Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:17:14 7+ Views

Shri Vishnu Amritwani

Super Hit Devotional track Shri Vishnu Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Vishnu Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F- शारदा माँ की वंदना कर गणपति का ध्यान
श्री हरी भगवान की महिमा करूँ बखान
अमृतवाणी गा रही श्री विष्णु की आज
हंस वाहिनी दो मुझे कोयल सी आवाज़
सरगम से अज्ञान हूँ नहीं सुरो का ज्ञान
सरगम सुरो की दायिनी दो मुझको वरदान
श्री विष्णु भगवान जी कमल नयन कहलाय
बार बार अवतार ले पावन धरा पे आये
कोरस - जय विष्णु भगवान जय जय विष्णु भगवान
F- त्रेता में श्री राम बने द्वापर में घनश्याम
कल्कि रूप में कलयुग में लिखा है इनका नाम
जब जब संकट में पड़े देव और इंसान
आये है संकट हारी बन श्री विष्णु भगवान
राम रूप में था किया रावण से संग्राम
कौरव कुल का वध किया बन करके घनश्याम
शिव शंकर ने दे दिया राक्षस को वरदान
भस्मा सुर शिव शंकर के लेने चला था प्राण
कोरस - जय विष्णु भगवान जय जय विष्णु भगवान
F- भेष मोहिनी धारकर भस्मा सुर दिया मार
जहाँ संकट वहां है खड़े श्री हरी हर बार
शेष की शैया विराजते लक्ष्मी जी के संग
कमल नयन कोमल हृदय कोमल कोमल अंग
सत्य नारायण की कथा होती जिस स्थान
स्वयं वहां पे विराजते नारायण भगवान
लीला दिखाई गोकुल में श्री कृष्ण बन आय
पापी मामा कंस को यमपुर दिया पाठय
कोरस - जय विष्णु भगवान जय जय विष्णु भगवान
F- राम ने मारा रावण को कृष्ण ने मारा कंश
इस कलियुक के असुरो का करेंगे अब विध्वंश
पापी दिन दिन बढ़ रहे बढे धरा का भार
आएंगे कल्कि रूप में करने को उधार
श्री विष्णु भगवान का कहीं नहीं है अंत
महिमा गाते आ रहे ऋषि मुनि साधु संत
सृष्टि काल अनंत है जिसमे युग है चार
श्री विष्णु के हाथ है हर युग का संचार
कोरस - जय विष्णु भगवान जय जय विष्णु भगवान - २
F- सृष्टि के संचालन हरी है
हर प्राणी के पालक हरी है
श्री हरी है पालन हारी
कोरस - हाथ पकड़ भव तारन हारी
F- देवो पे जब जब संकट आया
श्री हरी ने आन बचाया
संकट से श्री हरी बचाये
कोरस - श्री हरी करुणा बरसाये
F- त्रेता युग की बात सुनाऊ
ऋषि मुनि की व्यथा बताऊँ
ऋषि तपस्या कर ना पाये
कोरस - दैत्य उन्हें हर रोज़ सताये
F- हवन यज्ञ ना करने देते
वेद मंत्र ना पढ़ने देते
विघ्न डालते विघटन कारी
कोरस - भाता तायी माँसा हारी
F- ऋषियों का बेहाल हाल था
त्रेता युग का महाकाल था
ऋषि मुनि सब भय खाते थे
कोरस - दैत्य सताते तड़पाते थे
F- ऋषि मुनि साधु सन्यासी
और देवता स्वर्ग निवासी
दैत्यों से बचाकर रहते थे
कोरस - सब उनसे डरकर रहते थे
F- सबने हरी का ध्यान लगाया
मन ही मन सब कुछ बतलाया
आओ हरी तुम कष्ट निवारो
कोरस - इन दैत्यों को तुम संहारो
F- त्रेता युग के अत्याचारी
पूजा पाठ में पड़ते भारी
ले अवतार चले आओ तुम
कोरस - इनका अंत कर जाओ तुम
F- संतो की रक्षा की खातिर
निर्णय लिया हरी ने आखिर
जनम ले लिया अवध पूरी में
कोरस -दशरथ की पावन नगरी में
F- राम लक्ष्मण अवध में जन्मे
देवो की सरहद में जन्मे
विश्वामित्र जी लेकर साथ
कोरस - करने चले असुर का नाश
दोहा - दशरथ जी से मांग कर राम लखन का साथ
विश्वामित्र जी ले चले थाम के उनका हाथ
F- साल चक्र जब द्वापर आया
द्वापर युग की अपनी माया
झूठ कपट छल सत्य पे भारी
कोरस - राज कर रहे अत्याचारी
F- पिता को अपने कैद कराके
बैठ गया गद्दी हथियाके
मथुरा का राजा कहलाये
कोरस - नगर निवासी थे घबराये
F- बड़ा क्रूर बड़ा अत्याचारी
क्रोध में था पूरा दो धारी
दया धर्म से दूर खड़ा था
कोरस - पत्थर दिल था क्रूर बड़ा था
F- कारागार में बहन देवकी
पत्नी थी जो वासुदेव की
जंजीरो में जकड़े हुए थे
कोरस - जुर्म में जैसे पकडे हुए थे
F- ताप मिटने कंश राज का
सर्प के जैसे अंश राज का
श्री हरी आने वाले थे
कोरस - लीला दिखलाने वाले थे
F- बालाक बन हरी जेल में आये
माता पिता को मुक्त कराये
पहुँच गए मथुरा में जाकर
कोरस - कंश था बैठा घात लगाकर
F- श्री कृष्ण ने कंस को मारा
ख़ुशी में झूमे मथुरा सारा
जेल से नाना को छुड़वाकर
कोरस - उनको सिंहासन दिलवाकर
F- नगर हस्तिना में आये
जहां पे संकट बादल छाये
अँधा बैठा सिंहासन पर
कोरस - नज़र गडी थी सिंहासन पर
F- श्री कृष्ण सब देख रहे थे
मन ही मन में सोच रहे थे
महा भारत हो करके रहेगा
कोरस - कोई भी जीवित नहीं बचेगा
F- धृतराष्ट था पुत्र मोह में
दुर्योधन था देश मोह में
बात सभी ये जान रहे थे
कोरस - उसको सब पहचान रहे थे
दोहा - दुर्योधन ने पांडव को दिये पांच ना गांव
कौरव कुल है महलो में ना पांडव के सिर छांव
F- महाभारत संग्राम छिड़ गया
चारो तरफ कोहराम छिड़ गया
श्री कृष्ण जी नीति बताते
कोरस - पांडव युद्ध जीतते जाते
F- धर्म रण में चक्र सुदर्शन
बिना शीश के पड़े हुए तन
कौरव कुल का नाश हो गया
कोरस - हस्तिनापुर का विनाश हो गया
F- श्री कृष्ण यदि वहां ना होते
पाण्डु पुत्र जिन्दा न होते
विजय दिलायी श्री नाथ ने
कोरस - की चतुराही दीनानाथ ने
F- युद्ध जीत जब वापस आये
पांडव फुले नहीं समाये
स्वयं बढ़ाही करते अपनी
कोरस - चौड़ी छाती करते अपनी
F- बर्बरीक के शीश से पूछा
हे योद्धा तुमने क्या देखा
शीश हंसे और हँसते जाये
कोरस - पांचो पांडव समझ ना पाये
F- शीश से फिर आवाज़ ये आयी
सुनो ध्यान से पांचो भाई
जो देखा वो करूँ निवेदन
कोरस - मैंने देखा चक्र सुदर्शन
F- महकाल बन चक्र सुदर्शन
काट रहा था सबकी गर्दन
तुम थे सुरक्षा कवच में सारे
कोरस - तुमने नहीं थे कौरव मारे
F- श्री हरी ने युद्ध जिताकर
पांडव को उनका राज्य दिलाकर
वहां से करते है प्रस्थान
कोरस - द्वारका धीश कृष्ण भगवान
F- भक्त एक प्रह्लाद हरी का
नाम जपे दिन रात हरी का
हरी नाम का था वो दीवाना
कोरस - हरी चरणों में उसका ठिकाना
F- बालक उम्र किशोर अभी था
लगता चंद्र चकोर अभी था
हिरण्यकश्यप पिता कहाता
कोरस - हरी के नाम से बैर था खाता
दोहा - हिरण्यकश्यप था बड़ा दुष्ट और शैतान
कहलाता था राज्य में स्वयं को वो भगवान
F- अपने पुत्र को पास बुलाकर
उसको अपने बगल बिठाकर
कहता है मैं हूँ भगवान
कोरस - सत्य यहीं है कहना मान
F- नाम ना लेना नारायण का
ना गीता ना रामायण का
मैं हूँ बलि मैं हूँ भगवान
कोरस - बस मैं ही हूँ शक्ति मान
F- बेटा बोला करके निवेदन
चरणों में करके अभिनन्दन
पिता आप ऐसे मत बोलो
कोरस - अपने हृदय में विष मत घोलो
F- श्री हरी ही नारायण है
गीता वहीँ है रामायण
आप है साधारण इंसान
कोरस - बनने चले हो क्यों भगवान
F- श्री हरी का नाम जपूँगा
प्रति दिन सुबहो शाम जपूँगा
बसे नारायण मेरे मन में
कोरस - उन्ही से मुक्ति है जीवन में
F- हिरण्यकश्यप लाल हो गया
क्रोध में वो महाकाल हो गया
बेला गरज के वो अभिमानी
कोरस - कर दूँ तेरी ख़तम कहानी
F- अग्नि खम्भ से बँधवाउंगा
तुझको जीवित जलवाऊंगा
तुझको यहाँ बचाने वाला
कोरस - कोई नहीं है आने वाला
F- बालक अपना शीश झुकाकर
पिता से बोला मुस्कुराकर
कष्ट में साथ निभाने वाले
कोरस - हरी है प्राण बचाने वाले
F- हिरण्यकश्यप करके गर्जना
बोला तुझमे साहस कितना
आंखे मिलाता अपने पिता से
कोरस - क्या तू डरता नहीं चिता से
F- प्राण दंड तुझे देता हूँ मैं
तेरे प्राण अभी लेता हूँ मैं
हरी को तू आवाज़ लगाले
कोरस - बोल के आके प्राण बचाले
दोहा - लाल दहकते खम्भ से बंधा हुआ प्रह्लाद
दुष्ट पिता अभिमान वश बन बैठा जल्लाद
F- लौह खम्भ की फाड़ के आये
हरी नरसिंह का भेष बनाये
भक्त को बंधन मुक्त कराकर
कोरस - नरसिंह गरज रहे गुर्राकर
F- क्रोध से आँखे लाल हो रही
लाल लाल विकराल हो रही
क्रोध से नरसिंह कांप रहे थे
कोरस - पापी की गर्दन नाप रहे थे
F- उनसे ये वरदान था पाया
नहीं धुप हो नहीं हो छाया
ना घर में हो ना बाहर में
कोरस - मरुँ ना मैं धरती अम्बर में
F- ना दिन हो ना रात्रि पहर हो
ना संध्या और ना दोपहर हो
ना अग्नि और ना हो जल
कोरस - मौत ना हो मेरी छल बल
F- अस्त्र सस्त्र मुझे मार ना पाये
ना मरे मुझे तेज़ हवाये
मौत का मुझको भय ना रहेगा
कोरस - हिरण्यकश्यप अजय रहेगा
F- आगे बड़े नरसिंह गरजकर
नीचे गिराया बाल पकड़कर
खिंच के चौखट पास आते है
कोरस - क्रोध में नरसिंह गुर्राते है
F- चौखट की देहरी में बैठकर
पापी को जंघा पर रखकर
हिरण्यकश्यप को ललकारा
कोरस - आ गया पापी काल तुम्हारा
F- ना है घर ये ना बाहर है
ना ही धरा है ना अम्बर है
ना ये दिन है ना है रात
कोरस - अस्त्र शस्त्र ना मेरे हाथ
F- ढलती संध्या की बेला है
शुरू मौत का अब खेला है
धारदार पंजे निकालकर
कोरस - रख दिया उसका पेट फाड़कर
F- अंत हो गया अभिमानी का
जिसका मस्तक शैतानी था
भक्त के प्राण बचाने आये
कोरस - श्री हरी प्रीत निभाने आये
दोहा - गोद में ले प्रह्लाद को श्री विष्णु भगवान
बैठे है सिंहासन पर है प्यारी मुस्कान
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40