Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:07:49 2+ Views

Namo Hudh Maa Dachhan Wali

Super Hit Devotional track Namo Hudh Maa Dachhan Wali sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Namo Hudh Maa Dachhan Wali sung by Rinky Vishwakarma

कोरस: - नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो
F: -नमो हुद्ध माँ दच्छन वाली मनचाहा वर देने वाली
जोता वाली हे माता रानी आदि भवानी जन कल्याणी
माँ अम्बे तेरे नाम हजारों माँ दुर्गे तेरे धाम हज़ारों
कर जोड़ें हम करें प्रार्थना सब भक्तों के भाग संवारो
कोरस: - नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो
F: -क्यों है पावन जम्मू का कण कण करूँ तेरी महिमा का वर्णन
माता का कैसे हुआ आगमन हुद्ध माँ कैसे पहुंची दच्छन
पुजारी ठाकुर महानंद जी कैसे पाए तेरे दर्शन
कई कथाएं लोग बताए इनमे जो प्रचलित वही सुनाएँ
कोरस: - नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो
F: -महानन्द जी थे इक ग्वाला घर था जिनका अनंत नाला
सारा दिन बकरियां चराते शाम ढले फिर लौट वो आते
दूध कुंड धार रोज थे जाते जहाँ से जड़ी बूटी वो लाते
एक दिन घट गई अजीब घटना लगा था जैसे हो कोई सपना
कोरस: - नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो
F: -कहते हैं सब ज्ञानी ध्यानी सत्यकथा ये बहुत पुरानी
आई हूँ वो घटना सुनाने गए महानन्द बकरी चराने
इक आवाज़ पड़ी जो सुनाई उसने अपनी दृष्टि घुमाई
छोटी सी एक कन्या उसको अपने पीछे नज़र थीआई
कोरस: - नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो
F: -कन्या चुनरिया ओढे सरपर उसने पुकारा नाम लेकर
महानन्द जी जरा रुक जाएँ ये सुनकर ग्वाला चकराए
ये जंगल सुनसान है सारा इसने मेरा नाम पुकारा
ये कन्या मुझे कैसे जाने यही सोच वो लगे घबराने
कोरस: - नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो
F: -कन्या आई पास में चलकर बोली ना जा यूँ घबराकर
उसने दिव्य रूप दिखाया हुद्ध माता निज नाम बताया
चकित महानन्द जी रह जाए सपना या सच समझ न पाए
माता उनको साथ ले जाए कहां वास है उन्हें बताए
कोरस: - नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो
F: -माता उनको साथ ले जाए हुद्ध कुंड में निज वास दिखाए
महानन्द जब देखे वहां तब माँ को पिंडी रूप में पाए
तब कन्या बोली ये उनसे इसी रूप मुझे पूजो अब से
कन्या थी खड़ी पहले जहाँ पर दिखी महानन्द को न वहां पर
कोरस: - नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो
F: -देवी अंतर्ध्यान हो गई मन में भक्ति बीज बो गई
तब से महानन्द प्रात उठके विधि विधान से पूजा करते
हुद्ध माता अपनी करुणा से उनके सारे कष्टों को हरते
ऐसे ही पूजा कर करके धीरे धीरे दिन है गुजरते
कोरस: - नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो
F: -जब बूढ़े महानन्द हो जाते ठीक से चल फिर वो न पाते
लेकिन माँ की पूजा का वो अपना नियम सदा निभाते
बर्फ बारी हुई एक दिन भारी महानद की शक्ति हारी
चलते चलते थक जाते हैं माँ के पास न जा पाते हैं
कोरस: - नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो
F: -जोड़ हाथ वो करे प्रार्थना माँ तुम ही अब पास आ जाना
कष्ट भक्त का देखा न जाता वहीँ प्रकट हो गई हुद्ध माता
महानन्द ने दर्शन पाया हुद्ध लोड़ स्थान कहाया
आज वहीँ पर लोग हैं जाते देवी के दर्शन कर आते
कोरस: - नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो नमो
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40