Close Menu
Subscribe :

Hariyali Amavasya Vrat Katha
Song

Hariyali Amavasya Vrat Katha

Pawan Sharma (Pawan Brijwasi) • Hariyali Amavasya Vrat Katha • 2026 • 00:23:55 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)

Lyrics

Hariyali Amavasya Vrat Katha • Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)

M: -हम हरियाली अमावस्या व्रत की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

महत्व हरियाली अमावस्या व्रत का बतलाते है हम कथा सुनाते है

हम हरियाली अमावस्या व्रत की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

महत्व हरियाली अमावस्या व्रत का बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सावन में जो व्रत करते है जीवन में सुखी रहते है

जीवन में सुखी रहते है सावन में जो व्रत करते है

वार्ता: - प्रिय भक्तो आज हम आपको सावन मास में शिव का अत्यधिक प्रिय लगने वाला हिरयाली

अमावस्या के व्रत की कथा सूना रहे है वैसे तो सावन मास के सभी व्रत भोलेनाथ को प्रिय

लगते है लेकिन हरियाली अमावस्या शंकर जी को अत्यधिक प्रिय लगता है क्योकि शिव जी

प्रकृति के देवता है कैलाश पर्वत पे निवास करते है और भोजन में श्वास करके हरे रंग की ही

पत्ती और फल को पसंद करते है और भाँग धतूरा बेल पत्र अर्पित करने पर शीघ्र ही प्रसन्न हो

जाते है इसलिए हरियाली अमावस्या शिव का सबसे सर्वोत्तम व्रत माना गया है बोलो शंकर

भगवान की जय -

M: -प्राचीन काल में एक था राजा बड़ा सुखी सम्पन्न

इसकी एक प्यारी सी बहु भोलेनाथ की थी भक्तन

हरियाली अमावस्या व्रत को करती शिव पूजा

सावन में शिव पूजन के शिव काम नहीं दूजा

हरियाली अमावस्या को एक सुन्दर दीप बनाती

श्रद्धा पूर्वक शिव के सम्मुख जाकर दीप जलाती

गंगा जी के पावन जल से शिव जी को नहलाती

भांग धतूरा बेल पत्र का प्यारा भोग लगाती

भोलेनाथ भक्तन पे अपनी कृपा बरसाते है पावन कथा सुनाते है

महत्व हरियाली अमावस्या व्रत का बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सावन में जो व्रत करते है जीवन में सुखी रहते है

जीवन में सुखी रहते है सावन में जो व्रत करते है

वार्ता: - राजा के बहु की भक्ति देखकर भोलेनाथ राज्य पर कृपा बरसाना शुरू कर देते है देखते ही

देखते हरियाली अमावस्या के व्रत के प्रभाव से राजा का खजाना दिन दुगुना रात चौगुना बढ़ने

लगता है सारी प्रजा खुशहाल हो जाती है सावन मास में तो पुरे राज्य की सुख समृद्धि अधिक

बढ़ जाती है राजा के साथ ही साथ प्रजा के दिन भी बहुत अच्छे ढंग से बीतने लगते है राज्य में

चारो तरफ खुशियां ही खुशियां छा जाती है राजा अपने बहु बेटे के साथ सुखमय जीवन

बिताने लगते है प्रजा भी राजा की जय जयकार करती है जिससे राजा की ख़ुशी और बढ़

जाती है बोलो शंकर भगवान की जय -

M: -सभी लगी राजा की एक दिन आया एक हलवाई

हलवाई लेकर आया राजा के लिए मिठाई

हलवाई बोलै राजा जी चखिए इसका स्वाद

जब भी स्वाद चखेंगे इसका मुझे करेंगे याद

किसी मिठाई में भी ऐसा स्वाद ना मिल पाए

जो भी इसको खाये बस खाता ही रह जाये

सुनके प्रशंसा मिठाई की राजा जी मुस्काये

राज भवन में राजा संग मिठाई को लाये

बिना मिठाई खाये ही राजा सो जाते है

महत्व हरियाली अमावस्या व्रत का बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सावन में जो व्रत करते है जीवन में सुखी रहते है

जीवन में सुखी रहते है सावन में जो व्रत करते है

वार्ता: - हलवाई ने मिठाई की इतना प्रशंसा की की राजा भी एक बार सोचने पर मजबूर हो गए की

आखिर इस मिठाई में ऐसा क्या है जो हलवाई ने इतना प्रशंसा किया जरूर कोई ना कोई तो

बात होगी इस तरफ राजा रात में राजमहल में आये जब बहु ने देखा तो राजा को सुंदर सुंदर

व्यंजन बनाकर लायी अच्छे पकवान का राजा आनंद लेने लगे और भरपेट खाकर राजा बहु

के द्वारा बनाये गए व्यंजनों की तारीफ करके सो गए राजा को मिठाई का ख्याल भी नहीं रहा

हलवाई के मिठाई का पुरे नगर में शोर हो गया था मिठाई वाली बात बहु के कान तक भी

पहुंच गयी बहु ने सोचा आखिर मिठाई में ऐसा क्या है जो पुरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ

है

M: -देखी मिठाई प्यारी बहु तो जी उसका ललचाया

देख के सुंदर मीठा मुंह पे पानी भर आया

डब्बा उठा के मिठाई का वो अपने संग लायी

सो गए थे राजा बहु ने खूब मिठाई खायी

सुन्दर सुगंधित मिष्ठान का बहुत ही सुन्दर स्वाद

खाकर सोई बहु रात में कुछ भी रहा ना याद

सुबह जगे जब राजा तो बहु को आवाज लगाई

दौड़ी आयी बहु बोली जो हुक्म हाँ फरमाए

चोरी हुई मिठाई राजा बात बताते है

महत्व हरियाली अमावस्या व्रत का बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सावन में जो व्रत करते है जीवन में सुखी रहते है

जीवन में सुखी रहते है सावन में जो व्रत करते है

वार्ता: - राजा की बात सुनकर बहु कहती है की आपके भवन के चारो तरफ पहरे लगे है इतनी कड़ी सुरक्षा के

बिच किसकी हिम्मत है जो आपके भवन से मिठाई लेकर जाए बहु की बात भी सच्ची लगी फिर भी राजा

डरबन को बुलाये और पूछे की रात में जब तुम सब मेरे भवन में पहरा दे रहे थे तो कोई मेरे कक्ष में बाहर

लेकर कुछ गया तो नहीं था राजा की बात सुनकर सभी दरबान स्तब्ध रह गए और बोले महाराजा ऐसा नहीं

हो सकता हम सब ईमानदारी पूर्वक पहरा देते है हम में से किसी ने भी किसी को आपके कक्ष में आते

जाते नहीं देखा राजा भी सोच में पड़ गए की आखिर जब कोई आया गया नहीं तो मिठाई गायब कैसे हुआ

राजा इस बात का पता लगाने के लिए छोटी बहु से कहते है

M: -राजा बोले बहु ये सारी बाते पता लगाओ

कौन चुराया मिठाई बहु तुम फौरन बतलाओ

राज महल की मर्यादा है किसने है तोड़ी

नौकर चाकर दास दासियाँ किसने की चोरी

नहीं भोरसा करना किसी पे आंखे करके बंद

जो दोषी पकड़ा जायेगा दूंगा उसको दण्ड

भवन में चोरी करने की नहीं किसी की मजाल

महत्व हरियाली अमावस्या व्रत का बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सावन में जो व्रत करते है जीवन में सुखी रहते है

जीवन में सुखी रहते है सावन में जो व्रत करते है

वार्ता: - बहु की बाते सुन कर राजा का क्रोध शांत हो जाता है लेकिन झूठा इल्जाम लगने के चलते चूहे बहु पर

गुस्सा हो जाते है और मन ही मन बहु से इस बात का बदला लेने की बात सोचने लगते है राजा के क्रोध को

शांत देखकर बहु खुश हो जाती है लेकिन क्या क्रोधित चूहे बहु से अपने अपमान का बदला ले पाते है क्या

चूहे अपने ऊपर गलता आरोप लगने के चलते राजा से बहु को दंडित करवाते है अपने अपमान का बदला

लेने के लिए चूहे क्या करते है आप आगे सुने -

M: -रिश्तेदार का हुआ आगमन राजा के घर आये

देख के घर में अतिथि राजा बहुत ही हर्षाये

अपने रिश्तेदारों का राजा ने किया सम्मान

भोजन बड़ी स्वादिष्ट कराये बन के वो पकवान

रात को रिश्तेदार भवन में करने लगे विश्राम

चूहे ने सोचा आज ही घटना को दूंगा अंजाम

सोई बहु को देख के चूहा चुपके से आया

बहु के कपड़ो को अतिथि गृह में पहुंचाया

सुबह हुई तो देख के राजा सन्न रह जाते है

महत्व हरियाली अमावस्या व्रत का बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सावन में जो व्रत करते है जीवन में सुखी रहते है

जीवन में सुखी रहते है सावन में जो व्रत करते है

वार्ता: - सुबह होते ही रिश्तेदार चले जाते है रिश्तेदारों के चले जाने के बाद अतिथि गृह में राजा अपने बहु के

कपड़ो को देख आकर क्रोधित हो जाते है और बहु पर गलत आरोप लगाते है बात महल की थी इसलिए

राजा चुप रह जाते है और जब शाम को दरबार से लौटते है है तो रात में ही अपनी ाभुरानी को महल से

निकल जाने का आदेश देते है बहु राजा से कहती है की में नहीं जानती मेरे कपड़े कैसे अतिथि गृह में

पहुंचे में इस बात से अनभिज्ञ हूँ फिर भी राजा सबूत मिलने के चलते उसकी एक नहीं मानते है और महल

से निकल जाने दंड देते है -

M: -महल से निकली शिव भक्तन रोते जार बेजार

घने जंगल में पहुंची जानवर जहाँ रहे खूंखार

जी में आय झूल के पेड़ में लगा लू में फांसी

सोच रही थी मन में तभी आये एक सन्यासी

सन्यासी से बहुरानी ने सारी बात बताई

सन्यासी के कुटिया में जाकर के रात बितायी

सन्यासी बोले इसमें बहु तेरा नहीं कुछ दोष

दंडित करके तुमको होगा राजा को अफ़सोस

आफत आयी ऐसी देख राजा घबराते है

महत्व हरियाली अमावस्या व्रत का बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सावन में जो व्रत करते है जीवन में सुखी रहते है

जीवन में सुखी रहते है सावन में जो व्रत करते है

वार्ता: -बहुरानी के महल से निकलते ही पुरे नगर पर मुसीबतो का पहाड़ टूट पड़ता है राजा के हाथी घोड़े सभी

दम तोड़ने लगते है नगर में अकाल पड़ जाता है पूरी जनता परेशान हो जाती है सन्तापि राजा अपने दुःख

से अधिक प्रजा के दुःख से दुखी हो जाते है और एक दिन इस समस्या से निजात पाने के लिए पुरोहित को

बुलाते है दूसरी तरफ बहुरानी सन्यासी के आश्रम में प्रतिदिन शंकर भगवान की पूजा करती है और सुबह

शाम दीपक जलाती है और हरियाली अमावस्या का आने का इन्तजार करती है

M: -राजा के आदेश को पा सैनिक किये तयारी

पास पुरोहित के जा पहुंचे बात बताई सारी

सैनिक संग पुरोहित चल दिए ढलने लगी है शाम

दिखे दीपक पीपल के निचे करने लगे आराम

पास पीपल के पुरोहित सैनिक को रुकवाए

बात करे आपस में दीपक सुनके घबराये

सैनिक और पुरोहित सुनने लगे दिए की बात

दुखी दीपक राजा का बोला होने लगी जब रात

घर से निकाले राजा मेरी भक्तन को सताते है

महत्व हरियाली अमावस्या व्रत का बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सावन में जो व्रत करते है जीवन में सुखी रहते है

जीवन में सुखी रहते है सावन में जो व्रत करते है

वार्ता: - राजा के घर का दुखी दीपक सभी दीपको को अपनी कहानी बताते हुए कहता है की मेरी पूजनरं को राजा

अकारण ही दण्ड दे दिए तब दूसरा दीपक पूछा वो कैसे पूरी बात बताओ तब दिया बोल एक दिन मेरी

पुजारन राजा के शयन ग्रह में मिठाई देखकर ललचायी और पूरी मिठाई खा गयी राजा पूछे मिठाई कहाँ

गई तो पुजारन जो राजा की बहु थी बोली की चूहे खा गए होंगे बहुरानी की बात सुनकर चूहे गुस्से में हो गए

और बहुरानी को सबक सीखने के लिए बहु का कपड़ा लेकर महल में आये हुए अतिथियों के पास रात में

चुपके से रखकर आ गए राजा बिना समझे बहुरानी पर आरोप लगाकर उसे महल से निकाल दिए जिससे

में बहुत दुखी हूँ

M: -सैनिक संग पुरोहित चल दिए सुन दिये की बात

कुछ ही समय में आ पहचे वो राजा के पास

राजा से बोले पुरोहित राजा सुनो लगाकर ध्यान

तुम ही गलती किये हो लेकिन बनाते हो अनजान

विधि पूर्वक दीपक की बाते राजा को बतलाये

कैसे कैसे दोष लगे राजा को समझाये

अपनी बहु को शीघ्र बुलाओ इसी में तेरी भलाई

साक्षात् लक्ष्मी को तूने घर से है ठुकराई

कष्टों से छुटकारा का उपाय बताते है

महत्व हरियाली अमावस्या व्रत का बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सावन में जो व्रत करते है जीवन में सुखी रहते है

जीवन में सुखी रहते है सावन में जो व्रत करते है

वार्ता: - पुरोहित राजा को कहते है की है राजा तुम अपनी बहु को बुलाओ और हरियाली अमावस्या व्रत करो

सावन माह के इस व्रत को करने से मनुष्य पितृ दोष देव दोष फराह दोष आदि दोषो से मुक्त होता है

और अपना खोया हुआ धन पाता है साथ ही साथ इस व्रत को करने से शनि देव भी खुश होते है सावन में

शिव के इस पावन व्रत को करने से मनुष्य सभी प्रकार का सुख धरती पर भोगते हुए अंत में मोक्ष को प्राप्त

कर शिव लोक में चला जाता है

M: -सन्यासी के कुटिया तक राजा सैनिक संग आये

कुटिया में केवल वो अपने बहु को ही पाए

राजा पालकी में अपनी प्यारी बहु को बिठाये

आदर सहित उसे वो अपने महल में लेकर आये

बहु के सामने अपनी करनी पे राजा पछताए

हरियाली अमावस्या का व्रत बहु ने फिर से किया

भोले ने भंडार भरा और चमत्कार कर दिया

राजा का भंडार भरा हुआ साम्राज्य विस्तार

नगरवासी संग सुखी हो गया राजा का परिवार

संजय व्रत जो करते है वो सदा सुख पाते है

महत्व हरियाली अमावस्या व्रत का बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सावन में जो व्रत करते है जीवन में सुखी रहते है

जीवन में सुखी रहते है सावन में जो व्रत करते है

वार्ता: - बहु ने राजा को सारी बात बताते हुए कहा वो सन्यासी बाबा जिसके पास में थी वो कोई और नहीं भोलेनाथ

ही थे जो व्रत के प्रभाव से मेरी रक्षा करने जंगल में सन्यासी वेश में आये थे आप सभी के आये थे आप सभी

के आते ही अंतर्ध्यान हो गए वे कुटिया में रंग बिरंगे पकवान मुझे खिलाते थे और कहते थे की मेरा भक्त

कभी दुखी नहीं रह सकता जो भी हरियाली अमावस्या व्रत करता है वो सात पीढ़ियों को पाप से मुक्त कर

अपने परिवार सहित खुद भी शिव लोक प्राप्त करता है बोलिये शंकर भगवान की जय-

कोरस: -सावन में जो व्रत करते है जीवन में सुखी रहते है

जीवन में सुखी रहते है सावन में जो व्रत करते है

लेखक :- संजय तिवारी

Official Music Video

Hariyali Amavasya Vrat Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Hariyali Amavasya Vrat Katha
Album Hariyali Amavasya Vrat Katha
Main Vocalist / Singer Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sanjay Tiwari
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Ji
Festival Hariyali Amavasya
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40