Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:11:52 2+ Views

Shattila Ekadashi Katha

Super Hit Devotional track Shattila Ekadashi Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shattila Ekadashi Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता 1 :- जय श्री हरि, प्रिये भक्तों आज हम आपको श्री हरि विष्णु भगवान् को समर्पित षटतिला एकादशी की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ,की इस व्रत के करने से किसी के जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है, तो आइये कथा को आरम्भ करते हैं। जय श्री हरि
M:- मैं अति वरदानी अति कल्याणी कथा सुनाता हूँ आपको कथा सुनाता हूँ
षटतिला एकादशी की महिमा बतलाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
इक निर्धन लाचार की तुमको व्यथा बताता हूँ आपको कथा सुनाता हूँ
षटतिला एकादशी की महिमा दिखलाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता 2 :- प्राचीन काल की बात है बनारस में एक निर्धन अहीर परिवार रहता था,वो लकड़ी बेच कर किसी प्रकार अपना जीवन यापन करता था, जंगल से लकड़ी काट कर बेचना ही उसकी जीविका का मुख्य आधार था
M:- कथा बड़ी प्राचीन है भक्तो तुम्हे सुनाता हूँ
इक निर्धन परिवार से तुमको आज मिलाता हूँ
कोरस:- तुमको आज मिलाता हूँ
M:- नगर बनारस में रहता था इक अहीर परिवार
दीन हीन हालात थी उसकी था वो बड़ा लाचार
कोरस:- था वो बड़ा लाचार
M:- जंगल से वो काट के लकड़ी उसको बेचता था
मिलता था जो धन उसको घर उसी से चलता था
कोरस:- घर उसी से चलता था
M:- जिस दिन लकड़ी ना बिकती वो सोते थे भूखे
थी उनकी तकदीर भी रूठी ईश्वर थे रूठे
कोरस:- ईश्वर थे रूठे
M:- उनकी आँखों से बहती जलधार दिखाता हूँ जलधार दिखाता हूँ
षटतिला एकादशी की मै महिमा बतलाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता 3 :- एक दिवस वो लकड़ी काट कर नगर सेठ के घर लकड़ी बेचने गया, उस दिन सेठ के घर में किसी बड़े उत्सव की तैयारी हो रही थी, काफी भीड़ थी, अहीर के मन में उत्सुकता जगी की आखिर क्या हो रहा है, फिर वो सेठ जी से जाकर पूछता है, सेठ जी क्या कहते हैं, आइए कथा के माध्यम से जानते हैं
M:- एक रोज वो लकड़ी लेके जंगल से आया
नगर सेठ के घर सिर धर के लकड़ी पहुंचाया
कोरस:- लकड़ी पहुंचाया
M:- उत्सव हो रहा था घर में चल रही थी तैयारी
शंख नाद हो रहा वहां थी भीड़ बड़ी भारी
कोरस:- वहां थी भीड़ बड़ी भारी
M:- लकड़ी उतार के रख दी उसने सेठ के आंगन में
कैसा है ये उत्सव ये उत्सुकता थी मन में
कोरस:- ये उत्सुकता थी मन में
M:- खड़े खड़े कुछ देर वही से दृश्य देखता है
हाथ जोड़ फिर सेठ से हर परिद्श्य पूछता है
कोरस:- परिद्श्य पूछता है
M:- जो बतलाया सेठ ने उसको वो बतलाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
षटतिला एकादशी की मै महिमा बतलाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता 4 :- सेठ जी ने बड़े ही प्यार भाव से कहा भैया आज हमारे घर में षटतिला एकादशी की तैयारी हो रही है, अहीर ने पूछा, कौन सी एकादशी, सेठ जी ने कहा,अरे षटतिला एकादशी, इस व्रत के करने से मनुष्य के जीवन में, सुख समृद्धि की कोई कमी नहीं रहती है, इस व्रत के करने से मनुष्य के सभी पापो का अंत हो जाता है
M:- हँसते हुए फिर बड़े प्यार से उसे बताते है
कैसा उत्सव है घर में उसको समझाते है
कोरस:- उसको समझाते है
M:- आज षटतिला एकादशी की हो रही तैयारी
एकादशी के व्रत की उत्तम महिमा है न्यारी
कोरस:- उत्तम महिमा है न्यारी
M:- इसके व्रत को करने से सारे कट जाते है पाप
रोग दोष सब मिट जाते हैं मिटता है संताप
कोरस:- मिटता है संताप
M:- विधिवत व्रत करने से हर कंगाली टलती है
मिलता है धन्य धान्य और खुशहाली मिलती है
कोरस:- खुशहाली मिलती है
M:- इसीलिए मैं एकादशी त्यौहार मनाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
षटतिला एकादशी की मैं महिमा बतलाता हूँ तुम्हे कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता 5 :- सेठ जी से अपने पैसे लेकर अहीर सीधा बाजार जाता है, और मन में व्रत करने का संकल्प लेता है, और पूजा का सारा सामान ले आता है, हालांकि, उसने दो दिन से कुछ खाया नहीं था, लेकिन उसकी इस व्रत में और भगवान के प्रति इनती असीम श्रद्धा थी की उसने भूखा रहना स्वीकार कर लिया लेकिन व्रत करने का निश्चय किया
M:- लकड़ी के पैसे लेकर बाजार को जाता है
एकादशी के व्रत का हर सामान ले आता है
कोरस:- हर सामान ले आता है
M:- दो दिन से कुछ खाया नहीं था भूखा था परिवार
शाम को सबने मिल के मनाया एकादशी त्यौहार
कोरस:- मनाया एकादशी त्यौहार
M:- विधिवत और यथा शक्ति से पूजन करते है
भूखे बितायी रात भोर में भोजन करते है
कोरस:- भोर में भोजन करते है
M:- कृपा हो गई उनके ऊपर हो गए वो धनवान
कुछ ही दिनों में सारे नगर में मिलने लगा सम्मान
कोरस:- मिलने लगा सम्मान
M:- ऐसी पावन एकादशी को शीश नवाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
षटतिला एकादशी की मै महिमा गाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता 6 :- प्रिये भक्तों भगवान् के घर देर हैं अंधेर नहीं और यही हुआ जब भक्ति प्रेम और विश्वास की पराकाष्ठा को पार कर दीवानगी की हद तक पहुँचती है, तो भगवान् को भक्त की बात माननी ही पड़ती है और भगवान दौड़ कर अपने भक्त को गले लगा लेते है, कृपा करते है
M:- एकादशी का फल मिलने में होती नहीं है देर
देर अगर हो जाए भी तो होता नहीं अंधेर
कोरस:- तो होता नहीं अंधेर
M:- जिसने भी ये व्रत किया उसने मन वांछित पाया
दुःख दरिद्र या संकट कोई पास नहीं आया
कोरस:- संकट पास नहीं आया
M:- एकादशी का व्रत करने से त्रास नहीं मिलता
अंत समय में धर्म राज का पाश नहीं मिलता
कोरस:- पाश नहीं मिलता
M:- श्री विष्णु जी की कृपा से वो मोक्ष धाम जाए
जन्म मरण के संकट से फिर मुक्ति मिल जाए
कोरस:- फिर मुक्ति उसे मिल जाए
M:- ऐसी उत्तम एकादशी की कथा सुनाता हूँ आपको कथा सुनाता हूँ
षटतिला एकादशी की मैं महिमा बतलाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40