Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:05:54 12+ Views

Prabhu Hum Bhi Sharnagat Hai-Lofi

Super Hit Devotional track Prabhu Hum Bhi Sharnagat Hai-Lofi sung by Pawan Sharma (Pawan Brijwasi).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Prabhu Hum Bhi Sharnagat Hai-Lofi sung by Pawan Brijwasi

M:- प्रभु हम भी शरणागत हैं, प्रभु हम भी शरणागत हैं
स्वीकार करो तो जाने
अब हमे पतित से पावन, अब हमे पतित से पावन
सरकार करो तो जाने
कोरस:- प्रभु हम भी शरणागत हैं, प्रभु हम भी शरणागत हैं
स्वीकार करो तो जाने, स्वीकार करो तो जाने
M:- प्रेमी जन तुमको पाते तुम भक्ति भाव वश आते
तुम भक्ति भाव वश आते
हम कुटिल हृदय के कलुषित, हम कुटिल हृदय के कलुषित
निस्तार करो तो जाने
कोरस:- प्रभु हम भी शरणागत हैं, प्रभु हम भी शरणागत हैं
स्वीकार करो तो जाने, स्वीकार करो तो जाने
M:- ज्ञानी तुम में तन्मय है ध्यानी तुम में ही लय है
ध्यानी तुम में ही लय है
हम अज्ञानी चंचल चित्त, हम अज्ञानी चंचल चित्त
उपचार करो तो जाने
कोरस:- प्रभु हम भी शरणागत हैं, प्रभु हम भी शरणागत हैं
स्वीकार करो तो जाने, स्वीकार करो तो जाने
M:- क्या मुख से विनय सुनाए हम कैसे तुमको भाये
हम कैसे तुमको भाये
अगणित अपराध किये हैं, अगणित अपराध किये हैं
उद्धार करो तो जानें
कोरस:- प्रभु हम भी शरणागत हैं, प्रभु हम भी शरणागत हैं
स्वीकार करो तो जाने, स्वीकार करो तो जाने
M:- जीवन नैयाँ जर्जर है क्षण क्षण का विनाश का डर है
क्षण क्षण का विनाश का डर है
ऐसे भी एक पतित को, ऐसे भी एक पतित को
भव पार करो तो जानें
कोरस:- प्रभु हम भी शरणागत हैं, प्रभु हम भी शरणागत हैं
स्वीकार करो तो जाने, स्वीकार करो तो जाने
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40