Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:14:43 2+ Views

Parvati Amritwani

Super Hit Devotional track Parvati Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Parvati Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F:- सरस्वती को वंदना करूँ गणपति का ध्यान
कृपा करो मुझ दास पर दो शब्दों का ज्ञान
अमृतवाणी लिख रहा पार्वती की आज
माँ नैना की लाड़ली पिता है पर्वत राज
शैल सुता गिरिजा तुम्हे नाम अनेक अनेक
पार्वती माता करूँ चरणों का अभिषेक
पहाड़ो की बेटी हो तुम हिम है जन्म स्थान
बसे ह्रदय में आपके शिव शंकर भगवान
कोरस:- ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय 2
F:- तुम सरिता का रूप हो तुम हो माँ अंगार
कोमल तुम पाषाण तुम तुम शक्ति का सार
तुम करुणा की झील हो तुम हो दया की खान
फूलो जैसा रूप है कलियों सी मुस्कान
नैनो में अम्बर बसे मन में धरा समाय
ममता का आंचल सदा लहर लहर लहराय
कई तुम्हारे रूप है कई तुम्हारे नाम
दुनिया के हर कोने में बने तुम्हारे धाम
कोरस:- ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय 2
F:- सुख वैभव सम्पदा सब है तुम्हारे हाथ
पार्वती माँ तुम करो खुशियों की बरसात
तुम दुर्गा तुम कलिका रण चंडी का रूप
तुम ही शीतल छाया हो तुम ही तपती धुप
शक्ति पीठो की स्वामिनी तुम शक्ति का सार
पार्वती माँ आपको पूज रहा संसार
जग जननी जगदम्बिका जगत की पालनहार
कष्टों के भव सागर से तुम ही उतरो पार
कोरस:- ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय 2
F:- तुम ही समय की शारिणी तुम्ही समय की चाल
असुरो की संहारिणी तुम कालो की काल
काल चक्र के गर्भ में लिखा है जो भी लेख
भूत अभिरथ वर्तमान सब तुम ही रही हो देख
प्रिया शिव भगवान की पार्वती जी आप
वाम अंग में सजती भोले नाथ के साथ
करो दया सुखदेव पर शरण पड़ा कर जोड़
कभी ना देना माँ मुझे बीच भंवर में छोड़
कोरस:- ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय 2
F:- पार्वती माँ जग कल्याणी, महिमा तुम्हारी जगने जानी
आदि शक्ति है नाम तुम्हारा
कोरस:- तुम्ह से है जीवन धारा
F:- पिता हिमालय नैना माता, पार्वती माता सुख दाता
सती का पुनर जनम कहलाओ
कोरस:- पति रूप में शिव को पाओ
F:- शक्ति और सौंदर्य की देवी, पार्वती ऐश्वर्य की देवी
मान और अभिमान की देवी
कोरस:- पार्वती सम्मान की देवी
F:- पूर्व जनम की सती कहाओ, लेकर जनम दोबारा आओ
मन में बसाओ शिव शंकर को
कोरस:- पति बनाओ शिव शंकर को
F:- करी तपस्या तुमने भारी, पति बने भोले त्रिपुरारी
ऐसे डूबी तप के अंदर
कोरस:- दिखते है केवल शिव शंकर
F:- कठिन साधना करके दिखाया, पति रूप में शिव लको पाया
तप की साधना हो गयी पूरी
कोरस:- मनोकामना हो गयी पूरी
F:- गौरा काली अन्न पूर्णा, पार्वती कहलाती उमा
शक्ति स्रोत तुम कहलाती हो
कोरस:- असुर जातियों की तुम घाती हो
F:- रूप काली का तुमने धारा, तुमने चण्ड मुण्ड संहारा
रक्त बीज मर्दन वाली हो
कोरस:- तुम ही सिंह गर्जन वाली हो
F:- असुरो का संहार किया है, एक नहीं कई बार किया
जब जब असुर हुआ बलशाली
कोरस:- आ गयी माँ तुम बनके काली
F:- आदि शक्ति माँ आदि भवानी, अन्नपूर्णा तुम कल्याणी
रूप अनेको नाम हज़ारो
कोरस:- कहीं मारो कहीं पार उतारो
दोहा:- तुम ज्वाला तुम शीतला तुम कालो की काल
हाथ खडग खप्पर लियेगले मुंडो के माल
F:- शिव शंकर के संग में रहती, बनके प्रेम की सरिता बहती
शिव शंकर के संग विराजो
कोरस:- शिव के बाए अंग में साजो
F:- तन के मैल से पुत्र बनाया, पुत्र बनाकर के समझाया
जा रही मैं करने स्नान
कोरस:- वर्ज द्वार पर रखना ध्यान
F:- कोई आगम तुक आ जाए, अंदर वो आने ना पाए
जब मैं नहाके बाहर आऊं
कोरस:- तुमको बैठा यहीं पर पाऊं
F:- कहा पुत्र ने शीश नवाकर, आप नहाये गुफा में जाकर
चाहे माँ कुछ भी हो जाए
कोरस:- कोई ना अंदर जाने पाए
F:- पार्वती जी गुफा में जाए, द्वार पे भोले शंकर आये
बालक देख के चकराते है
कोरस:- हैरत में शिव पड़ जाते है
F:- बालक से फिर बोले शंकर, कौन हो तुम ये बोले शनकर
क्या है बालक नाम तुम्हारा
कोरस:- यहाँ पे क्या है काम तुम्हारा
F:- बालक बोलै मेरी छोड़ो, मुझसे पहले अपनी बोलो
कौन हो तुम और यहाँ क्यों आये
कोरस:- जोगी जैसा भेष बनाये
F:- शिव शंकर ने फिर ललकारा, यहाँ कौन रहता है तुम्हारा
क्यों तू मझसे बात बढ़ाये
कोरस:- खड़े खड़े क्यों आंख दिखाए
F:- ये घर है मेरी माता जी का, मेरी भाग्य विधाता जी का
अंदर माँ स्नान कर रही
कोरस:- अपने इस्ट का ध्यान कर रही
F:- गयी है मुझको आज्ञा देकर, कोई भी ना जाए भीतर
जबरन अंदर जाओगे तुम
कोरस:- अपने प्राण गवाओगे तुम
दोहा:- शिव शंकर भगवान को क्रोध गया फिर आय
उस बालक की गर्दन पर दिया त्रिशूल चलाय
F:- पार्वती जब बाहर आयी, दृश्य देख के वो चकरायी
शीश विहीन पड़ा था लाल
कोरस:- शिव शंकर है क्रोध से लाल
F:- पार्वती जी क्रोध में आकर, शिव से बोल रही गुर्राकर
पुत्र ये मेरा मरा है कैसे
कोरस:- बिना शीश के पड़ा है कैसे
F:- मैं थी गयी स्नान के लिये, अपने ईस्ट के ध्यान के लिये
तन के मैल से पुत्र बनाकर
कोरस:- गयी नहाने यहाँ बिठाकर
F:- शिवजी चिंतित हो जाते है, मन ही मन में पछताते है
क्रोध में माता रुदन मचाये
कोरस:- भोले नाथ कुछ बोल ना पाए
F:- बिलख रही है पार्वती जी, सिसक रही है पार्वती जी
उग्र रूप माँ धार के बोली
कोरस:- पार्वती हुंकार के बोली
F:- कुछ भी करो तुम कहीं भी जाओ, पुत्र का मेरे शीश ले आओ
जीवित करदो पुत्र हमारा
कोरस:- बिना बात जो तुमने मारा
F:- वरना प्रलय मचा दूंगी मैं, सृष्टि सारी जला दूंगी मैं
स्वयं के मैं त्यागूंगी प्राण
कोरस:- ब्राह्माण कर दूँ निष्प्राण
F:- गणो के संग शिव जी जाते है, हाथी शिशु का सिर लाते है
जोड़ दिया बालक के सिर पर
कोरस:- बालक खड़ा हो गया उठकर
F:- शिव ने जीवित किया पुत्र को, नाम गणेश का दिया पुत्र को
रिद्धि सिद्धि का दे वरदान
कोरस:- शिव ने किया पुत्र कल्याण
F:- पार्वती माँ पुत्र को पाकर, फिर बालक को हृदय लगाकर
ममता मयी आँचल लहराये
कोरस:- पुत्र हर्ष में डूबी जाए
दोहा:- पार्वती के पुत्र है श्री गणेश भगवान
रिद्धि सिद्धि के दाता है गणपति दया निधान
F:- अमर अजर है शिव अविनाशी, गंगाधर शंकर कैलाशी
गले डाल बैठे मुंडमाला
कोरस:- लगता रूप था भाग्य विशाला
F:- रौद्र रूप शिव धार के बैठे, दिव्य समाधी मार के बैठे
पार्वती ने दृश्य ये देखा
कोरस:- पड़ गयी मस्तक ऊपर रेखा
F:- पार्वती पड़ गयी सोच में, अंदर से लग गयी खोज में
भेद है कैसा मुण्ड माल का
कोरस:- खेद है कैसा मुण्ड माल का
F:- पार्वती को शिव ने बताया, मुण्ड माल का भेद बताया
जितने मुण्ड गले में मेरे
कोरस:- सब है तुम्हारे जन्म के फेरे
F:- जितने जनम लिये है तुमने, उतने मुण्ड लगे है इनमे
जितनी बार मृत्यु आती है
कोरस:- मुण्ड की संख्या बढ़ जाती है
F:- पार्वती का सिर चकराये, उनकी समझ में कुछ ना आये
क्या मैं अमर नहीं हूँ स्वामी
कोरस:- बतलाओ हे अंतर्यामी
F:- शिव शंकर जी मुस्काते है, पार्वती को समझाते है
मिली नहीं है तुम्हे अमरता
कोरस:- तुम मरती हो मैं नहीं मरता
F:- पार्वती शिवजी से बोली, आँचल की फैला के झोली
हे स्वामी मुझे अमर बना दो
कोरस:- अमर कथा तुम मुझे सुनादो
F:- शिव शंकर उन्हें देख रहे है, मन ही मन में सोच रहे है
लिया हठ का चल गया चक्कर
कोरस:- इनसे भला कौन ले टक्कर
F:- अमर कथा कहना वर्जित है, कहना और सुनना वर्जित है
मृत्यु का भय त्यागो मन से
कोरस:- प्रीत करो ना नश्वर तन से
दोहा:- सुनूंगी मैं हर हाल में अमर कथा का सार
हाथ जोड़ विनती करूँ मत करना इंकार
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40