Close Menu
Subscribe :

Siddhidatri Mata Ki Katha
Song

Siddhidatri Mata Ki Katha

Drigpal (D.S. Pal) • Siddhidatri Mata Ki Katha • 2026 • 00:10:09 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Drigpal (D.S. Pal)

Lyrics

Siddhidatri Mata Ki Katha • Drigpal (D.S. Pal)

M:-नवरातों के नौवें दिन की कथा सुनाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

सिद्धि दात्री माता की महिमा बतलाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

सर्व सिद्धियों वाली के दर्शन करवाता हूँ

पावन कथा सुनाता हूँ

नवरातों के नौवें दिन की कथा सुनाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-सिद्धि दात्री माता जी के पड़े अनेको नाम

किसी नाम से पूजो माँ को बनेंगे बिगड़े काम

शिव शंकर की कृपा से सिद्धि प्राप्त हुयी

सिद्धि दात्री माता को हर रिद्धि प्राप्त हुयी

सिंह वाहिनी कमल वासिनी माता कहलाती

अपने सेवको के ऊपर माँ खुशियां बरसाती

अर्ध नारीश्वर बने थे शिव इनकी अनुकम्पा से

अर्ध नारीश्वर नाम पड़ा इनकी ही कृपा से

देवी पुरान में वर्णित ये महिमा मैं गाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

नवरातों के नौवें दिन की कथा सुनाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान 2

M:-चार भुजाओं वाली माँ का रूप बड़ा अनुपम

नवरातों में इनको मिला स्थान बड़ा उत्तम

नौमी के दिन जो इस माँ का पूजन करता है

धन वैभव खुशियों से उसका आंगन भरता है

सिद्धि दात्री माँ की आराधना जिस घर होती है

इस माता की पूरी कृपा उस पर होती है

दुःख संकट सब टल जाते है उसके जीवन से

केवल सिद्धि दात्री माँ के पूजन वंदन से

वेदो में वर्णित है जो मैं वही सुनाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

नवरातों के नौवें दिन की कथा सुनाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-सिद्धि दात्री के पूजन से खुले मोक्ष के द्वार

हाथ पकड़ के स्वयं कराती है माता भव पार

दिव्य द्रव्य धन माल खजाना सब कुछ मिलता है

दोष अगर तकदीर में हो तो वो भी टलता है

नौवें दिन जो करे उपासना सिद्धि दात्री की

उसके ऊपर कृपा बरसती सिद्धि दात्री की

सर्व कामना पूरन करती सिद्धि दात्री माँ

कष्ट कलेश सभी के हरती सिद्धि दात्री माँ

M:-अति सर्वोत्तम देवी का वृतांत सुनाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

नवरातों के नौवें दिन की कथा सुनाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-जिसके ऊपर इस माँ की कृपा हो जाती है

सभी सिद्धियों को उस पर वर्षा हो जाती है

माँ की कृपा पात्र के अंदर रहे ना कोई दोष

उसके जीवन की राहों में आता नहीं अवरोध

हो जाती है उसकी पूरी मनोकामना पूर्ण

सब कुछ उसके जीवन में रहता है परिपूर्ण

सिद्धि दात्री माता से सब सिद्धि होती है

कमी नहीं होती है केवल वृद्धि होती है

ऐसी सिद्धि दात्री माँ की कथा सुनाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

नवरातों के नौवें दिन की कथा सुनाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान 5

M:-माता जी के चरणों में जो पाना है स्थान

माँ के चरणों में ही हर पल लगाके रखो ध्यान

बिन मांगे ही सिद्धि दात्री देती है वरदान

सिद्धि दात्री महारानी की यही तो है पहचान

समस्त सिद्धियों और नव निधियों प्राप्त होती है

रहता है मन शांत हमेसा तृप्ती मिलती है

जप तप माता नहीं चाहती सिर्फ लगाओ ध्यान

स्वर्ग लोक में दिलवायेगी माँ उत्तम स्थान

शंसय तनिक नहीं है इसमें सत्य बताता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

नवरातों के नौवें दिन की कथा सुनाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-सिद्धि दात्री माँ की महिमा बड़ी निराली है

बिन मांगे ही माँ उत्तम फल देने वाली है

दया का सागर सिद्धि दात्री माता कहलाती

नौमी के दिन सबके घर में खुशियां बरसाती

M:-पूजन वंदन करो निवेदन सच्चे ह्रदय से

बचे रहोगे जीवन भर कष्टों के प्रलय से

सिद्धि दात्री की जय बोलो मिल कर के सारे

भरे रहेंगे जीवन भर सबके भंडारे

हाथ जोड़ सुखदेव चरणों में ध्यान लगता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

नवरातों के नौवें दिन की कथा सुनाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Siddhidatri Mata Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Siddhidatri Mata Ki Katha
Album Siddhidatri Mata Ki Katha
Main Vocalist / Singer Drigpal (D.S. Pal)
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Siddhidatri Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40