माँ जानी है जाती

कोरस: - माँ जानी है जाती

M: -बड़ी ही पावन पूजा अर्चना विधि बताते है हाँ विधि बताते है

सती अंश हैं माँ ललिता ये वेद बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -माँ ललिता बड़ी महान देती है वह वरदान

जगदम्बा मूल है नाम करे सृष्टि का कल्याण

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों माता सती के इस अंश ने ललिता देवी का रुप धारण किया जो कलियुग

में भक्तों के लिए अति कल्याणकारी है माघ मास की पूर्णिमा को जन्मी माता ललिता देवी

के जन्मदिवस को जयंती के रुप में मनाते है इस दिन श्री गणेश माता लक्ष्मी कुबेर तथा

चन्द्रदेव जी की पूजा अर्चना की जाती है |

M: -अमृत बेला में जो भी करते है यहाँ स्नान

श्वेत वस्त्रों को धारण कर जपे मा ललिता का नाम

कोरस: -जपे मा ललिता का नाम

M: -एक चौकी पर वस्त्र बिछा मां की तस्वीर लगाए

अक्षत और फल फूल रखे कुमकुम माथे पे लगाए

कोरस: -कुमकुम माथे पे लगाए

M: -दूध खीर का भोग लगा करें माता का गुणगान

कन्याओं को दे भोजन और करते धन का दान

कोरस: -और करते धन का दान

M: -आरती चालीसा और मंत्र का जाप है जो करते

देवेश कुन्दन माँ ललिता की कथा तो है कहते

कोरस: -कथा तो है कहते

M: -मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाते है पावन गाथा गाते है

सती अंश हैं माँ ललिता ये वेद बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -माँ ललिता बड़ी महान देती है वह वरदान

जगदम्बा मूल है नाम करे सृष्टि का कल्याण

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Lalita Jayanti Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Lalita Jayanti Katha
Album Lalita Jayanti Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Mata Lalita Devi
Festival Lalita Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40