Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:09:25 9+ Views

Shri Narsingh Chalisa

Super Hit Devotional track Shri Narsingh Chalisa sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Narsingh Chalisa sung by Rinky Vishwakarma

हाथ जोड़ करूँ वंदना हे नरसिंह भगवान
द्वार तुम्हारे हम खड़े करदो तुम कल्याण
दुष्ट दलन के हेतु ही तुमने लिया अवतार
परम भक्त प्रह्लाद के दुःख हरता करतार
हे नरसिंह दया के सागर
पीड़ा हरो प्रह्लाद की आकर
तुम सम और ना कोई देखा
तुम ही बदलते भाग्य की रेखा
हिरण्य कस्यप को संहारा
भक्त प्रह्लाद को पार उतारा
जिसने तुमसे प्रीत लगायी
हर मुश्किल से मुक्ति पायी
जिसने तुमको मन से पुकारा
आकर तुमने दिया सहारा
काम क्रोध सब हर लेते हो
काया कंचन कर देते हो
विनय सुनो है संकट हारी
दया दृष्टि करो ओर हमारी
विष्णु के अवतार कहाओ
संतन के प्रभु कष्ट मिटाओ
स्वामी तुम अभिमान विनाशक
तुम्ही हो ब्राह्मण के नायक
जो लग जाये शरण तुम्हारी
टारो उसकी विपदा सारी
नरसिंह रूप है बड़ा विशाला
क्रोध भयंकर है विकराला
सिंह गर्जना जब करते हो
दुश्मन मर्दन तब करते है
महाबली तुम सम नहीं कोही
जो ध्यावै सुख पावै सोही
दीन दुखिन के रक्षक हो तुम
अहंकार के भक्षक हो तुम
दया दृष्टि जिस पर कर देते
उसके हर संकट हर लेते
श्री विष्णु तुम चक्र धारी
दया निधि तुम संकट हारी
भक्त तुम्हे जो प्रिय लगता है
उसे ना यम का भय रहता है
कल्प वृक्ष तुम कहलाते हो
दया वान जब बन जाते हो
परमा नन्द तुम्हारी शरणा
हो तुम रक्षक फिर क्यों डरना
हाथ रखो प्रभु शीश हमारे
तुम ही हो जगदीश हमारे
हे दुःख हरता कष्ट निवारक
मोह लोभ के तुम संहारक
राह दिखाना जीवन पथकी
डोर थामना कर्म के रथकी
सिंह मुखी नख शूल के जैसे
हृदय तुम्हारा फूल के जैसे
तुम निराकार साकार तुम्ही हो
जगत के पालन हार तुम्ही हो
सूर्य सा तेज है मुख मण्डल पर
फैली किरणे भूमण्डल पर
करुणा तुम्हारी नीर के जैसी
क्रोध में आंखे तीर के जैसी
फाड़ खम्भ को आने वाले
भक्त के प्राण बचाने वाले
हिरण्य कस्यप के संहारक
बने भक्त के तुम अनु पालक
दुःख संताप हमारे हरना
भव से हमें किनारे करना
निर्बल के तुम बल हो स्वामी
कष्ट निवारक अंतर्यामी
भक्तो के तुम हितकारी हो
करते उनकी रखवारी हो
नाथ शरण में पड़ा तुम्हारी
रखना स्वामी लाज हमारी
तन शीतल मन निर्मल करना
बन के बहुँ मैं शीतल झरना
तुम जगदीश हो असुर निकंदन
तुम्हे नमन है तुम्हे है वंदन
कृपा पात्र जो बने तुम्हारा
उसको तुमने पार उतारा
नाथ हमें तुम ऐसा वर दो
कंचन निर्मल पावन कर दो
मन में ना अभिमान समाये
करुणा दया से मन लहराए
चरण कमल से दूर ना जाऊं
सदा सदा हरी दास कहाउ
भक्ति में बीते ये जीवन
करती रहूं में हरी अभिनंदन
सदा हमारे शीश पर रखना दया का हाथ
भक्त और भगवान का कभी ना छूटे साथ
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40