Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:05:26 6+ Views

Om Jai Jagannath Hare

Super Hit Devotional track Om Jai Jagannath Hare sung by Zain Ali.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Om Jai Jagannath Hare sung by Zain Ali

ॐ जय जगन्नाथ हरे, स्वामी जय जगदीश हरे
भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट,
क्षण में दूर करे, ॐ जय जगन्नाथ हरे
जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिनसे मन का,
स्वामी दुःख बिनसे मन का
सुख सम्पति घर आवे, सुख सम्पति घर आवे,
कष्ट मिटे तन का, ॐ जय जगन्नाथ हरे
मात पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी,
स्वामी शरण गहूं मैं किसकी ।
तुम बिन और न दूजा, तुम बिन और न दूजा,
आस करूं मैं जिसकी, ॐ जय जगन्नाथ हरे
तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी,
स्वामी तुम अन्तर्यामी ।
पारब्रह्म परमेश्वर, पारब्रह्म परमेश्वर,
तुम सब के स्वामी, ॐ जय जगन्नाथ हरे
तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता,
स्वामी तुम पालनकर्ता ।
मैं मूरख फलकामी, मैं सेवक तुम स्वामी,
कृपा करो भर्ता, ॐ जय जगन्नाथ हरे
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति,
स्वामी सबके प्राणपति ।
किस विधि मिलूं दयामय, किस विधि मिलूं दयामय,
तुमको मैं कुमति, ॐ जय जगन्नाथ हरे
दीन-बन्धु दुःख-हर्ता, ठाकुर तुम मेरे,
स्वामी ठाकुर तुम मेरे ।
अपने हाथ उठाओ, अपने शरण लगाओ,
द्वार पड़ा तेरे, ॐ जय जगन्नाथ हरे
विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा,
स्वमी पाप हरो देवा
श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ,
सन्तन की सेवा, ॐ जय जगन्नाथ हरे
ॐ जय जगन्नाथ हरे, स्वामी जय जगदीश हरे ।
भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट,
क्षण में दूर करे, ॐ जय जगन्नाथ हरे
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40