Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:07:59 9+ Views

Ram Naam Ke Heere Moti

Super Hit Devotional track Ram Naam Ke Heere Moti sung by Chandra Prakash Rai, Chandra Shekhar Ray (Nandan Chandan).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Ram Naam Ke Heere Moti sung by Chandra Prakash Rai, Nandan Chandan

M:-राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली 2
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली
राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली

कोरस:- ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली
M:-दौलत के दीवानों सुन लो, एक दिन ऐसा आएगा ।
धन दौलत और माल खजाना, यही पड़ा रह जायेगा ।
कोरस:- माया के दीवानों सुन लो, एक दिन ऐसा आएगा ।
धन दौलत और माल खजाना, यही पड़ा रह जायेगा
M:-सुन्दर काया मिट्टी होगी, चर्चा होगी गली गली ॥
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली ।
राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली
कोरस:- ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली
M:-क्यों करता तू मेरा मेरी, यह तो तेरा मकान नहीं ।
झूठे जन में फंसा हुआ है, वह सच्चा इंसान नहीं ।
कोरस:- क्यों करता तू मेरा मेरी, यह तो तेरा मकान नहीं ।
झूठे जन में फंसा हुआ है, वह सच्चा इंसान नहीं ।
M:-जग का मेला दो दिन का है, अंत में होगी चला चली ॥
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली ।
राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली
कोरस:- ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली
M:-जिस जिस ने यह मोती लुटे, वह तो माला माल हुए ।
धन दौलत के बने पुजारी, आखिर वह कंगाल हुए ।
कोरस:- जिस जिस ने यह मोती लुटे, वह तो माला माल हुए ।
धन दौलत के बने पुजारी, आखिर वह कंगाल हुए ।
M:-सोने चांदी वालो सुन लो, बात सुनाऊँ खरी खरी ॥
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली ।
राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली
कोरस:- ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली
M:-दुनिया को तू कब तक पगले, अपनी कहलायेगा ।
ईश्वर को तू भूल गया है, अंत समय पछतायेगा ।
कोरस:- दुनिया को तू कब तक पगले, अपनी कहलायेगा ।
ईश्वर को तू भूल गया है, अंत समय पछतायेगा ।
M:-दो दिन का यह चमन खिला है, फिर मुरझाये कलि कलि ॥
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली ।
राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली
कोरस:- ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली 2
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40