Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:17:14 4+ Views

Jwala Mata Ki Mahima

Super Hit Devotional track Jwala Mata Ki Mahima sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Jwala Mata Ki Mahima sung by Rinky Vishwakarma

कोरस:- जय माँ ज्वाला जय माँ ज्वाला, ज्वाला महारानी
जय माँ ज्वाला जय माँ ज्वाला ज्वाला कल्याणी
F:-ज्वाला माँ ने तोड़ दिखाया अकबर का अभिमान
तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ - 2
F:-जय जय जय ज्वाला महारानी
कोरस:- जय जय जय ज्वाला महारानी
F:-ज्योत जल रही है नूरानी
कोरस:- ज्योत जल रही है नूरानी
F:-कहाँ से निकली कहाँ से आयी
कोरस:- कहाँ से निकली कहाँ से आयी
F:-बात समझ ना किसी को आयी
कोरस:- बात समझ ना किसी को आयी
F:-सारे दांव चला के हारे
कोरस:- सारे दांव चला के हारे
F:-शक्ति सब आजमा के हारे
कोरस:- शक्ति सब आजमा के हारे
F:-ज्योत के ऊपर नहर चलाई
कोरस:- ज्योत के ऊपर नहर चलाई
F:-फिर भी ज्योत ये भुज ना पाई
कोरस:- फिर भी ज्योत ये भुज ना पाई
F:-माँ ज्वाला तेरी ज्योत अमर है
कोरस:- माँ ज्वाला तेरी ज्योत अमर है
F:-ज्योत का हर इक स्रोत अमर है
कोरस:- ज्योत का हर इक स्रोत अमर है
F:-ज्योत की महिमा सबने देखी
कोरस:- ज्योत की महिमा सबने देखी
F:-महिमा सारे जग ने देखी
कोरस:- महिमा सारे जग ने देखी
F:-ज्वाला माँ तेरी ज्योत निराली
कोरस:- ज्वाला माँ तेरी ज्योत निराली
F:-नहीं बुझी ना बुझने वाली
कोरस:- नहीं बुझी ना बुझने वाली
F:-इसी लिए ज्वाला माँ तेरा ऊँचा है स्थान
तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ 2
कोरस:- तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ
F:-दश राज की मती खो गयी
कोरस:- दश राज की मती खो गयी
F:-माता सती तब सती हो गयी
कोरस:- माता सती तब सती हो गयी
F:-ताण्डव करते शंकर आये
कोरस:- ताण्डव करते शंकर आये
F:-ताण्डव करते शंकर आये
कोरस:- ताण्डव करते शंकर आये
F:-सती के शव को शिवा ने उठाया
कोरस:- सती के शव को शिवा ने उठाया
F:-धरती और गगन थराया
कोरस:- धरती और गगन थराया
F:-शव को उठके चले है भोले
कोरस:- शव को उठके चले है भोले
F:-धरती कांपे अम्बर डोले
कोरस:- धरती कांपे अम्बर डोले
F:-सती के शव को लिए जा रहे
कोरस:- सती के शव को लिए जा रहे
F:-घूंट क्रोध का पिये जा रहे
कोरस:- घूंट क्रोध का पिये जा रहे
F:-सती का शव ना छोड़ रहे है
कोरस:- सती का शव ना छोड़ रहे है
F:-ताण्डव करते दौड़ रहे है
कोरस:- ताण्डव करते दौड़ रहे है
F:-शिव का क्रोध बढ़ रहा पल पल
कोरस:- शिव का क्रोध बढ़ रहा पल पल
F:-देव लोक पे मच गयी हलचल
कोरस:- देव लोक पे मच गयी हलचल
F:-सती वियोग में सदन कर रहे शिव शंकर भगवान
तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ 2
कोरस:- तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ
F:-चक्र सुदर्शन धारी आये
कोरस:- चक्रसुदर्शन धारी आये
F:-सती से शव पर चक्र चलाये
कोरस:- सती से शव पर चक्र चलाये
F:-खण्ड खण्ड हो गयी सती माँ
कोरस:- खण्ड खण्ड हो गयी सती माँ
F:-दुकड़ो में बंट गयी सती माँ
कोरस:- दुकड़ो में बंट गयी सती माँ
F:-जहाँ जहाँ गिरे अंग सती के
कोरस:- जहाँ जहाँ गिरे अंग सती के
F:-बन गयी शक्ति पीठ वहीँ पे
कोरस:- बन गयी शक्ति पीठ वहीँ पे
F:-जिव्हा जहां गिरी थी माँ की
कोरस:- जिव्हा जहां गिरी थी माँ की
F:-शक्ति पीठ बन गयी माँ की
कोरस:- शक्ति पीठ बन गयी माँ की
F:-कैसे ज्वाला माँ कहलायी
कोरस:- कैसे ज्वाला माँ कहलायी
F:-कैसे ज्योत के रूप में आयी
कोरस:- कैसे ज्योत के रूप में आयी
F:-गोरक नाथ यहाँ पर आये
कोरस:- गोरक नाथ यहाँ पर आये
F:-बैठ गए वो धुनि रमाये
कोरस:- बैठ गए वो धुनि रमाये
F:-माँ की लगे साधना करने
कोरस:- माँ की लगे साधना करने
F:-वंदन और प्राथना करने
कोरस:- वंदन और प्राथना करने
F:-गोरख नाथ को माता जी ने दिया यहीं वरदान
तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ 2
कोरस:- तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ
F:-जप तप करते पूजन करते
कोरस:- जप तप करते पूजन करते
F:-महारानी का वंदन करते
कोरस:- महारानी का वंदन करते
F:-एक दिवस की बात बताऊँ
कोरस:- एक दिवस की बात बताऊँ
F:-जो वर्णित है वहीँ में गाऊं
कोरस:- जो वर्णित है वहीँ में गाऊं
F:-गोरख माँ के पास में आये
कोरस:- गोरख माँ के पास में आये
F:-बोले माँ मुझे भूख सताए
कोरस:- बोले माँ मुझे भूख सताए
F:-भिक्षा मांगने मैं जाता हूँ
कोरस:- भिक्षा मांगने मैं जाता हूँ
F:-लौट के जल्दी मैं आता हूँ
कोरस:- लौट के जल्दी मैं आता हूँ
F:-आग जला के रखना माँ तुम
कोरस:- आग जला के रखना माँ तुम
F:-राह हमारी तकना माँ तुम
कोरस:- राह हमारी तकना माँ तुम
F:-जब तक भक्त लौट ना आये
कोरस:- जब तक भक्त लौट ना आये
F:-तब तक आग ना बुझने पाए
कोरस:- तब तक आग ना बुझने पाए
F:-माँ बोली बेटा तुम जाओ
कोरस:- माँ बोली बेटा तुम जाओ
F:-भिक्षा मांग के जल्दी आओ
कोरस:- भिक्षा मांग के जल्दी आओ
F:-माँ को शीश नवाके गोरख करते है प्रस्थान
तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ 2
कोरस:- तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ
F:-गोरख नाथ ना लौट के आये
कोरस:- गोरख नाथ ना लौट के आये
F:-बैठी है माँ आस लगाए
कोरस:- बैठी है माँ आस लगाए
F:-तभी से अग्नि जल रही माँ की
कोरस:- तभी से अग्नि जल रही माँ की
F:-ज्वाला जल रही ज्वाला माँ की
कोरस:- ज्वाला जल रही ज्वाला माँ की
F:-माँ का भक्त हुआ इक ध्यानु
कोरस:- माँ का भक्त हुआ इक ध्यानु
F:-अब ध्यानु की कथा बखानू
कोरस:- अब ध्यानु की कथा बखानू
F:-ध्यानु माँ का सेवक प्यारा
कोरस:- ध्यानु माँ का सेवक प्यारा
F:-अपना जीवन माँ पे वारा
कोरस:- अपना जीवन माँ पे वारा
F:-हर दिन माँ के मंदिर आता
कोरस:- हर दिन माँ के मंदिर आता
F:-पूजा करता ध्यान लगाता
कोरस:- पूजा करता ध्यान लगाता
F:-ध्यानु माँ ज्वाला का दीवाना
कोरस:- ध्यानु माँ ज्वाला का दीवाना
F:-माँ के चरणों में था ठिकाना
कोरस:- माँ के चरणों में था ठिकाना
F:-ध्यानु ने अकबर को दिखाया
कोरस:- ध्यानु ने अकबर को दिखाया
F:-काट के अपना शीश चढ़ाया
कोरस:- काट के अपना शीश चढ़ाया
F:-जीवित कर दिया ध्यानु को माँ ने अकबर हुआ हैरान
तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ 2
कोरस:- तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ
F:-अकबर ने फरमान कर दिया
कोरस:- अकबर ने फरमान कर दिया
F:-बड़ा गजब ऐलान कर दिया
कोरस:- बड़ा गजब ऐलान कर दिया
F:-जल रही जितनी ज्योत बुझा दो
कोरस:- जल रही जितनी ज्योत बुझा दो
F:-यहाँ पानी की नहर चला दो
कोरस:- यहाँ पानी की नहर चला दो
F:-कैसी ज्वाला कैसी शक्ति
कोरस:- कैसी ज्वाला कैसी शक्ति
F:-झूटी शक्ति झूटी भक्ति
कोरस:- झूटी शक्ति झूटी भक्ति
F:-वहां पानी की नहर चालयी
कोरस:- वहां पानी की नहर चालयी
F:-सबने समझा ज्योत बुझायी
कोरस:- सबने समझा ज्योत बुझायी
F:-लगे थे सारे हंसने हंसाने
कोरस:- लगे थे सारे हंसने हंसाने
F:-ज्वाला का उपहास उड़ाने
कोरस:- ज्वाला का उपहास उड़ाने
F:-ज्योत जल उठी थी पानी पर
कोरस:- ज्योत जल उठी थी पानी पर
F:-ज्योत हंस रही अभिमानी पर
कोरस:- ज्योत हंस रही अभिमानी पर
F:-आँख मुँह खुले रह गये
कोरस:- आँख मुँह खुले रह गये
F:-साँस रोक सब खड़े रह गये
कोरस:- साँस रोक सब खड़े रह गये
F:-देखा ज्योत जलती अकबर का टूट गया अभिमान
तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ 2
कोरस:- तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ
F:-माँ की शक्ति मान गया वो
कोरस:- माँ की शक्ति मान गया वो
F:-ज्वाला माँ को जान गया वो
कोरस:- ज्वाला माँ को जान गया वो
F:-नत मस्तक हो गया था अकबर
कोरस:- नत मस्तक हो गया था अकबर
F:-लश्कट जी ले गया था अकबर
कोरस:- लश्कट जी ले गया था अकबर
F:-नंगे पांव दुबारा आया
कोरस:- नंगे पांव दुबारा आया
F:-साथ में स्वर्ण छतर ले आया
कोरस:- साथ में स्वर्ण छतर ले आया
F:-माँ को स्वर्ण का छतर चढ़ाकर
कोरस:- माँ को स्वर्ण का छतर चढ़ाकर
F:-अभिमानी हो बोला अकबर
कोरस:- अभिमानी हो बोला अकबर
F:-बादशाह होकर आया है
कोरस:- बादशाह होकर आया है
F:-स्वर्ण छतर लेकर आया है
कोरस:- स्वर्ण छतर लेकर आया है
F:-इतना बड़ा छतर सोने का
कोरस:- इतना बड़ा छतर सोने का
F:-कोई और नहीं देने का
कोरस:- कोई और नहीं देने का
F:-भक्त तुम्हारे जब आएंगे
कोरस:- भक्त तुम्हारे जब आएंगे
F:-छतर देख के जल जायेंगे
कोरस:- छतर देख के जल जायेंगे
F:-बादशाह कहलाता हूँ मैं ये मेरी पहचान
तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ 2
कोरस:- तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ
F:-चमत्कार दिखलाया माँ ने
कोरस:- चमत्कार दिखलाया माँ ने
F:-अपना रंग दिखाया माँ ने
कोरस:- अपना रंग दिखाया माँ ने
F:-बात अचानक गजब हो गयी
कोरस:- बात अचानक गजब हो गयी
F:-सोने की पल में चमक खो गयी
कोरस:- सोने की पल में चमक खो गयी
F:-ना सोना ना लोहा तांबा
कोरस:- ना सोना ना लोहा तांबा
F:-ना रह गया वो पीतल रांगा
कोरस:- ना रह गया वो पीतल रांगा
F:-दो कौड़ी का हो गया सोना
कोरस:- दो कौड़ी का हो गया सोना
F:-अपनी कीमत खो गया सोना
कोरस:- अपनी कीमत खो गया सोना
F:-झुक गयी गर्दन अभिमानी की
कोरस:- झुक गयी गर्दन अभिमानी की
F:-अकड़ खो गयी सुल्तानी की
कोरस:- अकड़ खो गयी सुल्तानी की
F:-सच्चा है दरबार मानकर
कोरस:- सच्चा है दरबार मानकर
F:-लौट गया वो हार मानकर
कोरस:- लौट गया वो हार मानकर
F:-अकबर का अभिमान घटकर
कोरस:- अकबर का अभिमान घटकर
F:-छतर पड़ा है माँ के दर पर
कोरस:- छतर पड़ा है माँ के दर पर
F:-अभिमानी का चला जहाँ पर जरा नहीं अभिमान
तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ 2
कोरस:- तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ
F:-नौ ज्योति नौ रूप है माँ के
कोरस:- नौ ज्योति नौ रूप है माँ के
F:-अद्भुत रूप अनूप है माँ के
कोरस:- अद्भुत रूप अनूप है माँ के
F:-अखंड ज्योत के होते दर्शन
कोरस:- अखंड ज्योत के होते दर्शन
F:-भक्त लोग यहाँ करते वंदन
कोरस:- भक्त लोग यहाँ करते वंदन
F:-बैठी यहाँ पर ज्वाला रानी
कोरस:- बैठी यहाँ पर ज्वाला रानी
F:-अन्नपूर्णा आदिभवानी
कोरस:- अन्नपूर्णा आदिभवानी
F:-विंध्यावासनी यहाँ विराजे
कोरस:- विंध्यावासनी यहाँ विराजे
F:-माँ चंडी महारानी साजे
कोरस:- माँ चंडी महारानी साजे
F:-महालक्ष्मी, हिंगलाज माँ
कोरस:- महालक्ष्मी, हिंगलाज माँ
F:-सरस्वती माँ और अम्बिका
कोरस:- सरस्वती माँ और अम्बिका
F:-अंजी माँ यहाँ स्वयं
कोरस:- अंजी माँ यहाँ स्वयं
F:-नौ रूपों का यहाँ संगम है
कोरस:- नौ रूपों का यहाँ संगम है
F:-सुन्दर माँ ज्वाला का मंदिर
कोरस:- सुन्दर माँ ज्वाला का मंदिर
F:-ज्वाला माँ है सुन्दर सुन्दर
कोरस:- ज्वाला माँ है सुन्दर सुन्दर
F:-हाथ जोड़ सुखदेव कहे दो चरणों में स्थान
तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ 4
कोरस:- तेरी जय हो जय जय हो तेरी जय हो ज्वाला माँ 4
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40