Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:15:41 6+ Views

Mokshada Ekadashi Katha

Super Hit Devotional track Mokshada Ekadashi Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mokshada Ekadashi Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता :- प्रिये भक्त जनो आज मैं आपको मोक्षदा एकादशी की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ जैसा की इसके नाम से ही विदित है की मोक्ष को प्रदान करने वाली प्रिये भक्तों मोक्षदा एकादशी के करने का क्या फल होता होता है इस व्रत के करने से किस प्रकार के उद्देश्य की प्राप्ति होती है जानते हैं कथा के माध्यम से
M:- स्वर्गदायिनी मोक्षदायिनी महिमा गाता हूँ मैं तो महिमा गाता हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की कथा सुनाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कैसे मिलेगी नर्क से मुक्ति ये समझाता हूँ आपको ये समझाता हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :- प्राचीन काल की बात है जब गोकुल नगर में वैखानस नाम का एक राजा का शासन था। उनके राज्य में चारों वेदों के ज्ञाता ब्राह्मण रहते थे। वह राजा अपनी प्रजा का पुत्रवत पालन करता था। एक बार रात्रि में उसने एक स्वप्न देखा कि उसके पिता नरक में हैं। फिर क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं
M:- मोक्षदायिनी एकादशी की महिमा है पावन
दामोदर भगवान् की पूजा बड़ी है मन भावन
कोरस:- पूजा बड़ी है मन भावन
M:- कथा बड़ी प्राचीन है गोकुल नगरी की है बात
नाम था वैखानस राजा का सोया था एक रात
कोरस:- सोया था एक रात
M:- अर्ध रात्रिके बाद राजा एक स्वपन देखता है
वैखानस का पिता नर्क में कष्ट भोगता है
कोरस:- नर्क में कष्ट भोगता है
M:- दींन हींन थी दशा पिता की पाओं में थे छाले
लेकर कोड़ा पास खड़े थे यम दूत काले
कोरस:- खड़े थे यम दूत काले
M:- टूटी निंद्रा राजा की क्या हुआ बताता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की महिमा गाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :- प्रिय भक्तो जब राजा ने अपने पिता को नर्क में कष्ट भोगते हुए देखा तो, उन्हें बड़ा कष्ट हुआ , उन्होंने अपने पिता की मुक्ति के लिए अपने राज्य के सभी ज्ञानी विद्व्जनो को बुलावा भेजा और उनसे इस स्वप्न के उल्लेख करते हुए उसका निदान पुछा
M:- ज्ञानी ध्यानी वेद शास्त्री को बुलवाता है
राजा अपने स्वपन की सबको बात बताता है
कोरस:- सबको बात बताता है
M:- वेद शास्त्रियों से बोला जोड़ के दोनों हाथ
पिता हमारे नर्क भोग रहे कैसे करूँ मै राज
कोरस:- कैसे करूँ मै राज
M:- कोई उपाय बताओ पिता का हो जाये उद्धार
रहे पिता जो नर्क में मेरे मुझको है धिक्कार
कोरस:- मुझको है धिक्कार
M:- ज्ञानी ध्यानी महापुरोहित कुछ तो करो उपाय
नर्क भोगते मेरे पिता को छुटकारा मिल जाए
कोरस:- छुटकारा मिल जाए
M:- राजा से जो बोले ब्राह्मण वो बतलाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की महिमा गाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :- विद्वानों ने राजा की बातों को सुनकर इस प्रश्न का कोई उत्तर नहीं सुझा सके अतः उन्होंने पर्वत ऋषि के पैसा राजा को जाने के लिए कहा सभी विद्वान् ब्राह्मणो ने कहा हे राजन आपकी इस समस्या का हल तो केवल और केवल ऋषि पर्वत के पास ही है आप तुरंत उनके पास जाएँ वो आपकी समस्या का निराकरण अवश्य ही करेंगे
M:- पर्वत ऋषि के आश्रम जाओ हे राजन तत्काल
जो भी देखा स्वपन आपने कहो उन्हें सब हाल
कोरस:- कहो उन्हें सब हाल
M:- पर्वत ऋषि ही कर सकते हैं सारा कष्ट निदान
उनकी शरण में जाओ तुम्हारा कर देंगे कल्याण
कोरस:- तुम्हारा कर देंगे कल्याण
M:- करी तनिक ना देर ऋषि के आश्रम जाता है
करके दंडवत राजा ऋषि को शीश नवाता है
कोरस:- ऋषि को शीश नवाता है
M:- करके विनय फिर बोला राजा सुनो पूज्य ऋषि राज
पिता हमारे नर्क भोगते कैसे करू में राज
कोरस:- कैसे करू में राज
M:- मुक्ति दिलाओ पिता को ऋषिवर शीश झुकाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की महिमा गाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :- वैखानस राजा ने ऋषि राज को अपना सारा हाल कह डाला और प्रार्थना करने लगे की मेरे पिता को जल्द से जल्द मुक्ति दिला दो मेरे पिता को यमदूत दण्डित कर रहे हैं जब मैंने ये स्वप्न में देखा तो मैं दुखी हो गया कृपा मेरा मार्ग दर्शन करें
M:- यम दूतो से दंड पा रहे पिता मेरे दिन रात
देखा मैने स्वपन में जब से लगा बड़ा आघात
कोरस:- लगा बड़ा आघात
M:- जप तप से या योग से अपने कुछ तो करो उपाय
जिससे यमदुतो से पिता को छुटकारा मिल जाए
कोरस:- पिता को छुटकारा मिल जाए
M:- आया हूँ में ऋषि राज ये लेकरके मैं आस
मुक्ति उन्हें दिला दोगे ये मुझको है विश्वास
कोरस:- ये मुझको है विश्वास
M:- आँखें मूंदकर ऋषिराज फिर करने लगे विचार
हाथ जोड़कर राजा बैठा चरणों में सर डाल
कोरस:- चरणों में सर डाल
M:- क्या कहते हैं ऋषि राज हम वो बतलाता हूँ पावन कथा सुनाते हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की महिमा गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :- राजा के बातों को सुन कर ऋषि ने कहा हे राजन अगर आप महादेव की उपासना करें अगर उनकी कृपा प्राप्त होती है तो इस संसार में कुछ भी असम्भव नहीं है क्योंकि वो करुनानिधान हैं और सहज ही कृपा करते हैं
M:- धर्म कर्म की राह है लम्बी हो जायेगी देर
मुक्ति शीघ्र दिलानी है तो शिव की माला फेर
कोरस:- शिव की माला फेर
M:- शिव को मनाने वाली राजन राह नहीं आसान
शिव होंगे प्रसन्न अगर कर देंगे कष्ट निदान
कोरस:- कर देंगे कष्ट निदान
M:- करके नम्र निवेदन राजा जोड़ के दोनों हाथ
पर्वत ऋषि से कहता है वो अपने मन की बात
कोरस:- वो अपने मन की बात
M:- शीघ्र जो असर करे मुनि जी लगे ना जिसमे देर
ऐसा कोई जतन बताओ पुजू साँझ सवेर
कोरस:- पुजू साँझ सवेर
M:- क्या कहते हैं ऋषि देव मैं वो बतलाता हूँ पावन कथा सुनाते हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की महिमा गाते हूँ हम कथा सुनाते हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता:- तो भक्तो राजा के पिता की मुक्ति के लिए ऋषिराज ने उनको क्या क्या उपाय बताये आइये जानते हैं कथा के माध्यम से
M:- पर्वत ऋषि ने कहा है राजन सुनो लगाकर ध्यान
ऐसी युक्ति बतलाओ जो कर देगा तुरंत निदान
कोरस:- कर देगा तुरंत निदान
M:- व्रत मोक्षदा एकादशी का करो सकल परिवार
अति शीघ्र फल दायक है ये विदीत सकल संसार
कोरस:- ये विदीत सकल संसार
M:- करो संकल्प अपने पिता को अपने व्रत का फल
कष्ट और संताप पिता के जाए तक्षण टल
कोरस:- जाए तक्षण टल
M:- अति शीघ्र ही फल देती है मोक्षदा एकादशी
जन्म जन्म के कट जाते है दुःख संताप सभी
कोरस:- दुःख संताप सभी
M:- करता है अब वो राजा ये बतलाता हूँ पावन कथा सुनाते हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की महिमा गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :- ऋषि से साड़ी बातों की जानकारी प्राप्त कर राजा आपने महल में वापस आता है और व्रत के सभी नियमों का पालन कर व्रत प्रारम्भ करता हैं
M:- राजा ऋषि के आश्रम से फिर महल में आता है
अपने सारे कुटुम्भ को मन की बात बताता है
कोरस:- मन की बात बताता है
M:- एकादशी के नियम का फिर वो पालन करते हैं
पंडित जी को बुलवाकर उद्यापन करते हैं
कोरस:- उद्यापन करते हैं
M:- व्रत का फल फिर पिता को वो संकल्प कराता है
नर्क भोगते उसके पिता को फल मिल जाता है
कोरस:- पिता को फल मिल जाता है
M:- नर्क से मुक्ति मिल जाती है स्वर्ग को जाता है
मोक्षदा एकादशी का व्रत तो असर दिखता है
कोरस:- व्रत तो असर दिखता है
M:- कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गता है, कैलाश संगीत बनाते है
सुनो मोक्षदा एकादशी की महिमा गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40