Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:10:06 1+ Views

Naye Saal Ki Le Lo Badhai

Super Hit Devotional track Naye Saal Ki Le Lo Badhai sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Naye Saal Ki Le Lo Badhai sung by Devesh Kundan

M- मित्र शत्रु मेरे बहन और भाई
नए साल की लेलो बधाई
झूठ कपट ना मन से जाये
कोरस - साल कोई भी आये जाये
M- जाते साल की आज शाम है
कहीं मिठाई कहीं जाम है
कही पे झगड़ा कहीं लड़ाई
कोरस - कहीं मिलन है कहीं जुदाई
M- जाते साल का सारा लफड़ा
और दिलो का कूड़ा कचरा
जाते साल में इसे जलादो
कोरस - मन का सारा मैल मिटादो
M- नए साल की आ गयी बारी
करलो तुम फिरसे तैयारी
किसको ठगना किसे लूटना
कोरस - कहाँ मानना कहाँ रूठना
M- झूठ बोलके यारी करना
यारी में गद्दारी करना
नए साल की ऐसी की तैसी
कोरस - चाहे जिंदगी जी ले जैसी
M- साल पुराना जब जाता है
कई सबक समझा जाता है
कोई किसी का सगा नहीं है
कोरस - जाने वाला रुका नहीं है
M- जो आया है वो जायेगा
समय पकड़ कर ले जायेगा
कोई नहीं है समय से बढ़कर
कोरस - रखलो भैया समय पकड़कर
M- साल है क्या इक समय का फेरा
समय ना तेरा ना ही मेरा
समय एक ना रहे हमेशा
कोरस - समय दे रहा यही संदेशा
M- समय के रहते समय को जानो
समय के चेहरे को पहचानो
समय ही है दिन साल महीना
कोरस - समय है माटी समय नगीना
M- आते साल है जाते साल है
सबक यही सिखलाते साल है
काल चक्र ये चलता रहेगा
कोरस - सूरज उगता ढलता रहेगा
दोहा - हो गयी बहुत बधाई भैया हो गया बहुत ही ज्ञान
अब सच्चाई से तुम्हे करवाऊं पहचान
M- नए साल को मारो गोली
दिखती है जो सूरत भोली
भोली सूरत पर मत जाना
कोरस - वरना बहुत पड़े पछताना
M- मेरी तुम इक बात मानलो
नए साल में गाँठ बांधलो
किसी पे भी ना भरोसा करना
कोरस - खाओगे तुम धोखा वरना
M- कई चेहरे इक चेहरे के ऊपर
बाहर कुछ और कुछ है भीतर
कितने चेहरे पढ़ पाओगे
कोरस - इनकी बलि तुम चढ़ जाओगे
M- जो बोलेगा मीठा जितना
अंदर से है तीखा उतना
उसको समझना मीठी छुरी
कोरस -उससे बनाके रखना दुरी
M- रहा भरोसा ना रिश्तो पर
रिश्ते बिकते है किश्तों पर
रही नहीं अब रिश्तेदारी
कोरस - भर गयी रिश्तो में मक्कारी
M- आज है जो रिश्ते हम सबके
रिश्ते रह गये है मतलब के
बिन मतलब कोई बात करेगा
कोरस - सालो साल मुलाकात करेगा
M- अगर बिना मतलब मिल जाये
फेर के मुँह आगे बढ़ जाये
राम राम भी हो मतलब से
कोरस - दोस्त यार सब है मतलब के
M- छोड़ शराफत टेड़ा बन जा
बिना शुगर का पेड़ा बन जा
जो भी खाये वो पछताए
कोरस - जो ना पाये वो ललचाये
M- आने वाला समय है ऐसा
सबको दिखेगा केवल पैसा
जिसके पास हो दौलत जितनी
कोरस - उसको मिलेगी इज्जत उतनी
M- कोई नहीं करेगा शादी
शादी छिनेगी आज़ादी
हर कोई आज़ाद रहेगा
कोरस - प्यार ये जिंदाबाद रहेगा
दोहा - जितना पैसा पास है उतना मिलेगा प्यार
आने वाले सालो में होगा यही व्यापार
M- प्रेम प्यार व्यापार बनेगा
प्यार का सौदा प्यार करेगा
प्यार ठगेगा प्यार को अपने
कोरस - दिखा दिखा के मीठे सपने
M- लड़की अपना ब्याह कराके
रखेगी अपना फिगर बचाके
मेडिकल से पाएगी बच्चा
कोरस - होगा और समय क्या अच्छा
M- आने वाले समय के अंदर
खाली पड़े रहेंगे मंदिर
भरे रहेंगे क्लब थियेटर
कोरस - कोई नहीं जायेगा मंदिर
M- बुरे हमे भगवान लगेंगे
और बुरे मेहमान लगेंगे
धरम करम की बात ना होगी
कोरस - शादी में बारात ना होगी
M- नया दौर नयी बाते होंगी
नयी नयी मुलाकाते होंगी
नया पकड़ना छोड़ पुराना
कोरस - नयी सोच का नया ज़माना
M- जहाँ इमोशन दिख जाये थोड़ा
वही पे तलना प्रेम पकौड़ा
लगाके मक्खन वाली चटनी
कोरस - मनमानी कर लेना अपनी
M- माता पिता को आँख दिखाना
भाई से झूठा करके बहाना
ओयो वाले कॉलेज जाना
कोरस - प्रेम का चैप्टर पढ़के आना
M- वीडिओ कालिंग रात में करना
बॉय फ़्रैंड का कहना करना
भांड में जाये पढाई लिखाई
कोरस - सबसे पहले प्रेम मिलाई
M- एक से प्यार चार से बाते
करना बार बार मुलाकाते
सब कर लेना शादी से पहले
कोरस - शादी की बर्बादी से पहले
M- दस दस बॉय फ़्रैंड है जिसके
शादी के बाद बोल है उसके
प्यार किसी से किया नहीं है
कोरस - अब तक किसी ने छुआ नहीं है
दोहा - मुझे कसम है आपकी सच मानो मेरी बात
इस तरह पहले आप ही लगा रहे मुझे हाथ
M- खाके कह रही कसम तुम्हारी
अभी तलक हूँ पूरी कुंवारी
कोरी की कोरी आयी हूँ
कोरस - सील बंद बोरी लायी हूँ
M- पति अपना मुँह जब खोलेगा
पत्नी के जैसे सच बोलेगा
किसी को अब तक छुआ नहीं है
कोरस - प्यार किसी से हुआ नहीं है
M- दोनों देंगे दोनों को धोखा
छुपके दोनों ढूंढेंगे मौका
मौका मिले तो फोन लगाऊं
कोरस - या प्रेमी से मिलके आऊं
M- पत्नी के संग में प्रेमी होगा
पति के संग में होगी प्रेमिका
आने वाला समय यही है
कोरस - देखो ध्यान से दूर नहीं है
M- छठी क्लास में पढ़ने वाले
लगा रखेंगे फ़ोन में ताले
पास वर्ड तब पता चलेगा
कोरस - बिन गमला जब फूल खिलेगा
M- नए साल में नया मिलेगा
फूल प्रेम का नया खिलेगा
इक दिन में दो ब्रेकप होगा
कोरस - चार मिले दो पैचप होगा
M- चाय दूध शरबत की बाते
रह जायेंगी बनके यादे
वीयर दारु विस्की होगी
कोरस - इसकी बीबी उसकी होगी
M- होंगे सारे मांसाहारी
नहीं मिलेंगे शाकाहारी
मदिरा मांस से स्वागत होगा
कोरस - घर घर में महा भारत होगा
M- नए साल की क्या दूँ बधाई
नए साल होंगे दुखदायी
काँधे में लेकर लाश चलेंगे
कोरस - फ़ोन पे करते बात चलेंगे
M- पिता जलेगा चिता के ऊपर
बेटा रहेगा फ़ोन के ऊपर
इससे नया और क्या होगा
कोरस - नए साल का दौर क्या होगा
दोहा - कलम चले सुखदेव की लिखे सत्य हर बार
नए साल के लिख चूका मैं सारे हालत
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40