Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:14:42 12+ Views

Mehandipur Balaji Amritwani

Super Hit Devotional track Mehandipur Balaji Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mehandipur Balaji Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F- चलो चलो मेरे साथ में मेहंदीपुर के धाम
जय बोलो हनुमान की बनेंगे बिगड़े काम
अंतर्मन में जो जपे बालाजी का नाम
उसपर कृपा करते है हनुमान के राम
बालाजी हनुमान है शिव शंकर का रूप
माँ अंजनी के लाल की लगती छवि अनूप
जय बोलो श्री राम बोलो जय हनुमान
मेहंदीपुर के बालाजी है तूफान समान
कोरस - जय पवन पुत्र हनुमान जय बाला दयानिधान
F- सब देवो के लाडले बालाजी हनुमान
देवो के द्वारा है मिला इनको दिव्य वरदान
मेहंदीपुर में है लगा बाला का दरबार
जहाँ पे गिर जाती है कष्टों की दीवार
एक बार जो आ गया बाबा के दरबार
बाला का आशीष उसे मिले अनेको बार
बालाजी हनुमान है उत्तम न्यायधीश
लगी कचहरी बाबा की मेहँदी पुर के बीच
कोरस - जय पवन पुत्र हनुमान जय बाला दयानिधान
F- छोटे छोटे हाथ है छोटे छोटे पाँव
चला रहे है बालाजी सारे जगत की नाव
बालाजी हनुमान है शिव शंकर के अंश
इनको प्रिय श्री राम है और है प्रिय रघुवंश
लाल लंगोटे वाले की गदा ये जब लहराय
भूत पिशाच प्रेत सारे भागे पाँव दबाय
संकट में कोई जपे अगर नाम हनुमान
तुरंत खड़े हो जाते है शैतानो के कान
कोरस - जय पवन पुत्र हनुमान जय बाला दयानिधान
F- धन्य यहाँ के लोग है धन्य है राजस्थान
बसे जहाँ मेहंदीपुर में बालाजी हनुमान
पावन बड़ा है धाम ये पावन तीन पहाड़
प्रेत और शैतान जहाँ रोये मार दहाड़
कितना बड़ा शैतान हो यहाँ गले ना दाल
टेढ़ी चाल वालो की यहाँ होते सीधे चाल
बड़े बड़े शैतान यहाँ और बड़े बड़े भूत
जल जाते है धुनें में बन जाते है भभूत
कोरस - जय पवन पुत्र हनुमान जय बाला दयानिधान
F- पवन पुत्र हनुमान नाम है
कष्ट निवारण वाले काम है
मेहंदीपुर के बजरंग बाला
कोरस - बाला जी अंजनी के लाला
F- मेहंदीपुर में लगे कचहरी
लगती है अर्जी सुबह दुपहरी
लगती है पेशी शैतानो की
कोरस - खैर नहीं है शैतानो की
F- प्रतिमा निकली यहाँ स्वयं भू
बालाजी की यहाँ स्वयं भू
अंत नहीं है गहरायी का
कोरस - बालाजी की प्रभुतायी का
F- धुना जले दिन रात यहाँ पर
मंत्रो की हो बरसात यहाँ पर
लगे अदालत प्रेत राज की
कोरस - चले वकालत प्रेत राज की
F- भैरो नाथ का गड़ा है चिमटा
प्रेतों के आगे खड़ा है चिमटा
जिसकी मार सही ना जाय
कोरस - प्रेत लौटके कभी ना आये
F- प्रेत राज सरकार के आगे
भैरो नाथ की मार के आगे
बड़े से बड़े प्रेत शैतान
कोरस - मांगे शमा और पकड़े कान
F- यहाँ कर्मो का फल पाते है
जलती आग में जल जाते है
ऐसी सजा यहाँ मिलती है
कोरस - शैतानो की चिता जलती है
F- बालाजी का मन्त्र अनोखा
देखा है सबने तंत्र अनोखा
जंजीरो में जकड़े हुए है
कोरस - भूत प्रेत जो पकडे हुए है
F- मेहंदीपुर वो भूमण्डल है
जहाँ शक्तियों क मंडल है
शीश झुकाकर यहाँ पे आना
कोरस - यहाँ पे ना अभिमान दिखाना
F- यहाँ नहीं चलती अभिमानी
बात है सच्ची ये जगजानी
बालाजी है यहाँ के राजा
कोरस - अभिमानी का बजेगा बाजा
दोहा - मेहंदीपुर में ना चले किसी का भी अभिमान
मेहंदीपुर के राजा है बालाजी हनुमान
F- बालजी तूफान मोड़ दे
दृष्टि से चट्टान तोड़ दे
गदा अगर इनकी उठ जाये
कोरस - अभिमानी कोई बच ना पाए
F- हनुमान जी राम सहायक
मेहंदीपुर के बने है नायक
यहाँ पे जो दुखिया आता है
कोरस - बाला से खुशियां पाता है
F- बालाजी है केसरी नंदन
चरणों की रज का लगालो चन्दन
कष्टों से मुक्ति पाओगे
कोरस -मस्ती में झूमो गाओगे
F- शनि देव से अगर है बचना
बालाजी का नाम है रटना
शनि देव खुद हट जायेंगे
कोरस – दुखो के बादल छंट जायेंगे
F- अध्भुत है बाला का चोला
नहीं जा सका किसी से तोला
एक बार प्रयत्न किया था
कोरस - इक टीटी ने यत्न किया था
F- बाला का लेकर के चोला
बाला के भक्तो का टोला
गाड़ी से जब नीचे उतरा
कोरस - इक टीटी ने उनको पकड़ा
F- बोला इस गठरी में क्या है
जिसको तुमने छुपा रखा है
पहले अपने टिकल दिखाओ
कोरस - बाद में इसका वजन कराओ
F- टीटी से इक साधु बोला
उसमे है बाला का चोला
इसको हमे ली जाने दो तुम
कोरस - गंगा जी में चढाने दो तुम
F- टीसी बोला वजन कराओ
उसके बाद में लेकर जाओ
अगर वजन में निकला भारी
कोरस - खाली कर दूँ जेब तुम्हारी
F- इसका टिकट कटाना होगा
भरना तुम्हे हर्जाना होगा
बड़ा सा कांटा मंगवाता है
कोरस - चोला उसपर रखवाता है
दोहा - एक तरफ चोला रखा एक तरफ रखे बाट
देखा जब उस टीटी ने उल्टी हो गयी घाट
F- नीचे लगा चोले का पलड़ा
उठा रह गया बाट का पलड़ा
बाट पे बाट चढ़ाते जाये
कोरस - चोले का पलना हिल ना पाये
F- अलग से बाट मंगाये
पलड़े के ऊपर रखवाये
चढ़ गये बाट थे किलो हज़ार
कोरस - नहीं उठा चोले का भार
F- हिला नहीं चोले का पलड़ा
सोच रहे सब कैसा है लफड़ा
आ गये सारे रेल अधिकारी
कोरस - देख रही थे महिमा सारी
F- चोला जो लेकर आये थे
वो भी लग रहे घबराये से
कैसी लीला है बाला की
कोरस - माता अंजनी के लाला की
F- बाट पे बाट मंगाते जाते
उस पलड़े पे चढ़ाते जाते
पलड़ा हिला ना चोले वाला
कोरस - मेहंदीपुर के बाला वाला
F- चकित हो गये थे अधिकारी
हाथ जोड़ रहे बारी बारी
क्षमा करो अपराध हमारा
कोरस - तोल रहे जो भार तुम्हारा
F- चमत्कार बाबा ने दिखाया
चोला उनका तुल ना पाया
इक साधु ने हाथ लगाकर
कोरस - रख लिया उसने सिर पे उठाकर
F- किलो हज़ार बाट रखा जब
चोले का पलड़ा नहीं उठा तब
साधु ने चोला कैसे उठाया
कोरस - कैसी है ये अध्भुत माया
F- अधिकारी ने शीश झुकाकर
श्रद्धा भाव से उनको विदाकर
जय बालाजी बोल रहे थे
कोरस - वही जो चोला तोल रहे थे
F- मेहंदीपुर के बजरंग बाला
खोल रहे किस्मत का ताला
दर्शन करके भाग जगालो
कोरस - किस्मत का टाला खुलवालो
दोहा - बालाजी के भार का नहीं कोई अनुमान
जय मेहंदीपुर वाले की जय बाला हनुमान
F- बाला जी के जल का छींटा
जिसने भी लेकर के देखा
धूल गये उसके कष्ट हज़ारो
कोरस - मिट गये उसके कष्ट हज़ारो
F- बाला के दर आने वाले
जीवन भर मुस्काने वाले
ना चिंता ना फ़िक्र है कोई
कोरस - किसी बात डर नहीं कोई
F- भक्तो की चिंता बाला करते
उनके संकट टाला करते
बाबा स्वयं करे रखवाली
कोरस - यही है उनकी बात निराली
F- यहाँ जो आना जाना करले
खाली झोली खज़ाना भरले
जीवन में कोई कमी ना आये
कोरस - रहे प्रसन्न और मौज उड़ाये
F- बालाजी है सोंटे वाले
बाला लाल लंगोठे वाले
यहाँ पके ना टेढ़ी खिचड़ी
कोरस - झूठ की तिकड़ी जाये पकड़ी
F- गूंगे यहाँ बोल पड़ते है
लंगड़े यहाँ दौड़ पड़ते है
अँधा यहाँ पढ़े रामायण
कोरस - बहरे सुनते जय नारायण
F- कष्ट कलेश यहाँ ना आते
दूर दूर से शीश झुकाते
रिद्धि सिद्धि का यहाँ है मेला
कोरस - साधु संतो का है रेला
F- अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता
श्री बालाजी है सुख दाता
लघु रूप है कार्य विशाला
कोरस - बालाजी मेहंदीपुर वाला
F- श्री राम के सेवक प्यारे
माँ अंजनी के राज दुलारे
बालाजी के रूप में आये
कोरस - मेहंदीपुर के भाग्य जगाये
F- मेहंदीपुर की शान अलग है
यहाँ वीर हनुमान अलग है
यहाँ की हर इक बात निराली
कोरस - कोई गया ना यहाँ से खाली
दोहा - लघु रूप में है यहाँ बालाजी बलवान
करो कृपा सुखदेव पर पवन पुत्र हनुमान
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40