Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:06:19 4+ Views

Shaheed-Jo Laut Ke Ghar Aate Nahi

Super Hit Devotional track Shaheed-Jo Laut Ke Ghar Aate Nahi sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shaheed-Jo Laut Ke Ghar Aate Nahi sung by Rinky Vishwakarma

भारत की भूमि पे शहीद जो हुए जवान
करो उनको सब सलाम जो लौट के घर आते नहीं
हंस हंस के मातृभूमि पर दी जिसने अपनी जान
करो उनको सब सलाम जो लौट के घर आते नहीं
जो लौट के घर आते नहीं जो लौट के घर आते नहीं
हम घर में मनाते रहे हर पर्व और त्यौहार
हों बेसबर आने का उनका करते इंतज़ार
वो सीमा पे डटें करे हर शत्रु पे प्रहार
इस देश की रक्षा को सदा रहते वो तैयार
ऐसे सपूतों पे भला क्यों न हो अभिमान
जो लौट के घर आते नहीं
जब जाड़े में सोते है सारे ओढ़ रजाई
बर्फीली चोटी में वीरों ने राते बिताई
वो जागते सरहद पे तो हम चैन से सोते
अपने भविष्य के लिए सपनों को संजोते
आज़ादी से हम सबकी कराई थी पहचान
करें उनको हम प्रणाम जो लौट के घर आते नहीं
जिनके लिए न हिन्दू इसाई न मुसलमान
ये मुल्क उनका धर्म कर्म और है ईमान
वो चाहते सबसे हो आगे अपना हिन्दुस्तान
हो सोच जहाँ ऐसी वतन वो अपना है महान
जयकारों से शहीदों के जो गूंजे आसमान
करो मन से सम्मान जो लौट के घर आते नहीं
लड़ते हुए शत्रु से जब ये वीरगति पाते
मां बहना और बच्चों को रुलाकर चले जाते
मिलने सभी से फिर तिरंगा ओढ़ के आते
तब पोंछ आंसू गर्व से सब सर को उठाते
न व्यर्थ कभी जाए सैनिकों का बलिदान
रखे उनका सदा मान जो लौट के घर आते नहीं
हंस हंस के मातृभूमि पर दी जिसने अपनी जान
करो उनको सब सलाम जो लौट के घर आते नहीं
जो लौट के घर आते नहीं जो लौट के घर आते नहीं
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40