Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:15:44 8+ Views

Parivartani Ekadashi Ki Katha

Super Hit Devotional track Parivartani Ekadashi Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Parivartani Ekadashi Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता 1 :- जय श्री हरि ,प्रिये भक्तों, आज के दिन भगवान विष्णु ,योग निद्रा में करवट लेते हैं। इसीलिए इस एकादशी को, परिवर्तिनी एकादशी भी कहा जाता है, इस एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है जय श्री हरि
M:-हम त्रेता प्रभु के राजा बलि की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते हैं
परिवर्तनि एकादशी की हम महिमा बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
माँ लक्ष्मी श्री हरि विष्णु के दर्श कराते हैं हम दर्श कराते हैं
इस दिन विष्णु जी करवट बदल के फिर सो जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता 2 :- जो कमलनयन भगवान का ह्रदय से पूजन करते हैं,वो भगवान का सामीप्य प्राप्त करते हैं , जो भी भाद्रपद शुक्ल एकादशी को उपवास और पूजन करते हैं, उनकी पूजा ब्रह्मा, विष्णु सहित तीनों देवों की पूजा मानी जाती है । अत: परिवर्तिनी एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए।
M:-भादो मास के शुक्लपक्ष की पावन एकादशी
विष्णु जी की करवट की मन भावन एकादशी
कोरस:- मन भावन एकादशी
M:-इस दिन माँ लक्ष्मी की पूजा जो भी करते हैं
दिव्य द्रव्य से अपना खजाना वो सब भरते हैं
कोरस:- खजाना वो सब भरते हैं
M:-मनवांछित फल देने वाला व्रत कहलाता है
इस व्रत को करने से भक्तो सब मिल जाता है
कोरस:- भक्तो सब मिल जाता है
M:-त्रेता युग में शुरू हुआ इस व्रत का विधि विधान
हर इच्छा पूरी करते हैं श्री विष्णु भगवान्
कोरस:- श्री विष्णु भगवान्
M:-श्री हरि विष्णु जी की कृपा तो सहज वो पाते हैं जो उनको ध्याते है
इस दिन विष्णु जी करवट बदल के फिर सो जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता 3 :- राजा बलि सप्तचिरजीवियों में से एक हैं जो की परम विष्णुभक्त और दानवीर, महान् योद्धा थे। विरोचनपुत्र असुरराज बलि सभी युद्ध कौशल में निपुण थे। वे वैरोचन नामक साम्राज्य के सम्राट थे इन्हें पराजित करने के लिए ही श्री हरि विष्णु ने वामनावतार लिया था
M:-भक्त प्रह्लाद के पौत्र की आपको कथा सुनाता हूँ
राजा बलि के जीवन से परिचय करवाता हूँ
कोरस:- परिचय करवाता हूँ
M:-परम भक्त था विष्णु जी का राजा बलि महान
उनके ह्रदय में बसते थे श्री विष्णु हरि भगवान्
कोरस:- श्री विष्णु हरि भगवान्
M:-इंद्र आदि देवों से भक्तों खाता था वो खार
जब जब इंद्र लड़ा बलि से हुयी हमेशा हार
कोरस:- हुयी हमेशा हार
M:-अपने बल से राजा बलि ने किया राज्य विस्तार
स्वर्ग की ऊपर भी चलता था बलि का ही अधिकार
कोरस:- बलि का ही अधिकार
M:-बलि से सारे देव दुखी थे सत्य बताते हैं हम सत्य बताते हैं
इस दिन विष्णु जी करवट बदल के फिर सो जाते हैं, हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता 4 :- राजा बलि के शासन में दैत्य, राक्षस तथा दानव अति प्रबल हो उठे थे। उन्हें शुक्राचार्य की शक्तियां प्राप्त थी दूसरी ओर दुर्वासा ऋषि के श्राप से देवराज इन्द्र शक्तिहीन हो गये थे। राज बलि का राज्य तीनों लोकों पर था। इन्द्र सहित देवतागण उससे से भयभीत रहते थे। इस स्थिति के निवारण का उपाय केवल बैकुण्ठनाथ विष्णु ही कर सकते थे
M:-देव गणो को दुखी देखकर श्री विष्णु भगवान्
वामन रूपधार के अपना बन गए हैं यजमान
कोरस:- बन गए हैं यजमान
M:-राजा बलि की द्वार पे जाकर अलख जगाते हैं
राजा बलि वामन चरणों में शीश नवाते हैं
कोरस:- शीश नवाते हैं
M:-हाथ जोड़ कर वामन से बोले वीर बलि महाराज
जो निकलेगा मुँह से आपके वही मिलेगा आज
कोरस:- वही मिलेगा आज
M:-आओ विराजो आसन ऊपर चलो महल में आप
होकर खड़े द्वार सर मेरे नहीं चढ़ाओ पाप
कोरस:- नहीं चढ़ाओ पाप
M:-सुनके बात बलि की वामन जी मुस्काते हैं वामन जी मुस्काते हैं
इस दिन विष्णु करवट बदल के फिर सो जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता 5 :- देवासुर संग्राम में, राजा बलि के सामने इंद्र पराजित हो गए , स्वयं की पराजय से अपमानित इंद्र ने ब्रह्मा जी की शरण ली और इसका उपाय पुछा , तो उन्होंने भगवान् श्री हरि विष्णु की शरण में जाने की सलाह दी फिर भगवान् श्री हरि विष्णु ने , वामन अवतार लिया और याचक बनकर राजा बलि के द्वार पर जा पहुंचे
M:-वामन बोले राजा बलि से तुम हो बड़े महान
इसीलिए मैं द्वार तुम्हारे मांगने आया दान
कोरस:- मांगने आया दान
M:-राजा बोला हाथ जोड़कर आप करें आदेश
मन से शंका त्याग दो भगवान् यदि बची है शेष
कोरस:- यदि बची है शेष
M:-वामन बोले राजा बलि से सुनो लगा कर ध्यान
भूमि तीन पग मांग रहा मैं राजन तुमसे दान
कोरस:- राजन तुमसे दान
M:-वामन बोले सुनलो राजा नापूंगा पग तीन
अगर दे सको तो बस देदो तीन ही पग की जमीन
कोरस:- तीन ही पग की जमीन
M:-वरना लौट के वापस अपने घर हम जाते हैं हम घर को जाते हैं
इस दिन विष्णु करवट बदल के फिर सो जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता 6 :- समस्त शंकाओं का निवारण हो चूका था, भगवन तो भगवन थे, और भक्त भी काम महान नहीं थे, राजा बलि ने इस बात को जान लिया के उसके द्वार पर सामन्य भिक्षुक नहीं बल्कि स्वंय नारायण खड़े है, और अपनी सद्भवना के साथ द्वार की ओर दौड़ा ओर जा कर कहा हे प्रभु आप बहार क्यू खड़े हो अंदर आइये, और अंदर आके जब उन्होंने तीन पग मांगे, तो राजा बलि ने सहस्त्र स्वीकार कर लिया क्योकिं सत्य वो जानते थे, दुर्वाषाण ने उन्हें रोकने का बहुत प्रयास किया, लेकिन राजा बलि नहीं माने
M:-राजन बोले वामन जी से बात सुनो मेरी आप
जितने पग तुम चाहो धरती उतने पग लो आप
कोरस:- उतने पग लो आप
M:-भव्य विराट रूप कर धारण श्री वामन भगवान्
कर देते हैं राजा बलि को चकित और हैरान
कोरस:- चकित और हैरान
M:-इक पग में धरती को कर दूजे पग को आकाश
तीसरा पग मै कहाँ पे रखूं बोलो बलि मैं आज
कोरस:- बोलो बलि मैं आज
M:-हाथ जोड़कर बैठ गया वो राजा बलि महान
तीसरा पग मेरे सिर पर रखदें परम पूज्य भगवान्
कोरस:- परम पूज्य भगवान्
M:-तीसरे पग के लिए स्वयं हम शीश झुकाते है हम शीश झुकाते है
इसदिन विष्णु करवट बदल के फिर सो जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता 7 :- राजा बलि की इच्छा पूर्ण होने वाली थी, भक्तों के भगवान् ने उनका उद्धार कर दिया, वामन से नारायण ने अपने रूप का विस्तार किया और दो पग में पूरी धरा ही नाप दी और कहा राजन अब मैं अपना तीसरा पैर कहां रखूं, भक्त भी कहाँ कमजोर ह्रदय का था उनकी आँखों से अश्रद्धार बह उठी कहने लगे, प्रभु मेरा जीवन तो धन्य हो गया, आपने कृतार्थ कर दिया और अपना शीश झुका कर उन्होंने समर्पण भाव में सर्वस्व समर्पित कर दिया, जिसने सम्पूर्ण धरा को जीत लिया इन्द्रादि देव भी स्वयं को लज्जित महसूस कर रहे थे, इतना भाव कहाँ किसी की समझ आता है, तब तक, जब तक स्वयं ईश्वर की कृपा न हो ,कोई उस से क्या छल करेगा जो स्वयं ईश्वर का दास हो, भगवान तो सब खेल करते रहते हैं, संसार को ज्ञान देने के लिए वरना उस ईश्वर के लिए ,सम्भव क्या और असम्भव क्या सब उसकी इच्छा के दास हैं
M:-तीसरा पगधर बलि के सर पर वामन जी मुस्काय
राजा बलि चरण के नीचे चला पताल को धाय
कोरस:- चला पताल को धाय
M:-भगवन् जब लगे चरण उठाने बोले बलि महाराज
हाथ जोड़ विनती करता हूँ क्षमा करो हे नाथ
कोरस:- क्षमा करो हे नाथ
M:-वामन बोले राजा बलि से सुनो बलि महराज
वामन एकादशी के फल का तुम्हे बताऊँ राज
कोरस:- तुम्हे बताऊँ राज
M:-इस व्रत का यदि करोगे पालन सदा रहूंगा पास
द्वार तुम्हारे बना के कुटिया उसमे करूँ निवास
कोरस:- उसमे करूँ निवास
M:-कथा लिखे सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
इस दिन विष्णु करवट बदल के फिर सो जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40