Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:05:14 2+ Views

O Papi Man Karle Bhajan

Super Hit Devotional track O Papi Man Karle Bhajan sung by Sonu (Soniya Sagar).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for O Papi Man Karle Bhajan sung by Soniya Sagar

F:- ओ पापी मन करले भजन 2
बाद में एक दिन पछतायेगा 2
जब पिंजरे से पंछी निकल जाएगा 2
कोरस:- पिंजरे से पंछी निकल जाएगा 2
F:- क्यों करता तू मेरा मेरा 2
ना कुछ तेरा ना कुछ मेरा 2
खाली हाथ आया है खाली हाथ जाएगा
जैसा किया करम तूने वैसा ही फल पाएगा
बाद में प्यारे पछतायेगा जब,
पिंजरे से पंछी निकल जाएगा 2
कोरस:- पिंजरे से पंछी निकल जाएगा 2
F:- भरी जवानी जी भर के सोया 2
आया बुढ़ापा तो देख के रोया 2
प्रभु की नजर से तू बच नहीं पाएगा
आएगा बुढ़ापा तो तू थर-थर कांपेगा
बाद में प्यारे पछतायेगा जब,
पिंजरे से पंछी निकल जाएगा 2
कोरस:- पिंजरे से पंछी निकल जाएगा 2
F:- पाया मनुष तन फिर क्यों रोया 2
मोह माया के मध् में खोया 2
सुन्दर जीवन दिया उसने प्रभु के गुण गए जा
अपने ह्रदय को प्यारे भक्ति में लगाए जा
बाद में प्यारे पछतायेगा जब,
पिंजरे से पंछी निकल जाएगा 2
कोरस:- पिंजरे से पंछी निकल जाएगा 2
F:- जब पिंजरे से पंछी निकल जाएगा 2
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40